गांव में ऑनलाइन बिजनेस के 9 शानदार तरीके, जो बेरोजगारी में भी कमाई दे सकते हैं

गांव में ऑनलाइन बिजनेस – गांव मे भी इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच तेजी से बढ़ रही है, इस वजह से online work अब केवल शहर तक सीमित नहीं है। आज गांव मे ऑनलाइन बिजनेस आसानी से शुरू किया जा सकता है। कुछ काम तो बिना दुकान, ऑफिस या बड़े निवेश के शुरू होते हैं। आज गांव में ऑनलाइन बिजनेस से घर बैठे नियमित कमाई के नए रास्ते खुल रहे हैं। सही जानकारी के साथ गाँव में भी ऑनलाइन काम शुरू किया जा सकता है। 

BiharHelp App

गांव में ऑनलाइन बिजनेस

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इसी वजह से गांव में ऑनलाइन बिजनेस या online work की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। कई काम आप गांव में बैठे-बैठे केवल फोन और इंटरनेट से कर सकते हैं। कुछ online business तो पढ़ाई और नौकरी के साथ भी किए जा सकते हैं। आज महिलाएं, स्टूडेंट्स और युवा इन कामों से तेज़ी से जुड़ रहे हैं। इसलिए आज के लेख में गांव में शुरू होने वाली best online business के बारे में बताया गया है। आप इन सभी बिज़नस को गांव से कम लागत मे आसानी से शुरू कर सकते है। 

गांव में ऑनलाइन बिजनेस – Overview

इस लेख में क्या जानकारी मिलेगी संक्षिप्त विवरण
मुख्य विषय गांव में शुरू होने वाले ऑनलाइन बिजनेस के उपयोगी विकल्प
बताए गए बिजनेस कुल 9 ऑनलाइन काम और डिजिटल कमाई के तरीके
निवेश जानकारी हर बिजनेस में कितनी शुरुआती लागत लग सकती है
सरकारी योजना किन कामों में सरकारी योजना या loan का लाभ मिलता है
कमाई का अनुमान अलग-अलग काम से संभावित मासिक आय
कौन शुरू कर सकता है छात्र, महिलाएं, युवा और ग्रामीण परिवार
जरूरी साधन मोबाइल, इंटरनेट, बैंक खाता और basic skill
अतिरिक्त जानकारी eligibility, ग्राहक और काम शुरू करने का तरीका

Also Read

गांव में ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना आज क्यों आसान हो गया है

कई जरूरी सुविधाएं अब गांव तक पहुंच चुकी है और काम सरल हुआ है, अब मोबाइल और इंटरनेट ने छोटे स्थान से भी कमाई के कई रास्ते खोले हैं। आज बहुत से प्लैटफ़ार्म सीधे मोबाइल से काम करने की सुविधा देते हैं। पेमेंट लेना, ग्राहक बनाना और काम चलाना सब ऑनलाइन हो रहा है। कुछ काम तो केवल एक फोन से शुरू हो जाते हैं, इस वजह से गांव में ऑनलाइन बिजनेस तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे मे किन कारणों से गांव मे ऑनलाइन बिजनेस आसानी से शुरू हो सकता है उसके बारे मे बताया गया है – 

  • सस्ता फोन और हर घर मे स्मार्ट फोन का होना गांव मे भी ऑनलाइन वर्क और ऑनलाइन बिजनेस को बढ़ावा दे रहा है। 
  • इंटरनेट और 4G/5G नेटवर्क गांव तक पहुंच गया है। 
  • ऑनलाइन पेमेंट ऐप की लोकप्रियता ने सबको ऑनलाइन पेमेंट में लेन-देन करना सिखा दिया है। 
  • सोशल मीडिया से मुफ्त में ग्राहक तक पहुंच मिलती है। 
  • घर बैठे दिखने के लिए ऑनलाइन विडियो मुफ्त मे avialable है जिससे कोई भी ऑनलाइन बिजनेस और ऑनलाइन काम सीख सकता है। 
  • बिना निवेश या बहुत कम निवेश पर आप अपना काम शुरू कर सकते है और अच्छे से करने पर आप अच्छा पैसा भी कमा सकते है।

गांव में ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

अधिकतर काम घर से ही मोबाइल और इंटरनेट के सहारे शुरू किए जाते हैं। ऑनलाइन कमाई वाले कई काम बिना दुकान और ऑफिस के चल सकते हैं। अगर आपके पास सही साधन और सही चीज होती है तो आप बिजनेस को बड़ा बनाना आसान हो जाता है, ऐसे मे आपको किन किन चीजों की जरूरत होगी उसकी सूची नीचे दी गई है – 

  • स्मार्टफोन या लैपटॉप 
  • अच्छा इंटरनेट कनेक्शन 
  • बैंक अकाउंट with UPI जैसे – PhonePe, Google Pay, Paytm
  • Email ID, Aadhar Card, Pan Card
  • एक छोटी स्किल, जैसे लेखन, वीडियो बनाना या बिक्री करना या computer की normal समझ होनी चाहिए

गांव मे ऑनलाइन बिजनेस पर सरकारी योजना का लाभ 

सरकार भी युवा को ऑनलाइन बिजनेस की तरफ जाने मे मदद करती है। अगर आप मोबाइल से freelance, blogging, YouTube या social media work करते हैं तो इसके लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती है। लेकिन यदि आप गांव मे उत्पादन बेचने, ऑनलाइन स्ट्रोर चलाने, या कोई भी registered business बनाना चाहते है तो आपको कुछ योजना मदद कर सकती है। एक registered business का मतलब है की आप बिजनेस को लेकर serious हैं ऐसे मे सरकार भी मदद करती है – 

सरकारी योजना / पंजीकरण किन बिजनेस या काम के लिए उपयोगी कितनी राशि / लाभ मुख्य पात्रता
Udyam Registration ऑनलाइन स्टोर, गांव के उत्पाद बेचने का काम, डिजिटल सेवा केंद्र (CSP), छोटा registered business सीधा loan नहीं, लेकिन MSME लाभ, लोन पर 50% तक की subsidy  छोटा व्यवसाय होना चाहिए, आधार नंबर और business details जरूरी
Pradhan Mantri Mudra Yojana ऑनलाइन सामान बेचने, service business, local product business, startup work ₹50,000 से ₹10 लाख तक (श्रेणी के अनुसार) 18+ आयु, business plan, बैंक अकाउंट, basic documents
Digital India Programme डिजिटल सेवा, CSC प्रकार काम, ऑनलाइन प्रशिक्षण, internet based services सीधे cash loan नहीं, training और digital सुविधा डिजिटल काम में रुचि, कुछ schemes में training registration जरूरी

गांव में ऑनलाइन बिजनेस के 9 शानदार तरीके

आप गांव मे कौन कौन से बिजनेस को आसानी से शुरू कर सकते है उसके बारे मे नीचे जानकारी दी गई है। आप बताए गए निवेश और कुछ जानकारी को ध्यान मे रखते हुये आसानी से इस बिजनेस को शुरू कर सकते है –

Common Service Centre (CSC Centre)

CSC center में ऑनलाइन सरकारी काम होता है, जैसे किसी योजना के लिए अप्लाई करना, bill payment, बैंकिंग और रजिस्ट्रेशन का काम। गांव मे बहुत लोग ऑनलाइन फॉर्म भरवाते है और किसान लोग अक्सर अलग अलग सरकारी योजना के लिए आवेदन करते है। उनकी मदद के लिए आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है।

सरकारी योजना का लाभ – 

इस बिजनेस के लिए आप Digital India Programme, CSC Registration Support, Pradhan Mantri Mudra Yojana जैसे scheme से लाभ ले सकते है। 

जानकारी विवरण
Eligibility 12वीं पास, कंप्यूटर ज्ञान
Investment ₹30,000–₹1 लाख
Benefits From CSC / Digital India
Estimated Earning ₹15,000–₹40,000 महीना
Ideal Customer गांव के आम लोग

डिजिटल सेवा केंद्र 

यह बिजनेस भी काफी सही है, जो गांव और छोटे शहर दोनों में शुरू किया जा सकता है। इसमे ticket booking, सरकारी फॉर्म आवेदन, document print, scan, lamination, जैसे सर्विस दे सकते है। इसके लिए आपको CSC centre बनाने की जरूरत नहीं है, केवल एक लैपटाप लेकर कहीं भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते है। 

इसके लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आप लोन लेकर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो Udyam Registration की मदद से लोन ले सकते है। 

जानकारी विवरण
Eligibility basic computer skill
Investment ₹20,000–₹60,000
Benefits From Mudra / Udyam
Estimated Earning ₹10,000–₹30,000
Ideal Customer छात्र, किसान, ग्रामीण परिवार

गांव मे उत्पादन ऑनलाइन बेचान 

आप गांव में local products जैसे आचार, शहद, घी, सब्जी, बीज, handicrafts को ऑनलाइन बेचने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गांव मे गाय और भेंस होती है जिस वजह से आप आसानी से घी तैयार कर सकते है और उसे एक बोतल मे करके उसका फोटो Meesho और Flipkart जैसे प्लैटफ़ार्म पर अपलोड करके बेच सकते है। इसके अलावा, आप शहद और सब्जी के बीज भी ऑनलाइन बेच सकते हैं। आज इन सभी चीजों की डिमांड बहुत ज्यादा है और आप आसानी से इन्हें बेच सकते हैं।

सरकारी योजना का लाभ – 

इस काम के लिए आप Udyam Registration, Pradhan Mantri Mudra Yojana, जैसे योजना के लिए आवेदन कर सकते है। 

जानकारी विवरण
Eligibility product source होना चाहिए
Investment ₹10,000–₹50,000
Benefits From Mudra / Udyam
Estimated Earning ₹15,000–₹60,000
Ideal Customer शहर के online buyer

Meesho Reselling 

इसमें आप दूसरे दुकानदार या किसी दूसरे seller के products को share करके ऑर्डर ले सकते हैं, आपको अपना स्टॉक नहीं रखना होता है। आप यह काम अपने mobile से ही कर सकते हैं, आपको Meesho के किसी प्रॉडक्ट के लिंक को share करना होता है और जब कोई उसे आपके लिंक और आपके price पर खरीदता है तो आपको profit होता है। इसके अलावा आप किसी local दुकानदार के प्रॉडक्ट के फोटो को भी अपलोड कर सकते हो जब कोई उसे ऑर्डर करे तो दुकानदार से उस प्रॉडक्ट को खरीद कर meesho वाले को दे देना होता है।

इसके लिए वर्तमान में कोई लागत नहीं लग रही है, इस वजह से इसके लिए कोई सरकारी योजना का लाभ भी नहीं है।

जानकारी विवरण
Eligibility मोबाइल और इंटरनेट
Investment ₹0–₹5,000
Benefits From कोई नहीं
Estimated Earning ₹5,000–₹25,000
Ideal Customer online shopping users

Youtube Channel 

मोबाइल से वीडियो बनाकर youtube पर डाल सकते हैं। इसमे आप अपने गांव की news, लोकल किसान की खेती, और खेती से जुड़ी बातों के बारे मे डाल सकते है। इसके अलावा आप local news या education से जुड़ी विडियो भी डाल सकते है। लेकिन गांव स्तर पर खेती से जुड़ी चीजें ही ज्यादा अच्छी चलेंगी।

जानकारी विवरण
Eligibility मोबाइल, internet
Investment ₹0–₹10,000
Benefits From कोई नहीं
Estimated Earning ₹0–₹1 लाख+
Ideal Customer online viewers

Social Media Management 

आप लोगों के सोशल मीडिया को मैनेज करने का काम भी कर सकते हैं। यह काम आप आसानी से freelancing website के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग-अलग freelancing वेबसाइटों पर अपनी प्रोफ़ाइल बनाना होगा, और कुछ sample अपलोड करना होगा। इसके अलावा यह कम Facebook और Instagram से भी मिल सकता है।

जानकारी विवरण
Eligibility social media skill
Investment ₹0–₹5,000
Benefits From कोई नहीं
Estimated Earning ₹8,000–₹30,000
Ideal Customer local दुकानदार

ऑनलाइन ट्यूसन 

घर से पढ़ाई करवाकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आज के समय में ऑनलाइन ट्यूशन की मांग काफी तेज़ी से बढ़ रही है। आज ऑनलाइन ट्यूसन देने के लिए बहुत सारे वैबसाइट और पोर्टल available हैं, जहां जाकर आप आसानी से स्टूडेंट्स को पढ़ाकर पैसा कमा सकते है। आप इसमे दूसरे देश के स्टूडेंट्स को भी पढ़ा सकते है आप ऑनलाइन ट्यूसन के लिए अलग अलग प्लैटफ़ार्म के अलावा सोश्ल मीडिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सोशल मीडिया पर जाना है और अलग-अलग ग्रुप में ट्यूशन के बारे में बताना है। 

जानकारी विवरण
Eligibility subject knowledge
Investment ₹0–₹5,000
Benefits From कोई नहीं
Estimated Earning ₹5,000–₹40,000
Ideal Customer छात्र

Freelancing Digital काम 

आज के समय में freelancing काम आसानी से मिल जाते हैं और आप घर बैठे content writing, designing, video editing, data entry, copywriting, जैसे अलग-अलग online skill-based काम करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसमें कम लागत और direct earning होती है। इन सभी कामों को सीखना आसान भी होता है। इसके लिए आप कुछ youtube वीडियो देखकर सीख सकते हैं। इसके बाद आप अलग-अलग freelancing platforms पर अपना profile बनाएँगे और इससे काफी अच्छा पैसा कमा पाएंगे।

जानकारी विवरण
Eligibility skill-based
Investment ₹0–₹3,000
Benefits From कोई नहीं
Estimated Earning ₹8,000–₹50,000
Ideal Customer online clients

निष्कर्ष

आज इस लेख मे हमने आपको गांव में ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू कर सकते है और इसके लिए कौन कौन सी अलगत लगती है इसके बारे मे अच्छे से बताया है। गांव मे ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, आप समझ गए होंगे की कैसे केवल मोबाइल और इंटरनेट की मदद से आप अलग अलग डिजिटल सेवा देकर अच्छा पैसा कमा सकते है। इस लेख में बताए गए ऑनलाइन बिजनेस गांव के युवाओं, महिलाओं और छात्रों के लिए उपयोगी विकल्प हैं। कई काम केवल स्मार्टफोन से हो सकते हैं और इसके बारे में अच्छे से बताया गया है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *