MBA in Sports Management Course: Master of Business Administration in Sports Management,यह 2 साल का स्नातकोत्तर डिग्री (Postgraduate Degree) का कोर्स है। इस कोर्स को आप किसी भी स्नातक डिग्री के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो खेल की दुनिया से जुड़े बिजनेस ऑपरेशंस, इवेंट मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स मार्केटिंग और एथलीट मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस कोर्स के दौरान छात्रों को Sports Marketing, Event Management, Sports Facility Management, Athlete Representation, Sponsorship Management और Business Analytics जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। आज के समय में भारत की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री तेज़ी से ग्रो कर रही है, जिसमें IPL, ISL, Pro Kabaddi और e-Sports जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं। इन सभी आयोजनों के पीछे एक मजबूत मैनेजमेंट टीम होती है, जिसमें कुशल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की बड़ी भूमिका होती है।
अगर आप भी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में रूचि रखते हैं और खेल उद्योग में नेतृत्व, प्रबंधन, एथलीट मैनेजमेंट या रचनात्मकता के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपको MBA in Sports Management कोर्स की पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे योग्यता, फीस, सिलेबस, सैलरी और करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
MBA in Sports Management Course – Overview
| Parameter | Course Details |
|---|---|
| Course Name | MBA in Sports Management (Master of Business Administration in Sports Management) |
| Course Level | Postgraduate |
| Course Duration | 2 Years (4 Semesters) |
| Minimum Eligibility | Bachelor’s Degree in any stream (BBA, B.Com, B.A., B.Sc., etc.) |
| Minimum Marks Required | At least 50% marks (45% for reserved categories) |
| Admission Process | Merit-Based / Entrance Exam-Based (CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP, CUET PG, etc.) |
| Age Limit | No upper age limit, minimum 20 years in some institutes |
| Main Subjects | Sports Marketing, Event Management, Sports Facility Management, Athlete Representation, Business Analytics |
| Average Course Fees |
|
| Average Starting Salary | ₹3 LPA – ₹9 LPA |
| Top Job Profiles | Sports Manager, Athlete Manager, Sports Marketing Manager, Event Coordinator, Sports Analyst |
| Top Recruiters | Nike, Puma, JSW Sports, Star Sports, IPL Franchises, Sports Management Companies |
Also Read…
MBA in Sports Management कैसे करें? (Eligibility Criteria)
MBA in Sports Management Course में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। एडमिशन ले लिए अधिकांश विश्वविद्यालयों/कॉलेज में स्नातक डिग्री में छात्र को कम से कम 50% अंक से उत्तीर्ण होने चाहिए, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए।
इस कोर्स के लिए ज्यादातर विश्वविद्यालयों में CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP या CUET PG जैसी राष्ट्रीय या राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर एडमिशन दी जाती है। और कुछ कॉलेजों में स्नातक डिग्री के नंबरों के आधार पर ही एडमिशन होती है। और कुछ संस्थानों/कॉलेज में छात्रों को एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखी होती है।

Admission Process – Step-by-Step Guide
MBA in Sports Management में एडमिशन दो तरह से होती है, Merit-Based और Entrance Exam-Based। ज्यादातर कॉलेज प्रवेश परीक्षा से ही एडमिशन देते हैं, नीचे स्टेप-वाई-स्टेप दोनों तरीके बताये हैं:
- स्टेप 1: जिस कॉलेज में आप एडमिशन लेना चाहते हैं, उसकी वेबसाइट पर जा कर चेक करें, कि एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर फिर उस हिसाब से एडमिशन फॉर्म या प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: अगर एडमिशन प्रवेश परीक्षा-बेस्ड है, तो आपको CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP या अन्य समकक्ष परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
- स्टेप 3: अगर प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक आते हैं, तो आपकी काउंसलिंग होगी। जिसमे आपके दस्तावेजों की जांच होगी। इस दौरान आपको कोर्स की फीस और अन्य जानकारी भी बताई जाएगी।
- स्टेप 4: कुछ विश्वविद्यालय आरक्षित SC/ST/OBC वर्गों के लिए फीस में छूट भी देते है। जिसकी जानकारी आपको कॉलेज से पता लगेगी।
- स्टेप 5: इन सब के बाद आप अपना फॉर्म और जो भी फीस लगेगी उसे विश्वविद्यालय प्रवेश कार्यालय में जमा करवाए। अब आपकी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
Fees Structure: Government and Private Universities
MBA in Sports Management कोर्स की फीस हर विश्वविद्यालय और कॉलेज में अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह अधिक हो सकती है।
| Type of College | Annual Fee |
|---|---|
| Government College/University | ₹20,000 – ₹3,00,000 per year |
| Private College/University | ₹2,00,000 – ₹10,00,000 per year |
कुछ शीर्ष संस्थानों जैसे IIM Rohtak या DY Patil University में फीस ₹4 लाख से ₹8 लाख तक हो सकती है, जबकि सरकारी संस्थानों में यह ₹25,000 से ₹3 लाख तक हो सकती है।
Course Duration and Pattern
MBA in Sports Management कोर्स की अवधि 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) होती है। और इस कोर्स का प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। कुछ विश्वविद्यालयों में यह कोर्स वार्षिक आधार पर भी पढ़ाया जाता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय होते हैं। कोर्स के दौरान असाइनमेंट, केस स्टडीज और प्रोजेक्ट्स भी होते हैं। दूसरे साल में एक मेजर प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप होती है। जो छात्रों के लिए अनिवार्य होती है।

Internship Opportunities During MBA in Sports Management
MBA in Sports Management कोर्स में आमतौर पर इंटर्नशिप दूसरे साल में या फिर 3rd या 4th सेमेस्टर में करवाई जाती है। यह इंटर्नशिप लगभग 2 से 6 महीने की होती है, जिसे छात्रों को किसी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, स्पोर्ट्स क्लब, अथलीट मैनेजमेंट फर्म, या फिर किसी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग चैनल जैसी जगहों पर करना होता है।
इंटर्नशिप का मकसद छात्रों को रियल वर्ल्ड वर्क एक्सपीरियंस देना होता है, जिससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि स्पोर्ट्स इंडस्ट्री कैसे काम करती है। यहां वे लाइव इवेंट्स मैनेजमेंट, टीम कोऑर्डिनेशन, मार्केटिंग स्ट्रैटेजी और क्लाइंट डीलिंग जैसी स्किल्स सीखते हैं।
MBA in Sports Management Subjects and Syllabus Details (Year & Semester-wise)
इस कोर्स का सिलेबस और सब्जेक्ट कॉलेज और जगहों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते है। नीचे सामान्य सिलेबस का विवरण दिया गया है:
| Year | Semester | Subjects | Practical/Lab Work | Project Work |
|---|---|---|---|---|
| 1st Year | Semester 1 | Principles of Management, Sports Marketing, Business Communication, Sports Industry Overview | Case Studies, Marketing Workshops | Small Assignment on Sports Trends |
| 1st Year | Semester 2 | Event Management, Sports Facility Management, Financial Management, Sports Law | Event Planning Simulations, Facility Management Lab | Mini Project on Sports Branding |
| 2nd Year | Semester 3 | Athlete Representation, Sponsorship Management, Digital Marketing for Sports | Event Execution Workshops, Data Analysis | Sports Analytics-based Mini Project |
| 2nd Year | Semester 4 | Strategic Sports Management, Crisis Management, Sports Analytics | Sports Tech Lab, Simulation Projects | Major Project (Final Year Project) |
Regular and Distance Learning
MBA in Sports Management कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तो आप Regular कॉलेज जा कर या फिर डिस्टेंस लर्निंग से भी कर सकते हैं। कुछ विश्वविद्यालय जैसे IMTS Institute, KSIMT, ISST Pune और DU SOL Online MBA आदि डिस्टेंस लर्निंग प्रदान करते हैं। डिस्टेंस लर्निंग उनके लिए अच्छा है, जो नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं। नहीं तो आप अगर पूरी तरह स्वस्थ है और कॉलेज जा सकते हैं तो आप रेगुलर ही इस कोर्स को करें। रेगुलर से आप जल्दी चीज़ें सीखेंगे और लोगों से इंटरैक्शन बढ़ेगी।
Career Options After MBA in Sports Management – Salary, Hiring, and Job Roles
MBA Sports Management पूरा करने के बाद आप बहुत से जॉब रोल्स के लिए योग्य हो जाओगे, जैसे Sports Manager, Athlete Manager, Sports Marketing Manager, Event Coordinator, और Sports Analyst आदि। और अगर आप अच्छे से डिग्री पूरी करके अच्छी जगह से इंटरशिप करते है, तो आप शीर्ष कंपनियाँ जैसे Nike, Puma, JSW Sports, Star Sports और IPL Franchises आदि कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं।
Salary
| Level | Average Salary Range (Per Annum) | Description |
|---|---|---|
| Entry-Level | ₹2.5 – ₹5.5 LPA | Freshers working as Sports Coordinator, Assistant Manager, etc. |
| Mid-Level | ₹5.5 – ₹10 LPA | 3–5 years experience; roles like Sports Manager, Sponsorship Executive |
| Senior-Level | ₹10 – ₹18 LPA | 7+ years experience; roles like Director, Sports Marketing Manager |
| Top Companies Salary | ₹8 – ₹20 LPA | Nike, Puma, JSW Sports, Star Sports offer this in selective high-skill roles |
Also Read…
- Free Online Coding Courses: घर बैठे कोडिंग सीखना चाहते है तो MIT, Haward और गूगल दे रहा है सुनहरा मौका
- MBA in Agri-Business Management Course 2025: Full Details on Syllabus, Fees, Admission Process, Career Scope & Top Colleges in India
Higher Studies After MBA in Sports Management
MBA in Sports Management के बाद यदि आप अपनी शिक्षा या कौशल को और बढ़ाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:
- Ph.D. in Sports Management
- Certified Sports Management Professional (CSMP)
- Digital Marketing Certification for Sports
- Sports Analytics Certification

Top 5 MBA in Sports Management Colleges in India (2025)
- International Institute of Sports Management (IISM), Mumbai
- Symbiosis School of Sports Sciences (SSSS), Symbiosis International University, Maharashtra
- School of Management, Dr. DY Patil University, Navi Mumbai, Maharashtra
- Tamil Nadu Physical Education and Sports University (TNPESU), Chennai, Tamil Nadu
-
MBA in Sports Management Course – FAQ
What is the full form of MBA in Sports Management?
MBA in Sports Management stands for Master of Business Administration in Sports Management. It is a two-year postgraduate degree focused on sports business, marketing, and management.
What is the eligibility criteria for taking admission in MBA in Sports Management?
You must have a Bachelor’s degree in any stream with at least 50% marks (45% for reserved categories) from a recognized university.
What is the fee of MBA in Sports Management degree?
In government colleges, the fee ranges from ₹20,000 to ₹3,00,000 per year, while in private colleges, it ranges from ₹2,00,000 to ₹10,00,000 per year.
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
