ITI Housekeeper Course: ITI Housekeeper एक non-engineering वोकेशनल कोर्स है, जो आपको इंजीनियर नहीं बनाता है, बल्कि किसी काम के लिए तैयार करता है। इस कोर्स को आप 10वीं पास करने के बाद कर सकते हैं। कुछ कॉलेज इससे 8वीं के बाद भी ऑफर करते हैं। इस कोर्स में छात्रों को सफ़ाई करने, चीज़ों का ध्यान रखने और साफ़-सफ़ाई (hygiene) से जुड़े काम सिखाए जाते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
अगर आप Housekeeping में एक छोटी अवधि वाला कोर्स ढूढ रहे हैं जो घर या दफ़्तर जैसी जगहों पर सफ़ाई करने और चीज़ों को सही जगह रखने की नौकरी लेने में मदद करे और साथ ही किसी के घर की देख-भाल के लिए प्रमाण दिलाता हो, तो ये कोर्स आपके लिए बेस्ट कोर्स हो सकता है।

इस कोर्स में आपको सफ़ाई करने के तरीक़े, कपड़े धोने (laundry) का काम कैसे सँभालें, और सुरक्षा के नियमों से जुड़ी सभी ज़रूरी बातें सिखाई जाती हैं। अगर आप ITI Housekeeper कोर्स करने का सोच रहे हैं, तो इस लेख में आपको कोर्स से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी। ITI Housekeeper कोर्स अलग-अलग प्रकार के होते हैं, तो पूरी जानकरी के लिए लेख को आख़िर तक ज़रूर पढ़ें।
Main Types of This Course
ITI में Housekeeper courses कई तरह के होते हैं। यह अलग-अलग इंस्टीट्यूट के हिसाब से अलग हो सकते हैं, इसके प्रकार ये हैं:
- Hospital Housekeeping Technician: इसमें अस्पतालों में सफ़ाई और बीमारियों के कीटाणुओं (infection) को रोकने पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है। जहाँ साफ़-सफ़ाई (hygiene) और स्वच्छता (sanitation) के लिए अच्छे स्किल वाले लोगों की ज़रूरत होती है।
- Housekeeper (General): इसमें आम साफ-सफ़ाई और चीज़ों का ध्यान रखने के बारे में सीखते हैं। जैसे होटल, दफ़्तर या दूसरी दुकानें और organization जैसी जगहों के लिए यह ठीक है।
- Domestic Housekeeping: इसमें घर के लिए सफ़ाई, चीज़ों को सही से रखना और कपड़े धोने के तरीक़े सिखाए जाते हैं। जो घरों की देख-भाल या छोटी रिहायशी (रहने वाली) जगहों के लिए सही है।
ITI Housekeeper Course – Overview
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
ITI Housekeeper |
|
Course Level |
Vocational Training (Certificate) |
|
Course Duration |
1 Year (2 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
10th Grade Pass (varies by institute) |
|
Minimum Marks Required |
Minimum 35%-50% Marks (varies by institute) |
|
Admission Process |
Merit-Based or Entrance Exam (varies by institute) |
|
Age Limit |
14 to 40 Years, Upper age limit depends on the state/institution |
|
Main Subjects |
Cleaning Techniques, Hygiene Management, Laundry Operations, Safety Standards |
|
Average Course Fees |
Govt. ITIs: ₹1,500 – ₹8,000 per year |
|
Average Starting Salary |
₹1.2 LPA – ₹3.0 LPA |
|
Top Job Profiles |
Housekeeper, Cleaning Supervisor, Laundry Assistant |
|
Top Recruiters |
Hotels, Hospitals, Corporate Offices, Residential Complexes |
Also Read…
- ISRO Internship 2025: Apply Online for Free Internship & Certificate | Eligibility, Duration & Last Date
- M.Tech in Artificial Intelligence (AI) Course Details 2025: Eligibility Criteria, Top Colleges, Fees, Scope & Career Options
- Complete Guide to ITI Bakery & Confectionery Course 2025: Duration, Eligibility, Fees, Syllabus, Career Scope & Job Opportunities
- B.A. (Hons.) in Sociology Course 2025 – Complete Guide on Eligibility, Syllabus, Fees, Admission & Career Opportunities
ITI Housekeeper Course क्या है?
ITI Housekeeper Course एक साल का वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस कोर्स को National Council for Vocational Training (NCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसमें छात्रों को सफाई के मेथड, हाइजीन प्रैक्टिसेज, लॉन्ड्री हैंडलिंग या क्लीनिंग और पर्यावरण को साफ़ रखने से जुड़ी सभी जरूरी स्किल्स सिखाई जाती हैं। साथ ही, Housekeeping में उपयोग होने वाली चीज़ों का इस्तेमाल, रखरखाव की प्रक्रियाएं और सेफ्टी नियमों की जानकारी दी जाती है।
इस कोर्स में आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को सिखाया जाता है, ताकि छात्र हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर या रखरखाव इंडस्ट्री में अच्छे से काम कर सकें। भारत में हाउसकीपिंग सेक्टर बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है, और इसकी मांग हमेशा ही बनी रहेगी। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप एक अच्छी जॉब ले सकते हैं या अपनी खुद की क्लीनिंग सर्विस शुरू कर सकते हैं।

ITI Housekeeper Course कैसे करें?
इस कोर्स में admission लेने के लिए ज्यादातर कॉलेज/संस्थानों में 10वीं या 8वीं के अंकों के आधार पर ही एडमिशन दी जाती है। और कुछ सरकारी और टॉप प्राइवेट ITI संस्थानों में राज्य-स्तरीय या कॉलेज-स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम हो सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे सरकारी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको 8वीं या 10वीं में अच्छे अंक से पास होना होगा। क्युकि टॉप ITI संस्थानों में admission लेने के लिए मेरिट लिस्ट नंबरों के हिसाब से बनती है।
Eligibility Criteria
ITI Housekeeper Course कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके पास ये जरुरी योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: इस Course में Admission लेने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं या 10वीं पास का सर्टिफिकट होना चाहिए।
न्यूनतम अंक: ज्यादातर संस्थानों में 8वीं या 10वीं में कम से कम 35%-50% अंक चाहिए। SC/ST/OBC वर्ग के लिए कुछ छूट हो सकती है। - आयु सीमा: एडमिशन के समय छात्रों की आयु 14 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- प्रवेश परीक्षा: भारत में कुछ संस्थानों के लिए ITICAT, DELHI ITI या अन्य राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाखिला होता है।
Admission Process
ITI Housekeeper Course में Admission लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले आपको अपने राज्य बोर्ड या कॉलेज के अनुसार प्रवेश परीक्षा (जैसे HP ITI, BCECEB – ITICAT) का आवेदन पत्र भरना होगा, अगर एडमिशन मेरिट बेस पर हो रही है, तो नंबरों के आधार पर कॉलेज का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो परीक्षा में शामिल हो।
- स्टेप 3: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 8वीं/10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है।
- स्टेप 4: दस्तावेज जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (8वीं/10वीं की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण) की जांच होगी।
- स्टेप 5: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको कॉलेज द्वारा निर्धारित फीस जमा करनी होगी। SC/ST/OBC और मेधावी छात्रों के लिए फीस में छूट या स्कॉलरशिप की सुविधा हो सकती है।
Top ITI Housekeeper Institutes in India with Duration (2025)
|
ITI / Institute |
Location |
Duration |
Eligibility |
|---|---|---|---|
|
Canacona Government Industrial Training Institute, South Goa |
Goa |
1 Year |
10th Pass |
|
Gujarat |
2 Semesters |
10th Pass |
|
|
Karnataka |
2 Semesters |
10th Pass |
|
|
Government Industrial Training Institute, Pathanamthitta (Kerala) |
Kerala |
2 Semesters |
8th/10th Pass |
|
West Bengal |
1 Year |
10th Pass |
|
|
Government Industrial Training Institute for Women, Kazhakuttom (Thiruvananthapuram, Kerala) |
Kerala |
2 Semesters |
10th Pass |
|
Mumbai |
2 Semesters |
10th Pass |
|
|
ITI Chandrapur, Osmanabad |
Maharashtra |
2 Semesters |
8th/10th Pass |
Fees Structure: Government and Private ITIs
|
College Type |
Annual Fees |
|---|---|
|
Government ITI |
₹1,500 – ₹8,000 per year |
|
Private ITI |
₹8,000 – ₹40,000 per year |
नोट: सरकारी ITI में फीस कम होती है और SC/ST/EWS वर्ग के लिए फीस ओर भी कम होती है और साथ में स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाती है। प्राइवेट ITI में फीस अधिक हो सकती है।

Course Duration and Pattern
यह एक साल का कोर्स है, जिसमें 2 सेमेस्टर शामिल हैं। हर 6 महीने के बाद सेमेस्टर खत्म होता है और परीक्षाएं होती हैं। इस कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह की पढ़ाई होती है। हर सेमेस्टर में 4-5 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल और असाइनमेंट भी शामिल हैं। कोर्स की परीक्षाएं अब ज्यादातर कॉलेज में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ही होती हैं। कोर्स के दौरान प्रैक्टिकल भी होते है।
ITI Housekeeper Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Introduction to Housekeeping, Cleaning Methods, Basic Hygiene, Equipment Handling |
Cleaning Practice, Tool Usage, Basic Laundry |
Simple Cleaning Routine Project |
|
1st Year |
Semester 2 |
Advanced Maintenance, Pest Control, Laundry Management, Employability Skills |
Simulation Cleaning, Pest Management, Decoration Tasks |
Mini Project on Hygiene Plan or Laundry Setup |
Career Options After ITI Housekeeper – Salary, Hiring, and Job Roles
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹1.2 LPA – ₹3.0 LPA |
Housekeeper, Assistant Cleaner, Laundry Operator |
|
Mid-Level |
₹3.0 LPA – ₹5.0 LPA |
Supervisor Housekeeper, Maintenance In-charge |
|
Senior-Level |
₹5.0 LPA – ₹8.0 LPA+ |
Housekeeping Manager, Trainer, Facility Coordinator |
Top Companies with Salary Range
-
₹1.2 LPA – ₹3.5 LPA (for freshers): Local Hotels, Hospitals, Corporate Firms, Cleaning Services
-
Premium Packages: Taj Hotels, ITC, Britannia Facilities, Local Chains like OYO or CleanPro
Top Job Profiles & Recruiters
|
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
|---|---|
|
Housekeeper |
Taj Hotels, Hospitals |
|
Cleaning Supervisor |
ITC, Corporate Offices |
|
Laundry Assistant |
Britannia, Residential Societies |
|
Maintenance Assistant |
Local Cleaning Firms, Food Outlets |
Higher Studies After ITI Housekeeper
-
Diploma in Housekeeping Management: 1-2 साल का डिप्लोमा, ITI पास छात्रों के लिए उपयुक्त।
-
CITS: क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग, ITI में इंस्ट्रक्टर बनने के लिए।
-
12वीं (NIOS): ITI के साथ NIOS से 12वीं करके B.Sc. in Hospitality में दाखिला।
-
Apprenticeship: 1-2 साल का प्रोग्राम, NAC सर्टिफिकेट के साथ।
-
Specialized Courses: एडवांस्ड हाइजीन, पेस्ट कंट्रोल या फैसिलिटी मैनेजमेंट में सर्टिफिकेशन।

ITI Housekeeper Course – FAQs
ITI Housekeeper का फुल फॉर्म क्या है?
ITI Housekeeper का फुल फॉर्म Industrial Training Institute Housekeeper है। यह 1 साल का व्यावसायिक कोर्स है, जिसमें सफाई, रखरखाव और हाइजीन की ट्रेनिंग दी जाती है।
ITI Housekeeper कोर्स के लिए योग्यता क्या है?
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 10वीं पास होना ज़रूरी है। कुछ संस्थान 35% से 50% तक न्यूनतम अंक भी मांग सकते हैं।
ITI Housekeeper कोर्स की फीस कितनी है?
अगर आप सरकारी ITI में एडमिशन लेते हैं तो फीस लगभग ₹1,500 से ₹8,000 सालाना तक होती है। वहीं प्राइवेट ITI में ये फीस ₹8,000 से ₹40,000 सालाना तक जा सकती है।
क्या 8वीं के बाद ITI Housekeeper कोर्स कर सकते हैं?
पहले कुछ जगहों पर 8वीं पास स्टूडेंट्स को भी एडमिशन मिल जाता था। लेकिन अब ज्यादातर ITI कॉलेज में 10वीं पास होना ज़रूरी कर दिया गया है।
ITI Housekeeper कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?
इस कोर्स में आपको कई तरह की स्किल्स सिखाई जाती हैं, जैसे: सफाई की तकनीकें, हाइजीन मैनेजमेंट, लॉन्ड्री और लिनेन ऑपरेशंस, उपकरणों का सही इस्तेमाल, सेफ्टी और हाइजीन स्टैंडर्ड्स
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
