LNMU PG Admission 2026-28: Apply Online for MA, MSc & MCom Courses – Check Merit List Schedule, Eligibility, Fees, Important Dates & Complete Admission Process

LNMU PG Admission 2026-28: अगर आप भी Lalit Narayan Mithila University (LNMU), Darbhanga से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की पढ़ाई करना चाहते हैं और 2026-28 सत्र के लिए M.A., M.Sc., या M.Com. में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Lalit Narayan Mithila University ने एक नोटिस जारी की है। जिसमें सभी तिथियों की जानकारी दी है। इसके तहत M.A., M.Sc. और M.Com. जैसे कोर्स के दाखिले के लिए 21 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एडमिशन पूरी तरह से मेरिट बेस यानी स्नातक (Graduation) के अंकों के आधार पर होगा। इसके लिए किसी तरह की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। जो भी इच्छुक छात्र या छात्राएं हैं, वे 1 जून 2026 तक बिना किसी लेट फीस के और 2 से 3 जून 2026 तक ₹100 रूपए की लेट फीस के साथ विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

यह उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बिहार में ही रहकर एक प्रतिष्ठित राज्य विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको LNMU PG Admission 2026-28 की पूरी जानकारी बताएंगे जैसे जरूरी तारीखें, आवेदन शुल्क, योग्यता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका आदि। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

LNMU PG Admission 2026-28

LNMU PG Admission 2026-28: Overview

Particulars Details
University Name Lalit Narayan Mithila University (LNMU), Darbhanga
Course Name PG Admission – M.A., M.Sc., M.Com. (1st Semester)
Academic Session 2026-28
Application Mode Online (Samarth Portal)
Admission Basis Merit (Graduation Marks)
Application Start Date 21 May 2026
Last Date (Without Fine) 01 June 2026
Application with Late Fine 02 June 2026 to 03 June 2026
Application Fee ₹750/- (Without Fine), ₹850/- (With Fine)
Who Can Apply All India (आरक्षण बिहार मूल निवासियों के लिए)
Official Website lnmu.ac.in (Samarth Portal)

LNMU PG Admission 2026-28: Details

अगर आप भी Lalit Narayan Mithila University में Post-Graduate (PG) कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं और इस एडमिशन की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय के डीन, छात्र कल्याण प्रो. अशोक कुमार मेहता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सत्र 2026-28 के लिए MA, MSc, और MCom के पहले सेमेस्टर के फॉर्म 21 मई 2026 से ऑनलाइन तरिके से भरने शुरू होने जा रहे हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिशन की पुरी प्रक्रिया ग्रेजुएशन के नम्बरों के आधार पर की जाएगी। आपके ग्रेजुएशन के नम्बरों के अनुसार मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिससे आपका सिलेक्शन होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। सभी इच्छुक छात्र 21 मई से 1 जून 2026 तक बिना किसी लेट फीस के अपना आवेदन भर सकते हैं। अगर कोई छात्र इस तिथि तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो आप 2 और 3 जून 2026 तक ₹100 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं।

LNMU PG Admission 2026-28 Date Notice

Also Read…

Important Dates of LNMU PG Admission 2026-28

Events Dates
Advertisement in Newspapers 19 May 2026
Online Application Start Date 21 May 2026
Last Date to Apply (Without Fine) 01 June 2026
Application with Late Fine (₹750 + ₹100) 02 June 2026 to 03 June 2026
Publication of Provisional List 06 June 2026
Online Correction Window 07 June 2026 to 08 June 2026
Publication of 1st Selection List 13 June 2026
Admission from 1st Selection List 15 June 2026 to 30 June 2026
Commencement of Classes 01 July 2026

LNMU PG Admission 2026-28 Merit List 2026

विश्वविद्यालय द्वारा पहले सभी आवेदनों की जांच की जाएगी। उसके बाद उम्मीदवारों के स्नातक (ग्रेजुएशन) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। और पहले 6 जून 2026 को प्रोविजनल लिस्ट जारी होगी, जिसमें छात्र अपना नाम और विवरण चेक कर सकते हैं। अगर इसमें कोई गलती हो तो आप 7 से 8 जून तक ऑनलाइन माद्यम से सुधार कर सकते हैं।

इसके बाद 13 जून 2026 को प्रथम चयन सूची (1st Selection List) जारी होगी। जिन छात्रों का नाम इस सूची में होगा, उन्हें 15 जून से 30 जून 2026 के बीच विश्वविद्यालय में अपने संबंधित विभाग या PG कॉलेज में जाकर अपनी एडमिशन पक्की करनी होगी। अगर प्रथम सूची के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय द्वारा अगली चयन सूची जारी की जाएगी। सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और इस आर्टिकल को चेक करते रहें।

New Notice image of LNMU PG Admission 2026

LNMU PG Admission 2026-28 Application Fee

Category Application Fee
Normal Application Fee (Without Fine) ₹750/- (सात सौ पचास रुपये)
With Late Fine (After 01 June) ₹750 + ₹100 = ₹850/-
Payment Mode Online (Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI)

नोट: आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। एक बार शुल्क जमा हो जाने के बाद यह किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।

LNMU PG Admission 2026-28 Eligibility Criteria

Course Eligibility
M.A. (Master of Arts) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।
M.Sc. (Master of Science) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान संकाय में स्नातक (B.Sc. या समकक्ष) पास होना चाहिए।
M.Com. (Master of Commerce) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य (Commerce) में स्नातक (B.Com. या समकक्ष) पास होना चाहिए।

Note: चयन पूर्णतः स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा। अभ्यर्थी स्नातक के सभी वर्षों/सेमेस्टरों के अंकों के साथ आवेदन करें।

LNMU PG Admission 2026-28: Courses Offered

Course Category Programme
Master of Arts (M.A.) हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान आदि।
Master of Science (M.Sc.) भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (वनस्पति/जंतु), गणित, सांख्यिकी आदि।
Master of Commerce (M.Com.) वाणिज्य (Commerce)

Documents Required for LNMU PG Admission 2026-28

आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास स्कैन करके जरूर रख लें:

  • स्कैन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (निर्धारित साइज में)

  • स्कैन हस्ताक्षर (निर्धारित साइज में)

  • मैट्रिक (10वीं) का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र

  • इंटरमीडिएट (12वीं) का अंक पत्र

  • स्नातक (Graduation) के सभी वर्षों/सेमेस्टरों का अंक पत्र एवं डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट

  • आधार कार्ड

  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना है)

  • मूल निवास / डोमिसाइल प्रमाण पत्र (बिहार का स्थायी निवासी होने पर)

  • आय प्रमाण पत्र (यदि छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक हो)

  • चालू मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

How to Apply Online for LNMU PG Admission 2026-28?

LNMU PG Admission 2026-28 के लिए आपको सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) के माध्यम से होगी, जिसका लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट lnmu.ac.in पर उपलब्ध होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाना होगा। यहाँ आपको “PG Admission 2026-28” या “समर्थ पोर्टल” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

LNMU PG Admission 2026-28 website hoem page

  • अब आपके सामने समर्थ पोर्टल का होमपेज खुलेगा। सबसे ऊपर “Register” या “New Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना पूरा नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर एक नया पासवर्ड बनाएं। इसके बाद Captcha भरकर “Create Account” पर क्लिक करें।

  • आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे डालकर Verify करें। OTP वेरीफाई होते ही आपका Registration पूरा हो जाएगा और आपको एक Registration Number मिल जाएगा।

  • अब “Login” बटन पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहाँ सबसे पहले “Complete Profile” पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल पूरी करें। इसमें पर्सनल डिटेल्स, फैमिली डिटेल्स, बैंक डिटेल्स और एड्रेस डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरें। सारी जानकारी भरने के बाद “Save Details” पर क्लिक करें।

  • इसके बाद “Apply for Programme” वाले सेक्शन में जाएं। यहाँ आपको अपना मनपसंद कोर्स (M.A./M.Sc./M.Com.) और संबंधित विषय का चयन करना होगा।

  • अब एजुकेशनल क्वालिफिकेशन वाले भाग में अपनी 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) की विस्तृत जानकारी (बोर्ड/यूनिवर्सिटी, प्राप्तांक, प्रतिशत, उत्तीर्ण वर्ष) भरें।

  • इसके बाद Document Upload सेक्शन में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी दस्तावेजों (10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र आदि) की स्कैन कॉपी अपलोड करें। ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज निर्धारित साइज (KB) में ही हों।

  • सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद “Preview” पर क्लिक करें और सारी भरी हुई जानकारी को एक बार अच्छी तरह चेक कर लें।

  • अब “Final Submit” या “Lock & Submit” पर क्लिक करें। इसके बाद पेमेंट पेज खुलेगा। यहाँ अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क (₹750 या ₹850) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) से करें।

  • भुगतान सफल होने के बाद आपके आवेदन की रसीद (Receipt) स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर सुरक्षित रख लें।

Important Links

Online Apply Link Apply Online (Active Soon)
Candidate Login Login Here
Date Notice Download Now
Official Notification Download Notification (Release Soon)
LNMU PG Admission Portal LNMU Admission Portal
Download District Wise College List District Wise College List
Official Website LNMU Official Website
Telegram Channel Join Now
Homepage BiharHelp

LNMU PG Admission 2026-28 Merit List 2026

LNMU PG Admission 2026-28 के लिए आवेदन कब से शुरू है और आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो गया है और बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 है। इसके बाद 2 और 3 जून तक ₹100 अतिरिक्त लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है।

LNMU PG एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क कितना है और कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

आवेदन शुल्क सामान्यतः ₹750 है, लेकिन 1 जून के बाद लेट फाइन के साथ यह ₹850 हो जाता है। इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से आप एमए, एमएससी और एमकॉम जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन ले सकते हैं।

क्या LNMU PG Admission 2026-28 के लिए कोई प्रवेश परीक्षा होगी या सीधा मेरिट से चयन होगा?

जी नहीं, इस वर्ष LNMU में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं है। छात्रों का चयन पूरी तरह से उनके स्नातक (Graduation) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

चयन सूची (Merit List) कब जारी होगी और नामांकन की प्रक्रिया कब तक चलेगी?

प्रथम चयन सूची 13 जून 2026 को जारी होगी। जिन छात्रों का नाम इसमें होगा, वे 15 से 30 जून 2026 के बीच संबंधित विभाग/कॉलेज में जाकर अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं।

अगर आवेदन करते समय या बाद में कोई समस्या आती है तो मदद कैसे लें?

छात्रों की सहायता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों हेतु अलग से नामांकन सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा, आप अपनी समस्या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं, जिसका समाधान 24 से 48 घंटे के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *