CDS Job Profile Guide 2026: Salary, Training, Posting, Promotion, Lifestyle, Risk & Reality Check (Army/Navy/Air Force/OTA)

CDS Job Profile Guide 2026 – हर साल लगभग 4 से 5 लाख उम्मीदवार CDS exam के लिए आवेदन करते हैं। कम उम्र मे officer बनने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन नौकरी होती है। इस नौकरी मे लाखों मे से कुछ सौ बच्चो का फ़ाइनल सेलेक्सन होता है, अगर केवल CDS Exam की बात करें तो 5 से 6 हज़ार बच्चो का चयन होता है। 

BiharHelp App

इस परीक्षा को पास करके आप Lieutenant/Sub Lieutenant/Flying Officer के पद पर नौकरी मिलती है। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि leadership based uniform career है। इसमे आपको 60 से 70 हज़ार रुयप महीने के मिलते है (strating), जो धीरे धीरे बढ़ता है और इसमे अलग अलग तरह की सुविधा भी मिलती है। 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

CDS Job Profile Guide 2026

लेकिन CDS की नौकरी अपने साथ सही treatment, अच्छी सैलरी, और respect के साथ-साथ risk, transfer, field posting और personal life में time management की प्रोब्लेम भी लाती है। आज इस लेख में हम आपको CDS Job Profile Guide की मदद से मिलने वाली सुविधाओं और परेशानियों के बारे में अच्छे से बताने वाले हैं। 

CDS Job Profile Guide 2026 – Overview

Particulars Details
Conducting Body UPSC
Entry Level Rank Lieutenant / Sub Lieutenant / Flying Officer
Starting Basic Pay ₹56,100 (Level 10)
Training Duration 18–49 Weeks (Academy Dependent)
Type of Commission Permanent / Short Service
Job Location All India & Abroad
Pension Yes (As per rules)
Promotion Path Time Scale + Selection Based
Risk Level Moderate to High (Branch Dependent)

Also Read

CDS क्या होता है? 

CDS का full form Combined Defence Service Examination होता है। यह exam UPSC के द्वारा साल मे दो बार आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका graduation पूरा हो गया है। 

इसमे आपको देश के अलग अलग force मे नौकरी करने का मौका मिलता है जैसे – 

  • Indian Army
  • Indian Navy
  • Indian Air Force

Note – आप इस नौकरी से soldier नहीं, direct officer बनते हैं। 

CDS Entry Academies – IMA, INA, AFA, OTA | ये सब क्या होता है?

CDS exam को clear करने के बाद आप SSB Interview के लिए जाते हैं और उसमें select होने के बाद आपका medical test होता है। इसके हिसाब से final merit लिस्ट बनती है और उसके बाद उम्मीदवार को उनके चुनावों के अनुसार अलग-अलग academies में भेजा जाता है। 

Training Academies Comparison

Academy Full Form Location Commission Type Initial Rank
IMA Indian Military Academy Dehradun Permanent Lieutenant
INA Indian Naval Academy Ezhimala Permanent Sub Lieutenant
AFA Air Force Academy Dundigal Permanent Flying Officer
OTA Officers Training Academy Chennai Short Service Lieutenant

IMA (Army – Permanent Commission)

जब परीक्षा के बाद आप इस अकादमी में आते हैं तो आपको Army Officer बनने की पूरी training दी जाती है। आपके personality को पूरी तरह से change किया जाता है, ताकि जब कोई आपसे मिले तो उसे महसूस हो कि वो एक खास officer के सामने है। इसमें आपकी 18 महीने की training देहरादून में होती है और उम्मीदवार को Permanent Commission मिलती है, जिसमें retirement तक एक service मिलती है। 

INA (Navy – Permanent Commission) 

इसमें भी आपको permanent नौकरी मिलती है जिसमें rules के हिसाब से retirement तक नौकरी करना होता है। इसमें Technical और Executive branches में entry होती है, मतलब technical चीजों को समझने के लिए अलग entry और नॉर्मल officer की अलग entry। इसमें आपको Ezhimala (Kerala) भेजा जाता है और 40 महीने की training के बाद आप एक Navy के high rank officer बनते हैं। 

AFA (Air Force – Permanent Commission)

इसमें आपको Flying और Ground Duty के लिए चुना जाता है। इसमें selection काफी strict होता है और इसमें weekly training होती है, जिसके लिए आपको Dundigal (Telangana) 74 हफ्तों के लिए भेजा जाता है। FLying officer के रूप में आपको fighter plan चलना सिखाया जाता है और Ground Duty के रूप में जमीन से किस तरह instruction देते हैं और कैसे fight handle करते हैं उसकी training दी जाती है। 

OTA  (Short Service Commission Entry) 

यहाँ एंट्री लेने वाले candidates को short service मिलता है जिसमें आपको 10 से 14 साल की नौकरी दी जाती है। इसमें नौकरी का टाइम खत्म होने के बाद आप Corporate sector या किसी दूसरे field में नौकरी ले सकते हो। इसमें Training और Disciple पूरी army वाली ही होती है, बस कम समय के लिए होती है, उसके बाद आप अपना civil life शुरू कर सकते हो।

Note – अगर आप Defense में permanent career चाहते हो तो बाकी सबके जरिये जाइए, लेकिन कुछ समय के लिए Army की नौकरी चाहते हो तो OTA अच्छा option हो सकता है। 

CDS Officer का exact rank क्या होता है?

आप direct किस rank पर जाते है और किस विभाग मे आपके officer post को क्या बोलते है उसकी जानकारी नीचे table के रूप मे दी गई है – 

Academy Initial Rank
IMA Lieutenant
INA Sub Lieutenant
AFA Flying Officer
OTA Lieutenant (SSC)

Note – आपको बता दें कि इस post पर नौकरी मिलने के बाद 2 से 3 में अपना पहला promotion प्राप्त कर लेते हैं, जो आपके rank को और बेहतर बना देता है। 

CDS Promotion Hierarchy 

कितने time मे किस पद पर आप चले जाते है उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के रूप मे दी गई है – 

Rank Service Required
Lieutenant On Commission
Captain 2 Years
Major 6 Years
Lt Colonel 13 Years
Colonel Selection Based
Brigadier Selection
Major General Selection

CDS Officer Salary Structure

इस नौकरी मे आपको किस पद पर कितनी तनख्वा मिलेगी उसकी जानकारी नीचे बताई गई है – 

Component Amount (Approx)
Basic Pay ₹56,100
MSP (Military Service Pay) ₹15,500
DA As Applicable
HRA City Based
Transport Allowance Yes
Field Area Allowance Posting Based
Total In-Hand Salary Rs. 65,000 to Rs. 70,000

Facilities and Benefits – 

  • Free ration

  • CSD canteen

  • Medical

  • Accommodation

  • Children’s education benefits

CDS Officer Training Period – कहाँ और कितना tough होता है?

आपको IMA के लिए Dehradun, INA के लिए Ezhimala, AFA के लिए Dundigal, और OTA के लिए Chennai जाना होता है।

Training Duration – 

Academy Duration
IMA 18 Months
INA 22 Months
AFA 74 Weeks
OTA 49 Weeks

CDS Officer की Posting कहाँ कहाँ होती है?

इस नौकरी मे आपको border area के साथ साथ peace पोस्टिंग भी दी जाती है ताकि आप बिना किसी परेशानी के भी आराम कर सकें – 

Posting Type Where It Happens Risk Level Family Stay Allowed Facilities Level Tenure Duration Example Locations
Peace Area Posting Non-border cities & cantonments Low Yes High 2–3 Years Pune, Lucknow, Secunderabad
Field Area Posting Operationally sensitive zones Moderate to High Mostly No Limited 1–2 Years Rajasthan Border, Northeast
High Altitude Posting Mountain/Extreme climate zones High No Basic 1–2 Years Siachen Sector, Leh
Counter-Insurgency Area Internal security zones High No Restricted 1–2 Years J&K, Manipur
Naval Ship Deployment Onboard warships/submarines Moderate No Ship-based 6–9 Months Sailing Arabian Sea Operations
Air Base Operational Posting Strategic airbases Moderate Yes (Mostly) Good 2–3 Years Pathankot AFS, Tezpur AFS
Foreign/UN Mission International deployment Low to Moderate Limited Good 6–12 Months UN Peacekeeping Missions

क्या CDS Officer की Job Risky होती है?

