Bihar Sahyog Portal 2026: अब घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत दर्ज, 1100 हेल्पलाइन, RTMS सिस्टम, शिकायत प्रक्रिया और 30 दिन समाधान की पूरी जानकारी!

Bihar Sahyog Portal 2026: अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और आपकी कोई समस्या या शिकायत है, जिसके लिए आपको बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी राहत वाली खबर आ गई है। आपको बता दें कि बिहार सरकार ने “सबका सम्मान, जीवन आसान” मिशन के तहत 11 मई 2026 को बिहार सहयोग पोर्टल – RTMS (Real Time Monitoring System) और हेल्पलाइन नंबर 1100 की शुरुआत की है। अब आप घर बैठे अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे और 30 दिनों के अंदर आपको उसका समाधान भी मिल जाएगा।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 मई 2026 को Chief Minister’s Secretariat स्थित संवाद कक्ष से इस नई डिजिटल व्यवस्था का उद्घाटन किया है। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस योजना के लॉन्च के बाद अब प्रदेश का कोई भी नागरिक सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में हो रही गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही जैसी किसी भी समस्या की शिकायत sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। और अगर 30 दिनों के अंदर शिकायत का कोई समाधान नहीं मिलता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Bihar Sahyog Portal 2026

इस लेख में हम आपको Bihar Sahyog Portal 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे। जैसे यह पोर्टल क्या है, क्यों लॉन्च किया गया, इसकी खासियतें क्या हैं, किन-किन समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं, हेल्पलाइन नंबर, शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया और सहयोग शिविर आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Sahyog Portal 2026: Overview

Particulars Details
Portal Name Sahyog Portal – RTMS (Real Time Monitoring System)
Launched By CM Samrat Chaudhary (Bihar Government)
Launch Date 11 May 2026
Mission सबका सम्मान, जीवन आसान
Official Website sahyog.bihar.gov.in
Helpline Number 1100 (Toll-Free)
Helpline Timing प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
Complaint Resolution Time 30 दिनों के अंदर अनिवार्य
Sahyog Shivir हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर
Who Can Apply बिहार के सभी नागरिक
Fee बिल्कुल मुफ्त (कोई शुल्क नहीं)

What is Bihar Sahyog Portal?

अगर आप भी बिहार के नागरिक हैं तो सहयोग पोर्टल के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से बचाने और किसी भी प्रकार की शिकायत करने और उसके solution के लिए एक नई योजना शुरू की है। जिसका नाम है “सहयोग पोर्टल – RTMS”। यह एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर बिहार का कोई भी नागरिक अपनी समस्या या शिकायत को सीधे दर्ज करवा कर सरकार तक पहुंचा सकता है।

इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि यह एक रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम (RTMS) से लैस है। इसका मतलब यह है कि जैसे ही आप शिकायत दर्ज करते हैं, वह सीधे संबंधित विभाग के पास पहुंच जाती है और उसकी मॉनिटरिंग CM ऑफिस (CMO) से लेकर जिला स्तर तक होती है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि अगर कोई अधिकारी 30 दिनों के अंदर शिकायत का निपटारा नहीं करता है, तो 31वें दिन संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Also Read…

Bihar Sahyog Portal 2026 के प्रमुख उद्देश्य

बिहार सरकार का उद्देश्य केवल शिकायत लेना नहीं, बल्कि समय पर उसका ठोस समाधान करना है। इस पोर्टल के पीछे सरकार की कुछ अहम मंशाएं हैं:

  • आम जनता को अपनी शिकायतों का पारदर्शी और जल्दी समाधान मिल सके।
  • सभी सरकारी विभाग अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं और जनता को जवाब दें।
  • लोगों की शिकायतों का समय पर और प्रभावी तरीके से समाधान किया जा सके।
  • सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार और लापरवाही को कम किया जा सके।
  • डिजिटल व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए ताकि गांव और शहर दोनों जगह के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Official Website Key Features image for Bihar Sahyog Portal 2026

Bihar Sahyog Portal 2026 की प्रमुख विशेषताएं (Features)

Feature Description
ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपनी समस्या दर्ज करें। किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं।
यूनिक रेफरेंस नंबर शिकायत दर्ज होते ही एक विशेष रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी, जिससे स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।
रियल टाइम ट्रैकिंग अपनी शिकायत की लाइव स्थिति ऑनलाइन देखें – किस विभाग में है, क्या कार्रवाई हुई।
SMS और Email अलर्ट शिकायत की प्रगति की हर अपडेट आपको SMS और Email के जरिए मिलती रहेगी।
30 दिन की गारंटी हर शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य, वरना अधिकारी पर कार्रवाई।
अनुस्मारक (Reminder) सुविधा अगर समय पर कार्रवाई न हो, तो पोर्टल से रिमाइंडर भेज सकते हैं।
ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम समाधान के बाद आप अपनी प्रतिक्रिया (Feedback) भी ऑनलाइन दे सकते हैं।
सख्त मॉनिटरिंग सिस्टम 30 दिन में शिकायत का निपटारा न होने पर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
CCTV मॉनिटरिंग सभी ब्लॉक, सर्किल ऑफिस और पुलिस स्टेशनों में CCTV लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
डिजिटल रिकॉर्ड हर शिकायत का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

Bihar Sahyog Portal पर किन-किन समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं?

सहयोग पोर्टल पर आप लगभग सभी सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख श्रेणियां दी गई हैं:

  • राशन कार्ड से जुड़ी समस्या

  • वृद्धा/विधवा/विकलांग पेंशन की समस्या

  • सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी या लाभ न मिलना

  • सड़क, नाली, बिजली और पानी की समस्या

  • जमीन विवाद और भूमि संबंधी शिकायतें

  • पंचायत स्तर की शिकायतें और विकास कार्यों में लापरवाही

  • सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही या भ्रष्टाचार

  • आवास योजना की समस्या

  • छात्रवृत्ति (Scholarship) भुगतान की समस्या

  • स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें

  • शौचालय निर्माण और स्वच्छता संबंधी शिकायतें

  • दस्तावेज सत्यापन और प्रमाण पत्र बनवाने की समस्या

सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 क्या है?

अगर किसी व्यक्ति के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है, या उसे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में कोई परेशानी आ रही है, तो उसके लिए सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया है।

Helpline Feature Details
हेल्पलाइन नंबर 1100 (टोल-फ्री)
समय प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
सेवाएं फोन पर शिकायत दर्ज कराना, पोर्टल इस्तेमाल करने में मदद, शिकायत की स्थिति की जानकारी
किनके लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग और जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते

सहयोग शिविर (Sahyog Shivir) क्या है?

सरकार ने हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को राज्यभर के सभी पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित करने का फैसला किया है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान करेंगे। जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद इन शिविरों की निगरानी करेंगे।

Bihar Sahyog Portal 2026 – शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया

सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना बहुत आसान है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बताई गई है:

  • सबसे पहले आपको सहयोग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sahyog.bihar.gov.in पर जाना होगा।

Bihar Sahyog Portal website homepage for Complaint in Bihar Sahyog Portal 2026

  • होमपेज पर आने के बाद आपको “Complaint Registration” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Complaint Registration option for Bihar Sahyog Portal 2026

  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी – जैसे अपना नाम, पिता/पति का नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

  • मोबाइल नंबर डालने के बाद ‘Send OTP’ पर क्लिक करें और OTP वेरिफाई करें।

Applicant information form for Bihar Sahyog Portal 2026

  • अब आपके सामने शिकायतकर्ता का विवरण (Complainant Details) भरने का फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना पूरा पता – गांव, पोस्ट ऑफिस, थाना, जिला, प्रखंड, पंचायत और पिन कोड भरें।

Form image for Bihar Sahyog Portal 2026

  • इसके बाद “शिकायत किससे संबंधित है” में संबंधित सरकारी विभाग चुनें – जैसे पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, राजस्व, ऊर्जा, समाज कल्याण, SC/ST कल्याण आदि।

  • अब श्रेणी (Category) चुनें – आपकी समस्या जिस श्रेणी में आती है, जैसे पेंशन, राशन, सड़क, बिजली, भ्रष्टाचार आदि।

  • फिर “शिकायत का विवरण” में चुनें कि यह शिकायत है, सुझाव है या मांग है।

  • अपनी समस्या का पूरा ब्यौरा शिकायत विवरण बॉक्स में लिखें। जितना साफ-साफ और सटीक लिखेंगे, उतनी जल्दी कार्रवाई होगी।

Submit option for Bihar Sahyog Portal 2026

  • अगर आपके पास समस्या से जुड़ा कोई फोटो या दस्तावेज है, तो उसे अपलोड करें (JPG/PDF फॉर्मेट में)।

  • सबसे नीचे कैप्चा कोड भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • सबमिट करते ही आपको एक यूनिक रेफरेंस नंबर (Registration ID) मिलेगा। इस नंबर को संभालकर जरूर रखें।

  • इसी रेफरेंस नंबर से आप पोर्टल पर “Complaint Status” ऑप्शन में जाकर अपनी शिकायत की रियल टाइम स्थिति देख सकते हैं।

शिकायत की स्थिति (Status) कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको सहयोग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sahyog.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “Complaint Status” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Complaint Registration option for Bihar Sahyog Portal 2026

  • अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर डालें।

Login page for Bihar Sahyog Portal 2026 status check

  • OTP वेरिफाई करें।

  • आपकी शिकायत की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी – किस विभाग में है, क्या कार्रवाई हुई, कब तक समाधान होगा।

सहयोग पोर्टल कैसे काम करता है? (Working Process)

Step Process
Step 1 – शिकायत दर्ज नागरिक पोर्टल या हेल्पलाइन 1100 के जरिए अपनी समस्या दर्ज करता है।
Step 2 – विभाग को भेजा जाना सिस्टम ऑटोमेटिकली शिकायत को संबंधित विभाग/जिले के अधिकारी को फॉरवर्ड करता है।
Step 3 – कार्रवाई शुरू संबंधित विभाग समस्या की जांच करता है और समाधान की प्रक्रिया शुरू करता है।
Step 4 – रियल टाइम अपडेट शिकायतकर्ता को हर स्टेज पर SMS और Email के जरिए स्थिति की जानकारी मिलती है।
Step 5 – समाधान और फीडबैक 30 दिनों के अंदर समस्या का निपटारा किया जाता है और नागरिक से फीडबैक लिया जाता है।
Step 6 – निगरानी CM ऑफिस, DM और SP पूरी प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग करते हैं। 30 दिन में समाधान न होने पर अधिकारी का ऑटो-सस्पेंशन।

Bihar Sahyog Portal 2026 के लाभ (Benefits)

  • घर बैठे शिकायत: अब किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ही शिकायत दर्ज करें।

  • 30 दिनों में समाधान: सरकार ने दावा किया है कि हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा, नहीं तो अधिकारी पर सीधी कार्रवाई होगी।

  • रियल टाइम ट्रैकिंग: अपनी शिकायत की लाइव स्थिति देखें कि वह किस विभाग में लंबित है और क्या प्रगति हुई है।

  • पूरी पारदर्शिता: हर शिकायत का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिससे कोई हेराफेरी या फाइल दबाने की गुंजाइश नहीं रहेगी।

  • जवाबदेही तय: विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी क्योंकि हर केस CM ऑफिस के डैशबोर्ड पर मॉनिटर होगा।

  • ग्रामीणों को बड़ा फायदा: पंचायत स्तर पर लगने वाले सहयोग शिविरों से गांव-गांव तक सरकारी सेवाएं पहुंचेंगी।

  • हेल्पलाइन की सुविधा: जिनके पास इंटरनेट नहीं है, वे फ्री में 1100 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Contact Support Details (संपर्क सहायता विवरण)

Contact Type Details
हेल्पलाइन नंबर 1100 (टोल-फ्री)
हेल्पलाइन समय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक (प्रतिदिन)
आधिकारिक वेबसाइट sahyog.bihar.gov.in
सहयोग शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आपके पंचायत भवन में

क्विक लिंक्स

Bihar Sahyog Portal 2026 Website Link Click Here
Complaint Registration direct link Click Here
Complaint Status Check Link Click Here
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar Sahyog Portal 2026

Bihar Sahyog Portal क्या है और इसे कब लॉन्च किया गया?

यह बिहार सरकार का एक ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल (RTMS) है, जिसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 मई 2026 को लॉन्च किया। इसके जरिए नागरिक घर बैठे किसी भी सरकारी विभाग से जुड़ी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए क्या करना होगा?

आपको sahyog.bihar.gov.in पर जाकर कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना है, फिर अपनी पर्सनल डिटेल्स, संबंधित विभाग, शिकायत का विवरण भरकर सबमिट करना है, जिसके बाद एक रेफरेंस नंबर मिलेगा।

क्या सहयोग पोर्टल पर शिकायत करने के लिए कोई फीस देनी होगी?

नहीं, यह सुविधा बिहार सरकार द्वारा पूरी तरह से मुफ्त प्रदान की गई है। पोर्टल पर या हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत दर्ज कराने का कोई शुल्क नहीं लगता।

शिकायत दर्ज करने के बाद समाधान कितने दिनों में मिलेगा?

सरकार ने हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई अधिकारी तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं करता, तो 31वें दिन संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

सहयोग शिविर क्या है और इसका आयोजन कब होता है?

सहयोग शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को राज्य की सभी पंचायतों में लगता है, जहां अधिकारी मौके पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान करते हैं।

अगर मेरे पास इंटरनेट नहीं है तो क्या मैं शिकायत दर्ज करा सकता हूं?

जी हां, इंटरनेट न होने पर आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उसकी स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *