JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: Notification Out for 611 Posts – Apply Online, Eligibility, Age Limit, Exam Pattern, Selection Process & Full Details

JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: अगर आप भी ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और झारखंड सरकार के अलग-अलग विभागों में निकली नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने हाल ही में Jharkhand Technical and Specialized Qualification Graduate Level Combined Competitive Examination (JTGLCCE) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के तहत Assistant Entomologist, Assistant Vector-Borne Disease Control Officer, Inspector, Block Statistical Supervisor, Dairy Technical Officer, Fisheries Extension Supervisor, Auditor, Junior Scientific Assistant और Laboratory Assistant (Physics/Chemistry) आदि के कुल 611 रिक्तियाँ पर आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए भारत के सभी नागरिक आवेदन कर सकते हैं। पर आरक्षण सिर्फ झारखंड के मूल निवासियों को ही मिलेगा। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 01 जून 2026 से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 (रात) तक की है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको JSSC JTGLCCE Recruitment 2026 की सारी जरूरी जानकारी बताएंगे, जैसे कुल पदों का विवरण, महत्वपूर्ण तिथियाँ, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रोसेस आदि। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन का डायरेक्ट लिंक लेख के अंत में मिल जाएगा, तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

JSSC JTGLCCE Recruitment 2026

JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC), Ranchi
Exam Name Jharkhand Technical/Special Qualification Graduate Level Combined Competitive Examination-2026 (JTGLCCE-2026)
Advertisement No. 01/2026
Total Posts 611
Application Start Date 01 June 2026
Last Date to Apply 30 June 2026 (Midnight)
Who Can Apply All Over India (Reservation only for Jharkhand State Residents)
Application Mode Online
Selection Process Preliminary Exam (if needed) + Main Exam (CBT), Document Verification
Official Website https://jssc.jharkhand.gov.in

JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस नई भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि JSSC ने दिनांक 07 मई 2026 को विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत JTGLCCE-2026 परीक्षा का फुल नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें अलग-अलग 10 पदों पर कुल 611 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से झारखंड सरकार अलग-अलग विभागों जैसे स्वास्थ्य, योजना एवं विकास, पशुपालन, मत्स्य, वित्त एवं तकनीकी शिक्षा आदि में इन पदों को भरेगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों की सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से दो चरणों में होगी। Preliminary Examination और Main Exam, Preliminary Exam तभी होगा अगर 50,000 से अधिक आवेदन आते हैं और उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे और फाइनल मेरिट लिस्ट पेपर-2 और पेपर-3 के अंकों के आधार पर बनेगी। पूरी चयन प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा की जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Official Notification image of JSSC JTGLCCE Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of JSSC JTGLCCE Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 07 May 2026
Online Registration & Data Entry Start 01 June 2026
Online Registration Last Date 30 June 2026 (Midnight)
Last Date for Fee Payment & Photo/Sign Upload 03 July 2026 (Midnight)
Correction Window (Except Name, DOB, Email, Mobile) 05 July 2026 to 10 July 2026
Admit Card Release To be notified
Exam Date (Prelims & Mains) To be announced later

JSSC JTGLCCE Vacancy Details 2026

JSSC ने JTGLCCE-2026 के तहत कुल 10 पदों के लिए 611 रिक्तियाँ निकाली हैं। इन पदों का विभागवार और कोटिवार ब्यौरा नीचे दिया गया है:

Post Name Total Vacancies
Assistant Entomologist, Vector-Borne Disease Control Programme 2
Asst. Vector-Borne Disease Control Officer / Asst. Vector-Borne Disease Control Officer 4
Inspector, Vector-Borne Disease Control Programme 42
Block Statistical Supervisor / Junior Statistical Assistant / Investigator 228
Dairy Technical Officer 72
Fishery Extension Supervisor 78
Auditor 145
Junior Scientific Assistant, State Drug Testing Laboratory, Namkum, Ranchi 6
Laboratory Assistant (Physics) 17
Laboratory Assistant (Chemistry) 17
611

नोट: पिछड़े वर्ग की बैकलॉग रिक्तियों के लिए विज्ञापन संख्या 02/2026 अलग से जारी किया गया है, जिसमें कुल 4 रिक्तियाँ हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दोनों विज्ञापनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं और केवल एक बार परीक्षा शुल्क देना होगा।

JSSC JTGLCCE Application Fee 2026

Category Application Fee
Unreserved / OBC / EWS / Other States ₹100/-
SC / ST of Jharkhand State ₹50/-
PwD (40% or above, Jharkhand State) Nil (No Fee)
Payment Mode Online (Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI)

नोट: परीक्षा शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) है। झारखंड के SC/ST अभ्यर्थी अगर गलत कोटि से रियायती शुल्क भरते हैं तो उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

JSSC JTGLCCE Eligibility Criteria 2026

अप्लाई करने से पहले चेक कर लें कि आप इन पदों के लिए पूरी तरह योग्य हैं या नहीं।

Educational Qualification (Post-wise)

Post Name Minimum Educational Qualification
Asst. Entomologist Postgraduate degree (M.Sc.) in Biology (Entomology) from a recognized university
Asst. Vector-Borne Disease Control Officer Bachelor’s degree in Science (B.Sc.) from a recognized university
Inspector, Vector-Borne Disease Control Bachelor’s degree in Science (B.Sc.) from a recognized university
Block Statistical Supervisor / Jr. Statistical Asst. / Investigator Bachelor’s degree with Mathematics / Economics / Statistics
Dairy Technical Officer Bachelor’s degree in Dairy Technology / Dairy Science or equivalent qualification
Fishery Extension Supervisor Bachelor’s degree in Fishery Science or Zoology (Honours) from a recognized university
Auditor Bachelor’s degree in Mathematics / Economics / Commerce / Statistics
Jr. Scientific Assistant, Drug Testing Lab Graduate or Postgraduate degree in Science / Pharmacy / Pharmaceutical Chemistry / Medicine from a recognized university along with minimum 6 months laboratory experience
Lab Assistant (Physics) Bachelor’s degree with Honours in Physics from a UGC-recognized institution/university
Lab Assistant (Chemistry) Bachelor’s degree with Honours in Chemistry from a UGC-recognized institution/university

Age Limit (As on 01 August 2025)

Category Minimum Age Maximum Age
Unreserved (UR) / EWS 21 Years 35 Years
Extremely Backward Class (EBC-1) & Backward Class (BC-2) – Male 21 Years 37 Years
Female Candidates (UR / EWS / EBC / BC) 21 Years 38 Years
SC / ST (Male & Female) 21 Years 40 Years
PwD Candidates (All Categories) 21 Years Additional 10 Years Relaxation over the applicable category age limit
Ex-Servicemen 21 Years Additional 5 Years Relaxation (Only one relaxation between PwD and Ex-Servicemen will be applicable)

Age Relaxation

Category Age Relaxation
Unreserved (UR) / EWS No Relaxation
Extremely Backward Class (EBC-1) & Backward Class (BC-2) – Male 2 Years Relaxation
Female Candidates (UR / EWS / EBC / BC) 3 Years Relaxation
SC / ST (Male & Female) 5 Years Relaxation
PwD Candidates (All Categories) Additional 10 Years Relaxation
Ex-Servicemen Additional 5 Years Relaxation

JSSC JTGLCCE Selection Process 2026

JTGLCCE-2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित है। इसमें दो चरण Preliminary Exam और Main Exam हो सकते हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यदि कुल आवेदक 50,000 से अधिक हुए तो यह परीक्षा अनिवार्य होगी, अन्यथा सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित हो सकती है।

  • मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें तीन पेपर (Paper-1, Paper-2, Paper-3) होंगे। फाइनल मेरिट पेपर-2 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा) और पेपर-3 (तकनीकी/विशिष्ट विषय एवं सामान्य ज्ञान) के सामान्यीकृत अंकों के योग से बनेगी।

Exam Pattern Highlights

Stage Subject Questions Duration
Preliminary Exam General Studies, Jharkhand GK, Maths, Science, Mental Ability 120 MCQs 2 Hours
Main Exam Paper-1 Hindi & English Language Knowledge (Qualifying only) 120 MCQs 2 Hours
Main Exam Paper-2 Tribal & Regional Language (Any one from 12 languages) 100 MCQs 2 Hours
Main Exam Paper-3 Technical/Special Subject + General Studies + Maths + Science 150 MCQs 2 Hrs 30 Min
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 marks दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 mark की negative marking होगी।
  • Paper-1 केवल qualifying nature का होगा।
  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी

  • पेपर-1 (भाषा ज्ञान) केवल क्वालीफाइंग है, जिसमें कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

  • पेपर-2 में भी 30% अंक लाना अनिवार्य है, अन्यथा पेपर-3 का मूल्यांकन नहीं होगा।

Minimum Qualifying Marks in Main Exam (Combined)

Category Minimum %
Unreserved / EWS 40%
SC / ST & All Female 32%
Extremely Backward Class (EBC-1) 34%
Backward Class (BC-2) 36.5%
Primitive Tribes (Aadim Janjati) 30%

Documents Required for JSSC JTGLCCE 2026

  • मैट्रिक (10वीं) का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र (जन्म तिथि एवं नाम के लिए)

  • सभी शैक्षणिक योग्यताओं के अंकपत्र एवं डिग्री प्रमाण पत्र

  • वैध जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/EBC/BC), यदि आरक्षण का लाभ लेना है – निर्धारित प्रारूप में तथा सक्षम अधिकारी से जारी

  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (अनुमंडल पदाधिकारी/अंचलाधिकारी स्तर से जारी, दिनांक 02.06.2016 के बाद का)

  • EWS आय एवं सम्पत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू)

  • नि:शक्तता प्रमाण पत्र (40% या अधिक), विहित प्रारूप में

  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू)

  • खेलकूद कोटा प्रमाण पत्र (यदि लागू)

  • स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो एवं पूर्ण हस्ताक्षर

How to Apply Online for JSSC JTGLCCE Recruitment 2026?

जो भी उम्मीदवार JSSC JTGLCCE-2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JSSC की वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

JSSC website homepage for JSSC JTGLCCE Recruitment 2026

  • होमपेज पर ही आपको नीचे ‘Application Forms (Apply)’ की ऑप्शन मिलेगी उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में “Online Application for JTGLCCE-2026” के सामने ‘Apply Now’ पर लिंक पर क्लिक करें। (आवेदन अभी 1 जून 2026 से शुरू होंगे।)

Apply Link for JSSC JTGLCCE Recruitment 2026

  • अगले पेज में रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की ऑप्शन होगी, अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया है, तो लॉगिन पर क्लिक करें, नहीं तो आपको पहले Register करना होगा।

Registration ang login page for JSSC JTGLCCE Recruitment 2026

  • ‘Registration’ पर क्लिक करके अपना फॉर्म भरें, जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • अब लॉगिन करके विस्तृत आवेदन फॉर्म भरें। अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि मैट्रिक प्रमाण पत्र के अनुसार ही भरें।

  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण कोटि संबंधी सभी जानकारी सही-सही भरें।

  • सभी डिटेल भरने के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। “Submit To Proceed Payment” पर क्लिक करें, फिर “Select Payment category” में JTGLCCE-2026 चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर ऑनलाइन भुगतान पूरा करें।

  • शुल्क जमा होने के बाद स्कैन किया हुआ फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।

  • एक बार अच्छी तरह चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। सबमिट किया हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Active on 01.06.2026)
JSSC Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – JSSC JTGLCCE Recruitment 2026

JSSC JTGLCCE Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है और क्या सभी भारतीय नागरिक पात्र हैं?

इस भर्ती के लिए सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण (SC/ST/OBC/EWS) का लाभ केवल झारखंड राज्य के स्थानीय निवासियों को ही मिलेगा, बशर्ते उनके पास वैध स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र हो।

JSSC JTGLCCE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा शुल्क कितना है?

ऑनलाइन आवेदन 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक होंगे। शुल्क UR/OBC/EWS के लिए ₹100, झारखंड के SC/ST के लिए ₹50 और दिव्यांगों के लिए बिल्कुल मुफ्त है।

क्या JTGLCCE 2026 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है और चयन किस प्रकार होगा?

हाँ, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग है जबकि सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे। चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा, और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

JSSC JTGLCCE में मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या है और किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे?

मुख्य परीक्षा तीन पेपरों में होगी – पेपर-1 हिंदी/अंग्रेजी भाषा ज्ञान (क्वालीफाइंग), पेपर-2 क्षेत्रीय भाषा और पेपर-3 जिसमें आपके संबंधित तकनीकी विषय के साथ सामान्य अध्ययन, गणित और विज्ञान के प्रश्न होंगे।

क्या JSSC JTGLCCE 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जाएगी?

नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि (30 जून 2026) तक निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी अनिवार्य है। किसी भी अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *