M.Tech in Electrical Engineering Course: Master of Technology in Electrical Engineering यह एक 2 साल का पोस्टग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, इस कोर्स में छात्रों को इलेक्ट्रिकल के क्षेत्र में विशेषज्ञता दी जाती है। यह कोर्स खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए है जो पावर सिस्टम, कंट्रोल सिस्टम, रिन्यूएबल एनर्जी, स्मार्ट ग्रिड और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे फील्ड में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
इस कोर्स में छात्रों को किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ MATLAB, ETAP और PSCAD जैसे सॉफ्टवेयर को यूज़ करना भी सिखाया जाता है, जिससे वे इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से रेडी हो सकें। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिन्होंने B.E. या B.Tech in Electrical Engineering किया है और अब पावर जनरेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन या R&D जैसे सेक्टर्स में करियर बनाना चाहते हैं।

आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट ग्रिड जैसे एरिया बहुत तेजी से ग्रो कर रहे हैं, जिसकी वजह से M.Tech Electrical की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी Electrical Engineering की फील्ड में अपना फ्यूचर बनाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
M.Tech in Electrical Engineering Course – Overview
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
M.Tech in Electrical Engineering |
|
Course Level |
Postgraduate Degree |
|
Course Duration |
2 Years (4 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
B.E./B.Tech in Electrical Engineering or related fields |
|
Minimum Marks Required |
Minimum 55%-60% Marks in B.E./B.Tech |
|
Admission Process |
Entrance-Based (GATE, CEETA-PG, AIE CET, or University-specific exams) (CEETA-PG exam Only for Tamil Nadu) |
|
Age Limit |
No Specific Age Limit |
|
Main Subjects |
Power Systems, Control Systems, Renewable Energy, Embedded Systems, Signal Processing |
|
Average Course Fees |
|
|
Average Starting Salary |
₹4 LPA – ₹12 LPA |
|
Top Job Profiles |
Power System Engineer, Control Systems Engineer, Embedded Systems Engineer, R&D Specialist |
|
Top Recruiters |
NTPC, BHEL, Siemens, Schneider Electric, Tata Power, Adani Green |
Also Read…
- M.Tech in Structural Engineering Course 2025: Your Complete Guide to Syllabus, Admission, Career Paths & Best Colleges in India
- B.Tech Cyber Security Course: Eligibility, Fees, Syllabus, Career Options & Salary in 2025 – पूरी जानकारी सरल हिंदी में!
- BFA in Graphic Design Course – Eligibility, Colleges, Fees, Career & Admission Details 2025
- B.Tech in Food Technology Course 2025: Eligibility, Fees, Syllabus, Career & Top Colleges in India
- MBA in Sports Management Course Details: Eligibility, Fees, Syllabus, Career & Salary Insights 2025
Why Choose M.Tech in Electrical Engineering?
अगर आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री करने के बाद कुछ नया और एडवांस सीखना चाहते हैं, और Electrical Engineering के कोर्स में विशेषज्ञता हासिल करके बड़े-बड़े प्रोजेक्टस के लिए अपनी स्किल्स को ओर अच्छा करना चाहते हैं, तो ये कोर्स आपके लिए बेस्ट कोर्स है। इस कोर्स में न सिर्फ छात्रों को पावर सिस्टम्स और इलेक्ट्रिकल मशीनों में विशेषता दी जाती है, बल्कि आज की सबसे डिमांडिंग टेक्नोलॉजीज जैसे स्मार्ट ग्रिड्स, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर आपको एक्सपर्ट बनाया जाता है।
यह कोर्स उन युवाओं के लिए खास है जो सिर्फ नौकरी करना नहीं, बल्कि किसी बड़ी टीम को लीड करना, रिसर्च के ज़रिए कुछ नया डेवलप करना चाहते हैं। अगर आप भी भविष्य में हाई सैलरी पैकेज के साथ टेक्निकल एक्सपर्ट, प्रोजेक्ट लीड या इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के प्रोफेशनल बनना चाहते हैं, तो यह कोर्स और ये लेख आपके करियर के लिए ही है, तो इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़े।

Eligibility Criteria
M.Tech in Electrical Engineering में Admission लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या उससे संबंधित क्षेत्र में B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए।
- न्यूनतम अंक: इस कोर्स की एडमिशन के लिए अधिकांश संस्थानों/कॉलेजों में B.E./B.Tech में कम से कम 55%-60% अंक अनिवार्य हैं। और कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए 5% से 10% की छूट दी जाती है।
- प्रवेश परीक्षा: इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) की परीक्षा देनी पड़ेगी और कुछ विश्वविद्यालय CEETA-PG, AIE CET या अपनी यूनिवर्सिटी-स्तरीय परीक्षाओं के आधार पर भी दाखिला देते हैं।
- मेरिट-बेस्ड प्रवेश: कुछ प्राइवेट कॉलेज मेरिट-बेस्ड भी एडमिशन देते हैं, इन कॉलेजों में B.E./B.Tech के अंकों के आधार पर सीधे एडमिशन मिल सकती है।
Admission Process
M.Tech in Electrical Engineering Course में Admission लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- आवेदन पत्र भरें: अपने कॉलेज से चेक करें कि एडमिशन प्रवेश परीक्षा से हो रही है, तो फिर उस हिसाब से प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरें। अगर एडमिशन अंकों के आधार पर हो रही है तो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जा कर आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
- प्रवेश परीक्षा: एडमिशन के लिए GATE, CEETA-PG, AIE CET या यूनिवर्सिटी-स्तरीय प्रवेश परीक्षा जरुरी है तो उनमे शामिल होना पड़ेगा।
- काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा या अंकों के आधार पर काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। इस दौरान आपके दस्तावेज (10वीं, 12वीं, B.E./B.Tech मार्कशीट, GATE स्कोरकार्ड) को चेक किया जायेगा।
- फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है।
Fee Structure for M.Tech in Electrical Engineering
M.Tech in Electrical Engineering Course की फीस अलग-अलग संस्थानों के आधार पर भिन्न हो सकती है। नीचे सामान्य फीस स्ट्रक्चर दिया गया है:
|
College Type |
Annual Fees |
|---|---|
|
Government Colleges |
₹50,000 – ₹2,50,000 per year |
|
Private Colleges |
₹1,00,000 – ₹5,00,000 per year |
नोट: IITs और NITs जैसे टॉप संस्थानों में फीस ₹1,50,000 – ₹2,50,000 प्रति वर्ष हो सकती है, लेकिन value-for-money education और placements की वजह से इसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है।

Course Duration and Structure
M.Tech in Electrical Engineering कोर्स की अवधि 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। पहले वर्ष में कोर subject और प्रैक्टिकल वर्क होते हैं, और दूसरे वर्ष में प्रोजेक्ट वर्क, थीसिस और इंटर्नशिप आदि चीज़ें शामिल होती है। इस कोर्स में इंटर्नशिप और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स जरुरी हैं, जो आपको रियल-वर्ल्ड एक्सपोजर प्रदान करते हैं।
M.Tech in Electrical Engineering Course Syllabus and Subjects (Semester-wise)
इस Course में Subjects, Syllabus कॉलेज और विश्वविद्यालय के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे सामान्य सिलेबस दिया गया है, जो टॉप संस्थानों जैसे IITs, NITs और अन्य के आधार पर तैयार किया गया है:
|
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
|---|---|---|
|
1st Semester |
Power System Analysis, Control Systems, Digital Signal Processing, Advanced Mathematics |
MATLAB Lab, Power System Simulation Lab |
|
2nd Semester |
Renewable Energy Systems, Embedded Systems, Electric Drives, Power Electronics |
Embedded Systems Lab, PSCAD/ETAP Lab |
|
3rd Semester |
Smart Grid Technology, Elective Subjects (e.g., Electric Vehicle Technology, IoT) |
Industry Projects, Control Systems Lab |
|
4th Semester |
Dissertation/Thesis, Elective Subjects, Advanced Power Systems |
Major Project, Internship |
Career Opportunities and Salary Prospects
M.Tech in Electrical Engineering पूरा करने के बाद छात्रों के पास बहुत से करियर ऑप्शन आ जाते हैं। जैसे की आप पावर सिस्टम इंजीनियर, कंट्रोल सिस्टम्स इंजीनियर, या R&D स्पेशलिस्ट जैसे रोल्स में काम कर सकते हैं। इस कोर्स के बाद आप निम्नलिखित क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं:
-
पावर और एनर्जी सेक्टर: NTPC, BHEL, Tata Power, Adani Green
-
इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमेशन: Siemens, Schneider Electric, Rockwell Automation
-
रिन्यूएबल एनर्जी: Suzlon, ReNew Power
-
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स: Tata Elxsi, Ola Electric
-
रिसर्च और अकादमिक: IITs, NITs, और अन्य रिसर्च संस्थान
Salary Range
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹4 LPA – ₹12 LPA |
Junior Power System Engineer, Embedded Systems Engineer |
|
Mid-Level |
₹15 LPA – ₹35 LPA |
Control Systems Engineer, Renewable Energy Specialist |
|
Senior-Level |
₹35 LPA – ₹70 LPA+ |
Project Manager, R&D Lead |
टॉप IITs और NITs से पासआउट छात्रों को Siemens, NTPC, और Tata Power जैसी कंपनियों में ₹12 LPA से ₹30 LPA तक के पैकेज मिलते हैं।
Higher Studies and Certifications
M.Tech in Electrical Engineering को करने के बाद आप अगर आगे पढ़ाई या सर्टिफिकेशन कोर्स करना चाहते हैं, तो निचे दिए गए निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:
-
Ph.D. in Electrical Engineering
-
Certification in Power System Analysis (PSCAD, ETAP)
-
Certification in Embedded Systems Design
-
Certification in Smart Grid Technology
-
Certification in Project Management (PMP)
Top Colleges for M.Tech in Electrical Engineering in India (2025)
नीचे भारत के कुछ टॉप संस्थानों की सूची दी गई है, जो M.Tech in Electrical Engineering प्रदान करते हैं:

Frequently Asked Questions about M.Tech in Electrical Engineering
M.Tech in Electrical Engineering का फुल फॉर्म क्या होता है?
इसका पूरा नाम Master of Technology in Electrical Engineering होता है। यह एक 2 साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स है जिसे खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो इलेक्ट्रिकल फील्ड में और गहराई से पढ़ाई करना चाहते हैं।
इस कोर्स को करने के लिए योग्यता क्या चाहिए?
अगर आपने B.E. या B.Tech इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इससे जुड़े किसी और ब्रांच से किया है, और आपके पास कम से कम 55%-60% मार्क्स हैं (कुछ कॉलेजों में ज़्यादा या कम हो सकते हैं) साथ ही GATE स्कोर है, तो आप इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
M.Tech in Electrical Engineering की फीस कितनी होती है?
ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप सरकारी कॉलेज में पढ़ रहे हैं या प्राइवेट में। सरकारी कॉलेज: ₹50,000 से ₹2,50,000 प्रति साल प्राइवेट कॉलेज: ₹1,00,000 से ₹5,00,000 प्रति साल तक हो सकती है
इस कोर्स के बाद करियर में क्या-क्या ऑप्शन होते हैं?
इस कोर्स के बाद आप कई प्रोफेशनल रोल्स में काम कर सकते हैं जैसे: Power System Engineer Control Systems Engineer R&D Specialist आप NTPC, Tata Power, Siemens जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं और अगर आपके पास स्किल्स अच्छे हैं तो सैलरी भी शानदार होती है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
