MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026: Apply Online for 2548 Worker & Helper Posts, Check Eligibility, Vacancy Details and Important Dates

MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026: अगर आप भी मध्य प्रदेश में रहने वाली महिला है और आंगनवाड़ी वर्कर या हेल्पर के पद पर नौकरी पाना चाहती हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग, (WCD Madhya Pradesh) ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) और आंगनवाड़ी सहायिका (Anganwadi Helper) के लिए कुल 2,548 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन 2,548 पदों में से 781 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए और 1,767 आंगनवाड़ी सहायिका के लिए हैं। यह सभी पद मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के आंगनवाड़ी सेंटर्स के लिए भरे जाने वाले हैं। इन पदों के लिए आवेदन 01 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं। जो भी इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार हैं, वे 13 जुलाई 2026 तक MP Online के चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

अगर आप भी MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो पहले इसकी सारी जरूरी जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको जरूरी डिटेल्स, योग्यता, आवेदन का तरीका और अन्य जरुरी जानकारी बताएंगे। और लेख के अंत में हम आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप इन पदों के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगें।

MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026: Overview

Particulars Details
Organization Directorate of Women & Child Development, Madhya Pradesh (WCD MP)
Post Name Anganwadi Worker (कार्यकर्ता), Anganwadi Helper (सहायिका)
Total Posts 781 Worker + 1767 Helper = 2,548
Application Start Date 01 July 2026
Last Date to Apply 13 July 2026
Correction Date 15 July 2026
Selection Process Merit List (12वीं के अंकों के आधार पर)
Application Mode Online (MP Online – Chayan Portal)
Who Can Apply Only Women of Madhya Pradesh (संबंधित ग्राम/वार्ड की निवासी)
Official Website chayan.mponline.gov.in / mpwcdmis.gov.in

MP Anganwadi Notification 2026: Details

वो सभी महिलाएँ जो मध्य प्रदेश में एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं, और इस भर्ती की जानकारी लेकर MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो उनका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Directorate of Women & Child Development, Madhya Pradesh ने 29 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें सिर्फ Madhya Pradesh की महिलाओं से कुल 2,548 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह पद मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के आंगनवाड़ी सेंटर्स में भरें जाएंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और आप 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 781 कार्यकर्ता और 1,767 सहायिका के पद शामिल हैं। यह सभी पद पूरी तरह से अस्थाई यानि temporary और मानदेय आधारित (मानसेवी) हैं। इस लेख में हम आपको आगे इस भर्ती की पूरी जानकारी जैसे योग्यता, उम्र, फीस और चयन प्रक्रिया देंगे। तो लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

official notification image of MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

Also Read…

Important Dates of MP Anganwadi Vacancy 2026

Events Dates
Notification Release Date 29 June 2026
Application Start Date 01 July 2026
Application Last Date 13 July 2026
Correction Date 15 July 2026
Merit List / Result Date To be notified later

MP Anganwadi Vacancy Details 2026

इस भर्ती में कुल 2,548 पद हैं, जो मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हैं। नीचे टेबल में जिलेवार डिटेल्स दी गई हैं। ये संख्या संकेतक है, जरूरत के अनुसार बदल सकती है। इसमें जून 2026 तक की रिक्तियों और जुलाई से दिसंबर 2026 तक की संभावित रिक्तियों को शामिल किया गया है।

District-wise Vacancy for Anganwadi Worker & Helper

District Worker (AWW) Helper (AWH)
Alirajpur 10 22
Indore 20 43
Khandwa 15 32
Khargone 34 40
Jhabua 21 23
Dhar 30 82
Barwani 14 44
Burhanpur 07 25
Agar Malwa 06 25
Ujjain 31 45
Dewas 16 35
Neemuch 08 32
Mandsaur 09 25
Ratlam 31 62
Shajapur 08 22
Ashoknagar 05 15
Guna 19 38
Gwalior 15 39
Datia 16 26
Shivpuri 23 37
Bhind 08 37
Morena 08 18
Sheopur 16 37
Katni 09 15
Chhindwara 38 48
Jabalpur 12 38
Dindori 14 42
Narsinghpur 18 28
Panna 05 10
Balaghat 24 51
Mandla 19 26
Seoni 20 48
Narmadapuram 13 21
Betul 20 71
Harda 07 17
Bhopal 10 29
Rajgarh 19 70
Raisen 14 29
Vidisha 19 73
Sehore 14 28
Maihar 07 14
Mauganj 00 04
Rewa 09 31
Satna 11 30
Singrauli 02 08
Sidhi 05 12
Anuppur 09 19
Umaria 05 15
Shahdol 11 27
Chhatarpur 14 37
Tikamgarh 15 11
Damoh 13 41
Niwari 06 06
Panna 04 17
Sagar 25 47
Total 781 1,767

Grand Total: 2,548 Posts

Application Fee for MP Anganwadi 2026

इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई सरकारी फीस नहीं है, लेकिन MP Online पोर्टल का सर्विस चार्ज देना होगा।

Fee Type Amount
Application Fee (All Categories) Nil (₹0)
MP Online Portal Service Charges ₹100/- + 18% GST
Payment Mode Online (MP Online Kiosk / MP Online Portal)

MP Anganwadi 2026 Eligibility Criteria

अगर आप इन पदों को भरने का सोच रही हैं तो इन पदों के लिए जरूरी Eligibility Criteria नीचे दिया गया है। फॉर्म भरने से पहले चेक कर लें कि आप योग्य हैं या नहीं। ये पद सिर्फ महिलाओं के लिए हैं।

Educational Qualification

Criteria Details
Required Qualification Candidate must have passed Higher Secondary (12th Pass) from a recognized Board. If the 12th certificate is issued by a private institution or any Board of another State, it will be valid only if that Board is included in the Equivalence List issued by the Madhya Pradesh Board of Secondary Education.

Residence Eligibility

यह सबसे जरूरी शर्त है। उम्मीदवार सिर्फ अपने संबंधित ग्राम/वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए ही आवेदन कर सकती हैं।

  • ग्रामीण क्षेत्र: आवेदिका उसी राजस्व ग्राम की निवासी होनी चाहिए।

  • शहरी/नगरीय क्षेत्र: आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए।

  • अन्य ग्राम/वार्ड की महिलाएं आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

Age Limit

आवेदिका की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Criteria Details
Minimum Age 18 Years
Maximum Age 35 Years
Age Calculation Date 01 January 2026
Age Proof Required High School (10th) Marksheet / Certificate

Documents Required

आवेदन के साथ ये डॉक्यूमेंट्स PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज़ सेल्फ-अटेस्टेड होने चाहिए:

  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)।

  • हस्ताक्षर।

  • 10वीं की अंकसूची (आयु प्रमाण के लिए)।

  • 12वीं की अंकसूची (शैक्षणिक योग्यता प्रमाण के लिए)।

  • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल, वोटर आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि)।

  • जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)।

  • समकक्षता प्रमाण पत्र (यदि 12वीं अन्य राज्य/बोर्ड से की है)।

  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID।

How to Apply for MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026?

इन पदों के लिए आपको आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले MP Online के चयन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।

Chayan MP website homepage of MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

  • होमपेज पर आने के बाद आपको “WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT” के सेक्शन का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर आपको ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के भर्ती प्रक्रिया -2026- प्रथम चरण’ की ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के भर्ती प्रक्रिया -2026- प्रथम चरण option for MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन’ के सामने ‘Click’ पर क्लिक करें।

Apply option for MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

  • महिलाओं के पास आवेदन के लिए अपनी ‘सदस्य समग्र आई.डी’ होनी चाहिए। इसे दर्ज करें और आवेदन के लिए ‘खोजें’ पर क्लिक करें।

ID option for MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

  • फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, अपना जिला, प्रोजेक्ट और आंगनवाड़ी केंद्र का नाम/कोड सही-सही भरें। गलत केंद्र चुनने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
  • अपने फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए सभी दस्तावेजों को PDF फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब MP Online का सर्विस चार्ज (₹100 + 18% GST) ऑनलाइन जमा करें। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से कर सकती हैं।
  • फॉर्म को एक बार अच्छे से Preview करें और फिर सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • अगर आवेदन में कोई छोटी-मोटी गलती रह गई है, तो आप 15 जुलाई 2026 तक पोर्टल पर जाकर सुधार कर सकती हैं।

क्विक लिंक्स

Direct Link Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
User Manual PDF Donwload Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026

MP Anganwadi Worker and Helper Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं और कौन-कौन से पोस्ट शामिल हैं?

इस भर्ती में कुल 2,548 पद निकाले गए हैं, जिनमें 781 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) के और 1,767 पद आंगनवाड़ी सहायिका (Helper) के शामिल हैं। ये सभी पद मानदेय आधारित हैं।

MP Anganwadi Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब और कैसे कर सकती हैं?

आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 जुलाई 2026 तक खुली है। केवल ऑनलाइन माध्यम से MP Online के चयन पोर्टल (chayan.mponline.gov.in) पर जाकर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

MP Anganwadi Vacancy 2026 के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जरूरी है?

इस भर्ती के लिए आवेदिका का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Higher Secondary) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है, जो 01 जनवरी 2026 के अनुसार मानी जाएगी।

क्या मैं अपने जिले के किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर सकती हूँ?

नहीं, आप सिर्फ उसी ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर सकती हैं जहाँ की आप निवासी हैं। दूसरे गाँव या वार्ड की महिलाएं पात्र नहीं मानी जाएंगी।

क्या MP Anganwadi भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू होगा?

नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर सीधा दस्तावेज़ सत्यापन करके किया जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *