Indian Army TES 56 Recruitment 2026 (Apply Start): 12th Pass Direct Officer Entry, Apply Online from 13 May, Check Eligibility, Age Limit, SSB Selection & Full Details

Indian Army TES 56 Recruitment 2026: अगर आपने भी 12वीं कक्षा साइंस में पास की है और आप भारतीय सेना में टेक्निकल साइड से जाने चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि इंडियन आर्मी ने हाल ही में एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ पर Technical Entry Scheme (TES-56) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी की है। इस नोटिस में जनवरी 2027 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती में 10+2 साइंस (PCM) पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या की जानकारी अभी नहीं जारी हुई है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इसके लिए आवेदन 13 मई 2026 से शुरू होंगे। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 12 जून 2026 तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फुल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगी। जिसके बाद भर्ती की पूरी जानकारी इस लेख में अपडेट कर दी जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Indian Army TES 56 Recruitment 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी। तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जो 13 मई से एक्टिव होगा। जिससे आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

Indian Army TES 56 Recruitment 2026

Indian Army TES 56 Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Indian Army
Course Name Technical Entry Scheme (TES-56)
Advertisement No. Not Specified in Short Notice
Total Vacancies 90 (Expected)
Application Start Date 13 May 2026
Last Date to Apply 12 June 2026
Selection Process
  • Shortlisting,
  • SSB Interview,
  • Medical Examination,
  • Merit List,
  • Joining Letter
Application Mode Online
Training Academy Cadets Training Wing (CTW) & Indian Military Academy (IMA), Dehradun
Official Website joinindianarmy.nic.in
Who Can Apply All Over India

Indian Army TES-56 Notification 2026: Details

अगर आप भी इंडियन आर्मी में जाने का सपना देख रहे हैं और Indian Army TES 56 Recruitment 2026 की पूरी जानकारी लेकर इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि इंडियन आर्मी ने 13 मई 2026 को TES-56 कोर्स के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें Technical Entry Scheme (TES-56) जनवरी 2027 कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। यह कोर्स 12वीं पास युवाओं को सीधे आर्मी में अफसर बनने का शानदार मौका देता है।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आपका JEE Mains 2026 क्वालीफाई होना चाहिए। इसके अलावा 12वीं में PCM (Physics, Chemistry, और Mathematics) में कम से कम 60% नंबर होने जरूरी हैं। पिछले वर्ष के TES-55 कोर्स की तरह ही इस बार भी लगभग 90 रिक्तियाँ होने की संभावना है। इस कोर्स के तहत उम्मीदवारों को कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (CTW) और इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में 4 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के रैंक पर कमीशन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Full notification Indian Army TES 56 Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of Indian Army TES 56 Recruitment 2026

Events Dates
Short Notice Release Date 04 May 2026
Full Notification Date 13 May 2026
Online Apply Start Date 13 May 2026
Online Apply Last Date 12 June 2026
Cut-off % Publication Date Out Soon
SSB Interview Dates September to November 2026 (Expected)
Training Start Date January 2027
Merit List Release Date After SSB and Medical Examination

Indian Army TES 56 Vacancy Details

Course Name Vacancy
Technical Entry Scheme (TES-56) 90

Indian Army TES Vacancy Training Wing and Engineering Stream

Training Wing Engineering Stream Parent Arm/Service
CTW CME, Pune Civil & Mechanical Engineering Corps of Engineers
CTW MCTE, Mhow Telecom & IT Engineering (Dual Degree) Corps of Signals
CTW MCEME, Secunderabad Electrical & Mechanical Engineering Corps of Electronics & Mechanical Engineers

नोट: यह डाटा एक्सपेक्टेड है, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

Indian Army TES 56 Application Fee

Category Fee
All Candidates No Fee
Payment Mode Not Applicable

Indian Army TES 56 Eligibility Criteria 2026

इंडियन आर्मी की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार योग्यता मानदंड इस प्रकार हैं:

Educational Qualifications

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (PCM – Physics, Chemistry, Mathematics) में कम से कम 60% अंकों के साथ पास की हो।

  • उम्मीदवार ने JEE Mains 2026 का एग्जाम दिया हो।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड (जैसे CBSE, State Boards, ICSE) से 10+2 पास होना चाहिए।

Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 16½ वर्ष

  • अधिकतम आयु: 19½ वर्ष

  • उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2007 से पहले और 01 जुलाई 2010 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।

नोट:

  • आयु के लिए केवल 10वीं का सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष मान्य डॉक्यूमेंट चाहिए। जन्म तिथि में बाद में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • यह डाटा एक्सपेक्टेड है, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

Nationality (Expected)

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक हो, या

  • नेपाल का विषय हो, या

  • पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, जायरे, इथियोपिया, या वियतनाम से भारतीय मूल का प्रवासी हो, जिसके पास भारत में स्थायी रूप से बसने का इरादा हो।

  • नेपाल के गोरखा उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है, लेकिन अन्य विदेशी मूल के उम्मीदवारों को यह देना होगा।

Marital Status

केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण पूरा होने तक विवाह नहीं करने का वचन देना होगा। यदि आवेदन के बाद या ट्रेनिंग के दौरान विवाह करते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Physical Standards

Activity Minimum Standards
2.4 Km Run 10 Minutes 30 Seconds
Push Up 40
Pull Up 06
Sit Up 30
Squats Two Sets of 30 Repetitions
Lunges Two Sets of 10 Repetitions
Swimming Should know fundamentals of swimming

नोट:

Indian Army TES 56 Selection Process 2026

TES-56 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होने की संभावना है:

  • चरण 1 – शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग JEE Mains 2026 CRL और 12वीं PCM अंकों के आधार पर कट-ऑफ बनाकर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए SSB इंटरव्यू की सूचना दी जाएगी।
  • चरण 2 – SSB इंटरव्यू: 5 दिन का SSB इंटरव्यू, स्थान: प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु या जालंधर। दो चरणों (Stage-1 और Stage-2) में। पास होने पर अगले चरण में जाने का मौका मिलेगा।
  • चरण 3 – मेडिकल टेस्ट: SSB में पास उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। मेडिकली अनफिट पाए जाने पर अपील का प्रावधान रहेगा।
  • चरण 4 – मेरिट लिस्ट: अंतिम मेरिट सूची केवल SSB इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनेगी। समान अंक होने पर अधिक आयु के उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
  • चरण 5 – जॉइनिंग लेटर: मेरिट लिस्ट में शामिल और मेडिकली फिट उम्मीदवारों को ट्रेनिंग जॉइन करने के लिए पत्र जारी होगा।

Indian Army TES 56 Salary and Stipend Details

Particulars During Training (Stipend) After Commissioning (Lieutenant)
Basic Pay ₹56,100 per month (at IMA only) ₹56,100 – ₹1,77,500 (Pay Level 10)
Military Service Pay (MSP) Not Applicable ₹15,500 per month
Other Allowances Basic allowances only DA, Transport, Field Area, etc.
Total Monthly In-Hand Approx. ₹56,100 Approx. ₹68,000 – ₹80,000

नोट: यह डाटा एक्सपेक्टेड है, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

Documents Required

  • सेल्फ-अटेस्टेड आवेदन फॉर्म की कॉपी

  • 10वीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट (जन्म तिथि के लिए)

  • 12वीं का पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट

  • JEE Mains 2026 का रिजल्ट

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID, आदि)

  • 20 सेल्फ-अटेस्टेड पासपोर्ट साइज फोटो

How to Apply Online for Indian Army TES 56 Recruitment 2026?

Indian Army TES 56 Recruitment 2026 के लिए आवेदन 13 मई 2026 से शुरू हो गए हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

Indian Army TES 56 Recruitment 2026 official site

  • होमपेज पर ‘Officer Entry Apply/Login’ बटन पर क्लिक करें। (आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू होगी।)

  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो लॉगिन करें। नहीं तो ‘Registration’ पर क्लिक करें। एक popup आएगा जिसमे बताई गई चीज़ों को पहले ही तैयार कर लें।

joinindianarmy website for Officer

  • आधार नंबर और मैट्रिक सर्टिफिकेट की मदद से आपको DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

joinindianarmy website for Officer registration

  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको ‘Username’ और Password मिलेगा। लॉगिन करें।

  • ‘Apply Online’ पर क्लिक करें और ‘Technical Entry Scheme (TES-56)’ के सामने दिए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।

  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, JEE Mains 2026 की डिटेल और अन्य मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

  • सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह चेक कर लें और ‘Submit’ कर दें।

  • आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और उस पर सेल्फ-अटेस्टेड फोटो चिपकाएं।

  • SSB इंटरव्यू के समय सभी जरूरी दस्तावेज (मैट्रिक सर्टिफिकेट, डिग्री, मार्कशीट आदि) साथ लाएं।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Apply Start)
Official Website Click Here
Direct Link To Download Short Notice Download Now
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Indian Army TES 56 Recruitment 2026

क्या इसमें कोई आवेदन शुल्क लगता है?

नहीं, भारतीय सेना में किसी भी भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगता। यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त और पारदर्शी है। दलालों से सावधान रहें।

TES-56 की ट्रेनिंग कितने साल की होगी और प्रशिक्षण के बाद क्या रैंक मिलती है?

ट्रेनिंग 4 साल की होगी, जिसमें 3 साल CTW (पुणे, मऊ या सिकंदराबाद) और अंतिम 1 साल IMA देहरादून में प्रशिक्षण शामिल है। सफलतापूर्वक पूरा करने पर लेफ्टिनेंट रैंक पर स्थायी कमीशन प्रदान किया जाता है।

TES-56 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन JEE Mains और 12वीं अंकों पर शॉर्टलिस्टिंग, 5 दिन का SSB इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर होगा। मेरिट पूरी तरह से SSB के अंकों पर निर्भर करती है।

क्या TES-56 के लिए JEE Mains 2026 में बैठना अनिवार्य है?

जी हाँ, शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार JEE Mains 2026 अनिवार्य है। साथ ही 12वीं में PCM विषयों के साथ कम से कम 60% अंक प्राप्त करना भी आवश्यक है। दोनों शर्तों को पूरा करना होगा।

TES-56 कोर्स के लिए आवेदन कब से शुरू हैं और अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 जून 2026 तक indianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *