SSC MTS Salary & Job Profile Guide 2026 (In-Hand, Work, Growth, Reality Check)

MTS Job Profile Guide – बहुत से लोगो को लगता है MTS office मे file उठाने और चाय बाटने वाली नौकरी होती है। अगर आप SSC MTS या किसी भी संस्था में MTS की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको केवल इसके syllabus नहीं बल्कि इस नौकरी की असली हकीकत के बारे में मालूम होना चाहिए। आज इस लेख मे हम आपको MTS Job Profile, MTS Salary, Posting, Working Pressure, Selection Process, MTS Syllabus, और इस तरह की अन्य जानकारी देने वाले है। 

BiharHelp App

SSC MTS Salary & Job Profile Guide 2026

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

क्या SSC MTS की नौकरी सिर्फ फाइल उठाने और चाय देने तक सीमित है? क्या इसमें प्रमोशन मिलता है? सैलरी कितनी मिलती है और पोस्टिंग कहाँ होती है? इस तरह का सवाल अगर आपके भी मन में है तो हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहें। 

MTS Job Profile Guide – Overview

बिंदु विवरण
परीक्षा का नाम SSC MTS
पूरा नाम Multi Tasking Staff
आयोजित करने वाली संस्था SSC
नौकरी का प्रकार केंद्रीय सरकारी (Group C)
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
चयन प्रक्रिया CBT + PET (Havaldar)
प्रारंभिक वेतन ₹18,000 (Level 1)
पोस्टिंग पूरे भारत में

Also Read

SSC MTS क्या है?

MTS – Multi-Tasking Staff 

इसका full form होता है, यह एक Central Government Ministry में काम करने की नौकरी होती है। यह Group C की Non-Gazetted Post की नौकरी होती है। इसमे आपके पास minimum qualification 10वीं पास की होनी चाहिए। SSC की यह नौकरी एक केंद्र सरकार की नौकरी होती है जो बहुत ही सुरक्षित और बेहतरीन नौकरी होती है। 

SSC MTS Job Profile 

MTS के कर्मचारी का क्या काम होता है इसे अच्छे से सूचीबद्ध तरीके से समझाया जाता है – 

  • इसमें आपको फाइल्स को एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन तक पाहुचाया जाता है। 
  • आपको डॉक या रजिस्टर एंट्री को मेंटेन रखने का काम करना होता है। 
  • आपको ऑफिस की निगरानी भी करनी होती है जिसमे CCTV चेक करने का काम भी आता है। 
  • इसके अलावा ऑफिस मे काम करने वाले अधिकारियों की सहायता का काम करना होता है। 
काम का प्रकार विवरण
ऑफिस सपोर्ट फाइल मूवमेंट, रजिस्टर
रिकॉर्ड कार्य दस्तावेज़ सुरक्षित रखना
सहायक कार्य अधिकारी सहायता
बेसिक कंप्यूटर स्कैन, प्रिंट

SSC MTS Salary 2026 

इस नौकरी मे DA हर 6 महीने पर बढ़ता रेहता है इस वजह से तनख्वा काफी अच्छी हो जाती है, इसके अलावा आपको कुछ जरूरी जानकारी नीचे दी गई है – 

घटक राशि (लगभग)
Basic Pay ₹18,000
DA ₹7,000+
HRA ₹3,000 (city based)
TA ₹1,500
Gross Salary ₹29,000 approx
NPS/Other Deduction ₹2,000
In-Hand Salary ₹26,000–₹28,000

SSC MTS Allowances & Benefits 

  • DA

  • HRA

  • TA

  • Medical facility (CGHS)

  • Pension (NPS)

  • Paid leave

  • Job security

SSC MTS Posting Details 

इस नौकरी मे आपको कौन कौन से विभाग मे काम करने का मौका मिल सकता है उसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है – 

  • Ministries

  • Income Tax Department

  • CBIC

  • Central Secretariat

  • Other central offices

SSC MTS Promotion & Career Growth

अगर आप इस नौकरी को पाना चाहते है तो आप किस तरह आसानी से promotion प्राप्त कर सकते है इसके बारे मे पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

वर्तमान पद अगला प्रमोशन समय
MTS LDC 3–5 वर्ष
LDC UDC 5 वर्ष
UDC Assistant अनुभव आधारित

SSC MTS Eligibility Criteria 

अगर आप इस नौकरी को करना चाहते है तो आपको कुछ साधारण पात्रता तो पूरा करना होगा जिसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

  • Educational Qualification – इसके लिए आपको 10वीं पास होना होता है, आप भारत के किसी भी बोर्ड से matric pass कर सकते है। 
  • Age Limit – 18–25 या 18–27 (post-wise) 

Age relaxation table 

वर्ग छूट
SC/ST 5 वर्ष
OBC 3 वर्ष
PwBD 10 वर्ष

SSC MTS Selection Process

इस नौकरी के लिए आपका सेलेक्सन कैसे होता है इसे समझना जरूरी है, जिसके लिए पूरी जानकारी नीचे सूचीबद्ध तरीके से दी गई है – 

  • सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जिसमें आपको केवल matric के आधार पर सवाल पूछा जाएगा। 
  • इसके बाद केवल हवलदार वाले पद के लिए physical का exam होगा, वरना बाकी पद के लिए केवल आपके लिखित के आधार पर मेरिट लिस्ट तयार कर दिया जाएगा। 
  • इसके बाद जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में आएंगे, उनका document verification किया जाएगा और उनका चयन कर लिया जाएगा। 

SSC MTS Exam Pattern 

इस नौकरी मे आपको जो लिखित परीक्षा देनी है उसमे किस तरह के सवाल पुछे जाएंगे उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Subjects Questions Marks
गणित 20 60
रीजनिंग 20 60
अंग्रेजी 25 75
सामान्य ज्ञान 25 75
कुल 90 270

SSC MTS Syllabus

गणित

  • प्रतिशत

  • लाभ-हानि

  • समय-दूरी

  • अनुपात

रीजनिंग

  • कोडिंग

  • सीरीज

  • दिशा

  • रक्त संबंध

GK

  • करंट अफेयर्स

  • इतिहास

  • संविधान

अंग्रेजी

  • Synonym

  • Antonym

  • Error detection

SSC MTS Job Reality Check 

इस नौकरी की तयारी के दौरान आपको इस नौकरी के फायदे और नुकसान के बारे मे मालूम होना चाहिए जिसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Advantages 

  • यह एक Central Government की नौकरी है, जिस वजह से यह एक ज्यादा job security वाली नौकरी है। 
  • इसमे आपको Stable Income मिलता है। 
  • इस नौकरी मे आपको Fixed 8 hours के लिए काम करना होता है, और काम का pressure भी बहुत कम होता है। 
  • Pension and other benefits मिलते हैं, और सरकार की तरफ से हर तरह की सुविधा दी जाती है। 

Disadvantages 

इस नौकरी मे आपको तनख्वा तेज़ी से नहीं बढ़ती है, जो इसकी सबसे बड़ी समस्या है। 

  • इसके अलावा इस नौकरी मे आपका promotion भी बहुत slow होता है। 
  • आपको इस नौकरी मे Entry Level पर काम मिलता है और यह काम बहुत कम ज़िम्मेदारी का होता है इस वजह से career growth भी बहुत कम देखने को मिलता है। 
  • यह नौकरी मात्र 10वीं पास वाले लोगों के लिए होता है इस वजह से इसमे competition बहुत ज्यादा है, क्यूंकी कोई भी इसके लिए आवेदन कर देता है। 

SSC MTS Vs Railway Group D (Comparison)

Railway Group D और SSC MTS दोनों एक जैसी की नौकरी होती है, और दोनों नौकरी के लिए एक जैसी योग्यता चाहिए, तो आप इन दोनों नौकरी का comparision कैसे कर सकते है उसकी सूची नीचे दी गई है – 

Feature SSC MTS Railway Group D
Qualification 10th 10th
Work Type Office Field
Physical Test No Yes
Salary Similar Similar
Work Pressure Low Medium

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने MTS Job Profile के बारे मे पूरी जानकारी दी है। आप केवल इस लेख को पढ़कर आसानी से नौकरी में मिलने वाली सुविधा और परेशानी को अच्छे से समझ सकते हैं। हमने इस नौकरी के बारे मे सबकुछ अच्छे से समझाया है और यह भी बताया है की इसमे आपको promotion कैसे मिलता है और आप कैसे इसमे आगे बढ़ सकते है। अगर इस नौकरी की पूरी जानकारी आपको समझ मे आई है और आपके मन का सारा सवाल खत्म हुआ है तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर साझा करें। 

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *