BA LLB Course: BA LLB का पूरा नाम Bachelor of Arts and Bachelor of Legislative Law है। यह 5 साल का एक एकीकृत (integrated) स्नातक डिग्री कोर्स है, जो 12वीं कक्षा के बाद किया जाता है। अगर आप एक वकील के रूप में या कानून के क्षेत्र में ही करियर बनाना चाहते हैं और साथ ही मानविकी विषयों में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए BA LLB एक शानदार विकल्प हो सकता है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

BA LLB Course कानूनी शिक्षा को मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, और अंग्रेजी के साथ जोड़ता है। BA LLB डिग्री उन छात्रों के लिए है, जो कानून के साथ-साथ विश्लेषणात्मक सोच (Analytical Thinking), संचार कौशल (Communication Skills), और सामाजिक-सांस्कृतिक में समझ रखते है, और इन्हे ओर विकसित करना चाहते हैं। यह कोर्स न केवल वकालत के लिए है, बल्कि इस कोर्स को करने के बाद आप कॉरपोरेट लॉ, जज बनने, या उच्च शिक्षा जैसे LLM के लिए भी एक मजबूत आधार देता है।
अगर आप 12वीं के बाद कानून के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां आपको BA LLB कोर्स के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे विषय, फीस, सैलरी, और करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
BA LLB Course – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
BA LLB (Bachelor of Arts and Bachelor of Legislative Law) |
Course Level |
Undergraduate |
Course Duration |
5 Years (10 Semesters) |
Minimum Eligibility |
12th Grade पास (किसी भी स्ट्रीम से) |
Minimum Marks Required |
कम से कम 45%-55% अंक (कॉलेज के आधार पर) |
Admission Process |
Merit-Based / Entrance Exam-Based (CLAT, AILET आदि) |
Age Limit |
कोई आयु सीमा नहीं (कुछ कॉलेजों में न्यूनतम 17 वर्ष) |
Main Subjects |
|
Average BA LLB Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹3 LPA – ₹8 LPA |
Top Job Profiles |
Lawyer, Legal Advisor, Corporate Lawyer, Judicial Services, Legal Consultant |
Top Recruiters |
Law Firms, Corporate Companies, Government Organizations, NGOs |
Eligibility Criteria for BA LLB Admission
BA LLB Course में एडमिशन लेने के लिए 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। 12वीं कक्षा किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) में हो आप BA कोर्स में एडमिशन ले सकते है। ज्यादातर कॉलेजों में 12वीं में न्यूनतम 45%-55% अंक मांगे जाते हैं, हालांकि कुछ कॉलेजों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए कुछ छूट हो सकती है।
और कई विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है, जैसे CLAT (Common Law Admission Test), AILET (All India Law Entrance Test) या अन्य राज्य-स्तरीय परीक्षाएं होती है। कुछ कॉलेज मेरिट के आधार पर भी एडमिशन देते हैं। आयु सीमा की बात करें, तो ज्यादातर कॉलेजों में कोई आयु सीमा नहीं है, लेकिन कुछ जगह न्यूनतम 17 वर्ष की आयु जरूरी हो सकती है।
How to Get Admission in BA LLB Course?
BA LLB Course की Admission मुख्य रूप से दो तरीकों से होती है एक मेरिट के आधार पर, जिसमे 12वीं के अंकों के आधार पर छात्रों को चूना जाता है और दूसरा प्रवेश परीक्षा के आधार पर, जिसमे एंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) होती है। भारत के शीर्ष (Top) विश्वविद्यालयों, जैसे National Law Universities (NLUs), में एडमिशन के लिए CLAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं देनी होती हैं।
Also Read…
- Free English Speaking Course Online With Certificate: घर बैठे English बोले फर्राटेदार! फ्री में Course और मिलेगा Certificate भी
- Top 5 High-Salary Career Options After 10th: Best Short-Term Courses to Boost Your Career
- DU Summer Internship 2025: करें ऑनलाइन आवेदन और पाएं ₹11,025/महीना स्टाइपेंड – रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि जल्द
- Best Course After Graduation: चाहिए हाई सैलरी जॉब तो ग्रेजुऐशन के बाद करें ये टॉप कोर्सेज, मोटी सैलरी के साथ मिलेगी करियर सिक्योरिटी
BA LLB Course Admission Process
स्टेप 1: सबसे पहले आपको BA LLB में Admission के लिए अपने चुने हुए कॉलेज या विश्वविद्यालय के अनुसार 12वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर आवेदन फॉर्म भरें या एंट्री एग्जाम का फॉर्म भरना होगा।
स्टेप 2: अगर प्रवेश परीक्षा हो रही है तो पहले प्रवेश परीक्षा दे। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, कानूनी योग्यता, अंग्रेजी, और तार्किक तर्क (Logical reasoning) से संबंधित प्रश्न ही आयेंगे। इस परीक्षा में आपको अच्छे अंक लाने होंगे।
स्टेप 3: अगर आप मेरिट लिस्ट या प्रवेश परीक्षा में सेलेक्ट होते है, तो आपका दस्तावेज सत्यापन होगा, जो आपके कॉलेज में ही होगा। इसमें 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र शामिल होते है।
स्टेप 4: जिसके बाद आपको फीस के बारे में बताया जायेगा। कुछ विश्वविद्यालय में SC/ST/OBC वर्गों के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। और छात्रवृत्ति भी मिलती है। इसके बारे में अपने विश्वविद्यालय या सूचीपत्र(prospectus) से पता कर ले।
स्टेप 5: BA LLB के एडमिशन फॉर्म को कुछ कॉलेजों में कोऑर्डिनेटर द्वारा भी चेक किया जायेगा और फॉर्म पर coordinator के हस्ताक्षर भी होंगे।
स्टेप 6: इन सब स्टेप्स के बाद आप आपना फॉर्म और जो भी फीस लगेगी उसे विश्वविद्यालय प्रवेश कार्यालय के जमा करवाए। अब आपकी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया हो गई है।
BA LLB Course Fees Structure: Government and Private Universities
कॉलेज का प्रकार |
वार्षिक फीस |
---|---|
सरकारी कॉलेज/विश्वविद्यालय |
₹10,000 – ₹50,000 प्रति वर्ष |
प्राइवेट कॉलेज/विश्वविद्यालय |
₹50,000 – ₹2,50,000 प्रति वर्ष |
BA LLB Course की फीस कॉलेज और विश्वविद्यालय के आधार पर अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यह ज्यादा हो सकती है। कुछ कॉलेजों में SC/ST/OBC छात्रों के लिए फीस में छूट और स्कॉलरशिप भी दी जाती है।
BA LLB Course Duration and Pattern
BA LLB कोर्स 5 साल का होता है, जिसमे 10 सेमेस्टर होते है। प्रत्येक सेमेस्टर में 7 से 11 विषय पढ़ाए जाते हैं। पहले दो वर्षों में मानविकी विषय जैसे इतिहास, समाजशास्त्र, और अंग्रेजी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जबकि बाद के सालों में कानूनी विषय जैसे संवैधानिक कानून, आपराधिक कानून, और कॉन्ट्रैक्ट लॉ पढ़ाए जाते हैं। इस कोर्स में मूट कोर्ट, इंटर्नशिप, और केस स्टडीज भी शामिल होती हैं, जो छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देती हैं।
Subject Selection in BA LLB
कोर विषय (Core Subjects): BA LLB में आपको एक प्रमुख कानूनी विषय चुनना होता है, जैसे संवैधानिक कानून, आपराधिक कानून, या कॉरपोरेट कानून। इसके अलावा मानविकी विषय जैसे इतिहास, समाजशास्त्र, या राजनीति विज्ञान भी पढ़ाए जाते हैं।
वैकल्पिक विषय (Elective Subjects): छात्र अपनी रुचि के अनुसार वैकल्पिक विषय चुन सकते हैं, जैसे साइबर लॉ, पर्यावरण कानून, या अंतरराष्ट्रीय कानून।
स्किल-बेस्ड कोर्स: कई विश्वविद्यालय संचार कौशल, कानूनी लेखन, और डेटा विश्लेषण जैसे स्किल कोर्स भी पढ़ाते हैं।
लोकप्रिय विशेषज्ञताएं (Specializations): BA LLB में विशेषज्ञताएं जैसे BA LLB (Hons) in Constitutional Law, Criminal Law, Corporate Law, या Human Rights Law उपलब्ध हैं।
Internship Opportunities During BA LLB
BA LLB कोर्स में इंटर्नशिप अनिवार्य हिस्सा है, जो तीसरे या चौथे वर्ष से शुरू होती है। यह छात्रों को कानूनी क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देती है। प्रमुख इंटर्नशिप क्षेत्र:
-
लॉ फर्म्स: कानूनी दस्तावेज तैयार करना और केस रिसर्च।
-
कॉरपोरेट सेक्टर: कॉरपोरेट लॉ और अनुपालन में काम।
-
NGOs: मानवाधिकार और सामाजिक कार्य से संबंधित परियोजनाएं।
-
न्यायिक क्षेत्र: कोर्ट में सहायक के रूप में काम।
BA LLB Regular and Distance Learning: Which One is Better?
BA LLB Course को आप सिर्फ Regular (रोज कॉलेज जाकर) मोड से ही कर सकते हो। BA LLB कोर्स में Distance Learning नहीं होती है। क्युकि Bar Council of India (BCI) डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से कानूनी डिग्री को मान्यता नहीं देता है। इसलिए, अगर आप वकील बनना चाहते हैं, तो आपको Regular ही पढ़ाई करनी होगी।
Career Options After BA LLB – Salary, Hiring, and Job Roles
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
---|---|---|
Entry-Level |
₹3 – ₹6 LPA |
Junior Lawyer, Legal Assistant, Content Writer (Legal) |
Mid-Level |
₹6 – ₹12 LPA |
Corporate Lawyer, Legal Advisor, Public Prosecutor |
Senior-Level |
₹12 – ₹25 LPA |
Senior Advocate, Legal Consultant, Judge |
Top Recruiters
-
लॉ फर्म्स: Amarchand Mangaldas, Khaitan & Co, AZB & Partners
-
कॉरपोरेट फर्म्स: TCS, Wipro, Reliance
-
सरकारी संगठन: UPSC, Judiciary, Public Sector Undertakings
-
NGOs: Amnesty International, Human Rights Watch
ध्यान दें: BA LLB को “वकालत करियर के लिए सबसे अच्छा कोर्स” कहना थोड़ा सामान्यीकरण हो सकता है। यह कोर्स एक मजबूत आधार देता है, लेकिन करियर में सफलता आपकी मेहनत और प्रैक्टिस पर निर्भर करती है।
Higher Studies After BA LLB
BA LLB के बाद आप उच्च शिक्षा के लिए निम्नलिखित कोर्स चुन सकते हैं:
-
LLM (Master of Laws)
-
MBA (Master of Business Administration)
-
MA (Master of Arts)
-
Diploma in Cyber Law, Human Rights, या Corporate Law
-
UPSC या Judicial Services की तैयारी
Top 10 BA LLB Colleges in India
BA LLB (Bachelor of Arts and Bachelor of Legislative Law) Course – FAQ
BA LLB के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं? 12वीं कक्षा किसी भी स्ट्रीम से पास होनी चाहिए, और ज्यादातर कॉलेजों में न्यूनतम 45%-55% अंक अनिवार्य हैं। |
BA LLB की फीस कितनी है? सरकारी कॉलेजों में ₹10,000 – ₹50,000 प्रति वर्ष, और प्राइवेट कॉलेजों में ₹50,000 – ₹2,50,000 प्रति वर्ष। |
BA LLB के बाद क्या करें? आप वकालत, कॉरपोरेट लॉ, या जज बनने के लिए तैयारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए LLM या MBA भी चुन सकते हैं। |
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।