हाँ, इसमें risk है। लेकिन ये risk हर branch में और हर posting में नहीं होता है। CDS के trough join करने वाले officers operational responsibility लेते है। किसी भी operation को पूरा करने के लिए सारे decision वही लेते है। 

Border Deployment – देखिए बॉर्डर में हर समय लड़ाई नहीं होती है, लेकिन terrorist वहाँ आते जाते रहते हैं; इस वजह से उनको पकड़ने की ज़िम्मेदारी होती है और इसमें अचानक कभी-कभी firefight हो जाता है। इसके अलावा border area का climate कोई सुहाना या अच्छा मौसम तो होता नहीं है, इस वजह से ये posting difficult होती है। 

Counter Insurgency – इस तरह का posting भी कम होता है, लेकिन 1 या 2 साल की posting मिल जाती है। इसमे देश के अंदर उन जगहों पर posting होती है जो बहुत ज्यादा disturbed होते है। इसमें आपके दुश्मन लोकल लोग होते हैं, इस वजह से कमजोर दुश्मन मगर intelligence के साथ काम करने का मौका मिलता है। इसमें भी आपको 1 या 2 साल गुजरना होता है। 

Flying Risk – ये केवल Air Force वालों के लिए होता है, जिसमें खराब मौसम और technical दिक्कत वाली जगह पर posting की जाती है और आपको Air Force को यहाँ सही तरीके से तैनात रखना होता है। 

Naval Sea Deployment – यह posting केवल Navy के लिए होती है जिसमें आपको Warships और Submarines के साथ दुश्मन पर नजर रखना होता है। Open Sea मे मौसम खराब रेहता है और समुद्र मे छोटी मोटी लड़ाई भी भयानक हो जाती है। 

Peace Posting – हर 2 या 3 साल बाद आपको एक peace posting दी जाती है जहां आप 2 साल अपने family के साथ किसी अच्छे शहर मे रहते है। इस तरह की posting relax करने के लिए दी जाती है, लेकिन तब तक आप एक combat machine बन चुके होते हैं। 

Note – अगर आपको action से भरी हुई ज़िंदगी चाहिए जिसमें पेट निकालने के अलावा, आप अच्छे से adventure करें तो यह ज़िंदगी आपके लिए सबसे अच्छी है। 

क्या CDS Job लड़कियों के लिए सही है?

हाँ, लड़कियों के लिए यह एक बेहतरीन नौकरी हो सकती है। लेकिन लड़कियाँ केवल OTA में जा सकती हैं। इस नौकरी मे उन्हें काफी अच्छी सैलरी दी जाती है, और कुछ 10 से 14 साल army लाइफ को officer की तरह देख सकती है। 

इसके बाद वे चाहें तो आगे army में जा सकती हैं, नहीं तो दूसरी नौकरी में भी जा सकती हैं। OTA मे केवल अविवाहित, तलाकशुदा, या विधवा महिलाएं (बिना बच्चों के) इसके लिए पात्र हैं। इसमें महिलाओं के लिए Maths का पेपर नहीं होता है, केवल GK/GS और English का पेपर होता है। 

CDS Officer बनाने के फायदे और नुकसान 

एक छोटे से टेबल के जरिये इस नौकरी के फायदे और नुकसान के बारे मे बताया गया है। देखिये आप इस नौकरी को कैसे देखते है इस बात पर निर्भर करता है की इसमे आपको कितना फायदा और नुकसान होगा – 

Pros Cons
Respect Risk
High Status Transfer
Pension Discipline Bound

CDS Exam Pattern – In Details

CDS की परीक्षा कैसी होती है उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के रूप मे दी गई है –

for IMA, INA, AFA – (Only Mens)

Subject Duration Maximum Marks Type
English 2 Hours 100 Objective (MCQ)
General Knowledge 2 Hours 100 Objective (MCQ)
Elementary Mathematics 2 Hours 100 Objective (MCQ)
Total 6 Hours 300 Marks

for OTA – (Men & Women)

Subject Duration Maximum Marks Type
English 2 Hours 100 Objective (MCQ)
General Knowledge 2 Hours 100 Objective (MCQ)
Total 4 Hours 200 Marks

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको CDS Job Profile Guide के बारे मे अच्छे से बताया है। अगर हमारे द्वारा साझा जानकारी को आप अच्छे से समझ पाएँ है तो उम्मीद करते है की नौकरी मे मिलने वाली सुविधा और इसमे होने वाले नुकसान दोनों को अच्छे से देख पाये होंगे और Job क्या होता है कैसा होता है और कैसे सेलेक्सन होता है सब समझ पाये होंगे। अब आप अपने मन के सवाल और विचार कमेंट मे साझा कर सकते है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *