Bihar DELED Result 2026: Check Result Date, Scorecard Download Link, Cut Off & Counselling Process

Bihar DELED Result 2026: Bihar School Examination Board (BSEB), पटना द्वारा D.El.Ed. Joint Entrance Test 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट यह है कि BSEB द्वारा Bihar DElEd Result 2026 जल्द ही घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जहां से अभ्यर्थी आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

BiharHelp App

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (D.El.Ed. 2026–28) के लिए यह प्रवेश परीक्षा 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम उम्मीदवार अपने Application Number और Date of Birth की सहायता से लॉगिन करके देख सकेंगे। इसके अलावा, रिजल्ट जारी होने के बाद सभी योग्य उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया यानी Counselling में भाग लेना अनिवार्य होगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

आज के इस लेख में हम Bihar D.El.Ed Entrance Exam Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

Bihar DELED Result 2026

Bihar DELED Result 2026: Overview

Exam Name Bihar D.El.Ed Joint Entrance Test (JET) 2026
Conducting Authority Bihar School Examination Board (BSEB)
Course Name Diploma in Elementary Education (D.El.Ed)
Academic Session 2026–2028
Exam Mode Computer Based Test (CBT)
Exam Dates 08 June to 22 June 2026
Answer Key Release Date 02 July 2026
Result Mode Online
Expected Result Date July / August 2026 (Expected)
Required Login Details Application Number & Date of Birth
Counselling Process Starts after result declaration 
Official Website bsebdeled.com 

Bihar BSEB D.El.Ed Entrance Exam Result 2026

आज के इस लेख में हम उन सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं जिन्होंने Bihar DElEd Entrance Exam 2026 में भाग लिया था। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको D.El.Ed Entrance Exam Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तारपूर्वक और सही तरीके से बताएंगे। सभी उम्मीदवारों को यह जानकारी दे दी जाए कि वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम घर बैठे ही चेक कर सकेंगे। BSEB द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

Read Also…

यदि आप भी इस वर्ष के Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026 में शामिल हुए थे, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। इसलिए इसे अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि आगे हम आपको रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे।

BSEB D.El.ED 2026: Important Dates

Event Date
Online Application Start Date 11 December 2025
Last Date to Apply 24 January 2026
Last Date for Fee Payment 24 January 2026
1st Dummy Admit Card Release 28 January 2026
1st Dummy Admit Card Correction 28 Jan – 02 Feb 2026
2nd Dummy Admit Card Release 05 February 2026
2nd Dummy Admit Card Correction 05 – 10 February 2026
Admit Card Release 28 May 2026
Exam Date 08 June – 22 June 2026
Answer Key Release 02 July 2026
Answer Key Objection Window 02 July – 05 July 2026
Result Declaration July / August 2026 (Expected)

Bihar DElEd Answer Key 2026 Details

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा Bihar DElEd Entrance Exam 2026 की Answer Key 02 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। यह उत्तर कुंजी उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिन्होंने 08 जून से 22 जून 2026 के बीच आयोजित इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में भाग लिया था। उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं।

इस उत्तर कुंजी के साथ-साथ बोर्ड ने उम्मीदवारों की Response Sheet भी उपलब्ध कराई है, जिससे वे यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कौन-कौन से उत्तर चुने थे। Answer Key और Response Sheet को साथ में देखकर उम्मीदवार अपने स्कोर का सटीक आकलन कर सकते हैं। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता है।

BSEB ने Answer Key जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया है। यदि किसी उम्मीदवार को Answer Key में किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वे 02 जुलाई से 05 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने Application Number और Date of Birth के माध्यम से लॉगिन करना होगा और संबंधित प्रश्न के साथ प्रमाण (Evidence) भी प्रस्तुत करना होगा।

सभी आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी की जाएगी। इसी Final Answer Key के आधार पर Bihar DElEd Result 2026 तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Answer Key को ध्यानपूर्वक जांचें और यदि कोई त्रुटि मिले तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति अवश्य दर्ज करें।

Bihar DElEd Result 2026 Date

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित Bihar DElEd Entrance Exam 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है। यह प्रवेश परीक्षा 08 जून से 22 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी और उत्तर कुंजी को बिहार बोर्ड द्वारा 02 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। Answer Key पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

विभिन्न शैक्षणिक पोर्टलों के अनुसार, रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद जारी किया जाता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2026 के अंत तक जारी हो सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करके लॉगिन करना होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा और सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया यानी काउंसलिंग में भाग लेना होगा।

Expected Timeline

  • Answer Key Released: 02 July 2026
  • Objection Window: 02–05 July 2026
  • Final Answer Key: July 2026 (Expected)
  • Result Declaration: July / August 2026 (Expected)

Bihar DElEd Passing Marks 2026 (Category Wise)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित Bihar DElEd Entrance Exam 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks) प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यह पासिंग मार्क्स विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये केवल Qualifying Marks हैं, यानी इन अंकों को प्राप्त करने पर उम्मीदवार परीक्षा में पास माने जाएंगे। लेकिन केवल पास होना ही चयन की गारंटी नहीं देता है। अंतिम चयन (Admission) मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर किया जाता है, जो हर वर्ष परीक्षा के स्तर, सीटों की संख्या और उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार बदलता रहता है।

डीएलएड परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक और प्रतिशत अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित किया गया है, जो की कुछ इस प्रकार है:

Category Minimum Percentage Qualifying Marks (Out of 120)
Unreserved (UR) / General 35% 42 Marks
Economically Weaker Section (EWS) 35% 42 Marks
OBC / BC / EBC 35% 42 Marks
Scheduled Caste (SC) 30% 36 Marks
Scheduled Tribe (ST) 30% 36 Marks
PwD (Divyang) 30% 36 Marks

Note: Minimum Qualifying Marks प्राप्त करना केवल पात्रता (Eligibility) सुनिश्चित करता है, लेकिन इससे एडमिशन की गारंटी नहीं मिलती है। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ के आधार पर किया जाता है।

Bihar DElEd Expected Cut Off 2026 (Category Wise – Government College)

नीचे Bihar DElEd Entrance Exam 2026 के लिए संभावित (Expected) कट-ऑफ को प्रस्तुत किया गया है। यह डेटा पिछले वर्षों के ट्रेंड और प्रतियोगिता स्तर के आधार पर अनुमानित है:

Category Expected Cut Off Marks (Out of 120)
General (UR) 87 – 91 Marks
Economically Weaker Section (EWS) 79 – 86 Marks
Extremely Backward Class (EBC) 77 – 83 Marks
Backward Class (BC) 80+ Marks
Scheduled Caste (SC) 70 – 75 Marks
Scheduled Tribe (ST) 65 – 70 Marks
PwD (Divyang) 60+ Marks

Note: यह कट-ऑफ केवल अनुमानित (Expected) है। वास्तविक कट-ऑफ BSEB द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। कट-ऑफ कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे परीक्षा का स्तर, कुल अभ्यर्थियों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों का प्रदर्शन।

Bihar DElEd Counselling Process 2026

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया (Counselling Process) में भाग लेना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को उनके अंकों (मेरिट), पसंद (Choice Filling) और सीट उपलब्धता के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है।

BSEB द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू की जाती है और इसमें कई चरण शामिल होते हैं जैसे रजिस्ट्रेशन, विकल्प भरना, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें उम्मीदवारों को कॉलेज का चयन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होंगे:

  • Online Registration: उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • Login & Application Form Fill: Application Number और Password की मदद से लॉगिन करके काउंसलिंग फॉर्म भरना होगा।
  • Choice Filling (College Selection): उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और संस्थान का चयन कर सकते हैं।
  • Seat Allotment: मेरिट लिस्ट, श्रेणी और कॉलेज प्राथमिकता के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।
  • Document Verification: चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे।
  • Admission Confirmation: सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करना होगा।

Documents Required for D.El.Ed Counselling 2026

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 के दौरान उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। यह चरण एडमिशन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए सभी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना जरूरी है। नीचे काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची दी गई है:

  • Bihar DElEd Admit Card 2026
  • Bihar DElEd Result / Scorecard 2026
  • Class 10th Marksheet & Certificate
  • Class 12th Marksheet & Certificate
  • Transfer Certificate (TC) / School Leaving Certificate
  • Character Certificate (Last attended institution)
  • Migration Certificate (यदि अन्य बोर्ड से हैं)
  • Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)
  • PwD Certificate (यदि लागू हो)
  • Aadhar Card / Valid Photo ID Proof
  • Passport Size Photographs (Recent)
  • College Allotment Letter / Seat Allotment Letter
  • Counselling Registration Slip / CAF Printout

यह सभी दस्तावेज मूल (Original) और उनकी स्वयं सत्यापित (Self-attested) फोटोकॉपी के साथ प्रस्तुत करने होते हैं।

सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से तैयार रखें, ताकि एडमिशन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

How to Check and Download Bihar DElEd Result 2026?

अगर आप भी Bihar D.El.Ed Result 2026 को ऑनलाइन देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन करें। BSEB द्वारा परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जहाँ से उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • Bihar DElEd Result 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाना होगा।

How to Check and Download Bihar DElEd Result 2026?

  • वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद “D.El.Ed Joint Entrance Test 2026 Result” के लिंक पर क्लिक करें।

Bihar DElEd Result 2026

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपसे Application Number और Date of Birth (DOB) मांगा जाएगा।
  • अब इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहां आपको Bihar DElEd Result 2026 का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब इस Result लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आप अपना रिजल्ट ध्यानपूर्वक देखें और चाहें तो Download या Print बटन पर क्लिक करके इसे अपने डिवाइस में सेव कर लें।

अभ्यर्थी उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने अंकों की जांच जरूर करें और काउंसलिंग से संबंधित नोटिस जारी होने पर आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

Conclusion

आज के इस लेख में हमने आप सभी अभ्यर्थियों को Bihar D.El.Ed Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल और विस्तारपूर्वक बताई हैं। सभी उम्मीदवार अपने Application Number और Date of Birth की मदद से घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने अंकों की जांच कर सकते हैं और इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ शेयर करें ताकि वे भी Bihar D.El.Ed Entrance Exam Result 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस लेख से संबंधित किसी भी प्रश्न या सुझाव के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने सवाल पूछ सकते हैं, आपकी सहायता अवश्य की जाएगी।

Important Links

Result Download Link Download Here (Release Soon)
Result Notice Notice Release Soon
Download Answer Key Click Here To Download Answer Key
Download Answer Key Notice Bihar DElEd Answer Key 2026 
Official Website Open Official Website
Telegram Channel Join Now
Homepage BiharHelp
⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *