मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022-23 रजिस्ट्रेशन करें, मिलेगे 15000 रूपए | Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022-23(Kanya Sumangala Yojana): – Kanya उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गरीब परिवार की कन्याओं  के जीवन स्तर को उठाने के लिए उन्हें समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा कुछ वित्तीय मदद देने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था।इस योजना का लाभ उठाने के लिए उन बालिकाओं को पात्र माना जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹300000 प्रति वर्ष से कम है, ऐसे परिवार से संबंध रखने वाली कन्या इस योजना का लाभ आसानी पूर्वक उठा सकती हैं।

BiharHelp App

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022-23 रजिस्ट्रेशन करें – मिलेगे 15000 रूपए | Kanya Sumangala Yojana

इस योजना से जुड़ी हुई सारी जानकारियां हमारे द्वारा आज के इस लेख में दी जा रही हैं अतः दोस्तों आप से अनुरोध है कि इस आर्टिकल को आखिरी तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

 ➡ इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री जी ने गरीब परिवार की कन्याओं के लिए किया है जिसमें अलग-अलग चरणों में कुल मिलाकर ₹15000 की राशि बेटियों को उनके  बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में किसी भी प्रकार का बाधा ना आने पाए ,और वह अपने जीवन को स्वावलंबी बना सकें।

MKSY Scheme 2023 Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023
राज्य का नामUttar Pradesh
Launch Date25 अक्टूबर 2019
आधिकारिक वेबसाईटmksy.up.gov.in
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य की लड़कियाँ
उद्देश्यलड़कियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए के लिए आर्थिक सहायता  प्रदान करना
Application ModeOnline 
योजना का स्टेटसअभी चालू है/कैंप लगाकर आवेदन कराए जा रहे हैं।
पंजीकरण साल2023
Departmentमहिला और बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश 



 ➡  राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा बजट में 12 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है जो मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को सफल बनाने के लिए खर्च किया जाएगा।सरकार इस योजना की मदद से यह प्रयास कर रही है कि समाज के भीतर लड़की और लड़के के बीच भेदभाव को कम किया जा सके तथा बेटियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके इसके लिए सरकार लगातार अपने स्तर से प्रयास कर रही है।

Read Also –

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत किस तरह से पैसे प्राप्त होते हैं?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार बेटियों को ₹15000 देती है। इन पैसों को सरकार अलग-अलग श्रेणी में विभाजित कर के देती है जो निम्नलिखित है।

  1. राज्य सरकार द्वारा पहला किस्त ₹2000 का बालिका के जन्म होने पर दिया जाता है।(बिटिया का जन्म 1 अप्रैल 2019 अथवा इसके बाद का होना चाहिए)
  2. सरकार द्वारा ₹1000 की दूसरी किस्त बालिका के 1 वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण पर दिया जाता है।
  3. सरकार द्वारा तीसरी किस्त ₹2000 का दिया जाता है जब वह बालिका कक्षा एक में प्रवेश ले लेती है।
  4. चौथी किस्त ₹2000 का सरकार तब प्रदान करती है जब वह बालिका कक्षा 6 में प्रवेश करती है।
  5. पांचवी किस्त ₹3000 की दी जाती है जब बिटिया कक्षा 9 में एडमिशन करवाती है।
  6. सरकार द्वारा छठवीं की ₹5000 का दिया जाता है जब बालिका  10वीं या 12वीं कक्षा को उत्तरण करने के बाद स्नातक या फिर 2 साल से अधिक अवधी का डिप्लोमा कोर्स मे एडमिशन लेती है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022-23 रजिस्ट्रेशन करें – मिलेगे 15000 रूपए | Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

 



 जानिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना २०२३ का लाभ किसे मिल सकता है?

  1. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 का लाभ लेने के लिए पहला शर्त यह है कि लाभार्थी(बिटिया)  का जन्म 1 अप्रैल 2019 को अथवा उसके बाद का होना चाहिए। 
  2. इस मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 का लाभ सिर्फ उन्हीं परिवार की बेटियां उठा सकती हैं जो प्रॉपर उत्तर प्रदेश की रहने वाली होंगी।
  3. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना २०२३ का लाभ लेने के लिए जन्म लेने वाली बिटिया के परिवार की वार्षिक आय़ ₹300000 से अधिक नहीं होना चाहिए।
  4. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना २०२३ का लाभ उठाने के लिए परिवार के पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र हो जिसमें राशन कार्ड आधार कार्ड, वोटर आईडी, इलेक्ट्रिसिटी बिल, टेलीफोन आदि का होना अनिवार्य है।
  5. इस मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना २०२३ का लाभ परिवार की अधिकतम दो ही बेटियों को दिया जा सकता है, यदि दूसरी बिटिया के जन्म के समय जुड़वा बेटी पैदा होती है तो ऐसी स्थिति में तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  6. इस मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना २०२३ के अंतर्गत पैसे सीधे बिटिया के अकाउंट में सरकार द्वारा डिपॉजिट कर दिए जाते हैं।
  7. पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए ₹10 का शपथ पत्र देना होता था लेकिन सरकार ने अब इसे स्वघोषणा पत्र पर ही मान्य कर दिया है।
  8. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 के अंतर्गत अब तक 9.92 लाख लड़कियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
  9. जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर 2022 को 1.01 लाख लाभार्थियों को 20.20 करोड़ों रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
  10. उपलब्ध डाटा के अनुसार इस योजना के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022-23 रजिस्ट्रेशन करें – मिलेगे 15000 रूपए | Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आवेदन के लिए प्रमुख दस्तावेज

आवेदन करने वाले कृपया ध्यान दें mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत  पड़ती है। जिनके बारे में हम आपको नीचे दी गयी सूची के माध्यम से जानकारी दें रहें हैं।

  1. मूल निवास प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड( अनिवार्य)
  3. राशन कार्ड
  4. वोटर आईडी
  5. बिजली का बिल
  6. बैंक पास बुक
  7. बालिका को गोद लेने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  8. शपथ पत्र(वर्तमान में स्वप्रमाणित)
  • प्रथम चरण के लिए
    •  बिटिया की नवीनतम फोटो
    • आवेदक और बालिका की एक साथ जॉइंट फोटो
    • बताए गए प्रारूप में शपथ पत्र
    • जन्म प्रमाण पत्र(अनिवार्य)
  • दूसरे चरण के लिए
    •  बिटिया की नवीनतम फोटो 
    • आवेदक और बिटिया की जॉइंट फोटो
    • निर्धारित किए गए प्रारूप में शपथ पत्र
    • टीककरण कार्ड
  • तीसरे चरण के लिए
    •  बिटिया की नयी फोटो
    • आवेदक और बिटिया की जॉइंट फोटो
    • निर्धारि किए गए प्रारूप में शपथ पत्र
    • क्लास 1 में प्रवेश का प्रमाण पत्र( अनिवार्य)
    • आधार कार्ड (यदि हैं)
  • चौथे चरण के लिए
    • बिटिया की नयी फोटो
    •  बिटिया और आवेदक की  एक साथ जॉइंट फोटो
    • निर्धारित किए गए प्रारूप में शपथ पत्र 
    • कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र(अनिवार्य)
    • आधार कार्ड
  • पांचवे चरण के लिए
    •  बिटिया की नवीनतम फोटो( अनिवार्य)
    •  बिटिया और आवेदक की  एक साथ जॉइंट फोटो
    • निर्धारित किए गए प्रारूप में शपथ पत्र
    • कक्षा 9 वीं के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र( अनिवार्य)
    • आधार कार्ड (ऐच्छिक)
  • छठे चरण के लिए
    • बालिका की नवीनतम फोटो (अनिवार्य)
    • आवेदक और बालिका की  एक साथ जॉइंट फोटो
    • निर्धारित किए गए प्रारूप में शपथ पत्र
    • कक्षा 10वीं /12वीं की मार्कशीट( अनिवार्य)
    • संस्था की आईडी( अनिवार्य)
    • डिग्री/डिप्लोमा प्रवेश शुल्क रसीद( अनिवार्य)
    • आधार कार्ड

Kanya Sumangala Yojana Online Registration

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए कैसे करें आवेदन ?

 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना २०२३ के आधिकारिक वेबसाइट पर  जाना होगा।
  •  अब आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर Citizen Service Portal पर क्लिक करें।
  •  अब आपके सामने एक नए फॉर्म  का पेज खुल जाएगा,वहा जो भी जानकारी पूछी गई हो उसमें भरें।
  • आवेदन कर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम,आधार नंबर  आदि  जानकारियां भरनी होंगी।
  • पूरी फार्म को सावधानीपूर्वक भरने के बाद अब सब्मिट का बटन दबाएं।
  • आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा
  • दिए गए नंबर पर प्राप्त ओटीपी फॉर्म में भर कर सबमिट करें।
  • कुछ ही समय में आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  •  पोर्टल द्वारा आपको User ID और password जनरेट कर दिया जाएगा।
  • अब पोर्टल पर दोबारा लॉगिन करें और आवश्यक दस्तवेज को अपलोड करके सब्मिट पर क्लिक करे दें।

क्विक लिंक्स



Official WebsiteClick Here
Join Our Telegram GroupClick Here
  • Free Silai Machine Yojana Apply: फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 – ऐसे करें आवेदन हुआ शुरू

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है इसके अंतर्गत कन्याओं को अलग-अलग चरणों में कुल मिलाकर ₹15000 दिए जाते हैं जिससे जन्म के बाद बेटी को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके, जिससे बेटियों का समय होने पर स्कूल में एडमिशन हो सके तथा बेटा और बेटी के बीच से की खाई को कम किया जा सके इसके लिए सरकार ने इस योजना का शुरुआत किया है। इस योजना की मदद से सरकार लिंगानुपात को भी बैलेंस करने का प्रयास करेगी, इस योजना की मदद से भ्रूण हत्या को रोकने तथा बेटी को जन्म देने के लिए माता-पिता को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

 ➡ हम उम्मीद करते हैं दोस्तों के आज के लेख में आपको बहुत सारी जानकारियां मिली होगी।यदि इसी तरह आप किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं हम अगला लेख उस विषय पर लिखने का प्रयास करेंगे।

धन्यवाद

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ajit Kumar

मेरा नाम अजीत कुमार है (Digital Creator: Blogger | YouTuber (2 Lakh+ Sub.), founder and CEO:- Www.BiharHelp.iN ) और मैं बिहार का रहने वाला हूं | मेरा सिर्फ एक ही मकसद है | लोगों को इंटरनेट से संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराना 'धन्यवाद'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *