OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026: Last Date Extended to 09 July, Direct Admission Process, Required Documents & Full Details

OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026: अगर आपने भी बिहार बोर्ड, CBSE, CISCE या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की है और 11वीं (इंटरमीडिएट) में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Online Facilitation System for Students (OFSS) के तहत सत्र 2026-28 में 11वीं कक्षा में स्पॉट नामांकन (Spot Admission) को लेकर नया नोटिस जारी किया है।

BiharHelp App

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक विद्यार्थी 09 जुलाई 2026 तक रिक्त सीटों पर अपनी पसंद के विद्यालय या कॉलेज में जाकर स्पॉट एडमिशन करा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालय/कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करना होगा, जिसके बाद उपलब्ध रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि CBSE, CISCE एवं अन्य बोर्डों से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी स्पॉट नामांकन करा सकते हैं। नामांकन पूरा होने के बाद संबंधित विद्यालय एवं कॉलेजों को 10 जुलाई 2026 तक OFSS पोर्टल पर नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट करनी होगी।

OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026

OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026: Overview

Particulars Details
Conducting Body Bihar School Examination Board (BSEB)
System Name Online Facilitation System for Students (OFSS)
Session 2026-28
Class 11th (Intermediate)
Admission Process Spot Admission
Spot Admission Last Date 09 July 2026 (Extended)
Eligible Students Bihar Board, CBSE, CISSE & Other Boards
OFSS Portal Update by Institutions 10 July 2026
Official Website ofssbihar.net
Helpline Number 0612-2230009 / 0612-2230051

OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026: Details

अगर आप भी OFSS Bihar के माध्यम से 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं और अभी तक किसी विद्यालय या कॉलेज में नामांकन नहीं करा पाए हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 09 जुलाई 2026 कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी अपनी पसंद के संकाय (Faculty) एवं विषय में उपलब्ध रिक्त सीटों पर संबंधित विद्यालय या कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क कर स्पॉट नामांकन करा सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि CBSE, CISCE एवं अन्य बोर्डों से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी स्पॉट नामांकन के लिए पात्र हैं।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विद्यालय एवं कॉलेजों को 10 जुलाई 2026 तक OFSS पोर्टल पर नामांकित विद्यार्थियों की सूची अपडेट करनी होगी। यदि किसी विद्यार्थी को नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वह 0612-2230009 अथवा 0612-2230051 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026

Also Read…

OFSS Bihar 11th Admission 2026: Important Dates

Events Dates
Online Application Start Date 08 April 2026
Online Application Last Date 25 April 2026
1st Merit List Release 05 May 2026
1st Merit List Admission 14 May 2026 to 18 May 2026 (Extended)
2nd Merit List Release 29 May 2026
2nd Merit List Admission 29 May 2026 to 02 June 2026
3rd Merit List Release 15 June 2026
3rd Merit List Admission 15 June 2026 to 18 June 2026
Spot Admission Last Date (Extended) 09 July 2026
OFSS Portal Update by Institutions 10 July 2026

OFSS Bihar 11th Selection Process 2026

OFSS के तहत 11वीं कक्षा में स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जिन्हें पहले जारी की गई किसी भी चयन सूची (Merit List) में सीट आवंटित नहीं हुई थी या जो अब तक किसी विद्यालय अथवा कॉलेज में नामांकन नहीं करा सके हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार स्पॉट नामांकन केवल रिक्त सीटों (Vacant Seats) पर किया जाएगा।

इच्छुक विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विद्यालय या कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करना होगा। संबंधित संस्थान में जिस संकाय (Faculty) एवं विषय में सीट रिक्त होगी, उसी के आधार पर विद्यार्थियों का स्पॉट नामांकन किया जाएगा।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार CBSE, CISSE एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी स्पॉट नामांकन करा सकते हैं। नामांकन पूरा होने के बाद संबंधित विद्यालय एवं कॉलेज 10 जुलाई 2026 तक OFSS पोर्टल पर नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट करेंगे।

Selection Process

  • स्पॉट नामांकन केवल संबंधित विद्यालय/कॉलेज में उपलब्ध रिक्त सीटों पर किया जाएगा।
  • इच्छुक विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विद्यालय या कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करना होगा।
  • उपलब्ध संकाय (Faculty) एवं विषय में रिक्त सीट होने पर नामांकन किया जाएगा।
  • CBSE, CISSE एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी स्पॉट नामांकन के लिए पात्र हैं।
  • संबंधित विद्यालय एवं कॉलेज नामांकन पूरा होने के बाद 10 जुलाई 2026 तक विद्यार्थियों का विवरण OFSS पोर्टल पर अपडेट करेंगे।
  • यदि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या होती है, तो विद्यार्थी 0612-2230009 अथवा 0612-2230051 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

How to Take OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026 Step By Step

अगर आपने OFSS Bihar के माध्यम से 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन किया था लेकिन किसी भी मेरिट लिस्ट में आपका चयन नहीं हुआ है या अभी तक आपने नामांकन नहीं कराया है, तो अब आप Spot Admission के माध्यम से रिक्त सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

Ofssbihar website homepagr for OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026

  • होम पेज पर आने के बाद आपको “Student Login” या “Download Intimation Letter” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Student Login Page for OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026

  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको अपना Mobile Number और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद, कैप्चा कोड (Captcha Code) भरें और “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड (Dashboard) खुल जाएगा। यहीं पर आपको “Download Intimation Letter” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

  • अब आप इस इंटिमेशन लेटर का प्रिंटआउट निकाल लें और इसे सुरक्षित रख लें। एडमिशन के समय आपको यह प्रिंटआउट कॉलेज में जमा करना होगा।

  • इसके बाद संबंधित विद्यालय या कॉलेज के प्राचार्य (Principal) से मिलकर स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन करें।

  • यदि आपके पसंदीदा संकाय (Faculty) एवं विषय में सीट रिक्त होगी, तो संस्थान द्वारा आपका नामांकन किया जाएगा।

  • नामांकन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं उनकी स्व-अभिप्रमाणित (Self Attested) फोटोकॉपी जमा करें तथा निर्धारित नामांकन शुल्क का भुगतान करें।

  • नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विद्यालय या कॉलेज द्वारा आपके नामांकन की जानकारी OFSS Portal पर अपडेट की जाएगी।

  • बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी संस्थानों को 10 जुलाई 2026 तक OFSS पोर्टल पर नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट करनी होगी।

  • नामांकन सफल होने के बाद संबंधित विद्यालय या कॉलेज से प्राप्त प्रवेश रसीद (Admission Receipt) अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखें।

  • यदि स्पॉट नामांकन के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो विद्यार्थी 0612-2230009 अथवा 0612-2230051 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar 11th Admission 2026: Required Documents

एडमिशन के समय आपको अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी लानी होगी:

  • 10वीं की मार्कशीट और उत्तीर्णता प्रमाण पत्र।

  • 10वीं का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC)।

  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)।

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

  • आधार कार्ड।

  • पासपोर्ट साइज फोटो (4-5 रंगीन)।

  • OFSS से डाउनलोड किया हुआ इंटिमेशन लेटर का प्रिंटआउट।

  • कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) का प्रिंटआउट।

What is Slide-Up Option in OFSS?

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन में Slide-Up Process एक महत्वपूर्ण सुविधा है, जिसके माध्यम से छात्र अपने आवंटित (Allotted) कॉलेज से बेहतर विकल्प प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाती है।

Slide-Up एक ऐसा विकल्प है जिसमें यदि छात्र को मेरिट लिस्ट में मिला कॉलेज पसंद नहीं है, और उसने फॉर्म में उससे बेहतर कॉलेज ऊपर प्राथमिकता में भरे थे तो वह अगले राउंड में उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज में अपग्रेड होने का मौका पा सकता है।

  • यदि आपको मिला कॉलेज पसंद नहीं है, तो आप Slide-Up विकल्प चुन सकते हैं
  • इससे अगली मेरिट लिस्ट में बेहतर कॉलेज मिलने का मौका मिलता है

Important Links

3rd Merit List Check Link Click Here
Download 3rd Merit List Notice Download Now
2nd Merit List Check Link Click Here
2nd Merit List Cut Off Click Here
Download 2nd Merit List Notice Download Now

Intimation Letter Download Link

Click Here
Student Login Click Here To Login
Download Admission Date Extend Notice Download Now
Download 1st Merit List Notice Download Now
View College Information Click Here To View College Information
Download Prospectus Download PDF
Official Website Open Official Website
Our Telegram Channel Join Telegram
Our Homepage BiharHelp

FAQs – OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026

OFSS Bihar 11th First Merit List 2026 कब जारी हुई है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची (1st Merit List) 05 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी कर दी है। इसे आप ofssbihar.net पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अपना इंटिमेशन लेटर और मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

यदि पहली मेरिट लिस्ट में मेरा नाम नहीं आया तो क्या करूँ?

अगर पहली सूची में आपका चयन नहीं हुआ है, तो आप 05 से 12 मई 2026 के बीच OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके दोबारा से कम से कम 10 और अधिकतम 20 नए विकल्प भर सकते हैं, जिससे दूसरी सूची में आपको मौका मिल सके।

स्लाइड अप क्या है और इसे कब करना है?

स्लाइड अप उन छात्रों के लिए है जिन्हें उनकी पसंद से नीचे का कॉलेज मिला है। वे पहले आवंटित कॉलेज में नामांकन लेकर, 05 से 12 मई 2026 के बीच पोर्टल पर स्लाइड अप की सहमति देते हैं, जिससे अगली सूची में उन्हें बेहतर कॉलेज मिलने पर वहाँ शिफ्ट किया जा सके।

क्या किसी भी स्थिति में आवेदन रद्द हो सकता है?

जी हाँ, यदि आप पहली सूची में आवंटित कॉलेज में 05 से 12 मई 2026 के बीच नामांकन नहीं कराते हैं, तो आपका आवेदन पूरे सत्र के लिए रद्द कर दिया जाएगा और आपका नाम OFSS सिस्टम से हटा दिया जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *