IGCAR Apprentice Recruitment 2026: Notification Out for 200 ITI Trade Apprentice Posts, Apply Online, Eligibility, Last Date, Selection Process & Stipend

IGCAR Apprentice Recruitment 2026: अगर आपने भी ITI की है और अब Indira Gandhi Centre for Atomic Research (IGCAR) जैसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में अपरेंटिस ट्रेनिंग करके काम सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Indira Gandhi Centre for Atomic Research (IGCAR), Kalpakkam ने 17 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन में IGCAR ने अलग-अलग ट्रेड्स के लिए ITI पास उम्मीदवारों से अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अप्रेंटिस भर्ती कुल 200 पदों के लिए होने जा रही है। इस भर्ती के तहत Fitter, Turner, Machinist, Electrician, Welder, Electronic Mechanic, Draughtsman (Mechanical), Mechanic Refrigeration & AC, PASAA (COPA) और Process Plant Operator जैसे 18 ट्रेडों के लिए पद निकले गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 19 अगस्त 2026 तक IGCAR की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। IGCAR वेबसाइट पर अप्लाई करने से पहले सभी उम्मीदवारों को Apprenticeship India पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना होगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको IGCAR Apprentice Recruitment 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे पात्रता, उम्र, चयन प्रक्रिया, फीस, स्टाइपेंड, दस्तावेज और आवेदन का तरीका आदि। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

IGCAR Apprentice Recruitment 2026

IGCAR Apprentice Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Indira Gandhi Centre for Atomic Research (IGCAR), Kalpakkam
Department Department of Atomic Energy, Government of India
Post Name Trade Apprentice (ITI Pass)
Advertisement No. IGCAR/03/2026
Total Seats 200
Online Application Dates 20 July 2026 to 19 August 2026
Selection Process
  • Merit-based (ITI marks),
  • Document Verification,
  • Medical Examination
Application Mode Online (After Apprenticeship Portal Registration)
Who Can Apply All Over India
Official Website www.igcar.gov.in || apprenticeshipindia.gov.in

IGCAR Trade Apprentice Notification 2026: Details

अगर आप भी IGCAR Trade Apprentice Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस अप्रेंटिस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि IGCAR, Kalpakkam भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंडर आने वाला एक प्रतिष्ठित अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। IGCAR ने अपनी वेबसाइट पर इस ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है और 20 जुलाई 2026 से आवेदन भी शुरू होने जा रहे हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह अप्रेंटिस ट्रेनिंग अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 1 साल के लिए होने वाली है। इस भर्ती के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने पहले किसी भी सरकारी, PSU या प्राइवेट संस्थान से अप्रेंटिस ट्रेनिंग नहीं की है या अभी नहीं कर रहे हैं। SC/ST/OBC (NCL) और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Notification image of IGCAR Apprentice Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of IGCAR Apprentice Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 17 July 2026
Online Application Start Date 20 July 2026
Online Application Last Date 19 August 2026
Document Verification Date To be notified later
Training Start Date To be notified later

IGCAR Trade Apprentice Vacancy 2026

IGCAR ने इस भर्ती में 18 अलग-अलग ट्रेड्स के लिए कुल 200 अप्रेंटिस सीटें निकाली हैं। कैटेगरी-वाइज और ट्रेड-वाइज पूरी वैकेंसी डिटेल नीचे दी गई है:

Trade / Discipline Total
Fitter 46
Turner 07
Machinist 10
Electrician 22
Mechanical Machine Tool Maintenance 01
Electronic Mechanic 15
Instrument Mechanic 18
Draughtsman (Mechanical) 12
Mechanic Refrigeration & Air Conditioning 09
Plumber 02
Welder (Gas & Electric) 14
Horticulture Assistant 03
Wood Work Technician / Carpenter 04
Mason / Civil Mistry 04
Book Binder 01
PASAA (Programming & System Admin Asst.) 19
Photography 01
Process Plant Operator 12
Grand Total 200

Application Fee for IGCAR Trade Apprentice 2026

Category Application Fee
All Categories ₹0/- (कोई फीस नहीं)

नोट: इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी वर्गों के उम्मीदवार बिना किसी फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IGCAR Apprentice 2026 Eligibility Criteria

फॉर्म भरने से पहले आवेदन के लिए मांगी गई जरूरी योग्यता देख लें कि आप इस ट्रेनिंग के लिए योग्य हैं या नहीं। नीचे आपकी पढ़ाई, उम्र और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी दी गई है।

Educational Qualification

Criteria Details
Minimum Qualification ITI Pass Certificate in Relevant Trade
Eligible Trades Fitter, Turner, Machinist / Machinist (Grinder), Electrician / Wireman, Mechanical Machine Tool Maintenance, Electronic Mechanic, Instrument Mechanic, Draughtsman (Mechanical), Mechanic Refrigeration & Air Conditioning, Plumber, Welder, Horticulture, Wood Work Technician / Carpenter, Mason (Building Constructor), Book Binder, Computer Operator and Programming Assistant (COPA), Photography, Process Plant Maintenance / Operator Chemical Plant
ITI Board ITI Certificate from NCVT/SCVT in the Relevant Trade
Not Eligible Candidates who have already undergone or are currently undergoing Apprenticeship Training under the Apprentices Act, 1961 in any Government, PSU or Private Industrial Organization (partially or fully) are not eligible to apply.

Age Limit (as on 19.08.2026)

Parameter Details
न्यूनतम आयु 18 Years
अधिकतम आयु (UR) 24 Years

Age Relaxation

Category Age Relaxation
SC / ST 5 Years
OBC (NCL) 3 Years
PwBD (40% or more disability) 10 Years

IGCAR Trade Apprentice Selection Process 2026

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन सिर्फ मेरिट पर बेस्ड होगा।

  • Merit List: उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट उनके ITI कोर्स में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

  • Tie-Break: अगर ITI अंकों के प्रतिशत में टाई होता है, तो 10वीं (या 8वीं – संबंधित ट्रेड के लिए) में ज्यादा प्रतिशत वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर फिर भी टाई रहता है, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा।

  • Document Verification: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को DV के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शामिल होना अनिवार्य है।

  • Medical Examination: DV के बाद मेडिकल टेस्ट होगा।

  • Joining: सेलेक्ट होने पर IGCAR, Kalpakkam में ट्रेनिंग शुरू होगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ट्रेड टेस्ट पास करना होगा, तभी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) मिलेगा।

नोट: ट्रेनिंग खत्म होने पर IGCAR में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।

IGCAR Trade Apprentice Stipend 2026

Training Duration Stipend Amount
2-Year ITI Course वालों के लिए ₹11,040/- per month
1-Year ITI Course वालों के लिए ₹10,560/- per month

नोट: स्टाइपेंड की दरें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना (G.S.R. 610 (E) दिनांक 03-09-2025) के अनुसार हैं। चयनित उम्मीदवारों को चार्जेबल बेसिस पर हॉस्टल की सुविधा भी मिल सकती है।

Documents Required for IGCAR Apprentice 2026

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन)

  • 10वीं/8वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (जन्म तिथि प्रमाण)

  • ITI ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT), सेमेस्टर-वार और कंसोलिडेटेड मार्कशीट

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC, यदि लागू)

  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू)

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD, 40% या अधिक, यदि लागू)

  • आधार कार्ड और PAN कार्ड

  • बैंक खाता पासबुक

  • अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) से जनरेटेड रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन कॉपी

  • पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट (DV के समय लाना है)

How to Apply for IGCAR Trade Apprentice Recruitment 2026?

अगर आप भी IGCAR Trade Apprentice Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Register on RDAT/NAPS Portal

  • NAPS Apprenticeship Registration Online करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in  पर जाएँ।

NAPS Website homepage image for IGCAR Apprentice Recruitment 2026

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर “Login/Register” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें से आप Register as a candidate के ऑप्शन का चयन कर लेंगे।

Register in NAPS website for IGCAR Apprentice Recruitment 2026

  • उसके बाद पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • मांगे गये जानकारी को दर्ज करने के बाद आप Register ऑप्शन का चरण कर लेंगे।
  • आपको बता दे की इस पोर्टल पर नए उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन तभी पूरा माना जाएगा जब वह अपना आधार नंबर दर्ज कर और e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें, आपको एक यूनिक अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन नंबर (जैसे: AXXXXXXXXXX) मिलेगा, इसे संभाल कर रखें।

Apply on IGCAR Website

  • अब IGCAR की आधिकारिक वेबसाइट www.igcar.gov.in पर जाएं।

IGCAR website homepage image of IGCAR Apprentice Recruitment 2026

  • होमपेज पर आने के बाद नवबर में ‘Opportunities’ की ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर Dropdown में ‘Recruitment’ और फिर ‘New Vacancies & Results’ पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Advt. No. IGCAR/03/2026’ के नीचे दिए ‘Click here to apply online’ पर क्लिक करें।

Apply link for IGCAR Apprentice Recruitment 2026

  • फिर IGCAR का नया Trade Apprentice Portal ओपन होगा, यहाँ रजिस्ट्रेशन के लिए ‘New registration’ की ऑप्शन पर क्लिक करें। (आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी)

IGCAR Protal image for IGCAR Apprentice Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें। और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी (पर्सनल डिटेल्स, NAPS रजिस्ट्रेशन नंबर, शैक्षणिक योग्यता) ध्यानपूर्वक भरें।
  • आप सिर्फ एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, सर्टिफिकेट, फोटो, हस्ताक्षर) स्कैन करके पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सारी जानकारी अच्छे से चेक करें और फाइनल Submit कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें। इसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय लाना होगा।

Important Links

Direct Apply for IGCAR Click Here (Active on 20.07.2026)
Direct Registration For NAPS Portal Click Here
Download Official Notification Download Now
Official Website Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – IGCAR Apprentice Recruitment 2026

IGCAR Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं और कौन-कौन से प्रमुख ट्रेड शामिल हैं?

इस भर्ती में 18 ट्रेड्स में कुल 200 अप्रेंटिस पद निकले हैं, जिनमें Fitter (46), Electrician (22), PASAA/COPA (19), Instrument Mechanic (18), Electronic Mechanic (15) और Welder (14) जैसे प्रमुख ट्रेड शामिल हैं।

IGCAR अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हैं और आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 19 अगस्त 2026 तक IGCAR की वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे। इससे पहले उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

IGCAR अप्रेंटिस के लिए चयन प्रक्रिया क्या है और क्या कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से ITI में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

IGCAR अप्रेंटिस भर्ती के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा चाहिए?

संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI पास सर्टिफिकेट अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष (19 अगस्त 2026 तक) है, जिसमें SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

IGCAR अप्रेंटिसशिप के दौरान कितना स्टाइपेंड मिलेगा और क्या हॉस्टल की सुविधा है?

2 साल के ITI वालों को ₹11,040/- और 1 साल के ITI वालों को ₹10,560/- प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर चार्जेबल बेसिस पर हॉस्टल आवास भी दिया जा सकता है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *