Morning Habits: आपके सुबह की यह आदत आपको बनती है आकर्षक

Morning Habits – हर व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है, खूबसूरती जेनेटिक होती है और बहुत हद तक हमारे परिवार पर निर्भर करती है। लेकिन अगर आप अपने व्यवहार को सुधारते हैं तो कुछ खूबसूरती हासिल भी की जा सकती है। खुद को खूबसूरत बनाना कोई बड़ी बात नहीं है बहुत सारे लोगों ने खुद को आकर्षक बनाया है। हम अपने शरीर और अपने व्यक्तित्व से आकर्षक बनते हैं अगर आपका मन मजबूत है तो आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा और जब आपका शरीर मेहनत करेगा तब शरीर आकर्षक बनेगा।

BiharHelp App

आमतौर पर सबके दिमाग में एक्सरसाइज एक आदत आ रही होगी, आपको बता दे इसके अलावा भी कुछ आदतें होती है जिन्हें अपना कर आप खुद को खूबसूरत बना सकते है। आप खुद को खूबसूरत कैसे बना पाएंगे इसकी एक संक्षिप्त जानकारी नीचे प्रस्तुत की गई है।

Morning Habits

Morning Habits – Overview

Name of Post  Morning Habits 
Best Habit Some list is given below 
Eligibility  Anyone can follow these habits 
Benefits  You become attractive 
Years 2023

Must Read

खुद को खूबसूरत कैसे बनाएं?

खुद को आकर्षक या खूबसूरत बनाने के लिए आपको अपने व्यक्तित्व और अपने शरीर पर काम करना होगा। शाहरुख खान केवल अपने चेहरे की वजह से आकर्षक नहीं लगते बल्कि अपने हाजिर जवाबी के कारण भी आकर्षक लगते है। जाकिर खान भले ही दिखने में उतने आकर्षक ना लगाते हो लेकिन उनके बात करने का तरीका लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता है।



एक बात हमेशा याद रखिए आप अंदर से जितना निडर होंगे आप उतने ही हजार जवाब बनते जाएंगे, आपके हाजिर जवाब होने का तात्पर्य सीधे आपके निडरता से जुड़ा होता है। जो जितना निडर होता है वह उतना अधिक हाजिर जवाबी होता है। इसके अलावा आप जितना अधिक पढ़ेंगे आपके पास उतना अधिक ज्ञान होगा और आप इतने तरह की चीजों पर बात कर पाएंगे जो आपको उतना ज्यादा आकर्षित बनाएगा।

सरल शब्दों में व्यक्तित्व के रूप से आकर्षित बनने के लिए आपको बहुत ज्यादा जानकारी हासिल करनी है और अंदर से खुद को निडर रखना है और हर चीज का फाटक से जवाब देना है।

Morning Habits: यह आदत है आपको बनाएंगे आकर्षक

ज्ञान और निडरता एक ऐसी चीज है जो बहुत लंबे समय बाद असर दिखाती है। तुरंत आकर्षक बनने के लिए कुछ अन्य आदतों को अपनाना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –:

रोजाना सुबह एक्सरसाइज करें

अब आप माने या ना माने लेकिन रोज सुबह एक्सरसाइज करने वाले व्यक्ति के शरीर में आप बदलाव देखेंगे। यह बदलाव उसके शरीर को आकर्षक बनाता है और चार लोग एक खूबसूरत शरीर को देखकर आकषिर्त होते ही है।

खुद को खूबसूरत और आकर्षक बनाने का यह सबसे आसान और पहला तरीका है। आपको रोज सुबह एक्सरसाइज करना है भारी से भारी वजन उठाना है ताकि आपका शरीर अतिरिक्त चर्बियों को खत्म करें और एक खूबसूरत आकृति को धारण करें।

मेडिटेशन भी है जरूरी

जब आप मेडिटेशन करते हैं तो आप अपने मन को शांत करते है। आपका मन जितना शांत होता है आप उतना ज्यादा सुनने के आदी होते है। जो व्यक्ति लोगों की बात ध्यान से सुनता है वह अपने आप लोगों के बीच आकर्षक हो जाता है। रोजाना मेडिटेशन करना आपके दिमाग को इतना शांत बना देता है कि आप किसी भी व्यक्ति के बाद को ध्यान से सुनकर उसका सही जवाब दे सकते हैं।



रोजाना मेडिटेशन आपके मन और दिमाग को मजबूत बनाता है और आपके इधर-उधर कुछ भी बोलने से रोकता है। केवल शांति से सुबह उठकर बैठ जाना आंखें बंद करके अपने विचारों को काबू करने की कोशिश करना। यह इतनी बड़ी चीज हो जाती है कि आपका दिमाग आपके अनुसार काम करने लगता है और आप सही समय पर सही चीज बोलने वाले व्यक्ति बन जाते हैं

एक संतुलित नाश्ता करें

बहुत ज्यादा मसाला या मीठा खाने से आपके शरीर पर चर्बी बढ़ती है और चेहरे पर दाग धब्बे आते है। एक संतुलित नाश्ता आपके दिनचर्या को काबू कर सकता है। एक संतुलित नाश्ता किसी भी प्रकार की आंतरिक बीमारी नहीं होने देता है और आपको स्वस्थ बनाता है। इसलिए ज्यादा मीठा मसाला इस तरह की चीजों को त्यागिए और एक संतुलित नाश्ता करने का आदत कीजिए।

7 से 8 घंटे की नींद

सही नींद ना लेने पर आपकी आंख के नीचे काला हो जाता होगा। इसके अलावा उचित नींद ना लेने पर आपका शरीर बहुत ढीला महसूस करता है और पूरे दिन आप थकान महसूस करते है। इसे सुधारने का सबसे आसान तरीका है कि आप रात में आराम से 7 घंटे सोए।



यह भी जान लीजिए कि यह जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को 7 घंटे की नींद जरूरी हो। उम्र के अनुसार व्यक्तित्व के अनुसार और काम के अनुसार हमारे नींद के समय पर फर्क पड़ता है कुछ लोगों को 5 घंटे में अच्छी नींद मिलती है तो कुछ लोगों को 8 घंटे के बाद भी थकान महसूस होती है। अगर ज्यादा सोने से आपको थकान होता है तो काम सो कर देखिए। यह जानने का प्रयास कीजिए कि आपके शरीर के लिए कितने घंटे की नींद काफी है और उठना चाहिए जितना आपके शरीर को चुस्ती फुर्ती दे सके।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने कुछ ऐसे मॉर्निंग हैबिट (Morning Habits) के बारे में बात किया है जिसे अपना कर आप अपने शरीर को आकर्षक बना सकते हैं और चार लोगों के बीच अपने महत्व को बढ़ा सकते है। हमने अपने सभी अभिभावकों की स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया है अगर आपको हमारी मॉर्निंग हैबिट अच्छी लगी है तो इसे सभी के साथ साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *