घर पर ऐसे लगवाएं Mobile Tower, हर महीनें होगी लाखों की कमाई 

Ghar Me Mobile Tower Kaise Lagwaye : अगर आप भी घर छत पर मोबाइल टावर लगवाने की सोच रहे हैं तब हमने आपको यहां पर मोबाइल टावर लगवाने का तरीका बताया है। 

BiharHelp App

Mobile Tower Kaise Lagwaye

आज के समय में हर कोई पैसा कमाना चाहता है और पैसे कमाने के नए-नए तरीके खोजता रहता है। ऐसे में मोबाइल टावर लगवाना आपके लिए इनकम करने का अच्छा तरीका हो सकता है। 

हालांकि, मोबाइल टावर लगवाने से संबंधित कुछ आवश्यक शर्तें भी जुड़ी हुई है। अगर आपके पास खाली जगह है। तब आप आसानी से Mobile Tower लगवा सकते है। 

इसके लिए आपको मोबाइल टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करना होगा और उनसे मोबाइल टावर लगाने के लिए आवेदन करना होगा। 

आपको बताना चाहेंगे कि मोबाइल टावर लगवा कर आप आसानी से महीने के ₹40000 से लेकर ₹50000 तक कमा सकते है। अगर आप भी मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तब हमने आपको Mobile Tower Kaise Lagwaye से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से बताई है। इसलिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ लेवें। 

Overviwe: Earn Money By Installing Mobile Tower

Name of the Article Mobile Tower Kaise Lagwaye
Type of Article Latest Update
Subject of Article How to Earn Money by Installing Mobile Tower
Expected Daily Income From Quora? ₹ 30k To ₹ 50K Per Month



मोबाइल टावर लगवाने के फायदें 

घर की खाली पड़ी छत पर मोबाइल टावर लगवाने के कई फायदे आपको देखने को मिल सकते है। यहां हम आपको नीचे मोबाइल टावर लगवाने के कुछ अहम् फायदे बता रहे हैं जो कि इस प्रकार से है

  • मोबाइल टावर लगवाने से आपको हर महीने ‘मासिक इनकम’ प्राप्त होती है।
  • मोबाइल टावर लगवा कर आपअपने घर की खाली पड़ी हुई छत का इस्तेमाल कर सकते है।
  • आपको टावर के मेंटेनेंस और देखरेख की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है।
  • कई मोबाइल कंपनियां आपको टावर लगवाने के बदले एक निश्चित किराया देती है और साथ में फ्री में आपको कॉलिंग और इंटरनेट की सर्विस प्रोवाइड करती है। 

घर पर मोबाइल टावर लगाने वाली कम्पनियां 

आमतौर पर मोबाइल कंपनियां अन्य कंपनियों को टावर लगाने के लिए टेंडर देती है। नीचे हम आपको कुछ कंपनियों की लिस्ट बता रहे हैं जो की Mobile Tower लगाने के लिए जिम्मेदार है। 

  • Quippo Telecom Infrastructure Ltd [Viom Networks Ltd] 
  • Reliance Infratel 
  • Tower Vision India Pvt. Ltd 
  • Vodafone 
  • Ascend Telecom Infrastructure
  • ITI Ltd 
  • HFCL Ltd 
  • Tata Group 
  • Indus Towers Ltd 
  • Tejas Networks Ltd 
  • Telecommunications

उपरोक्त बताई गई कंपनियों के माध्यम से आप आसानी से अपने घर की खाली पड़ी हुई छत पर मोबाइल टावर लगवा सकते है। हालांकि, इनके अलावा भी कई कंपनियां है जो मोबाइल टावर लगाती है। फिलहाल हमने आपको कुछ बड़ी कंपनियों के नाम साझा किये है।



मोबाइल टावर लगवाने के नियम

आज के समय में इंटरनेट की आवश्यकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिस वजह से नेटवर्क कनेक्टिविटी का भी विस्तार हमें लगातार देखने को मिल रहा है।

  • अगर आप भी अपने घर में मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तब आपको कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना जरूरी है जो कि इस प्रकार से है –
  • मोबाइल टावर लगाने के लिए जरूरी है कि आपके घर से 100 मीटर की दूरी पर कोई हॉस्पिटल नहीं होना चाहिए।
  • मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपके पास कम से कम 2500 स्क्वायर फीट की जमीन होना आवश्यक है। 
  • मोबाइल टावर लगवाने के लिए बिल्डिंग की छत पर कम से कम 500 स्क्वायर फीट की जगह होना बहुत जरूरी है।
  • अगर आप शहरी इलाके में मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तब आपके पास 2000 स्क्वायर फीट की जमीन होना काफी आवश्यक है। 

घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 

मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की पूर्ति करना बहुत जरूरी है। बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आप घर में मोबाइल टावर नहीं लगा पाएंगे। मोबाइल टावर लगवाने के लिए डॉक्यूमेंट कुछ इस प्रकार से हैं-

  • आवेदक का एड्रेस प्रूफ 
  • आवेदक का आईडेंटिटी प्रूफ 
  • आवेदक का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड 
  • आवेदक का बैंक अकाउंट 
  • टावर लगवाने के लिए एरिया के मुन्सीपाल्टी से NOC सर्टिफिकेट 
  • कंपनी के साथ एग्रीमेंट जिसमें टावर की अवधि, किराया से और आवश्यक शर्ते जुडी हो 
  • टावर लगवाने के लिए स्ट्रक्चर सेफ्टी सर्टिफिकेट जो की यह प्रमाणित करता जो कि बिल्डिंग टावर लगाने योग्य है 
  • पड़ोसी द्वारा लिया गया NOC जिससे की भविष्य में टावर को लेकर विरोध ना हो 

मोबाइल टावर लगवाने हेतु आवेदन प्रक्रिया 

अगर आप भी मोबाइल टावर 2023 लगवाना चाहते है। तब आपके लिए है यह काफी जरूरी है कि आप किसी विश्वसनीय कंपनी से ही टावर लगवाने के लिए आवेदन करें। क्योंकि ऐसी काफी कंपनियां हैं जो कि कस्टमर से टावर लगवाने के बदले पैसा एठ लेती है। यहाँ हम आपको कुछ विश्वसनीय कंपनी के बारे में बता रहे हैं – 

  • ATC Tower
  • Jio Tower 
  • Indus Tower 

आप इनमें से किसी भी कंपनी का चुनाव कर सकते हैं और उन्हें टोल फ्री नंबर और ईमेल के माध्यम से टावर लगवाने के लिए संपर्क कर सकते है।



मोबाइल टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आज के समय में मोबाइल टावर लगवाने के लिए जिओ कंपनी सबसे ज्यादा विश्वसनीय है। अगर आप अपने घर में JIO Tower Install करवाना चाहते हैं तब हम आपके यहां पर नीचे कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप मोबाइल टावर लगवा सकते हैं –

  • JIO Tower लगवाने के लिए आपको सबसे पहले My JIO App पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अप के ऊपर तीन लाइन दिखाई देगी आपको उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको JIO Network Partner का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको टावर से संबंधित कुछ जानकारी देनी होगी।
  • आपको जमीन पर टावर लगवाने के सिलेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामने Location Enable करने का ऑप्शन आएगा आपको उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपसे कुछ आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी आपको सभी आवश्यक जानकारी को भरकर सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।

इस तरह आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं और कंपनी से संपर्क करके अपने घर में टावर लगवा सकते है। 

मोबाइल टावर लगवाने के नुकसान 

जहां एक तरफ मोबाइल टावर लगवाने के कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं वहीं इसके नुकसान के बारे में भी आपके लिए जानना काफी जरूरी है।

अगर आप मोबाइल टावर लगवाने का विचार बना रहे हैं तो सबसे पहले मोबाइल टावर लगवाने के नुकसान जरूर जान लेवे जो कि इस प्रकार से है –

  • मोबाइल टावर लगवाने की वजह से आपके आसपास के वातावरण पर भारी नुकसान पड़ता है।
  • मोबाइल टावर में से निकलने वाली उच्च स्तरीय रेडियो तरंगे आपके मस्तिष्क सहित आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। 
  • मोबाइल टावर की वजह से आपको कैंसर, थायराइड, हृदय रोग, मस्तिष्क रोग और सांस से सम्बन्धित बीमारियां हो सकती है।
  • अगर आप अपने खेत के आसपास टावर लगवाने का विचार बना रहे हैं तब आपको बताना चाहेंगे कि मोबाइल टावर से आपका खेत पूरी तरह बंजर हो सकता है।

सारांश 

इस लेख के माध्यम से हमने आपको मोबाइल टावर कैसे लगाए, घर पर जिओ मोबाइल टावर कैसे लगाए से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की है। अगर आप भी अपने घर में Mobile Tower लगवाना चाहते हैं तब यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, मोबाइल टावर लगवाने से पहले लेख के अंदर प्रदान किए मोबाइल टावर के फायदे और नुकसान के बारे में जरूर पढ़ लेवें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *