E Shram Card ko Update Kaise Kare – घर बैठे सुधारने का आसान तरीका

E Shram Card ko Update Kaise Kare: आज के समय में लगभग हर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भाई बहन के पास ई श्रम कार्ड मौजूद है। यह कार्ड सरकार की उन योजनाओं का लाभ देने के लिए जरूरी है जो सीधे श्रमिकों के जीवन से जुड़ी हैं। लेकिन कई बार ई श्रम कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि या अन्य जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ई श्रम कार्ड को सही या अपडेट कैसे किया जाए। अच्छी खबर यह है कि अब आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए अपना E Shram Card आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

BiharHelp App

E Shram Card ko Update Kaise Kare

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस आर्टिकल में हम आपको सरल भाषा में पूरी प्रक्रिया बताएंगे जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना E Shram Card अपडेट कर सकेंगे और साथ ही यह भी जान पाएंगे कि अगर आप चाहें तो इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

E Shram Card Update 2025 Overview

विषय विवरण
लेख का नाम E Shram Card Ko Update Kaise Kare 2025
लेख का प्रकार सरकारी योजना
उद्देश्य ई श्रम कार्ड धारकों को जानकारी अपडेट करने की आसान प्रक्रिया बताना
प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, ई श्रम कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर
आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/

E Shram Card 2025 क्या है?

E Shram Card भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई एक विशेष पहचान योजना है। इसके माध्यम से मजदूरों को एक यूनिक आईडी नंबर प्रदान किया जाता है जिससे वे सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। E Shram Card धारकों को बीमा, पेंशन, चिकित्सा सुविधा और रोजगार से संबंधित कई लाभ दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करना और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह कार्ड पूरी तरह निःशुल्क है और इसे ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से बनवाया जा सकता है।

E Shram Card ko Update Kaise Kare – Important Documants

E Shram Card को अपडेट करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज और जानकारी होनी चाहिए।

  1. आधार कार्ड।
  2. ई श्रम कार्ड।
  3. आधार से लिंक मोबाइल नंबर।

E Shram Card Ko Update Kaise Kare Step by Step

अगर आप अपना E Shram Card अपडेट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https eshram.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Already Registered Login का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  • अब नया पेज खुलेगा जिसमें मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे डालकर सबमिट करें।

E Shram Card ko Update Kaise Kare

  • अब आधार नंबर दर्ज करें, OTP विकल्प चुनें और कैप्चा भरकर Capture Biometric पर क्लिक करें।
  • मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे डालकर Validate पर क्लिक करें।

  • अब नया पेज खुलेगा जहां Update E KYC Information का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  • इसके बाद Profile Details टैब पर जाकर Update Profile के विकल्प को चुनें।

  • अब आप जिस भी जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं उसका चयन करें और नया फॉर्म भरें।

  • सबमिट करने के बाद आपको एक अपडेट स्लिप मिलेगी जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

E Shram Card Online Download Kaise Kare

अगर आप E Shram Card को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया भी लगभग समान है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Already Registered Login पर क्लिक करें।

  • मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर सबमिट करें।

  • अब आधार नंबर और कैप्चा भरें और OTP विकल्प चुनें।
  • Validate करने के बाद Update E KYC Information का विकल्प मिलेगा।

  • अब Profile Details टैब पर जाकर Download UAN Card पर क्लिक करें।

  • आपके सामने ई श्रम कार्ड खुल जाएगा जिसे डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से बताया कि E Shram Card Ko Update Kaise Kare और साथ ही यह भी बताया कि आप इसे ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से आसान और ऑनलाइन है, जिससे आप घर बैठे ही अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

Important Links

Official Website Visit Now
Join Telegram Click Here

ई श्रम कार्ड क्या है?

ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भारत सरकार की योजना है जो उन्हें एक यूनिक आईडी प्रदान करता है और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में मदद करता है।

ई श्रम कार्ड को अपडेट क्यों करना जरूरी है?

यदि आपके ई श्रम कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज हो गई है या आपकी जानकारी बदल गई है तो अपडेट करना जरूरी है ताकि आपको योजनाओं का सही लाभ मिल सके।

ई श्रम कार्ड अपडेट करने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, ई श्रम कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी हैं।

क्या ई श्रम कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही है?

हां, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और आप इसे घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

ygsurya

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Surya Gupta है और मैं पिछले 4 सालो से ऑनलाइन काम कर रहा हूं। और मैं इस blog से आपको एक सटीक और जरूरी information share करूंगा। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *