Bihar B.Ed Counselling 2026: Registration Start on 24 June, Choice Filling, College Allotment Schedule, Documents Required, Merit List and Complete Counselling Process

Bihar B.Ed Counselling 2026: अगर अपने भी Bihar B.Ed. Common Entrance Test (CET-BED) 2026 का एग्जाम दिया था, तो 19 जून 2026 को इसका रिजल्ट जारी हो गया है। और जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में पास हुए हैं, उनकी अब काउंसलिंग होगी। आपको बता दें कि State Nodal Officer, B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur ने CET-B.Ed. 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया का पूरा Schedule जारी कर दिया है। इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार पास हुए हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए पहले चॉइस फिलिंग करनी होगी।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bihar B.Ed. CET 2026 में पास हुए उम्मीदवार अपनी चॉइस फिलिंग और कॉलेज प्रेफरेंस 24 जून 2026 से कर सकते हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 28 जून 2026 तक की है। यह परीक्षा 07 जून 2026 को CBT मोड में आयोजित हुई थी, जिसमें UR के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 35% और रिजर्व्ड के लिए 30% रखे गई हैं। अब पास हुए उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग होने जा रही है, जो तीन राउंड में पूरी होगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Bihar B.Ed Counselling 2026

इस काउंसलिंग का आयोजन B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur द्वारा किया जा रहा है। इस लेख में हम आपको Bihar B.Ed Counselling 2026 की पूरी जानकारी देंगे वाले हैं, जैसे सभी काउंसलिंग राउंड की डिटेल्स, डेट्स, शेड्यूल, फीस, काउंसलिंग प्रोसेस और कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगेंगे। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar B.Ed Counselling 2026: Overview

Details Information
Counselling Authority B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur
Examination Name Bihar B.Ed. Common Entrance Test (CET-BED) 2026
Course Name Bachelor of Education (B.Ed.) & Shiksha Shastri (B.Ed.)
Session 2026-28
Exam Date 07 June 2026
Result Date 19 June 2026
Counselling Mode Online (Choice Filling & Merit-Based Allotment)
Counselling Start Date 24 June 2026
Total Counselling Rounds 3 Rounds
Official Website biharcetbed-brabu.in
Who Can Apply Bihar State Candidates (Bihar Domicile)

Bihar B.Ed Counselling 2026: Details

जिन भी उम्मीदवारों ने B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur द्वारा आयोजित Bihar B.Ed. Common Entrance Test (CET-BED) 2026 की परीक्षा दी थी और अब इस एग्जाम में पास होने के बाद Bihar B.Ed Counselling 2026 की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि State Nodal Officer, Prof. Sanjay Kumar ने रिजल्ट जारी करने के बाद अब काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि काउंसलिंग तीन राउंड में पूरी होगी। पहले राउंड की अलॉटमेंट 03 जुलाई 2026 से शुरू होगी, फिर दूसरे राउंड की 14 जुलाई 2026 को और तीसरे राउंड की 23 जुलाई 2026 को जारी होगी। और इसके बाद क्लासेज दूसरे राउंड के बाद 20 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को अपनी चॉइस का कॉलेज चुनने का ऑप्शन मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

Counselling Schedule notice image of Bihar B.Ed Counselling 2026

Also Read…

Bihar B.Ed Entrance Exam Result 2026

B.R.A. Bihar University के द्वारा Bihar B.Ed. Entrance Exam 2026 का रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी कर है। जिन भी उम्मीदवारों ने यह प्रवेश परीक्षा दी थी, वे सभी अब अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपनी लॉगिन ID और पासवर्ड की सहायता से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं, या जिनके मेरिट के अनुसार नंबर हैं , वे सभी अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Bihar B.Ed CET 2026: Important Dates

Event Date
Online Application Start 27 April 2026
Last Date to Apply 18 May 2026
Late Fee Last Date 21 May 2026
Form Correction Window 22–23 May 2026
Admit Card Release 30 May 2026
Exam Date 7 June 2026
Answer Key 8 June 2026
Result Release Date 19 June 2026

Bihar B.Ed Counselling 2026 Schedule

Event Date
Online Registration & Choice Filling Start 24 June 2026
Online Registration & Choice Filling Last Date 28 June 2026
First Round Allotment Display 03 July 2026
Seat Confirmation Fee Payment (Round 1) 03 July 2026 to 09 July 2026
Paper Verification & Admission (Round 1) 04 July 2026 to 10 July 2026
Second Round Allotment Display 14 July 2026
Seat Confirmation Fee Payment (Round 2) 14 July 2026 to 17 July 2026
Paper Verification & Admission (Round 2) 15 July 2026 to 18 July 2026
Commencement of Classes 20 July 2026
Third Round Allotment Display 23 July 2026
Seat Confirmation Fee Payment (Round 3) 23 July 2026 to 26 July 2026
Paper Verification & Admission (Round 3) 24 July 2026 to 27 July 2026

Bihar B.Ed Minimum Qualifying Marks 2026

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 में पास होने के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित Minimum Qualifying Marks प्राप्त करने होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 42 अंक (35%), जबकि OBC, EBC, SC, ST, सभी श्रेणी की महिलाएं तथा दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए 36 अंक (30%) प्राप्त करना जरुरी है। यह न्यूनतम अंक केवल पास होने के लिए हैं, कॉलेज अलॉटमेंट पूरी तरह से कट ऑफ मार्क्स, सीटों की उपलब्धता और आरक्षण के अनुसार भरी जाएंगी।

Category Minimum Qualifying Marks Minimum Percentage
General (UR) 42 Marks 35%
OBC / EBC 36 Marks 30%
SC (Scheduled Caste) 36 Marks 30%
ST (Scheduled Tribe) 36 Marks 30%
Women (All Categories) 36 Marks 30%
PwD (Divyang Candidates) 36 Marks 30%

Bihar B.Ed Counselling 2026 Process

Bihar B.Ed की काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन और मेरिट-बेस्ड पर होगी। पहले रिजल्ट स्कोर से मेरिट लिस्ट बनेगी, फिर उम्मीदवार की चॉइस फिलिंग होगी। प्रक्रिया सिंपल है और तीन राउंड में पूरी होगी:

  • Step 1 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग (24 जून – 28 जून 2026): सबसे पहले biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और संस्थानों की प्राथमिकता (Preference) भरें। आप जितने चाहें उतने कॉलेज सेलेक्ट कर सकते हैं।

  • Step 2 – पहले राउंड की अलॉटमेंट (03 जुलाई 2026): आपकी मेरिट और चॉइस के अनुसार पहले राउंड की कॉलेज अलॉटमेंट जारी होगी। अलॉटमेंट होने पर 03 से 09 जुलाई 2026 तक Seat Confirmation Fee जमा करनी होगी।

  • Step 3 – पहले राउंड का एडमिशन (04 – 10 जुलाई 2026): फीस जमा करने के बाद, संबंधित कॉलेज में जाकर 04 से 10 जुलाई 2026 के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं और एडमिशन कन्फर्म करें।

  • Step 4 – दूसरे राउंड की अलॉटमेंट (14 जुलाई 2026): जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली या जिन भी उम्मीदवारों को अपना कॉलेज पसंद नहीं आया है, उनके लिए दूसरे राउंड की अलॉटमेंट 14 जुलाई को जारी होगी। फीस 14 से 17 जुलाई तक जमा करें और एडमिशन 15 से 18 जुलाई 2026 तक होगा।

  • Step 5 – कक्षाएं शुरू (20 जुलाई 2026): दूसरे राउंड के एडमिशन के बाद 20 जुलाई 2026 से सभी कॉलेजों में B.Ed. की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

  • Step 6 – तीसरे राउंड की अलॉटमेंट (23 जुलाई 2026): बची हुई खाली सीटों के लिए तीसरे और अंतिम राउंड की अलॉटमेंट 23 जुलाई को होगी। फीस 23 से 26 जुलाई तक जमा करें और एडमिशन 24 से 27 जुलाई 2026 तक होगा।

Bihar B.Ed Counselling 2026 Seat Confirmation Fee (Expected)

Category Seat Confirmation Fee (₹)
General / OBC / EBC / EWS ₹3,000/- (Approx.)
SC / ST / PwD ₹1,500/- (Approx.)

नोट: यह सीट कन्फर्मेशन फीस है, जो अलॉटमेंट के बाद जमा करनी होगी। बाकी कोर्स फीस संबंधित कॉलेज में एडमिशन के समय जमा करनी होगी।

Documents Required for Bihar B.Ed Counselling 2026

सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों को ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ लाना होगा:

मुख्य दस्तावेज (Primary Documents)

  • CET-B.Ed 2026 Admit Card
  • CET-B.Ed 2026 Result / Score Card
  • Counselling Registration Form Printout
  • College Allotment Letter (यदि जारी किया गया हो)
  • Seat Confirmation Fee Payment Receipt

शैक्षणिक दस्तावेज (Academic Documents)

  • 10वीं (मैट्रिक) का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं (इंटरमीडिएट) का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
  • स्नातक (Graduation) की सभी मार्कशीट एवं डिग्री प्रमाण पत्र
  • स्नातकोत्तर (Post Graduation) की मार्कशीट एवं डिग्री (यदि लागू हो)

आरक्षण से संबंधित दस्तावेज (If Applicable)

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EBC)

  • EWS प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

  • इनकम सर्टिफिकेट (अगर जरूरी हो)

  • दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र

अन्य जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट एवं ट्रांसफर/लीविंग सर्टिफिकेट (यदि संबंधित कॉलेज द्वारा मांगा जाए)

नोट: Bihar B.Ed Counselling 2026 के लिए दस्तावेजों की अंतिम एवं आधिकारिक सूची संबंधित कॉलेज अथवा काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मान्य होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम निर्देश अवश्य जांच लें।

How to Apply for Bihar B.Ed Counselling 2026 (Step by Step)?

जो उम्मीदवार काउंसलिंग में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं, वे B.R.A. Bihar University की वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होगी:

  • सबसे पहले आपको Bihar B.Ed CET की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाना होगा।

Website homepage for Bihar B.Ed Counselling 2026

  • होमपेज पर आपको “Click Here for Counselling 2026″ या “Choice Filling” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  • अब अपनी Login ID (रोल नंबर) और पासवर्ड (जन्म तिथि) डालकर लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा, जहां आपकी पर्सनल डिटेल्स और एग्जाम स्कोर दिखेगा।

  • अब “Choice Filling” के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी पसंद के कॉलेजों को प्राथमिकता (Preference) के अनुसार चुनें।

  • आप जितने चाहें उतने कॉलेज चुन सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन भरें ताकि सीट मिलने की संभावना बढ़ जाए।

  • सभी कॉलेज सेलेक्ट करने के बाद फॉर्म को सेव करें और फाइनल सबमिट करें।

  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।

  • अब आपको अपनी अलॉटमेंट का इंतजार करना है, जो 03 जुलाई 2026 को पहले राउंड के लिए जारी होगी।

नोट: अभी काउंसलिंग प्रोसेस शरू नहीं हुई है, तो अप्लाई करने की प्रोसेस चेंज भी हो सकती है, जिसे बाद में अपडेट कर दिया जाएगा।

Important Links

Counselling Registration Link
Click Here (Active on 24.06.2026)
B.Ed Result Download Link Click Here
Bihar B.Ed Answer Key 2026 B.Ed Answer Key Download
Shiksha Shastri Answer Key Download
Counselling Schedule Notice Link Download Now
Official Website Visit Website
Our Telegram Channel Join Telegram Channel
BiharHelp.in Homepage BiharHelp

FAQs – Bihar B.Ed Counselling 2026

Bihar B.Ed Counselling 2026 कब से शुरू होगी और कितने राउंड में होगी?

Bihar B.Ed Counselling 2026 की चॉइस फिलिंग 24 जून से 28 जून 2026 तक चलेगी और यह पूरी प्रक्रिया तीन राउंड में पूरी होगी, पहली अलॉटमेंट 03 जुलाई 2026 को जारी होगी।

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 का रिजल्ट कब जारी हुआ और कैसे चेक करें?

Bihar B.Ed CET 2026 का रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी हुआ है, जिसे उम्मीदवार biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बीएड काउंसलिंग में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

काउंसलिंग के लिए एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की ओरिजिनल और फोटोकॉपी लानी जरूरी होगी।

Bihar B.Ed का क्वालीफाइंग मार्क्स कितना है और क्या यह एडमिशन के लिए पर्याप्त है?

जनरल के लिए 42 अंक (35%) और आरक्षित वर्ग के लिए 36 अंक (30%) क्वालीफाइंग मार्क्स है, लेकिन कॉलेज अलॉटमेंट मेरिट, कट-ऑफ और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा, सिर्फ पास होना काफी नहीं।

क्या कक्षाएं तीसरे राउंड के बाद शुरू होंगी?

नहीं, बिहार बीएड की कक्षाएं दूसरे राउंड के एडमिशन के बाद 20 जुलाई 2026 से ही शुरू हो जाएंगी, तीसरा राउंड बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए होगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *