NTA UGC NET 2026: Complete Guide in Hindi (Syllabus, Form, Salary, Career, Cutoff)

NTA UGC NET 2026 – आज के समय में बहुत सारे छात्र कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं या फिर PhD करके रिसर्च के फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए आपको UGC NET Exam को पास करना होता है। यह परीक्षा भारत में लाखों उम्मीदवार हर साल देते हैं क्योंकि इससे न सिर्फ टीचिंग जॉब का रास्ता खुलता है बल्कि रिसर्च फेलोशिप के जरिए सरकार के द्वारा रिसर्च का भी कम मिलता है। 

BiharHelp App

अगर आप इस नौकरी के बारे में विस्तार से समझना चाहते हैं, और इस नौकरी में मिलने वाली सुविधा और अन्य परेशानियों के बारे में अच्छे से समझाना चाहते हैं तो अब बिल्कुल सही जगह पर है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

NTA UGC NET 2026

NTA UGC NET 2026 – Overview

Topic Details
Exam Name NTA UGC NET
Conducting Body National Testing Agency (NTA)
Full Form University Grants Commission – National Eligibility Test
Purpose Assistant Professor eligibility + JRF award
Exam Level National Level
Mode Online (CBT)
Papers Paper 1 + Paper 2
Total Marks 300
Duration 3 Hours
Negative Marking No
Eligibility Post Graduation (Minimum % required)
Career After NET Assistant Professor, JRF, PhD, Research Jobs
Official Website ugcnet.nta.nic.in

Also Read

UGC NET क्या है?

UGC NET पूरे भारत भर में होने वाली एक परीक्षा है जिसके जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर और रिसर्च फैलोशिप की नौकरी मिलती है। यह परीक्षा National Testing Agency के द्वारा आयोजित की जाती है। 

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह चेक करना होता है कि कैंडिडेट में टीचिंग और रिसर्च करने की एलिजिबिलिटी कितनी है। इसके जरिए आप बड़े-बड़े यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और आगे चलकर एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर की नौकरी प्राप्त कर पाते हैं। इसके अलावा आपको जूनियर रिसर्च फैलोशिप मिलता है जिसमें सरकार की तरफ से रिसर्च करने के लिए मंथली पैसा दिया जाता है। 

UGC NET Exam क्यों होता है?

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवार में टीचिंग और रिसर्च करने की काबिलियत को ढूंढना होता है –

  • Assistant Professor – इस परीक्षा को पास करने के बाद आप किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • JRF (Junior Research Fellowship) – अगर आप NET के साथ JRF क्वालीफाई करते हैं तो आपको सरकार की तरफ से रिसर्च करने का मौका मिलेगा जिसमें आपको monthly stipend मिलेगा। 

NET और JRF में क्या फर्क है?

NET में आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनते हैं और JRF में आपको असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के साथ-साथ सरकार के तरफ से रिसर्च करने का भी मौका मिलता है। 

Feature NET JRF
Full Form National Eligibility Test Junior Research Fellowship
Eligibility Assistant Professor के लिए Research + PhD Fellowship के लिए
फायदा Teaching job के लिए eligible Research stipend + PhD में advantage
Stipend नहीं मिलता मिलता है (monthly fellowship)
Competition थोड़ा कम ज्यादा tough (top rankers)
Validity Lifetime (Assistant Professor) 3 साल तक (कुछ conditions के साथ)
Selection Qualifying based NET + high cut-off required

UGC NET पास करने के बाद क्या बनते हैं? 

जैसा कि हमने आपको बताया, इस परीक्षा को पास करने के बाद आपको असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिलती है। इसके बाद आपके मार्क्स के आधार पर तय होता है कि आपको फेलोशिप मिलेगी या नहीं। 

इसका मतलब NET Exam के टॉप रैंकर को JRF या रिसर्च करने की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा आपको और कौन-कौन से पद पर काम मिल सकता है उसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –

  • Assistant Professor

  • JRF (Junior Research Fellowship)

  • PhD Admission

  • Research Associate

  • Project Fellow

  • Guest Faculty

  • Academic Consultant

Assistant Professor Job Profile 

UGC NET Exam को पास करने के बाद अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनते हैं तो आपका काम सिर्फ पढ़ना नहीं होता। इस नौकरी में आपको और कौन-कौन सी जिम्मेदारी उठानी होती है उसकी सूची नीचे दी गई है –

  • Daily Work – सुबह कॉलेज या यूनिवर्सिटी में रिपोर्ट करने के बाद आपको लेक्चर लेना होता है। इसके अलावा PPT, Doubts Clear, Practicals और आपके डिपार्टमेंट से जुड़ा कुछ काम करना होता है। 
  • Teaching – यह आपका मुख्य काम होता है जिसमें हर दिन आपको दो लेक्चर लेने होते हैं। प्राइवेट कॉलेज में यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। लेकिन सरकारी कॉलेज के मुताबिक आपको ज्यादा वर्कलोड से परेशान नहीं होना होता है। 
  • Exam Paper – एग्जाम के समय ड्यूटी ज्यादा हो जाती है क्योंकि आपको विजिलेंस का काम करना पड़ता है। इसके अलावा आपको एग्जाम कॉपी चेक करना प्रैक्टिकल एग्जाम लेना और क्वेश्चन पेपर तैयार करना जैसा काम करना पड़ता है जिसमें आपका वर्क प्रेशर बढ़ जाता है। 
  • Research + Seminar – इसमें आपको अपने क्लास के साथ-साथ रिसर्च पेपर लिखना होता है और उसे समय पर पब्लिश भी करवाना होता है। इसके अलावा कॉलेज में होने वाले सेमिनार को भी अटेंड करना होता है और कुछ कॉलेज में वर्कशॉप भी होता है जिसे आपको ज्वाइन करना होता है। सरकार के तरफ से रिसर्च के दौरान कुछ प्रोजेक्ट तैयार करने का भी मौका मिलता है जिसके लिए अलग से ग्रांट दिया जाता है लेकिन उसे तैयार भी आपको टीचिंग के साथ-साथ ही करना होता है। 
  • Administration Duty – आपके स्कूल में कुछ एडमिनिस्ट्रेशन ड्यूटी भी होती है जिसके लिए आपको नियम के अनुसार काम करना होगा। इसके अलावा कुछ कॉलेज में इलेक्शन ड्यूटी कभी काम दिया जाता है जो आपको करना पड़ सकता है। 

UGC NET JRF Job Profile 

अगर आप UGC NET की परीक्षा के बाद JRF प्राप्त कर पाते है तो आपका मुख्य काम रिसर्च करने का होता है हालांकि इसके साथ-साथ असिस्टेंट प्रोफेसर का भी काम आपको दिया जाता है –

  • JRF Main Work – इसमें आपका मुख्य कार्य अपने सिलेक्टेड टॉपिक पर रिसर्च करना। कोई नई इनफार्मेशन और डाटा को कलेक्ट करना। इसके अलावा आपने जो टॉपिक चुना है उसमें अब तक जितनी खोज हो गई है उसके आगे की खोज करने का मौका दिया जाता है। इसके लिए आपको कुछ नए सॉल्यूशंस और एनालिसिस करना या कुछ डेवलप करने का मौका मिलता है। 
  • Supervisor के Under Research – इसमें आपको अपने सुपरवाइजर से अपने रिसर्च के टॉपिक को फाइनलाइज करवाना होता है इसके बाद रिसर्च किस तरह से होगा इसके ऊपर आपको डिस्कस करना होता है। इसके अलावा आपने जो भी रिसर्च किया है उसे अपने सुपरवाइजर से वेरीफाई करवा कर चेक करवाना होता है और उसके बाद रिपोर्ट को सबमिट करवाना होता है। 
  • Publication – आपने जो भी रिसर्च किया है, उसे रिसर्च पेपर के रूप में लिखना होता है और पब्लिश करवाना होता है। अच्छी यूनिवर्सिटी में PhD Submission से पहले मिनिमम पब्लिकेशन कंप्लाइंस होती है। 

UGC NET Salary 2026

इस परीक्षा को पास करने के बाद आपके समक्ष अलग-अलग रास्ते खुलते हैं और हर परिस्थिति में आपकी तनख्वाह कितनी हो सकती है उसकी एक जानकारी नीचे सूचित की गई है – 

Post / Category Pay Scale / Pay Level Monthly Salary / Stipend (Expected) Extra Benefits
Assistant Professor (Govt College/University) UGC Pay Level-10 (7th Pay Commission) ₹57,700 – ₹1,82,400 (Basic Pay Range) DA, HRA, TA, Medical, Pension (as per rules)
Assistant Professor (Private College) Institute Based ₹50,000 – ₹80,000 (average range) कुछ colleges PF/bonus देते हैं
JRF (Junior Research Fellowship) Fellowship ₹37,000 per month HRA (यदि hostel नहीं मिला हो)
SRF (Senior Research Fellowship) Fellowship ₹42,000 per month HRA + Research benefits
Guest Faculty / Part-Time Lecturer Per Lecture / Fixed ₹15,000 – ₹40,000 Mostly no allowances

UGC NET JRF Stipend 

Fellowship Type Duration Monthly Stipend (2026) Extra Benefits
JRF (Junior Research Fellowship) First 2 Years ₹37,000 per month HRA (if applicable) + contingency grant
SRF (Senior Research Fellowship) Next 3 Years (after upgrade) ₹42,000 per month HRA (if applicable) + contingency grant

 UGC NET Exam Pattern 

Feature Paper I Paper II
Subjects General Aptitude (Teaching/Research, Reasoning, Comprehension, Environment) Chosen Subject Specific
No. of Questions 50 (All compulsory) 100 (All compulsory)
Total Marks 100 200
Marks per Question 2 2
Duration 3 Hours (Total for both papers) 3 Hours (Total for both papers)
Negative Marking No No
Mode Computer-Based Test (CBT) Computer-Based Test (CBT)

 

UGC NET Syllabus 

Paper 1 Topics:

  • Teaching aptitude

  • Research aptitude

  • Comprehension

  • Reasoning

  • Data interpretation

  • ICT

  • Higher education system

Paper 2: आप खुद से कोई भी टॉपिक चुन सकते हैं और उसकी तैयारी कर सकते हैं। आप जो सब्जेक्ट चुनेगे उसमे Masters के अनुसार सवाल पुछे जाएंगे और आपके अपने सब्जेक्ट के अनुसार इस paper को अच्छे अंक से पास करना होता है।

UGC NET Eligibility Criteria 

इस परीक्षा के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना जरूरी होता है जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • Educational Qualification – आपके पास काम से कम मास्टर डिग्री होनी चाहिए। और अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं तो पोस्ट ग्रेजुएशन में आपका 55% से अधिक नंबर होना चाहिए।
  • Minimum Marks – जनरल कैटेगरी को 55% या उससे अधिक नंबर चाहिए। इसके अलावा अन्य कैटेगरी का इसी के अनुसार कुछ काम रहता है। अगर आपने अपना मास्टर्स 1991 से पहले पूरा किया है या आपके पास PhD है तो आपको 5% अंक की छूट दी जाती है। 
  • Age Limit – UGC NET की परीक्षा में किसी भी तरह के उम्र सीमा को नहीं रखा गया है। लेकिन रिसर्च के फेलोशिप के लिए आपकी अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। 

UGC NET Qualify Percentage (Expected Range)

इस परीक्षा में कितना अंक लाने पर आपको नॉर्मल पीएचडी करने का मौका मिलता है और कितना अंक लाने पर आपको असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी किसी भी यूनिवर्सिटी में मिल सकती है और किस अंक पर आप सरकार की तरफ से रिसर्च और असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दोनों प्राप्त कर सकते हैं उसकी सूची नीचे दी गई है –

Qualification / Result Expected Percentage Meaning
Only PhD Eligibility (Not NET Qualified) 40% – 50% सिर्फ exam दिया, NET/JRF नहीं निकला, लेकिन score ठीक-ठाक
NET Qualified (Assistant Professor) 53% – 63% Assistant Professor eligibility मिलती है
JRF Qualified 67% – 80%+ JRF fellowship + PhD funding का chance

 निष्कर्ष

आज इस लेख में UGC NET के बारे में पूरी जानकारी दी गई है इसके अलावा हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी कैसे प्राप्त की जा सकती है और कितना अंक लाने पर यह नौकरी मिलती है। इसके अलावा सरकार के तरफ से रिसर्च करने का मौका कैसे मिलता है और किस प्रकार आप पीएचडी कर पाते हैं उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है. 

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *