MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 (Apply Start): Notification Out for 1200 Vacancies, Eligibility, Exam Date, Syllabus, Selection Process & Full Details

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरीयों की तैयारी कर रहे हैं और MP के स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Madhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB), Bhopal ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश के अंतर्गत Hospital Assistant के पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें कुल 1200 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती पूरे मध्य प्रदेश के अलग-अलग सरकारी चिकित्सा संस्थानों के लिए होने जा रही है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 07 मई 2026 से MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2026 तक की है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे वैकेंसी, तारीखें, योग्यता, उम्र, चयन कैसे होगा, फीस, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, दस्तावेज और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका आदि। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Madhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB), Bhopal
Post Name Hospital Assistant (अस्पताल सहायक)
Department संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश
Advertisement No. Hospital Assistant Recruitment Exam 2026
Total Posts 1200
Application Start Date 07 May 2026
Last Date to Apply 21 May 2026
Correction Window 07 May to 26 May 2026
Application Mode Online
Application Fee ₹500 (Unreserved), ₹250 (MP Domicile Reserved), Nil (Backlog)
Exam Date From 24 June 2026 (Wednesday onwards)
Selection Process Online Written Exam + Document Verification
Official Website www.esb.mp.gov.in
Who Can Apply All India (MP Domicile for Reservation Benefits)

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि MPESB ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश के अंतर्गत अस्पताल सहायक (Group D) पदों की सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती में कुल 1200 रिक्तियाँ निकाली गई हैं, जिनमें अनारक्षित, EWS, SC, ST और OBC वर्गों के लिए पद निकाले गए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 मई 2026 से शुरू होंगे। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में संभावित परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई है यह परीक्षा 24 जून 2026 से अलग-अलग पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी और चयन मेरिट के आधार पर होगा। पूरी जानकारी आगे मिलेगी, इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Notification image of MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 30 April 2026
Application Start Date 07 May 2026
Last Date to Apply Online 21 May 2026
Correction Window 07 May to 26 May 2026
Admit Card Release Before Exam
Exam Date From 24 June 2026 (Wednesday onwards)
Result Declaration After Exam

MPESB Hospital Assistant Vacancy Details 2026

MPESB ने Hospital Assistant के कुल 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। नीचे category-wise vacancy details simple तरीके से समझाई है:

Category Total Posts
Unreserved (UR) 324
Economically Weaker Section (EWS) 120
Scheduled Caste (SC) 192
Scheduled Tribe (ST) 240
Other Backward Class (OBC) 324
Grand Total 1200

नोट:

  • इन vacancies को बाद में बढ़ाया या कम किया जा सकता है।
  • OBC का 27% reservation अभी court case के अंदर है, तो final selection में changes हो सकते हैं।

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 Application Fee

Category Application Fee
Unreserved (General) ₹500 per question paper
MP Domicile SC / ST / OBC / EWS / PwD ₹250 per question paper
Backlog Posts Nil
Portal Fee (MP Online Kiosk) ₹60 extra
Portal Fee (Registered Citizen Login) ₹20

नोट: परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है।

MPESB Hospital Assistant Eligibility Criteria 2026

अप्लाई करने से पहले ध्यान से जाँच लें कि आप नीचे दी गई सभी योग्यताएँ पूरी करते हैं या नहीं।

Educational Qualification

Post Name Minimum Qualification
Hospital Assistant कम से कम हाई स्कूल / 10वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Age Limit (as on 01.01.2026)

Category Minimum Age Maximum Age
All Candidates (UR) 18 Years 40 Years
MP Domicile SC / ST / OBC / PwD / Women / Govt. Employees 18 Years 45 Years

Age Relaxation

  • सभी प्रकार की छूट मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
  • EWS उम्मीदवारों को आयु में कोई छूट नहीं मिलेगी
  • Special cases (जैसे खिलाड़ी, इंटरकास्ट मैरिज, आदि) अधिकतम 5 वर्ष तक अतिरिक्त छूट होगी।

  • सभी प्रकार की छूट मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

  • भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांगजनों को शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

MPESB Hospital Assistant Selection Process 2026

इस भर्ती में selection पूरी तरह online exam और merit के आधार पर होगा।

Stage Details
Written Exam Online Computer Based Test (CBT)
Merit List परीक्षा में प्राप्त marks / percentile के आधार पर
Document Verification चयनित उम्मीदवारों के documents बाद में verify होंगे

Exam Pattern

Particular Details
Mode Online (CBT)
Total Questions 100
Total Marks 100
Duration 2 घंटे
Question Type Multiple Choice Questions (MCQ)

MPESB Hospital Assistant Exam Syllabus 2026

परीक्षा दसवीं कक्षा स्तर की होगी और इसमें निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

Subject Topics Covered
General Hindi
  • काव्य खंड (सूरदास, तुलसीदास, प्रसाद, निराला आदि),
  • गद्य खंड (नेताजी का चश्मा, बालगोविंद भगत आदि),
  • व्याकरण (रस, अलंकार, संधि, समास, मुहावरे, लोकोक्तियाँ),
  • रचनात्मक लेखन: अपठित गद्यांश/पद्यांश
  • कृतिका भाग 2: माता का आँचल, जॉर्ज पंचम की नाक, साना-साना हाथ जोड़ी।
General English First Flight (Prose & Poetry), Footprints Without Feet, Grammar (Tenses, Modals, Determiners), Writing (Letters, Essays)
Mathematics वास्तविक संख्याएं, बहुपद, दो चर वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, समांतर श्रेणियां, त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति, त्रिकोणमिति, वृत्त, पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन, सांख्यिकी और प्रायिकता
Science रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल-क्षारक, धातु और अधातु, कार्बनिक यौगिक, जैव प्रक्रम, नियंत्रण एवं समन्वय, प्रजनन, आनुवंशिकता, प्रकाश, विद्युत, चुंबकीय प्रभाव, हमारा पर्यावरण
Social Science
  • इतिहास (यूरोप में राष्ट्रवाद, भारत में राष्ट्रवाद),
  • भूगोल (संसाधन, वन एवं वन्यजीव, जल संसाधन, कृषि, खनिज, विनिर्माण उद्योग),
  • राजनीति (सत्ता की साझेदारी, संघवाद, लोकतंत्र),
  • अर्थशास्त्र (विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था, मुद्रा और साख, वैश्वीकरण)

Documents Required for MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

  • 10वीं / हाई स्कूल की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र

  • MP Domicile प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ चाहते हैं)

  • जाति / EWS / PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू)

  • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड, PAN कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर

  • हस्तलिपि (स्वयं के हाथ से लिखा घोषणा पत्र)

  • भूतपूर्व सैनिक / संविदाकर्मी प्रमाण पत्र (यदि लागू)

How to Apply Online for MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026?

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के लिए सिर्फ ऑनलाइन अप्लाई करें। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

MPESB Official Website image for MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

  • नया पेज खुलेगा, यहां ‘Hospital Assistant Recruitment Test 2026′ से संबंधित लिंक चुनें।

aplly registration page for MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

  • अगर आप पहले से रजिस्टर नहीं हैं, तो ‘New Registration’ के लिए ‘Application Form’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • क्लिक करने के बाद आवेदन की घोषणा के लिए ठीक करें और continue पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज ओपन होगा अगर रजिस्ट्रेशन हो गया है तो डिटेल्स डाल कर ‘continue’ करें नहीं तो नीचे ‘Profile Registration’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगर आपके पास पुरानी profile ID है तो हाँ पर ठीक करें नहीं तो नहीं पर, फिर अपनी डिटेल्स डाल कर OTP डाल कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Registration No. मिलेगा। Registration no. और अपनी DOB(जन्म तिथि) डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें। मांगी गई जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण, पद प्राथमिकता आदि ध्यानपूर्वक भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण-पत्र स्कैन अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें (डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग)।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें। आवेदन संख्या संभालकर रखें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Apply Start)
MPESB Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 में कुल कितने रिक्त पद हैं और पोस्टिंग कहाँ होगी?

इस भर्ती में अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) के कुल 1200 पदों पर भर्ती होनी है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मध्य प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में की जाएगी।

MPESB Hospital Assistant भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हैं और अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 07 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद संशोधन (करेक्शन) की सुविधा 26 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। तय समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन मान्य नहीं होगा।

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

शैक्षणिक योग्यता मात्र हाई स्कूल / 10वीं पास है। आयु सीमा 01 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 40 वर्ष (अनारक्षित) और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों, महिलाओं व शासकीय कर्मचारियों के लिए अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित है।

MPESB Hospital Assistant भर्ती का चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न कैसा है?

चयन केवल 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन होगा। कोई इंटरव्यू नहीं है।

MPESB Hospital Assistant के पद पर वेतनमान क्या है?

चयनित अस्पताल सहायक का वेतनमान ₹15,500 – ₹49,000 (पे लेवल-1) होगा। प्रारंभ में परिवीक्षा अवधि के दौरान न्यूनतम वेतन का क्रमशः 70%, 80% और 90% भुगतान किया जाएगा और परिवीक्षा पूर्ण होने पर पूर्ण वेतनमान लागू होगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *