Medhasoft Scholarship Status Check 2026: Bihar Board Matric & Inter Scholarship Status Check, Auto Finalized Form, ₹10,000-₹25,000 Payment Update

Medhasoft Scholarship Status Check 2026: अगर आपने भी साल 2026 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या इंटर (12वीं) की परीक्षा पास करके MedhaSoft पोर्टल के माध्यम से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था, और अब अपनी Application का Status चेक करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि जिन भी उम्मीदवारों ने इन स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया है, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने उन सभी का फॉर्म ऑटोमेटिक फाइनलाइज कर दिया है। अब आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैट्रिक पास पर ₹10,000 और इंटर पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह लगभग 700 करोड़ की राशि भी शिक्षा विभाग को मिल चुकी है और जल्द ही आपके खाते में आने वाली है। लेकिन इससे पहले आपको अपना आवेदन स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए कि आपके फॉर्म में कोई गड़बड़ी तो नहीं है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि आप घर बैठे Medhasoft Scholarship Status Check 2026 कैसे कर सकते हैं। साथ ही आधार सीडिंग स्टेटस चेक करने और फॉर्म की गलती सुधारने की पूरी जानकारी भी देंगे। तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें, ताकि आपको अपनी स्कॉलरशिप की राशि मिलने में कोई दिक्कत न हो।

Medhasoft Scholarship Status Check 2026

Medhasoft Scholarship Status Check 2026: Overview

Particulars Details
Scheme Name Mukhyamantri Balak/Balika Protsahan Yojana, Kanya Utthan Yojana & Medhavritti Yojana
Launched By Education Department, Bihar Government
Portal Name MedhaSoft (NIC)
Eligible Students Bihar Board Matric (10th) & Inter (12th) Pass 2026
Scholarship Amount ₹10,000 (Matric Pass), ₹25,000 (Inter Pass Girls)
Application Status Auto-Finalized on 17 July 2026
Payment Mode DBT (Direct Benefit Transfer)
State Bihar
Official Website medhasoft.bihar.gov.in

Medhasoft Scholarship Status Check 2026: पूरी जानकारी

अगर आपने भी मेधासॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक या इंटर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था और अब अपने फॉर्म की जानकरी जानना चाहते हैं, तो आपका हमरे लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी आवेदनों को 17 जुलाई 2026 को ऑटोमेटिक फाइनलाइज कर दिया है। और अब आप मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाकर डायरेक्ट अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इसके साथ ही अगर फॉर्म फाइनलाइज होने के बाद भी आपके फॉर्म में कोई गलती है या आपका आधार बैंक खाते से सीडेड नहीं है, तो आपको राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सभी छात्रों को अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। नीचे हमने स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई है। और साथ ही कोई गलती हुई है तो कैसे उसे ठीक करें ये भी बताया है। तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Also Read…

Important Dates for Medhasoft Scholarship 2026

Events Dates
BSEB Matric Result 2026 29 March 2026
BSEB Inter Result 2026 March 2026
Online Application Start Date 25 May 2026
Application Auto-Finalization Date 17 July 2026
Scholarship Amount Disbursement Expected within 1-2 weeks (after 17 July 2026)

MedhaSoft Scholarship Schemes & Scholarship Amount 2026

बिहार सरकार द्वारा 10वीं और 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही हैं। हर योजना की पात्रता और राशि अलग-अलग है:

Scheme Name Category Eligibility Amount
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना General, BC/EBC की छात्राएं Matric 1st Division ₹10,000
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना General वर्ग के छात्र Matric 1st Division ₹10,000
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति मेधावृत्ति योजना SC/ST छात्र-छात्राएं Matric 1st Division ₹10,000
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति मेधावृत्ति योजना SC/ST छात्र-छात्राएं Matric 2nd Division ₹8,000
मुख्यमंत्री पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना BC/EBC छात्र-छात्राएं Matric 1st Division ₹10,000
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक) Minority छात्र-छात्राएं Matric 1st Division ₹10,000
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Inter Pass अविवाहित छात्राएं Inter Pass (सभी श्रेणी) ₹25,000

Documents Required for Status Check

स्टेटस चेक करने के लिए आपको बस कुछ चीजें तैयार रखनी हैं:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर: आपके 10वीं/12वीं के मार्कशीट या एडमिट कार्ड पर लिखा होता है।

  • जन्म तिथि (Date of Birth): वही जो आपने आवेदन फॉर्म में भरी थी।

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: जो आवेदन के समय दिया था (OTP इसी पर आएगा)।

  • आधार कार्ड: आधार सीडिंग स्टेटस चेक करने के लिए।

How to Check Medhasoft Scholarship Status 2026? (Step-by-Step)

अगर आपने मेधासॉफ्ट पोर्टल पर बिहार बोर्ड मैट्रिक या इंटर स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया था और अब अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको MedhaSoft की आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाना होगा।

Medhasoft website homepage of Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • होमपेज पर आने के बाद आपको नीचे “मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना (10th Passed)” और “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (12th Passed)” की ऑप्शन दिख जाएंगी। आपने जिस भी योजना के लिए अप्लाई किया था, उसके नीचे दिए गए लिंक (Link 1, Link 2 या Link 3) पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहाँ सबसे ऊपर “Student” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही नीचे एक ड्रॉपडाउन खुलेगा, जिसमें “Application Status” का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।

Status Check option for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • अब आपके सामने स्टेटस चेक करने का पेज खुल जाएगा। यहाँ सबसे पहले अपना Registration Number दर्ज करें। यह नंबर आपको आपके 10वीं/12वीं के मार्कशीट या एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा।

Enter Registration no. and DOB to check status for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • इसके बाद अपनी Date of Birth (जन्म तिथि) दर्ज करें। ध्यान रखें, सबसे पहले साल (Year) चुनें, फिर महीना (Month) और फिर तारीख (Date) सेलेक्ट करें।
  •  सारी जानकारी भरने के बाद “Get Status” के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा, जिसमें आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आखिरी 4 अंक दिखाई देंगे, इसी मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। अब “OK” पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, उसे दर्ज करें और “Verify OTP” के बटन पर क्लिक करें।
  • OTP वेरिफाई होते ही आपके सामने आपके आवेदन का पूरा स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

अपने स्टेटस पेज पर क्या-क्या चेक करें?

स्टेटस पेज खुलने के बाद आपको नीचे दी गई चीजें ध्यान से चेक करनी हैं:

  • Application Status: सबसे पहले Application Status में “Yes” लिखा होना चाहिए। इसका मतलब है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

Status for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • Finalize Status: फिर अपनी डिटेल्स चेक करके Finalize Status में भी “Yes” होना चाहिए। इसका मतलब है कि आपका फॉर्म विभाग द्वारा फाइनलाइज कर दिया गया है।
  • Aadhaar Seeding Status: यहाँ पर भी “Yes” दिखना चाहिए। अगर “Pending” या “No” दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। बिना आधार सीडिंग के राशि नहीं आएगी।
  • Beneficiary Status: यहाँ “Aadhaar Verified” या “Pending with Education Department” आदि लिखा हो सकता है। अगर सब कुछ सही है तो यह ‘Verify’ दिखेगा।

Aadhar verify for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • Payment Status: अगर आपके सारे डिटेल सही हैं, तो यहाँ “Pending with Education Department” दिखेगा, जिसका मतलब है कि आपकी राशि जल्द ही खाते में भेज दी जाएगी।

अगर स्टेटस में गड़बड़ी दिखे तो क्या करें?

  • अगर आपके स्टेटस में Finalize Status “No” लिखा है, तो जो भी डॉक्यूमेंट Pending है उसे अपडेट करें, अगर सब ठीक है तो जल्द ही ऑटोमेटिक फाइनलाइज हो जाएगा।
  • अगर Aadhaar Seeding Status “Pending” या “No” है, तो सबसे पहले अपने बैंक जाकर आधार सीडिंग करवाएं। आप NPCI पोर्टल (npci.org.in) पर जाकर खुद भी आधार सीडिंग का स्टेटस चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन सीडिंग भी कर सकते हैं।

Pending option for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • अगर Beneficiary Status में “Rejected by PFMS” लिखा है, तो इसका मुख्य कारण आधार सीडिंग न होना या बैंक खाते में गड़बड़ी हो सकता है। अपना खाता चेक कराएं और सुधार करवाएं।

How to Check Aadhaar Seeding Status Online?

अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपका आधार बैंक खाते से सीडेड है या नहीं, तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Aadhaar Seeding चेक करने के लिए सबसे पहले NPCI की आधिकारिक वेबसाइट npci.org.in पर जाएँ।

NPCI website homepage of Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • वेबसाइट पर आने के बाद Navabar में “Consumer” पर क्लिक करें और फिर “Bharat Aadhaar Seeding Enabler” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर लेफ्ट साइड में “Aadhaar Mapped Status” की ऑप्शन पर क्लिक करें।

Aadhaar Mapped Status option for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • फिर ‘Aadhaar Mapped Status’ फॉर्म में 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर “Check Status” पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। OTP डालकर कंफर्म करें।

OTP verify for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • OTP वेरिफाई होते ही स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका आधार किस बैंक खाते से सीडेड है।

Aadhaar Mapped Status for Medhasoft Scholarship Status Check 2026

  • अगर “Disabled to DBT” दिखता है, तो इसका मतलब है कि आधार सीडिंग नहीं है। आप यहीं से ऑनलाइन सीडिंग भी कर सकते हैं।

क्विक लिंक्स

Application Status Check Click Here
Bihar Board Matric Pass Scholarship 2026 Click Here
Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 Click Here
Applicant Login Login 
Apply Last Date Official Notice Download Now
Bihar Help Click Here
Go To Our Homepage Join Our Telegram Group

FAQs – Medhasoft Scholarship Status Check 2026

Medhasoft Scholarship Status Check 2026 के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?

स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (मार्कशीट/एडमिट कार्ड पर लिखा), जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी, जिस पर OTP भेजा जाता है।

मेधासॉफ्ट पोर्टल पर स्कॉलरशिप का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं, अपनी योजना चुनें, Student > Application Status पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें, OTP वेरिफाई करें और पूरा स्टेटस देखें।

बिना आधार सीडिंग के स्कॉलरशिप की राशि खाते में नहीं आएगी। ऐसे में तुरंत अपने बैंक जाकर आधार सीडिंग करवाएं या NPCI पोर्टल से ऑनलाइन सीडिंग करें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *