CSIR UGC NET June 2026: Apply Online for JRF, Assistant Professor & PhD Admission – Check Eligibility, Exam Pattern, Fees, Important Dates & Full Process

CSIR UGC NET June 2026: अगर आप भी Ph.D., रिसर्च स्कॉलर या फिर प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि CSIR ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर CSIR UGC NET June 2026 की परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को जारी की गई है। जो भी छात्र Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor या फिर Ph.D. में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो पूरे भारत के योग्य छात्रों से इस परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CSIR UGC NET June 2026 के लिए आवेदन National Testing Agency (NTA) द्वारा ही लिए जाते हैं, अगर आप भी इस एग्जाम को देना चाहते हैं, तो इसके लिए 27 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 19 जून 2026 तक CSIR NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको CSIR UGC NET June 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे महत्वपूर्ण तारीखें, आवेदन की फीस, आवेदन करने के लिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की पूरी प्रक्रिया आदि। साथ ही आपको लेख के अंत में फॉर्म भरने के लिए डायरेक्ट लिंक भी देंगे। जिससे आप सीधे इस एग्जाम के लिए आवेदन कर पाएँ।

CSIR UGC NET June 2026

CSIR UGC NET June 2026: Overview

Particulars Details
Organization National Testing Agency (NTA)
Exam Name Joint CSIR-UGC NET June 2026
Purpose Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor, and Ph.D. Admission
Who Can Apply All Over India
Application Start Date 27 May 2026
Last Date to Apply 19 June 2026 (up to 11:50 PM)
Last Date for Fee Payment 20 June 2026 (up to 11:50 PM)
Exam Date 17th & 18th July 2026
Application Mode Online
Official Website csirnet.nta.nic.in

CSIR UGC NET June 2026 Notification Details

वो सभी छात्र जो June की इस CSIR NET की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस एग्जाम की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, उनका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि CSIR UGC NET June 2026 की नोटिफिकेशन 27 मई को जारी की गई है और उसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नोटिफिकेशन में इस एग्जाम की तिथि भी जारी कर दी है, इसका एग्जाम 17 और 18 July 2026 को होने वाला है। तो आप आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए।

इस एग्जाम के जरिए CSIR और UGC देशभर की यूनिवर्सिटी, IIT, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज और सरकारी रिसर्च संस्थानों में रिसर्च फेलोशिप प्रदान करते हैं। Junior Research Fellowship (JRF) के लिए जो उम्मीदवार चुने जाते हैं उनको पहले दो साल तक 37,000 रुपये प्रति माह का stipend दिया जाता है। दो साल के बाद अगर उम्मीदवार Ph.D. में रजिस्टर्ड होता है, तो उसे Senior Research Fellowship (SRF) के तहत 42,000 रुपये हर महीने दिया जाता है। CSIR UGC NET June 2026 की अन्य जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

Official Notification of CSIR UGC NET June 2026

Also Read…

CSIR UGC NET Exam क्या है?

CSIR UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है, जो Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) और University Grants Commission (UGC) के द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए करवाई जाती है जो Science और Industrial Research में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कॉलेजों में प्रोफेसर बनना हो या फिर Ph.D. करनी हो तो अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको CSIR UGC NET एग्जाम पास करना पड़ता है। इस परीक्षा के जरिए आप निम्नलिखित योग्यताएं हासिल कर सकते हैं:

  • Junior Research Fellowship (JRF) और Assistant Professor की नियुक्ति।

  • Assistant Professor की नियुक्ति और Ph.D. में दाखिला लेना।

  • अच्छे और टॉप कॉलेज में केवल Ph.D. में दाखिला लेना।

Important Dates of CSIR UGC NET June 2026

Events Dates
Notification Release Date 27 May 2026
Online Application Start Date 27 May 2026
Online Application Last Date 19 June 2026 (up to 11:50 PM)
Last Date for Fee Payment 20 June 2026 (up to 11:50 PM)
Correction Window 22 June 2026 to 23 June 2026 (up to 11:50 PM)
City Intimation Slip To be announced later
Admit Card Release To be announced later
Exam Date 17th & 18th July 2026
Result Declaration To be announced later

CSIR UGC NET June 2026 Application Fee

Category Application Fee (₹)
General 1150
General-EWS/OBC-NCL 600
SC/ST/PwD/PwBD/Third Gender 325
Payment Mode Online

नोट:

  • फीस का भुगतान Net Banking, Debit Card, Credit Card, या UPI के जरिए करना होगा।

  • परीक्षा फीस के साथ बैंक के जो चार्जेज होंगे वो भी फीस के साथ देने होंगे।

Eligibility Criteria for CSIR UGC NET June 2026

CSIR UGC NET June 2026 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं जरूरी हैं:

Educational Qualification

Category Minimum Qualification Minimum Marks Requirement
General / Unreserved / General-EWS Master’s Degree At least 55% marks (without rounding off)
OBC-NCL / SC / ST / PwD / PwBD / Third Gender Master’s Degree At least 50% marks (without rounding off)
Final Year Master’s Students Appearing Candidates Eligible provisionally, but must complete Master’s Degree with required marks within 2 years from result declaration. Candidates qualified for “Admission to Ph.D. Only” must complete it within 1 year
Candidates who completed Master’s on or before 19 Sept 1991 Master’s Degree Relaxation of 5% marks (from 55% to 50%)
Candidates with 4-year Bachelor’s Degree Bachelor’s Degree At least 75% marks; eligible for JRF and Ph.D. (not for Assistant Professor)

Age Limit

Post Applied For Maximum Age (as on 1 July 2026) Age Relaxation
Junior Research Fellowship (JRF) 30 years +5 years for OBC-NCL, SC/ST, PwD/PwBD, Third Gender, Women.

+5 years for Research Experience / Armed Forces Service

Assistant Professor / Ph.D. No Age Limit Not Applicable

Exam Pattern for CSIR UGC NET June 2026

परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में होगी और इसमें Multiple Choice Questions (MCQs) होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में होगी।

Subjects of the Test

Subject Code

Subjects

701

Chemical Sciences

702

Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences

703

Life Sciences

704

Mathematical Sciences

705

Physical Sciences

Exam Subject Structure

Chemical Sciences

Part Questions (Total / To Attempt) Marking Scheme / Negative Marking
Part A 20 / 15 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part B 40 / 35 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part C 60 / 25 +4 for correct, -1 (25%) for wrong

Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences

Part Questions (Total / To Attempt) Marking Scheme / Negative Marking
Part A 20 / 15 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part B 50 / 35 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part C 80 / 25 +4 for correct, -1.32 (33%) for wrong

Life Sciences

Part Questions (Total / To Attempt) Marking Scheme / Negative Marking
Part A 20 / 15 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part B 50 / 35 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part C 75 / 25 +4 for correct, -1 (25%) for wrong

Mathematical Sciences

Part Questions (Total / To Attempt) Marking Scheme / Negative Marking
Part A 20 / 15 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part B 40 / 25 +3 for correct, -0.75 (25%) for wrong
Part C 60 / 20 +4.75 for correct, No Negative Marking

Physical Sciences

Part Questions (Total / To Attempt) Marking Scheme
Part A 20 / 15 +2 for correct, -0.5 (25%) for wrong
Part B 25 / 20 +3.5 for correct, -0.875 (25%) for wrong
Part C 30 / 20 +5 for correct, -1.25 (25%) for wrong

नोट: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी आप नीचे दी गई नोटिफिकेशन या फिर CSIR HRDG की वेबसाइट www.csirhrdg.res.in पर देख सकते हैं।

How to Apply for CSIR UGC NET June 2026?

CSIR UGC NET June 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आपको csirnet.nta.nic.in की वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले JOINT CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ही आपको ‘Public Notices’ में सेक्शन में ‘Inviting Online Applications for Joint CSIR UGC-NET June 2026′ की नोटिफिकेशन लिंक मिल जायगी। और थोड़ा निचे स्क्रॉल करने पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में ‘Registration for Joint CSIR-UGC NET June – 2026’ ऑप्शन दिख जायगी, उस पर क्लिक करें।

NTA Joint CSIR UGC NET website homepage of CSIR UGC NET June 2026

  • फिर नया पेज ओपन होगा यहाँ आपको ‘Register yourself for the above-mentioned examination’ के नीचे ‘New Registration’ पर क्लिक करना होगा।

Registration option for CSIR UGC NET June 2026

  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे नया पेज ओपन होगा, यहाँ आपको इस भर्ती की डिटेल्स आपको दिखेगी, थोड़ा सा नीचे करने पर declaration पर टीक करें और ‘Click Here to proceed’ पर क्लिक करें।

information and Declaration option of CSIR UGC NET June 2026

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स डालें और अपने मोबाइल नंबर / ईमेल ID को verify करें।

Registration form image of CSIR UGC NET June 2026

  • अपनी पूरी जानकारी ठीक से डाले। सब चीज़े डालने के बाद आपको ‘Registation Number’ और password मिल जाएगा।
  • और जिसके निचे ही आपको ‘Apply Now’ की ऑप्शन भी दिखेगी उस पर क्लिक करें। या फिर होमपेज पर दिए ‘Already Registered Candidate’ पर जा कर Login कर सकते हैं।

Login form image of CSIR UGC NET June 2026

  • फिर username और password से लॉगिन करके फॉर्म भरें। मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरें।
  • आपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे फोटो जिसका साइज (10 KB – 200 KB, JPG/JPEG) और हस्ताक्षर (10 KB – 50 KB, JPG/JPEG) होने चाहिए। इसके बाद
    अगर लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट, PwD/PwBD सर्टिफिकेट, या रिजल्ट Awaited Certificate (50 KB – 300 KB, PDF) भी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें जो Net Banking, Debit Card, Credit Card, या UPI से जमा होगा। फीस जमा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Bulletin Notification Link Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – CSIR UGC NET June 2026

CSIR UGC NET June 2026 में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

इस परीक्षा में कुल 5 विषय शामिल हैं: Chemical Sciences (701), Earth Sciences (702), Life Sciences (703), Mathematical Sciences (704), और Physical Sciences (705), और आपको अपनी पसंद का कोई एक ही विषय चुनना होता है।

आवेदन की अंतिम तारीख क्या है और फीस कब तक जमा होगी?

CSIR UGC NET June 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 रात 11:50 बजे तक है, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून 2026 रात 11:50 बजे तक है।

क्या मैं एक से ज्यादा विषयों के लिए आवेदन कर सकता हूं?

नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही विषय के लिए आवेदन कर सकता है, इसलिए अपनी पसंद का विषय सोच-समझकर चुनें क्योंकि बाद में इसमें बदलाव करना संभव नहीं होगा।

क्या PwD/PwBD उम्मीदवारों को परीक्षा में कोई विशेष सुविधा मिलेगी?

हां, PwD/PwBD उम्मीदवारों को स्क्राइब (लेखक) की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त क्षतिपूर्ति समय (Compensatory Time) दिया जाएगा, बशर्ते वे जरूरी मेडिकल प्रमाण पत्र और स्क्राइब की डिटेल समय पर जमा करें।

CSIR UGC NET June 2026 का रिजल्ट कितने समय के लिए वैध रहेगा?

JRF और Assistant Professor के लिए क्वालीफाइंग सर्टिफिकेट की कोई समाप्ति तिथि नहीं है, जबकि केवल Ph.D. एडमिशन के लिए प्राप्त अंक रिजल्ट घोषित होने की तारीख से एक साल तक वैध रहेंगे।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *