SBI Apprentice Recruitment 2026 (Last Date Extended): Apply Online Started for 7150 Posts – Check State Wise Vacancy, Eligibility, Selection Process, Exam Pattern, Salary & Full Details

SBI Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भी ग्रेजुएशन के बाद बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं और State Bank of India (SBI) में अप्रेंटिस ट्रेनिंग करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि State Bank of India ने आज यानि 19 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत Apprentices के कुल 7150 पदों के लिए देशभर के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SBI की यह अप्रेंटिस भर्ती पूरे भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए होने जा रही है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए 19 मई 2026 यानि आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे सभी 15 जून 2026 (Last Date Extended) तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रोसेस और अन्य जरूरी जानकारी आपको आगे इस लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको SBI Apprentice Recruitment 2026 की भर्ती की पूरी जानकारी देंगे, जैसे वैकेंसी डिटेल, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, स्टाइपेंड, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन फॉर्म की पूरी प्रोसेस आदि। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर पाएंगे।

SBI Apprentice Recruitment 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization State Bank of India (SBI)
Post Name Apprentices (Under Apprentices Act, 1961)
Advertisement No. CRPD/APPR/2026-27/07
Total Training Seats 7150
Application Start Date 19 May 2026
Last Date to Apply 15 June 2026 (Last Date Extended)
Selection Process Online Written Exam, Local Language Test, Medical Examination
Application Mode Online (After NAPS Registration)
Official Website https://www.sbi.co.in/careers
Who Can Apply All Over India (Indian Citizens)

SBI Apprentice Notification 2026: Details

अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक की इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि SBI ने हालही में इस भर्ती के लिए शार्ट नोटिस जारी की थी, अब आज 19 मई 2026 को फुल नोटिफिएक्शन जारी हो गई है। और आज से ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए कुल 7150 अप्रेंटिस सीटों के लिए आवेदन शुरू किए हैं। यह ट्रेनिंग एक साल की होगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती सिर्फ अप्रेंटिसशिप के लिए होने जा रही है। अगर आपने भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जूनियर एसोसिएट की भर्ती में उम्मीदवारों को वेटेज भी दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद SBI की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Official Notification image of SBI Apprentice Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of SBI Apprentice Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 19 May 2026
Online Application Start Date 19 May 2026
Last Date to Apply Online & Fee Payment 15 June 2026 (Last Date Extended)
Online Examination Date Tentatively in July 2026
Language Test / Document Verification After Online Exam

SBI Apprentice Vacancy 2026 – State Wise

SBI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुल 7150 प्रशिक्षण सीटों पर भर्ती निकाली है। राज्यवार कुल रिक्तियाँ नीचे दी गई हैं:

State / UT Total Seats
Gujarat 217
Andhra Pradesh 709
Karnataka 276
Chhattisgarh 93
Madhya Pradesh 285
Odisha 229
UT Ladakh 15
Himachal Pradesh 180
UT Chandigarh 15
Punjab 345
UT Jammu & Kashmir 300
Haryana 320
UT Pondicherry 18
Tamil Nadu 396
Arunachal Pradesh 26
Nagaland 20
Meghalaya 8
Tripura 88
Assam 368
Mizoram 54
Manipur 6
Telangana 491
Rajasthan 350
West Bengal 460
UT Andaman & Nicobar Islands 42
Sikkim 50
Uttar Pradesh 561
Maharashtra 504
Goa 16
Uttarakhand 115
Delhi 105
Bihar 58
Jharkhand 27
Kerala 403
Total 7150

नोट: आरक्षण (SC/ST/OBC/EWS/PwBD) का लाभ राज्यवार सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगा। दिव्यांग वर्ग के लिए सीटें क्षैतिज (horizontal) आरक्षण के रूप में शामिल हैं।

SBI Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

Category Application Fee
General / OBC / EWS ₹300/-
SC / ST / PwBD Nil (No Fee)
Payment Mode Online Only (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI)

इस भर्ती में SC/ST/PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है, जबकि बाकी कैटेगरी के लिए ₹300/- की फीस देनी होगी।

SBI Apprentice Eligibility Criteria 2026

फॉर्म भरने से पहले जांच लें कि आप इस ट्रेनिंग के लिए पूरी तरह योग्य हैं या नहीं। नीचे पढ़ाई, उम्र और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी दी गई है।

Educational Qualification (as on 01.04.2026)

Category Details
Essential Qualification Graduation from a recognized University / Institute.

Age Limit (as on 01.04.2026)

Criteria Age Limit
Minimum Age 20 Years
Maximum Age 28 Years

Age Relaxation

Category Age Relaxation
SC / ST 5 Years
OBC (Non-Creamy Layer) 3 Years
PwBD (UR / EWS) 10 Years
PwBD (OBC) 13 Years
PwBD (SC / ST) 15 Years

SBI Apprentice Selection Process 2026

इस भर्ती में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद Document Verification, Local Language Proficiency Test और Medical Fitness प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम चयन State-wise और Category-wise मेरिट के आधार पर होगा।

  • Online Written Examination: 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा, 60 मिनट की अवधि। इसमें General / Financial Awareness, Quantitative & Reasoning Aptitude, Computer Knowledge और General English से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

  • Document Verification: ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।

  • Local Language Proficiency Test: उम्मीदवार जिस State / UT के लिए अप्लाई कर रहे है वाहन की लोकल लैंग्वेज पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने आनी चाहिए। जिसके लिए टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा के बाद होगा। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा पढ़ी है, उन्हें Language Test से छूट दी जाएगी।

  • Medical Examination: भाषा टेस्ट के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।

  • Final Selection: सभी चरणों को पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

SBI Apprentice Exam Pattern 2026

Name of Test No. of Questions Maximum Marks Duration
General/Financial Awareness 25 25 15 Minutes
General English 25 25 15 Minutes
Quantitative Aptitude 25 25 15 Minutes
Reasoning Ability & Computer Aptitude 25 25 15 Minutes
Total 100 100 60 Minutes

नोट: परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रत्येक सेक्शन का अलग-अलग समय निर्धारित है।

Important Points About Exam Pattern

  • परीक्षा Objective Type होगी।
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • गलत उत्तर के लिए कोई Negative Marking नहीं होगी।
  • परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में आयोजित होगी।
  • General English सेक्शन केवल English Language में होगा।
  • ऑनलाइन परीक्षा remotely proctored mode में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैबलेट से परीक्षा दे सकेंगे।

SBI Apprentice 2026 Stipend

Period Stipend (Per Month)
During Training (12 Months) ₹15,000/- Fixed

नोट: अप्रेंटिस को स्टाइपेंड के अलावा किसी भी प्रकार का अन्य भत्ता या सुविधा नहीं दी जाएगी। 

Documents Required for SBI Apprentice 2026

ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र

  • स्नातक (ग्रेजुएशन) की सभी सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू) – OBC के लिए नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट अनिवार्य

  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू)

  • आधार कार्ड और पैन कार्ड

  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

  • NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त अपरेंटिस कोड

How to Apply Online for SBI Apprentice Recruitment 2026?

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पहले NAPS की आधिकारिक वेबसाइट पर रेजिस्टशन करना होगा फिर SBI की वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा। जिसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको NAPS की आधिकारिक वेबसाइट https://apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा।

NAPS Website homepage image for UCIL Apprentice Recruitment 2026

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर “Login/Register” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें से आप Register as a candidate के ऑप्शन का चयन कर लेंगे।

Register in NAPS website for OPaL Apprentice Recruitment 2026

  • उसके बाद पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक Enrollment ID मिलेगी। इसे नोट कर लें।
  • अब आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर जाना होगा।

SBI website homepgae image for SBI SCO Recruitment 2025

  • होमपेज पर navbar में ‘Careers’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, ‘Current Openings’ पर क्लिक करें।

Current Openings option for SBI SCO Recruitment 2025

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ ‘ENGAGEMENT OF APPRENTICES UNDER THE APPRENTICES ACT, 1961 (Apply Online from 19.05.2026 TO 08.06.2026)’ पर क्लिक करें। फिर निचे ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।

Apply option for SBI Apprentice Recruitment 2026

  • फिर नई वेबसाइट ओपन होगी, यहाँ आपको ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करके New Registration करनी होगी।

IBPS website registration and login for SBI Apprentice Recruitment 2026

  • New Registration के लिए आपको सभी डिटेल्स अच्छे से डालनी होगी। इसके बाद आपको नया ‘Registration Number’ और Password मिलेगा।

Registration form image of SBI Apprentice Recruitment 2026

  • लॉगिन पेज पर आ कर आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन के लिए दिए गए ‘Registration Number’ और Password को डालें। और लॉगिन करें।

Login form for SBI Apprentice Recruitment 2026

  • लॉगिन के बाद सारी डिटेल्स को भरे और NAPS से मिले Enrollment ID को डालें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन, और हैंडरिटन डिक्लेरेशन को अपलोड करें।
  • फीस का जमा करवाए ये ऑनलाइन माद्यम से हो जमा होगी।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स चेक करें और Final Submit करें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।

Important Links

SBI Direct Link Click Here
Direct Apply Link For NAPS Portal Click Here
Short Notice Download Link Download Now
Download Official Notification Download Now
SBI Bank Official Website Click Here
BiharHelp.in Homepage Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – SBI Apprentice Recruitment 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हैं और आखिरी तारीख क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 तक SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

क्या SBI Apprentice भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

जी हां, बिना NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण के आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसलिए सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करना अनिवार्य है।

इस अप्रेंटिसशिप में चयन कैसे होगा और क्या परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग है?

चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (100 अंक, 60 मिनट) और स्थानीय भाषा टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

SBI Apprentice ट्रेनिंग के दौरान कितनी स्टाइपेंड मिलेगी और ट्रेनिंग की अवधि कितनी है?

ट्रेनिंग 12 महीने की है और इस दौरान हर महीने ₹15,000 का निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अन्य भत्ता या सुविधा नहीं मिलेगी।

यदि किसी उम्मीदवार ने पहले कभी अपरेंटिसशिप कर रखी है तो क्या वह इस भर्ती के लिए पात्र है?

नहीं, यदि किसी उम्मीदवार ने पहले कभी SBI या किसी अन्य संस्थान में अपरेंटिसशिप की है, या वर्तमान में ट्रेनिंग कर रहा है, तो वह इस भर्ती के लिए पूरी तरह से अपात्र होगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *