Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में लागू हुई PM फसल बीमा योजना, रबी 2026-27 से मिलेगा लाभ, जानें आवेदन प्रक्रिया – Big Update

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026: बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल नुकसान से बचाने के लिए कई योजनाएँ चला रही है। आपको बता दें कि 09 जून 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में फसल योजना के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। जिसके तहत अब बिहार में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत किसानों को फसल खराब होने पर कृषि लागत के बराबर का मुआवजा सीधे उनके खाते में दिया जाएगा। अगर आप भी बिहार के किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह योजना राज्य में रबी मौसम 2026-27 से लागू कर दी गई है। इसके लागू होने के साथ ही पहले से चली आ रही ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना’ को बंद कर दिया गया है। इस नई योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बीमा कराने के लिए ज़मीन की कोई सीमा नहीं है, यानी बड़े किसान भी अपनी पूरी ज़मीन का बीमा करा कर योजना का लाभ ले सकेंगे। साथ ही अब किसानों को इस बीमा के लिए बहुत ही कम प्रीमियम देना होगा, बाकी का पैसा केंद्र और राज्य सरकार भरेंगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026

इस लेख में हम आपको Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, पात्रता शर्तें, प्रीमियम दरें और इस योजना के लाभ आदि। इसलिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें। साथ ही हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन की जानकारी भी बताएँगे ताकि आप आसानी से अपनी फसल का बीमा करा सकें और इस योजना का लाभ उठा सकें।

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026 – Overview

Particulars Details
Article Name Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026
Article Type Latest Update / New Scheme Launch
Yojana Name Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) in Bihar
Launched By Central Government & Bihar Government
Main Department Agriculture Department, Bihar
Beneficiary All Farmers of Bihar (Small & Big)
Implementation From Rabi Season 2026-27
Financial Assistance Claim amount equal to the cost of cultivation (Sum Insured)
Application Mode Through Bank / CSC / Online Portal
Who Can Apply Farmers of Bihar Only
Official Website pmfby.gov.in (Central Portal) / agriculture.bihar.gov.in

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026 क्या है?

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) बिहार सरकार और केंद्र सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसे हाल ही में बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों या कीटों के कारण खराब हो रही फसल पर किसानों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत, किसानों को अपनी फसल की लागत के बराबर यानि जीतना फसल को नुकसान हुआ है उसके अनुसार बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।

यह योजना राज्य के छोटे और बड़े सभी तरह के किसानों के लिए है। इस योजना में आपकी जमीन कितनी भी हो, सभी यह फसल बीमा करवा सकते हैं। पुरानी ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना’ में बड़े जोत वाले किसानों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन PMFBY में ऐसा नहीं है। अब आप चाहे जितनी भी एकड़ में खेती करें, आप अपनी पूरी फसल का बीमा करवा सकते हैं। पूरी जानकारी और आवेदन प्रोसेस के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026 – Notification Details

अगर आप भी बिहार के किसान हैं और इस Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026 की जानकारी चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार यानि 09 जून 2026 को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को राज्य में लागू करने का भी है। कैबिनेट विभाग के मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि यह योजना रबी 2026-27 मौसम से पूरे बिहार में लागू होगी और यह पिछली ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना’ की जगह लेगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया होगा, तो उन्हें नुकसान होने पर कृषि लागत के अनुसार फसल क्षति का भुगतान किया जाएगा। इस योजना में बुआई से पहले से लेकर फसल कटाई के बाद तक हुए किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई किसानों को की जाएगी। फसल क्षति के आकलन और उपज अनुमान के लिए आधुनिक तकनीक जैसे सैटेलाइट इमेजरी, ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पूरी तरह की transparency रहेगी।

News Cutting Image of Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026

Also Read…

Important Dates

Event Date
Cabinet Approval Date 09 June 2026 (Announced)
Implementation Start Date Rabi Season 2026-27
Scheme Applicable From Rabi 2026-27 onwards
Last Date for Insurance (Rabi) To be announced before Rabi sowing

PM फसल बीमा योजना की महत्वपूर्ण बातें – Highlights

  • जमीन की कोई सीमा नहीं: इस नई योजना के तहत बीमा करवाने वाली जमीन की कोई लिमिट (सीमा) नहीं रखी गई है। इसमें आप अपनी जितनी मर्जी भूमि का बीमा करा सकते हैं। इससे बड़े किसानों को भी पूरा फायदा मिलेगा।
  • पूर्ण सुरक्षा कवर: बुआई से पहले से लेकर फसल की कटाई के बाद तक, अगर किसी भी प्रकार से फसल खराब होती है जैसे प्राकृतिक आपदा (बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि) या बीमारी/कीट से फसल खराब होती है, तो उस नुकसान की भरपाई की जाएगी।
  • आधुनिक तकनीक का उपयोग: फसल क्षति के आकलन और उपज अनुमान के लिए सैटेलाइट, ड्रोन और AI जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा, जिससे घोटाले की संभावना नहीं रहेगी।
  • स्वैच्छिक योजना: यह योजना किसानों के लिए अनिवार्य नहीं है। जो भी किसान अपनी फसल का बीमा कराना चाहता हैं, वही खुद से प्रीमियम जमा करके इसका लाभ उठा सकता है।

प्रीमियम दरें (Premium Rates) – किसानों को कितना देना होगा पैसा?

इस योजना के तहत किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम देना होता है। बाकी का पैसा केंद्र और राज्य सरकार बराबर-बराबर बीमा कंपनी को देती है। प्रीमियम दरें इस प्रकार हैं:

फसल का प्रकार (Type of Crop) किसान द्वारा देय प्रीमियम (Farmer’s Premium)
खरीफ फसलें (जैसे- धान, मक्का) कुल बीमा राशि का 1.5%
रबी फसलें (जैसे- गेहूं, चना) कुल बीमा राशि का 2%
बागवानी / व्यावसायिक फसलें (फल, सब्जी) कुल बीमा राशि का 5%

नोट: बाकी का शेष प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 50-50% के अनुपात में बीमा कंपनी को भुगतान किया जाता है।

पात्रता शर्तें – Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी किसान होना चाहिए।

  • किसान के पास खेती करने के लिए ज़मीन होनी चाहिए (अपनी या बटाई पर)।

  • लोन लेने वाले किसानों (KCC धारक) के लिए फसल बीमा कराना अनिवार्य होगा।

  • बिना लोन वाले किसानों के लिए यह स्वैच्छिक है, वे अपनी इच्छा से बीमा करा सकते हैं।

  • किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज़ – Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026

बीमा कराने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे:

  • आधार कार्ड

  • बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • ज़मीन के कागजात (खतौनी / खेसरा नंबर)

  • फसल बुआई का प्रमाण पत्र (बैंक या पटवारी से सत्यापित)

  • केसीसी (KCC) लोन की डिटेल (यदि लागू हो)

  • मोबाइल नंबर

PM Fasal Bima Yojana के लाभ

  • बीमित किसानों के कृषि लागत के समतुल्य फसल क्षति का भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।

  • छोटे और बड़े सभी किसान बिना किसी भूमि सीमा के योजना का लाभ उठा सकेंगे।
  • किसानों को केवल 1.5%, 2% और 5% प्रीमियम राशि देकर बीमा सुरक्षा मिलेगी।
  • बुआई पूर्व से लेकर फसल कटाई के बाद तक होने वाली फसल क्षति के लिए बीमा सुरक्षा उपलब्ध होगी।
  • फसल क्षति के आकलन और उपज अनुमान के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
  • बीमित भूमि की कोई अधिकतम सीमा नहीं होने से बड़े जोत वाले किसानों को भी योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा।

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026: आवेदन प्रक्रिया (Expected)

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करने हेतु अपने नजदीकी बैंक शाखा, सहकारी बैंक, कृषि विभाग कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • यदि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो तो आधिकारिक पोर्टल पर भी आवेदन किया जा सकता है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी जैसे किसान का नाम, पता, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण, फसल का नाम, बोया गया क्षेत्र एवं भूमि संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज तथा अन्य मांगे गए प्रमाण पत्र संलग्न करें।

  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और निर्धारित प्रीमियम राशि का भुगतान करें। प्रीमियम दर संबंधित फसल एवं मौसम के अनुसार निर्धारित की जाती है।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद प्राप्त रसीद या आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें। भविष्य में आवेदन की स्थिति जांचने या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

निष्कर्ष

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026 किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत कम प्रीमियम पर फसल बीमा की सुविधा मिलेगी और फसल खराब होने पर आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकेगी। यदि आप बिहार के किसान हैं, तो योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद समय पर आवेदन करके इसका लाभ जरूर लें। इस लेख में हमने आपको सारी जानकारी विस्तार से दी है। अगर आप किसान हैं, तो रबी सीजन से पहले जल्द से जल्द अपनी फसल का बीमा जरूर कराएँ और सरकार की इस योजना का लाभ उठाएँ।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। कृपया इसे अपने किसान दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें, हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Important Links

PMFBY Official Website Click Here
New Registration Link Click Here (Active Soon)
Notification Link Download Now
BiharHelp.in Website Homepage Click Here
Join Telegram Join Now

FAQ’s – Bihar PM Fasal Bima Yojana 2026

बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) कब से लागू हो रही है और इसका लाभ किसे मिलेगा?

यह योजना बिहार में रबी मौसम 2026-27 से लागू हो रही है, जो पुरानी 'राज्य फसल सहायता योजना' की जगह लेगी और इसका लाभ राज्य के छोटे व बड़े सभी किसानों को मिलेगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को कितना प्रीमियम देना होता है?

इस योजना में किसानों को खरीफ फसलों के लिए 1.5%, रबी फसलों के लिए 2% और बागवानी फसलों के लिए केवल 5% प्रीमियम देना होता है, बाकी राशि सरकार देती है।

क्या पुरानी बिहार राज्य फसल सहायता योजना और इस नई PMFBY में कोई बड़ा अंतर है?

जी हां, सबसे बड़ा अंतर यह है कि PMFBY में बीमा कराने के लिए ज़मीन की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, जबकि पुरानी योजना में बड़े किसानों को सीमित लाभ मिलता था।

PM फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे और कहाँ से कर सकते हैं?

किसान अपने नजदीकी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या pmfby.gov.in पोर्टल पर जाकर ज़मीन के कागजात और आधार कार्ड के साथ बुआई से पहले आवेदन कर सकते हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *