BFA in Applied Art Course: Bachelor of Fine Arts in Applied Art, यह एक 4 साल का स्नातक डिग्री कोर्स है, जिसे आप 12वीं कक्षा के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो विज़ुअल कम्युनिकेशन, ग्राफिक डिज़ाइन और क्रिएटिव इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स में छात्रों को क्रिएटिविटी के साथ-साथ क्लाइंट की जरूरतों के अनुसार डिजाइन तैयार करने की प्रोफेशनल स्किल्स सिखाई जाती हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस कोर्स में छात्र ग्राफिक डिज़ाइन, टाइपोग्राफी, इलस्ट्रेशन, विज्ञापन डिज़ाइन और डिजिटल आर्ट्स जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल करते हैं। आज के इस डिजिटल समय में, अधिकतर ब्रांड अपने विज्ञापन और ब्रांडिंग डिजिटल माध्यमों के ज़रिए कर रहे हैं। जिस कारण क्वालिटी डिज़ाइन तैयार करने वाले क्रिएटिव एक्सपर्ट्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।
BFA in Applied Art एक ऐसा कोर्स है जो आपको क्रिएटिव और कमर्शियल दुनिया में अलग पहचान बनाने का मौका देता है। चाहे आप विज्ञापन एजेंसी में काम करना चाहें, ब्रांडिंग में विशेषज्ञता हासिल करना चाहें, या फिर फ्रीलांस इलस्ट्रेटर बनना चाहें, यह कोर्स आपको अच्छी तकनीकी स्किल्स प्रदान करता है।
BFA in Applied Art Course – Overview
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
BFA in Applied Art (Bachelor of Fine Arts in Applied Art) |
|
Course Level |
Undergraduate |
|
Course Duration |
4 Years (8 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
Passed 12th Grade (Any stream: Science, Commerce, or Arts) |
|
Minimum Marks Required |
At least 50% marks (45% for reserved categories) |
|
Admission Process |
Merit-Based / Entrance Exam-Based (CUET UG, MAH AAC CET etc.) |
|
Age Limit |
Minimum 17 years |
|
Main Subjects |
Graphic Design, Typography, Illustration, Advertising Design, Visual Communication |
|
Average Course Fees |
Government Colleges: ₹15,000 – ₹50,000 per year |
|
Average Starting Salary |
₹3 LPA – ₹8 LPA |
|
Top Job Profiles |
Graphic Designer, Art Director, Illustrator, Advertising Designer, UI/UX Designer |
|
Top Recruiters |
Ogilvy & Mather, JWT, Penguin Random House, Design Studios, Advertising Agencies |
Also Read…
BFA in Applied Art क्या है और इसे कैसे करें?
BFA in Applied Art एक 4 साल का स्नातक कोर्स है, जिसे (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स में छात्रों को विज़ुअल कम्युनिकेशन और डिज़ाइन से जुड़े सभी जरूरी स्किल्स, जैसे ग्राफिक डिज़ाइन, टाइपोग्राफी, इलस्ट्रेशन, पैकेजिंग डिज़ाइन और विज्ञापन डिज़ाइन के साथ Adobe Photoshop, Illustrator और CorelDRAW जैसे सॉफ्टवेयर को सिखाया जाता है। जिससे आपको विज्ञापन एजेंसियों, डिज़ाइन स्टूडियोज, और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने में मदद मिले।
भारत में इस कोर्स के लिए ज्यादातर कॉलेजों में मेरिट बेस्ड यानि 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है, पर कुछ टॉप के कॉलेजों में admission के लिए CUET UG, MAH AAC CET, AIEED या अन्य कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ सकती हैं।

Eligibility Criteria
BFA in Applied Art में दाखिला लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होती हैं:
- शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए। 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, या Science) से की हो, सभी स्ट्रीम के छात्र BFA in Applied Art Course कर सकते हैं।
- न्यूनतम अंक: ज्यादातर कॉलेजों में 12वीं में कम से कम 45% से 55% अंक मांगे जाते हैं। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
- आयु सीमा: ज्यादातर कॉलेजों और प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोई विशेष आयु सीमा नहीं है, लेकिन कुछ कॉलेजों में न्यूनतम आयु 17 वर्ष तक हो सकती है।
- प्रवेश परीक्षा: अच्छे कॉलेजों में एडमिशन के लिए CUET UG, MAH AAC CET या कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ सकती हैं। कुछ कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाते हैं।
Admission Process
BFA in Applied Art में एडमिशन के लिए पूरी प्रोसेस कॉलेज या यूनिवर्सिटी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:
- आवेदन पत्र भरें: अपने कॉलेज में पता करें कि एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर। फिर उसी हिसाब से आवेदन पत्र भरें।
- प्रवेश परीक्षा: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो CUET UG, MAH AAC CET या कॉलेज-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल हों।
- मेरिट लिस्ट: प्रवेश परीक्षा या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। अगर आप सेलेक्ट होते हैं, तो आपके दस्तावेजों की जांच होगी।
- फीस और दस्तावेज: काउंसलिंग के बाद आपके डॉक्यूमेंट (प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण और 12वीं मार्कशीट) की जांच होगी। उसके बाद कॉलेज में फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है।
- फॉर्म सबमिशन: कुछ कॉलेजों में एडमिशन फॉर्म को कोर्स के कोऑर्डिनेटर द्वारा चेक किया जाता है। इसके बाद फॉर्म और फीस जमा को प्रवेश कार्यालय में जमा करवा के एडमिशन प्रक्रिया पूरी होती है।
Fees Structure: Government and Private Universities
BFA in Applied Art की फीस कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आधार पर अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यह ज्यादा हो सकती है।
|
कॉलेज का प्रकार (Type of College) |
वार्षिक फीस (Annual Fee) |
|---|---|
|
सरकारी कॉलेज/यूनिवर्सिटी (Government College/University) |
₹15,000 – ₹50,000 प्रति वर्ष |
|
प्राइवेट कॉलेज/यूनिवर्सिटी (Private College/University) |
₹80,000 – ₹4,00,000 प्रति वर्ष |
Course Duration and Pattern
यह कोर्स 4 साल का होता है, जिसमें 8 सेमेस्टर होते हैं। और हर सेमेस्टर के पेपर 6 माह के बाद होते है। हर सेमेस्टर में कम से कम 5 या 6 विषय होते है जिनमे से 2-3 विषय प्रैक्टिकल के होते है। कोर्स में पोर्टफोलियो डेवलपमेंट, प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल शामिल होती हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी जरूरी होती है।
Internship Opportunities During BFA in Applied Art
BFA in Applied Art कोर्स में इंटर्नशिप भी करवाई जाती है। ज्यादातर कॉलेजों में तीसरे या चौथे साल में इंटर्नशिप करवाई जाती है। ये इंटर्नशिप पेड या अनपेड हो सकती हैं। कुछ प्रमुख अवसर:
- विज्ञापन एजेंसियां: Ogilvy & Mather, JWT जैसे बड़े नामों में इंटर्नशिप मिल सकती है।
- डिज़ाइन स्टूडियोज: ग्राफिक डिज़ाइन और इलस्ट्रेशन प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका।
- फ्रीलांसिंग: फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स जैसे लोगो डिज़ाइन, ब्रांडिंग, या सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन।
-
इंटर्नशिप के फायदे: यह आपके पोर्टफोलियो को मजबूत करती है, प्रोफेशनल नेटवर्क बढ़ाती है, और जॉब प्लेसमेंट में मदद करती है।
BFA in Applied Art Subjects and Syllabus Details
BFA in Applied Art के Subjects और Syllabus कॉलेज और स्टेट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे सामान्य सिलेबस का विवरण दिया गया है:
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Fundamentals of Design, Drawing, Art History |
Sketching Lab, Design Lab |
Basic Design Assignment |
|
Semester 2 |
Typography, Color Theory, Visual Communication |
Typography Lab, Visual Design Lab |
Poster Design Project |
|
|
2nd Year |
Semester 3 |
Graphic Design, Illustration, Advertising Concepts |
Graphic Design Lab, Illustration Lab |
Ad Campaign Project |
|
Semester 4 |
Packaging Design, Digital Art, Branding |
Digital Art Lab, Packaging Lab |
Branding Project |
|
|
3rd Year |
Semester 5 |
UI/UX Design, Photography, Portfolio Development |
UI/UX Lab, Photography Lab |
Website Mockup Project |
|
Semester 6 |
Motion Graphics, Exhibition Design, Professional Practice |
Motion Graphics Lab, Exhibition Lab |
Group Exhibition Project |
|
|
4th Year |
Semester 7 |
Advanced Advertising, Multimedia Design, Art Criticism |
Multimedia Lab, Advertising Lab |
Campaign Design Project |
|
Semester 8 |
Thesis Project, Internship, Professional Portfolio |
Thesis Lab, Internship |
Final Thesis Exhibition |
Career Options After BFA in Applied Art
BFA in Applied Art के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन्स होते हैं। आप ग्राफिक डिज़ाइनर, आर्ट डायरेक्टर या इलस्ट्रेटर जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Description |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹3 – ₹8 LPA |
Graphic Designer, Illustrator, Junior Art Director |
|
Mid-Level |
₹8 – ₹15 LPA |
Senior Graphic Designer, UI/UX Designer, Brand Manager |
|
Senior-Level |
₹15 – ₹30 LPA |
Art Director, Creative Director, Design Consultant |
|
Top Companies |
₹4 – ₹10 LPA (starting) |
Ogilvy & Mather, JWT, Penguin Random House, Design Studios, Digital Marketing Agencies |
Top Job Roles:
-
Graphic Designer
-
Art Director
-
Illustrator
-
UI/UX Designer
-
Advertising Designer
Top Recruiters: Ogilvy & Mather, JWT, Saffronart, Penguin Random House, Design Studios
Higher Studies After BFA in Applied Art
|
Course Name |
|---|
|
MFA in Applied Art |
|
MA in Visual Communication |
|
Diploma in UI/UX Design |
|
Certificate in Motion Graphics |
|
PG Diploma in Advertising and Branding |
Also Read…
Top 7 BFA in Applied Art Colleges in India (2025)

BFA in Applied Art Course – FAQs
What is the full form of BFA in Applied Art?
The full form is Bachelor of Fine Arts in Applied Art. It is a 4-year undergraduate degree focused on visual communication and design.
What is the eligibility to take admission in BFA in Applied Art?
Candidates must have passed 12th from any stream (Arts, Commerce, or Science) with a minimum of 50% marks (45% for reserved categories).
What is the fee for BFA in Applied Art?
Government colleges: ₹15,000 – ₹50,000 per year; Private colleges: ₹80,000 – ₹4,00,000 per year.
Is prior design experience required for BFA in Applied Art?
No, prior experience is not mandatory, but a basic interest in design and creativity is beneficial.
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

