7 Habits of Unsuccessful People: इन हरकतों के कारण असफल होते हैं लोग?

Habits of Unsuccessful People – हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है, इसलिए ज्यादातर समय हम यह जानने का प्रयास करते हैं की Success लोगों की आदतें कैसी होती है। लेकिन लगभग हर व्यक्ति को मालूम है कि सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है। आज हम आपके जीवन में सफलता की राह पर चढ़ी धुंधली परत को हटाने का प्रयास करेंगे और कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जिससे आप समझ पाएंगे की असफल किस कारण से होते हैं।

BiharHelp App

सफल होने के लिए काम करना पड़ता है और किस तरह से करना पड़ता है यह लगभग हर कोई जानता है। लेकिन अगर आपके रोजाना जीवन से कुछ ऐसी आदतों के बारे में हम बताएं जिसकी वजह से आप पक्का असफल होंगे तो यह आपके लिए ज्यादा लाभदायक होगा।

7 Habits of Unsuccessful People

Habits of Unsuccessful People – Overview

Name of Post Habits of Unsuccessful People
Category For your career
Who Become Unsuccessful Some specific symptoms are given below
Benefits Understand why you fail
Year 2023

Must Read

7 Habits of Unsuccessful People

नीचे बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद अभिभावक यह समझ पाएगा कि उसके जीवन में कौन सी ऐसी आदत है जिसके कारण वह Success नहीं हो पा रहा है। एक तरह से हम आपको यह बताएंगे कि आपका लक्ष्य को प्राप्त करने के रास्ते में कौन सी परेशानी आ रही है।

कल पर बहुत अधिक डालना

अगर आप अपने किसी भी कार्य को कल पर डाल देते हैं तो यह निश्चित है कि आप unsuccess ही होंगे। किसी भी काम को कल करने का ख्याल जिसके मन में आता है एक ऐसे व्यक्ति को आज तक सफल होते नहीं देखा गया है। चाहे आपका काम कितना भी छोटा हो या कितना भी बड़ा हो अगर आप उसे कल करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह निश्चित है कि आप एक असफल और हारे हुए इंसान ही बनेंगे।

सफल व्यक्ति की सबसे बड़ी आदतों में एक आदत यह होती है कि वह हर काम को आज ही करना चाहता है। आपको भी अगर अपने जीवन में सफल होना है तो वर्तमान में अपने कार्य को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।



अपने लक्ष्य के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए

एक असफल इंसान को मालूम होता है कि उसका लक्ष्य क्या है लेकिन उसे यह मालूम नहीं होता है कि उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजाना किस तरह काम कर रहा है।

केवल लक्ष्य मालूम होने से नहीं होगा, आपको यह भी मालूम करना होगा कि अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आपको रोजाना कौन सा काम करना होगा और कितनी देर तक करना होगा। लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए कि आप किस तरह काम करेंगे कितने देर करेंगे और कितने दिन तक करेंगे और इसकी पूरी रिपोर्ट हमेशा अपने पास रखेंगे।

मैं नहीं कर सकता

ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है कि अगर आप किसी लक्ष्य को पूरे दिल से चाहे तो वह लक्ष्य आपको मिलेगा ही, आपके पूरे शिद्दत से जाहने के बाद भी आपकी पराजय हो सकती है।

जो व्यक्ति success होता है उसकी एक आदत यह भी होती है कि उसे सफलता का मोह नहीं होता है। सरल शब्दों में सफल होने के लिए जिस काम की जरूरत है आपको वह काम करने में अच्छा लगना चाहिए। और जब आपको काम करने में अच्छा लग रहा है तो काम कीजिए आप सफल होते या असफल होते हैं इससे क्या फर्क पड़ता है।

success होना या असफल होना जरूरी नहीं है, जरूरी है अपने काम का अच्छा ज्ञान रखने और अपने काम से प्यार करना। इसलिए आपको सफलता असफलता का मोह छोड़कर अपने काम के ऊपर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए।

बहुत अधिक भविष्य के बारे में सोचना

आज के समय में बहुत सारे लोगों को Procastination की समस्या होती है। इसका मतलब होता है कि आने वाले वक्त के बारे में सोचना, कहीं बार हम अपने आने वाले future के बारे में इतना अधिक सोचते हैं कि वर्तमान में बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते है।

ऐसे मैं आपको एक बात मालूम होनी चाहिए कि भविष्य हमेशा वर्तमान के गर्भ में जन्म लेता है। अगर आप Present पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आप अपने भविष्य पर भी कभी ध्यान नहीं दे पाएंगे। चाहे आप कितना भी भविष्य के बारे में सोच लीजिए या प्लानिंग कर लीजिए यह सब धरा का धरा रह जाएगा क्योंकि आप वर्तमान में केवल सोच रहे हैं और कुछ नहीं कर रहे हैं।



इस स्थिति को बिल्कुल ऐसे समझ जा सकता है कि जैसे एक बच्चा मां की गर्भ में है और मां उसे बच्चे का ख्याल रखने के बजाय हमेशा आसमान की तरफ देखकर सोचती रहती है कि आने वाले समय में बच्चा राजा होगा। अब जाहिर से बात है कि जब बच्चा जन्म लेगा तो वह कमजोर होगा या फिर मर जाएगा क्योंकि उसका ध्यान नहीं रखा गया है। Procastination या भविष्य के बारे में सोचने की समस्या ऐसी ही होती है।

बदलाव से डर लगता है

एक unsuccess व्यक्ति की सबसे बड़ी आदतों में एक आदत बदलाव से डरना भी होता है। आप अपने जीवन में जब अधिक से अधिक लोगों से मिलेंगे तब आपको पता चलेगा कि हर वह इंसान अपने जीवन में असफल रह गया है जिसने बदलाव करने से इनकार किया है। अगर आपको पहले का समय अच्छा लगता है या फिर जो चीज जैसा है वैसा ही अच्छा लगता है तो फिर आप अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

सफल होने के लिए बदलाव को accept करना बहुत जरूरी है। आपके जीवन के हर क्षण में बदलाव का पाल जरूर आएगा। जो चीज जैसी थी वैसी कभी नहीं रहेगी इंसान, आदत, प्रथा, नियम, या तरीका हर चीज में बदलाव होगा और आपको उस बदलाव को हंसते हुए अपनाना होगा तब आप अपने जीवन में कुछ बेहतर कर पाएंगे।



कम समय मिलता है

किसी भी काम को करने में कम समय मिलता है। आप अक्सर ऐसे व्यक्ति से मिले होंगे जो कहता होगा कि उसके पास समय ही नहीं है। हर बार किसी काम को करने के दौरान समय कम पड़ जाता है। आपको बता दे ऐसा व्यक्ति असफल होता है।

जितना काम दिया क्या है उतना पर्याप्त समय में हो जाना चाहिए। अगर आपको अधिक समय की जरूरत पड़ रही है तो आप एक असफल व्यक्ति है। इसके अलावा इसी 24 घंटे में आपका सारा काम समय पर होना चाहिए और कुछ समय आपके लिए बच जाना चाहिए।

निष्कर्ष

हमने सभी अभिभावकों को 7 Habits of Unsuccessful People के बारे में जानकारी दी है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि जीवन में असफल होने की कौन सी आदत होती है। किस आदत का पालन करते हुए आप अपने जीवन में बुरी तरह से असफल हो जाते है। अगर यह जानकारी लाभदायक लगी है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *