Bihar Labour Card Online Apply 2026: अगर आप भी बिहार में निर्माण कार्य (Construction Work) में मजदूरी करते हैं और अपना Labour Card बना कर बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपने लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होने वाला है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का एक नया पोर्टल लॉन्च किया है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
इस नए पोर्टल bocwboard.bihar.gov.in के जरिए अब आप अपना लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड) घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप बोर्ड की इस नई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने नज़दीकी CSC सेंटर या श्रम कार्यालय से भी फॉर्म भरवा सकते हैं। आपको बता दें कि इस नए पोर्टल पर आधार आधारित Biometric Authentication की सुविधा दी गई है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी हो गई है।

इस लेख में हम आपको Bihar Labour Card Online Apply 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, पात्रता शर्तें, और इस योजना के लाभ आदि। साथ ही, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन की प्रक्रिया भी बताएँगे ताकि आप आसानी से घर बैठे ही आवेदन कर सकें।
Bihar Labour Card Online Apply 2026 – Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Article Name | Bihar Labour Card Online Apply 2026 |
| Article Type | Latest Update / Step-by-Step Guide |
| Yojana Name | Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board (BOCW) |
| Launched By | श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार |
| Beneficiary | बिहार के निर्माण श्रमिक (18 से 60 वर्ष) |
| Registration Fee | ₹50 (पंजीकरण शुल्क ₹20 + पाँच वर्षों का नवीकरण अंशदान ₹30) |
| Apply through | ऑनलाइन पोर्टल / CSC सेंटर / श्रम कार्यालय |
| Application Mode | ऑनलाइन (आधार बायोमेट्रिक के साथ) |
| Who Can Apply | केवल बिहार के निर्माण श्रमिक |
| Official Website | https://bocwboard.bihar.gov.in |
Bihar Labour Card 2026 क्या है?
बिहार लेबर कार्ड, बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है, जिसके तहत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) में निर्माण श्रमिकों (Construction Workers) का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। जिसके जरिए श्रमिकों की अलग पहचान दी जाती है और सरकार द्वारा राज्य के सभी श्रमिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है, जो अलग-अलग निर्माण कार्यों में लेबर करते हैं।
आपको बता दें कि बोर्ड ने हाल ही में नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें आधार के जरिए Biometric Authentication, ऑनलाइन शिकायत और SMS अलर्ट जैसी कई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। इस कार्ड के बन जाने के बाद, श्रमिक और उनके आश्रित बोर्ड द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं जैसे मातृत्व लाभ, पेंशन, शिक्षा सहायता, विवाह सहायता, दाह संस्कार योजना, औज़ार क्रय योजना आदि का लाभ उठा सकते हैं।

Also Read…
- CISF ASI Para Medical Staff Recruitment 2026 (Apply Start): Notification Out for 24 Posts, Apply Online for Pharmacist, X-Ray Technician and Lab Technician Vacancies
- Munger University UG Admission 2026 (1st Merit List Out): BA, BSc & BCom Admission List Released, Check Selection Status, Admission Dates & Required Documents
- Andaman and Nicobar Group C Recruitment 2026: Apply Online for 1535 Vacancies, Eligibility, Age Limit, Selection Process & Salary
- UGC NET Admit Card 2026: Subject-Wise Exam Date Out, Check Exam City Slip, CBT Schedule & Hall Ticket Download Process
Bihar Labour Card 2026 – Notification Details
अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और अपना नया Labour Card बनाना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board के तहत श्रमिक निबंधन के लिए नया पोर्टल https://bocwboard.bihar.gov.in लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी योग्य निर्माण श्रमिक अपना लेबर कार्ड बनवा सकता है और बोर्ड की योजनाओं का लाभ ले सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नया पोर्टल पूरी तरह से आधार बायोमेट्रिक से लिंक है। निबंधन के समय परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने की सुविधा भी दी गई है। साथ ही, सभी योजनाओं का भुगतान सीधे आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में जाएगा। आवेदन की स्थिति की जानकारी SMS के माध्यम से भी मिलती रहेगी। किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप बोर्ड की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।
Bihar Labour Card 2026 – Important Dates
| Event | Date |
|---|---|
| नया पोर्टल लॉन्च | 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | शुरू हो चुका है |
| आवेदन की अंतिम तिथि | निर्धारित नहीं |
| आवेदन शुल्क | ₹50 (₹20 पंजीकरण शुल्क + ₹30 पाँच वर्ष का नवीकरण अंशदान) |
Bihar Labour Card 2026: पात्रता शर्तें
अगर आप बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
-
राज्य का निवासी: आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
-
कार्य का प्रकार: आवेदक निर्माण कार्य (Construction Work) से जुड़ा होना चाहिए, जैसे कि राज मिस्त्री, टाईल्स मिस्त्री, पेंटर, बढ़ई, लोहार, बिजली मिस्त्री, प्लम्बर, सेंट्रिंग मिस्त्री, वेल्डर, राज मिस्त्री का हेल्पर, मनरेगा श्रमिक (बागवानी-वानिकी छोड़कर), ईंट निर्माण मजदूर, कंक्रीट मिक्सर ऑपरेटर, रोलर चालक आदि।
-
आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
-
अनुभव: आवेदन की तिथि से पिछले 12 महीनों में नियोजक (ठेकेदार) द्वारा जारी कम से कम 90 दिनों का कार्य प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
-
कोई NPA नहीं: आवेदक का कोई भी बैंक खाता NPA (Non-Performing Asset) या राइट-ऑफ नहीं होना चाहिए।
Bihar Labour Card 2026: प्रमुख योजनाओं के लाभ
Bihar Labour Card बनवाने के बाद रजिस्टर कंस्ट्रक्शन वर्कर को बिहार भवन और अन्य स्कीम्स के तहत अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिल सकता है, जिनमें प्रमुख योजनाएँ निम्नलिखित हैं:
- मातृत्व लाभ योजना (Maternity Benefit Scheme)
- पितृत्व लाभ योजना (Paternity Benefit Scheme)
- नकद पुरस्कार योजना (Cash Reward Scheme)
- शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना (Educational Financial Assistance Scheme)
- विवाह सहायता योजना (Marriage Assistance Scheme)
- दाह संस्कार सहायता योजना (Funeral Assistance Scheme)
- औजार क्रय योजना (Tool Purchase Scheme)
- पेंशन योजना (Pension Scheme)
- विकलांगता पेंशन योजना (Disability Pension Scheme)
- मृत्यु लाभ योजना (Death Benefit Scheme)
Bihar Labour Card 2026: निर्माण श्रमिक कौन से माने जाएंगे?
- राज मिस्त्री (Mason)
- राज मिस्त्री हेल्पर (Mason Helper)
- टाइल्स मिस्त्री (Tiles Mason)
- पेंटर (Painter)
- बढ़ई (Carpenter)
- लोहार (Blacksmith)
- बिजली मिस्त्री (Electrician)
- प्लम्बर (Plumber)
- सेंट्रिंग मिस्त्री (Centering Worker)
- वेल्डर (Welder)
- सरिया फिक्सर (Bar Bender / Steel Fixer)
- कंक्रीट मिक्सर ऑपरेटर (Concrete Mixer Operator)
- ईंट निर्माण मजदूर (Brick Manufacturing Worker)
- रोलर चालक (Roller Driver)
- सड़क निर्माण श्रमिक (Road Construction Worker)
- पुल निर्माण श्रमिक (Bridge Construction Worker)
- भवन निर्माण मजदूर (Building Construction Worker)
- मनरेगा श्रमिक* (MGNREGA Worker)*
नोट: मनरेगा श्रमिकों में बागवानी (Horticulture) एवं वानिकी (Forestry) कार्यों से जुड़े श्रमिक इस श्रेणी में शामिल नहीं किए जाते हैं।
Bihar Labour Card: ज़रूरी दस्तावेज़
आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- रंगीन नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु फिंगरप्रिंट
- 90 दिनों के कार्य का Experience Certificate (यदि उपलब्ध हो)
- Self Declaration Form (यदि Experience Certificate उपलब्ध न हो)
- Geo Tagged Photograph (यदि उपलब्ध हो)
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- परिवार के सदस्यों के आधार नंबर (Nominee एवं Family Details जोड़ने के लिए)
Bihar Labour Card 2026: स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया
अगर आप Bihar Labour Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले बिहार श्रम संसाधन विभाग के आधिकारिक लेबर पोर्टल bocwboard.bihar.gov.in पर जाएँ।

- होम पेज पर आपको Register का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Worker Registration के ऑप्शन का चयन करें।
- आवेदन करने वाले श्रमिक का आधार नंबर दर्ज करें।

- इसके बाद Discover RD Service पर क्लिक करके बायोमेट्रिक डिवाइस को कनेक्ट करें।
- Capture Biometric पर क्लिक करके आधार धारक का फिंगरप्रिंट स्कैन करें।

- बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद Verify बटन पर क्लिक करें।
- सत्यापन सफल होने पर आपको एक Application Number प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित नोट कर लें।
Personal Information भरने की प्रक्रिया
- अब आवेदन फॉर्म में अपना जिला (District) चयन करें।
- इसके बाद Urban (शहरी) या Rural (ग्रामीण) क्षेत्र का चयन करें।

- यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो अपना ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें।
- आधार से प्राप्त पता और फोटो स्वतः दिखाई देंगे, आवश्यकता होने पर फोटो अपडेट कर सकते हैं।
- पिता/पति का नाम, जन्म तिथि तथा अन्य मांगी गई जानकारी की जांच करें।
- अपना वर्तमान व्यवसाय (Nature of Work) चुनें, जैसे राजमिस्त्री, हेल्पर, पेंटर, सरिया फिक्सर, शटरिंग कार्य आदि।
- यदि उपलब्ध हो तो कार्यस्थल पर ली गई Geo-Tagged Selfie अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Next बटन पर क्लिक करें।
Other Information भरने की प्रक्रिया
- अपनी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) दर्ज करें।
- अपनी श्रेणी (General, BC, EBC, SC, ST आदि) का चयन करें।

- मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- जेंडर तथा वैवाहिक स्थिति (Marital Status) चुनें।
- यदि आपके पास ESI Number है तो दर्ज करें, अन्यथा खाली छोड़ सकते हैं।
- राशन कार्ड उपलब्ध होने पर उसकी स्कैन कॉपी अपलोड कर सकते हैं।
- सभी जानकारी सेव करके Next बटन पर क्लिक करें।
कार्य अनुभव (Work Details) भरने की प्रक्रिया
- पिछले 12 महीनों में किए गए निर्माण कार्य की जानकारी दर्ज करें।
- ठेकेदार/नियोजक (Employer) का नाम दर्ज करें।

- कार्य का प्रकार (Nature of Work) चुनें।, कार्यस्थल का पूरा पता दर्ज करें।
- कार्य प्रारंभ और समाप्ति तिथि दर्ज करें। कम से कम 90 दिनों के कार्य का विवरण देना आवश्यक है।
- सभी जानकारी भरने के बाद रिकॉर्ड को सेव करें।
दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया
- यदि आपके पास ठेकेदार या नियोक्ता द्वारा जारी Experience Certificate है तो उसे अपलोड करें।
- यदि Experience Certificate उपलब्ध नहीं है तो Self Declaration Form डाउनलोड करें।
- Self Declaration Form में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फॉर्म पर आवश्यक हस्ताक्षर करवाकर स्कैन करें।
- भरे हुए Self Declaration Form को अपलोड करें।
- यदि आपने Geo-Tagged कार्यस्थल फोटो अपलोड कर दी है तो कुछ मामलों में अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं हो सकती।
Bank Details भरने की प्रक्रिया
- अपना IFSC Code दर्ज करें।
- Search बटन पर क्लिक करने के बाद बैंक की जानकारी स्वतः प्राप्त हो जाएगी।

- अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें और पुनः कन्फर्म करें।
- बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- ध्यान रखें कि बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) होना चाहिए।
Family Member एवं Nominee जोड़ने की प्रक्रिया
- Family Member / Dependent सेक्शन में जाएँ।
- परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें।
- बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से उनकी जानकारी प्राप्त करें।
- परिवार के सभी पात्र सदस्यों को एक-एक करके जोड़ें।

- किसी एक सदस्य को Nominee के रूप में चयन करें।
- Nominee का विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।
Final Submission Process
- सभी जानकारी भरने के बाद Preview सेक्शन में जाकर पूरा आवेदन फॉर्म जांच लें।

- यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार लें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करें।
- भुगतान सफल होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन सबमिट होने पर प्राप्त Registration Number / Application Slip को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Verification Process
- आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा दस्तावेजों और कार्य विवरण का सत्यापन किया जाएगा।
- आवश्यकता पड़ने पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी या संबंधित अधिकारी कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) भी कर सकते हैं।
- सत्यापन सफल होने पर आपका Bihar Labour Card जारी कर दिया जाएगा।
नोट: Bihar Labour Card के लिए आवेदन करने वाले श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य करने का प्रमाण होना आवश्यक है।
Important Links
| New Potral Link | Click Here |
| New Registration Link | Click Here |
| Notification Link | Download Now |
| Official Website | Click Here |
| Join Telegram | Join Now |
FAQ’s – Bihar Labour Card Online Apply 2026
बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप आधिकारिक पोर्टल bocwboard.bihar.gov.in पर जाकर, आधार से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं, और ₹50 का शुल्क जमा करके सबमिट कर सकते हैं।
बिहार लेबर कार्ड के लिए कौन-कौन से श्रमिक पात्र हैं?
राज मिस्त्री, पेंटर, बढ़ई, प्लम्बर, वेल्डर, हेल्पर और मनरेगा (बागवानी छोड़कर) जैसे सभी निर्माण श्रमिक जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।
क्या बिना ठेकेदार के एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट के आवेदन हो सकता है?
जी हाँ, अगर आपके पास ठेकेदार का प्रमाण-पत्र नहीं है, तो आप पोर्टल से सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म डाउनलोड करके भर सकते हैं और उसे अपलोड करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
लेबर कार्ड बनवाने की फीस कितनी है?
बिहार लेबर कार्ड के निबंधन के लिए कुल ₹50 (पंजीकरण शुल्क ₹20 और पाँच वर्षों का नवीकरण अंशदान ₹30) का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होता है।
लेबर कार्ड बन जाने के बाद कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिल सकता है?
निबंधित श्रमिकों को मातृत्व/पितृत्व लाभ, नकद पुरस्कार, शिक्षा/विवाह अनुदान, पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, दाह संस्कार योजना और मृत्यु लाभ जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
