PM-WANI WiFi: भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को पूरा करने के लिए कई पहलें शुरू की हैं, जिनमें PM-WANI (Prime Minister’s Wi-Fi Access Network Interface) एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर सस्ते और सुलभ इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लाई गई है। PM-WANI के तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था Wi-Fi Hotspot स्थापित कर सकता है, जिससे हर किसी को तेज़ और सस्ता इंटरनेट प्रदान किया जाएगा।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस आर्टिकल में हम PM-WANI WiFi के बारे में बताने वाले है। हम विस्तार से जानेंगे कि PM WANI क्या है, इसके फायदे क्या हैं, और यह कैसे भारत को डिजिटल क्रांति की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा रहा है। इसलिए आप इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़ें।
PM-WANI WiFi: Overview
| Full Form | Pradhan Mantri Wi-Fi Access Network Interface (PM-WANI) |
| Launched by | Government of India |
| Launch Year | 2020 |
| Objective | To provide affordable and accessible public Wi-Fi across India |
| Key Components | Public Data Office (PDO), PDO Aggregator (PDOA), App Provider, Central Registry |
| Target Audience | General public, especially in rural and underserved areas |
| How it Works | PDOs set up Wi-Fi hotspots; users can connect through a mobile app or login system |
| Benefits | Affordable internet, digital inclusion, job creation, access to education and healthcare |
| Main Advantage | No license required to set up a PDO, enabling easier Wi-Fi access for everyone |
| Challenges | Ensuring stable internet speeds, cybersecurity, digital literacy, and infrastructure in remote areas |
| Key Locations | Railway stations, bus stands, public places, rural areas |
PM WANI WiFi Registration Online 2025
आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी लोगों जो प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस के जरिए एक नया बिजनेस करना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख में PM-WANI WiFi Registration Online 2025 के बारे में बताएंगे। जिससे आप सभी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करके एक नया बिजनेस की शुरूआत कर पाएंगे।
Read Also…
- BSNL Free Wifi Installation: ये सरकारी कम्पनी बिलकुल फ्री मे लगा रही है वाई फाई कनेक्शन, जाने क्या है पूरी रिपोर्ट और किन कम्पनियों की बढ़ी चिन्ता?
- PM Wani Yojana: Internet Provider बनकर मोटी कमाई करने का सुनहरा अवसर, जाने कैसे करना होगा आवेदन?
- PM WANI YOJANA| प्रधानमंत्री वाणी योजना में APPLY करें और लाभ उठाएं फ्री Wi-Fi सुविधा का
- No Office Business कैसे शुरू करें – बिना जग के प्रोफेशनल बिजनेस मॉडल
- Mera Ration 2.0 App Download – Features, Benefits, and How to Use [Complete Guide for Ration Card Holders]
- DIGIPIN: अब पता खोजने या पूछने की झंझट हुई खत्म डिजिपिन बताएगा आपको करंट लोकेशन, जाने कैसे बनायें अपना डिजिपिन और कैसे करें डिजिपिन क्यू आर कोड डाउनलोड?
यदि आप भी PM Wani Wifi Yojana 2025 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप इस पोस्ट को पूरे ध्यान पूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम पीएम वानी वाईफाई के बारे में पूरे विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे पूरा अवश्य ही देखें।
PM WANI Kya Hai?
PM-WANI का पूरा नाम है प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (Pradhan Mantri Wi-Fi Access Network Interface)। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य है देशभर में सुलभ, किफायती और तेज़ इंटरनेट सुविधा प्रदान करना है। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में।
PM-WANI के तहत सार्वजनिक स्थानों पर Wi-Fi Hotspot लगाए जाते हैं, ताकि आम नागरिक आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर सके। यह योजना सरकार के “डिजिटल इंडिया” अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका मकसद हर भारतीय को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
PM-WANI का उद्देश्य
PM-WANI का उद्देश्य भारत में सभी नागरिकों को सुलभ, तेज़ और किफायती इंटरनेट सुविधा प्रदान करना है। विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में ताकि वे डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें।
- डिजिटल समावेशन: देश के हर कोने तक इंटरनेट पहुँचाना, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ ब्रॉडबैंड या मोबाइल इंटरनेट की पहुँच सीमित है।
- सस्ती इंटरनेट सेवा: बिना लाइसेंस के पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) खोलने की सुविधा देकर वाई-फाई को बेहद सस्ता और आसान बनाना।
- रोजगार और स्वरोजगार के अवसर: छोटे दुकानदार, चायवाले, या स्थानीय व्यवसायी PDO बनकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
- ऑनलाइन शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा: Wi-Fi से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और लोग टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
- डिजिटल इंडिया को गति देना: PM-WANI, “Digital India” अभियान का हिस्सा है जो देश को डिजिटल रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना चाहता है।
- स्टार्टअप्स और MSMEs को सपोर्ट: सस्ती इंटरनेट सेवा से छोटे व्यवसाय और स्टार्टअप्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आ सकते हैं।
Benefits of PM-WANI Scheme
नीचे प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस योजना के मुख्य लाभों को विस्तार से बताए हुए है:
- कम लागत में इंटरनेट सुविधा
- छोटे दुकानदारों के लिए आय का नया स्रोत
- ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच
- ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवाओं में सहूलियत
- डिजिटल समावेशन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा
PM-WANI PDO Kya Hota Hai?
PM-WANI में PDO (Public Data Office) वह व्यक्ति या संस्था होती है जो अपने स्थान पर वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाकर आम लोगों को इंटरनेट सेवा प्रदान करती है। यह योजना खास तौर पर इस तरह से गया कि कोई भी दुकानदार, छोटा व्यवसायी या संस्था बिना किसी लाइसेंस या भारी निवेश के PDO बन सकते है।
आपको बता दे की PDO का मुख्य कार्य होता है पब्लिक यूज़ के लिए इंटरनेट उपलब्ध कराना, जिससे लोग सस्ते या मुफ्त वाई-फाई का उपयोग कर सकें। यह डिजिटल इंडिया मिशन को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का एक सरल और प्रभावी माध्यम है, जो न केवल डिजिटल समावेशन बढ़ाता है बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आय का नया स्रोत भी बनता है।
Who can become a PDO?
PM-WANI योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, दुकान, या संस्था PDO (Public Data Office) बन सकती है। इसके लिए सरकार से किसी लाइसेंस, अनुमति या भारी निवेश की आवश्यकता नहीं होती।
- पान की दुकान वाला
- स्टेशनरी या जनरल स्टोर
- चाय/नाश्ते की टपरी
- कैफे या होटल
- ग्राम पंचायत कार्यालय
- को-ऑपरेटिव सोसाइटी
- कोई भी छोटा या बड़ा व्यवसायी
PM-WANI योजना के तहत PDO बनने के लिए योग्यता और जरूरते
PDO बनने के लिए बड़ी पूंजी या सरकारी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन और एक छोटा व्यवसायिक स्थान है, तो आप आसानी से PDO बन सकते हैं। PM-WANI योजना के तहत PDO बनने के लिए योग्यता और जरूरते निम्नलिखित है:
Basic Eligibility
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए या भारत में रजिस्टर्ड कोई संस्था/फर्म/दुकान होनी चाहिए।
- आपके पास ऐसा कोई स्थान होना चाहिए जहाँ से आप वाई-फाई सेवा दे सकें (जैसे – दुकान, कार्यालय, चाय स्टॉल, पुस्तकालय, आदि)।
- आपको डिजिटल इंडिया मिशन का हिस्सा बनने और सार्वजनिक इंटरनेट सेवा प्रदान करने की रुचि होनी चाहिए।
Requirements
- आपके पास एक स्थिर ब्रॉडबैंड या फाइबर इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
- वाई-फाई सेवा देने के लिए आपको हॉटस्पॉट राउटर या एक्सेस पॉइंट लगाना होगा।
- आपको किसी मान्यता प्राप्त PDO Aggregator (PDOA) से जुड़ना होगा जो तकनीकी और प्रमाणीकरण का काम संभालेगा।
- बेसिक पहचान दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, पते का प्रमाण, और व्यवसाय प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)।
- आपको यह समझ होना चाहिए कि ग्राहक कैसे आपके वाई-फाई से जुड़ेंगे, और आपको कैसे मॉनिटरिंग करनी है।
- उपयोगकर्ता डेटा की गोपनीयता और नेटवर्क सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।
Step-by-Step Online Registration Process for becoming a PDO under the PM-WANI Scheme
आप यदि PDO बनने के लिए PM-WANI Yojana Registration करना चाहते है, तो आप नीचे में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप पीएम वाणी वाईफाई योजना के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते है। डायरेक्ट रेजिस्ट्रेशन लिंक नीचे के टेबल में दिए गये है-
- PM WANI PDO Registration करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाईट पर आना है।
- ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप दिए गये PDO Portal के ऑप्शन का चयन करेंगे।
- उसके बाद उसके बाद आपके सामने एक Enquiry Form आएगा, जिसमें मांगे गये सभी जानकारी को दर्ज करेंगे।
- सभी आवश्यक जानकारी को भरने के बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करके रेजिस्ट्रेशन पूरा कर लेंगे।
- रेजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके दिए गये मोबाईल नंबर पर Call करके आपसे संपर्क किया जाएगा। और इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
PM-WANI योजना के तहत PDO बनने की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने स्थान पर इंटरनेट कनेक्शन लेना होगा। इसके लिए आप किसी भी ब्रॉडबैंड या फाइबर इंटरनेट सेवा प्रदाता से कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है क्योंकि इसी के जरिए आप वाई-फाई सेवा देंगे।
- इंटरनेट कनेक्शन मिलने के बाद आपको अपने स्थान (जैसे दुकान, चाय की टपरी, कार्यालय, या सार्वजनिक जगह) पर वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने के लिए उपयुक्त उपकरण खरीदना होगा। यह वाई-फाई डिवाइस आपके इंटरनेट से जुड़ा होगा।
- इसके बाद आपको एक PDO Aggregator (PDOA) चुनना होगा। PDOA वह एजेंसी या कंपनी होती है जो आपके PDO की सभी तकनीकी, प्रमाणीकरण, बिलिंग और अनुपालन (compliance) संबंधी जिम्मेदारियां संभालेगी। PDOA आपके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाता है।
- PDO Aggregator से संपर्क कर आप उनसे PDO बनने के लिए आवश्यक समझौते या अनुबंध (agreement) पूरा करेंगे। यह आमतौर पर ऑनलाइन होता है और इसमें आपकी सेवाओं की शर्तें लिखी होती हैं।
- PDO Aggregator आपके PDO के विवरण को C-DOT (Centre for Development of Telematics) के अंतर्गत आने वाले Central Registry में रजिस्टर करेगा। यह रजिस्ट्रेशन आपकी सेवा को आधिकारिक मान्यता प्रदान करता है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने स्थान पर सार्वजनिक वाई-फाई सेवा देना शुरू कर सकते हैं। ग्राहक आपके वाई-फाई नेटवर्क से जुड़कर इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।
Conclusion
हम आप सभी लोगों को PM-WANI WiFi से संबधित हर एक जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तृत में आप सभी के साथ में साझा किए है। PDO बनने के लिए बड़ी पूंजी या सरकारी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन और एक छोटा व्यवसायिक स्थान है, तो आप आसानी से PDO बन सकते हैं। और डिजिटल इंडिया अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
अगर आपको आज के यह लेख पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और उन सभी परिजनों के साथ में शेयर करें जो पीएम वानी वाईफाई के लगाकर बिजनेस करना चाहते है। इस लेख से जुड़ी अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
Important Links
| PM-WANI WiFi Registration Online Link | Register Here |
| Official Website | Visit Website |
| Telegram Channel | Join Telegram Channel |
| Homepage | BiharHelp |
FAQs’ – PM WANI WiFi Yojana 2025
PM-WANI योजना क्या है?
यह भारत सरकार की एक योजना है जिसके तहत देशभर में सस्ती और सुलभ सार्वजनिक वाई-फाई इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाती है।
PM-WANI का पूरा नाम क्या है?
प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (Pradhan Mantri Wi-Fi Access Network Interface)।
PM-WANI योजना कब शुरू की गई थी?
यह योजना दिसंबर 2020 में लॉन्च की गई थी।
PM-WANI का मुख्य उद्देश्य क्या है?
PM-WANI WiFi योजना का उद्देश्य देशभर में खासकर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में सस्ता और तेज़ इंटरनेट उपलब्ध कराना है।
PM-WANI योजना के तहत कौन-कौन शामिल होते हैं?
PDO (Public Data Office), PDOA (Aggregator), App Provider, और Central Registry।
PM-WANI योजना में PDO क्या होता है?
PDO वह व्यक्ति या संस्था होती है जो अपने स्थान पर वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाकर इंटरनेट सेवा देती है।
इस योजना में कौन PDO बन सकता है?
कोई भी व्यक्ति, दुकानदार, संस्था, चायवाला, होटल मालिक, ग्राम पंचायत आदि PDO बन सकते हैं।
PM-WANI PDO बनने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत है क्या?
नहीं, PDO बनने के लिए कोई लाइसेंस या सरकारी मंज़ूरी की आवश्यकता नहीं है।
क्या PDO बनने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?
नहीं, यह पूरी प्रक्रिया फ्री और पेपरलेस है, लेकिन आपको Hotspot डिवाइस के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
PDO बनने के लिए क्या जरूरी चीजें चाहिए?
इंटरनेट कनेक्शन, वाई-फाई डिवाइस, स्थान, और एक PDOA से जुड़ाव।
PDOA क्या होता है?
यह एक संस्था या कंपनी होती है जो PDO को तकनीकी सहायता, यूजर प्रमाणीकरण और रिपोर्टिंग सेवाएं प्रदान करती है।
PM-WANI वाई-फाई से आम नागरिक कैसे जुड़ सकता है?
उपयोगकर्ता एक मोबाइल ऐप या लॉगिन पोर्टल के ज़रिए नजदीकी वाई-फाई हॉटस्पॉट से जुड़ सकते हैं।
क्या PM-WANI से कमाई भी हो सकती है?
हां, PM-WANI PDO बनकर आप इंटरनेट सेवा देकर हर दिन बेहतरीन आमदनी कमा सकते हैं।
क्या यह PM-WANI योजना केवल शहरों के लिए है?
नहीं, यह PM-WANI योजना विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के लिए बनाई गई है।
PM-WANI से किन सेवाओं को लाभ होगा?
शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन बिजनेस आदि को लाभ होगा।
PM-WANI PDO बनने की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Inquiry Form भरें, फिर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और PDOA से जुड़ें।
PM-WANI योजना की निगरानी कौन करता है?
C-DOT (Centre for Development of Telematics) योजना की तकनीकी और डेटा मॉनिटरिंग करता है।
क्या PM-WANI नेटवर्क सुरक्षित होता है?
हां, उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण और लॉग सिस्टम के ज़रिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
PM-WANI वाई-फाई नेटवर्क कहां-कहां लगे होते हैं?
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ग्राम पंचायत, दुकानें, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर।
क्या छात्र और छोटे व्यापारी इससे फायदा उठा सकते हैं?
जी हां, यह योजना छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में और व्यापारियों को आय बढ़ाने में मदद करती है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
