UP Free Boring Yojana 2022 | यूपी फ्री बोरिंग योजना 2022, ऐसे करे एप्‍लाई और किसान अब फ्री में करवाएं बोरिंग

यूपी फ्री बोरिंग योजना 2022 (UP Free Boring Yojana 2022)  के जरिये उत्‍तर प्रदेश की सरकार राज्‍य के किसानो को पानी हेतु सुविधा प्रदान करने की शुरूआत की गई है। इस योजना के जरिये उत्‍तर प्रदेश के किसान को सरकार के जरिये नलकूप की सुविधा की सुविधा प्रदान की जा रही है। ये किसानो के लिए बहुत ही लाभदायक योजना है जिसकी मदद से किसान अपनी फसलों को खाद पानी आसानी से मुहैया करवा सकते है।

BiharHelp App
UP Free Boring Yojana 2022

UP Free Boring Yojana

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

UP Free Boring Yojana 2022 का लाभ अभी तक जिन किसानो ने नही लिया है वो किसान अब इस योजना का के लिए आनॅलाइन आवेदन कर सकते है। यूपी फ्री बोरिंग योजना के लिए आवेदन किस तरह से किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको इस योजना के लिए आवेदन करने को लेकर पूरी जानकारी देने वाले है। अगर आप भी उत्‍तर प्रदेश सरकार की फ्री बोरिंग योजना का लाभी लेना चाहते है तो इस लेख को पूरा अवश्‍य पढ़े।

UP Free Boring Yojana 2022 के  लिए आवेदन शुरू

राज्य के किसान नागरिकों को पानी की समस्याओं से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए यूपी सरकार के माध्यम से फ्री बोरिंग योजना आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। अब उत्‍तर प्रदेश में रहने वाले सभी किसान व्यक्ति खेतो तक सिंचाई करने के लिए नलकूप की सुविधा का लाभ ले सकते है। फसलों में सिंचाई हेतु पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को कृषि में कई नुकसान झेलने पड़ते है। इन सभी समस्याओं का हल निकालने के लिए अब यूपी सरकार किसानों को फ्री बोरिंग योजना की सुविधा प्रदान कर रही है। जिसमें किसान नागरिक अपनी कृषि वाली भूमि में बोरिंग स्थापित करके अपने खेतो में पानी पहुंचा सकते है।

राज्य के लघु एवं सीमान्त किसानों को बोरिंग स्थापित करने हेतु सरकार के द्वारा पांच हजार रूपए से सात हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को पंप सेट भी प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा लघु किसानों को 40 हजार रूपए एवं सीमांत किसानों को 60 हजार रूपए तक अनुदान राशि योजना के तहत प्रदान किया जायेगा।

UP Free Boring Yojana 2022 Highlight

योजना का नाम यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 
साल 2021
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
विभाग लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
योजना का नाम निःशुल्क बोरिंग योजना
लाभार्थी राज्य के सभी किसान नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक minorirrigationup.gov.in

UP Free Boring Yojana 2022 के लिए आवेदन हेतु पात्रता

  1. उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
  2. यूपी राज्य के लघु एवं सीमान्त वर्ग के सभी किसान आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  3. सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कृषक आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  4. सामान्य वर्ग के ऐसे किसान जिनके पास 0.2 हेक्टेयर या इससे अधिक कृषि योग्य भूमि है, वे आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  5. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए कोई जोत सीमा निर्धारित नहीं है।
  6. ऐसे उम्मीदवार जो किसी अन्य योजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे है, वे आवेदन हेतु पात्र होंगे।

UP Free Boring Yojana 2022 के आवेदन के लिए जरूरी दस्‍तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधित दस्तावेज (नवीनतम खतौनी 61 ख, खसरा)
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

UP Free Boring Yojana 2022 के लिए आवेदन कैसे करे

  • उत्तर प्रदेश बोरिंग योजना में आवेदन करने के लिए किसान व्यक्ति को लघु सिंचाई विभाग http://minorirrigationup.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
    UP Free Boring Yojana 2022

    UP Free Boring Yojana

  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में योजनाए वाले सेक्शन में क्लिक करें।
  • नए पेज में आवेदक किसान नागरिक को आवेदन पत्र के लिंक में क्लिक करना है।
  • लिंक में क्लिक करने के पश्चात आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट लेकर इसमें दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
  • और संबंधित विभाग में आवेदन फॉर्म को जमा कराएं।इस तरह से फ्री बोरिंग योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

UP Free Boring 2022 Yojana के लाभ 

  • फ्री बोरिंग योजना का लाभ लघु एवं सीमांत कृषकों को दिया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत लघु कृषकों को 5,000 रूपये अनुदान दिया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सीमान्त किसानों को 7,000 रूपये अनुदान दिया जाएगा।
  • एससी/एसटी वर्ग के लाभार्थियों को योजनांतर्गत अधिकतम 10,000 रूपये अनुदान दिए जाएगा।

UP Free Boring Yojana For Link

UP Free Boring Yojana Application PDF Website
Telegram Group Website
Official Website Website
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Ajit Kumar

अजीत कुमार
Digital Creator | Blogger | YouTuber
Founder & CEO: BiharHelp.in

मैं बिहार का रहने वाला एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ। मैंने BiharHelp.in की स्थापना की, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, नौकरियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। मेरा लक्ष्य हर व्यक्ति तक डिजिटल संसाधनों की पहुँच बनाना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और आगे बढ़ सकें।

मुझे खुशी है कि मैं अपने काम के जरिए बिहार और देश के विकास में योगदान दे पा रहा हूँ।

धन्यवाद! 🙏

1 Comment

Add a Comment
  1. Karwanai hai ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *