JEE Main NTA Registration 2026 Session 2: Apply Online, Dates, Eligibility & Exam Details

JEE Main NTA Registration 2026 Session 2: अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या प्लानिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं और NIT, IIIT या IIT जैसे टॉप कॉलेजों में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि JEE Main 2026 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। पहला सत्र जनवरी 2026 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में होगा। JEE Main 2026 Session 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं, और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको JEE Main NTA Registration 2026 Session 2 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया आदि। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। साथ ही लेख के अंत में आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा, जिससे आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

JEE Main NTA Registration 2026 Session 2

JEE Main NTA Registration 2026 Session 2: Overview

विवरण
जानकारी
परीक्षा का नाम
JEE Main 2026 Session 2
आयोजित करने वाली संस्था
National Testing Agency (NTA)
परीक्षा स्तर
राष्ट्रीय स्तर
आवेदन माध्यम
ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि
01 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
25 फरवरी 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि
25 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट
Click Here

JEE Main NTA Registration 2026 Session 2 Starts

जो भी छात्र JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इससे जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उनका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा के दो पेपर के बारे में जानकारी दी गई है।

पेपर–1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग (B.E / B.Tech) के लिए होता है, जबकि पेपर–2 आर्किटेक्चर (B.Arch) और प्लानिंग (B.Planning) के लिए आयोजित किया जाता है। इन दोनों पेपरों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो 12वीं के बाद इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या प्लानिंग में पढ़ाई करना चाहते हैं और NIT, IIIT जैसे अच्छे कॉलेजों में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं। बेहतर रैंक हासिल करने वाले छात्रों को JEE Advanced में शामिल होने का अवसर भी मिलता है।

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा और आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे इस लेख में विस्तार से दी गई है।

JEE Main NTA Registration 2026 Session 2: Important Dates

Registration Start
1 February 2026
Registration Last Date
25 February 2026
JEE Main Session 2 Exam
2 to 9 April 2026

JEE Main NTA Registration 2026 Session 2 Eligibility Criteria

आयु मानदंड (Age Criteria)

JEE (Main) 2026 Session 2 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2024, 2025 में 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास की है अथवा 2026 में परीक्षा दे रहे हैं, वे अपनी आयु की परवाह किए बिना JEE Main 2026 में शामिल हो सकते हैं।

मान्य योग्यता परीक्षाओं की सूची (Qualifying Examination – QE)

  • JEE Main 2026 Session 2 के लिए निम्नलिखित परीक्षाएं मान्य हैं:
    • किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित 10+2 प्रणाली की अंतिम परीक्षा।
    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट या दो वर्षीय प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा।
    • नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के जॉइंट सर्विसेज विंग का दो वर्षीय कोर्स की अंतिम परीक्षा।
    • NIOS द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (कम से कम 5 विषयों के साथ)।
    • भारत या विदेश के किसी पब्लिक स्कूल/बोर्ड/विश्वविद्यालय की वह परीक्षा, जिसे AIU द्वारा 10+2 के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो।
    • हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (वोकेशनल) परीक्षा।
    • AICTE या राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त कम से कम 3 वर्ष की डिप्लोमा परीक्षा।
    • GCE (लंदन/कैम्ब्रिज/श्रीलंका) की एडवांस (A) लेवल परीक्षा।
    • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा या इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) डिप्लोमा।
    • जिन उम्मीदवारों ने भारत के बाहर या ऊपर सूचीबद्ध बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से 12वीं पास की है, उन्हें AIU से समकक्षता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
    • यदि 12वीं परीक्षा पब्लिक परीक्षा नहीं है, तो उम्मीदवार को पहले कम से कम एक पब्लिक (बोर्ड/प्री-यूनिवर्सिटी) परीक्षा पास की होनी चाहिए।
    • बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन (BOSSE), सिक्किम द्वारा आयोजित परीक्षा।

JEE Main Session 2: Application Fee

Category
Fee in India Fee Outside India
General Male (Paper 1/2A/2B)
1000 5000
General Female (Paper 1/2A/2B)
800 4000
Gen-EWS/OBC-NCL Male (Paper 1/2A/2B)
900 4500
Gen-EWS/OBC-NCL Female (Paper 1/2A/2B)
800 4000
SC/ST/PwD Male/Female (Paper 1/2A/2B)
500 2500
Third Gender (Paper 1/2A/2B)
500 3000
Combined Papers (General Male)
2000 10000
Combined Papers (General Female)
1600 8000
Combined Papers (Gen-EWS/OBC Male)
2000 10000
Combined Papers (Gen-EWS/OBC Female)
1600 8000
Combined Papers (SC/ST/PwD Male/Female)
1000 5000
Combined Papers (Third Gender)
1000 5000

JEE Main Session 2: Exam Pattern

JEE Main Session 2 की परीक्षा CBT मोड में होगी और हिंदी/अंग्रेजी/गुजराती/असमिया/बंगाली/कन्नड़/मलयालम/मराठी/ओडिया/पंजाबी/तमिल/तेलुगु/उर्दू जैसी भाषाओं में होगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी एक गलत MCQs पर -1 नंबर और न्यूमेरिकल पर भी -1 कटेगा।

Paper 1: B.E./B.Tech

Subject
Questions (A/B) Marks
Mathematics
20 MCQ + 5 Numerical 100
Physics
20 MCQ + 5 Numerical 100
Chemistry
20 MCQ + 5 Numerical 100
Total
75 300

Paper 2A: B.Arch

Subject
Questions (A/B) Marks
Mathematics
20 MCQ + 5 Numerical 100
Aptitude Test 50 MCQ 200
Drawing Test 2 Questions 100
Total
77 400

Paper 2B: B.Planning

Subject
Questions (A/B) Marks
Mathematics
20 MCQ + 5 Numerical 100
Aptitude Test 50 MCQ 200
Planning Questions 25 MCQ 100
Total
100 400

नोट: टाइम: 3 घंटे (PwD को 1 घंटा एक्स्ट्रा)।

How to Apply for JEE Main Session 2

JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएँ।

JEE Main NTA Registration 2026 Session 2: Overview

  • होमपेज पर दिए गए Navbar में “EXAMS” विकल्प पर क्लिक करें।

  • खुलने वाले Popup में “Joint Entrance Examination” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ INTRODUCTION के नीचे “Candidate Activity” सेक्शन में जाकर “Registration for JEE (Main) – 2026 Session 2” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नई वेबसाइट खुलेगी, यहाँ “Register yourself for the above-mentioned examination” के नीचे “New Registration” पर क्लिक करें।

  • अगले पेज पर दी गई जानकारी पढ़ें, Declaration पर टिक करें और “Click Here to Proceed” पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें, मोबाइल नंबर और ईमेल ID को वेरीफाई करें तथा पासवर्ड बनाएं।

  • सभी विवरण सही-सही भरने के बाद अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आपको Registration Number और Password प्राप्त होगा।
  • अब नीचे दिए गए “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें या होमपेज पर जाकर “Already Registered Candidate” से लॉगिन करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें और पेपर का चयन करें (Paper 1, 2A, 2B या Combo)।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:
    • फोटो: 10 KB – 200 KB (JPG/JPEG)
    • हस्ताक्षर: 10 KB – 50 KB (JPG/JPEG)
    • यदि लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट / PwD / PwBD / Result Awaited सर्टिफिकेट: 50 KB – 300 KB (PDF)
  • इसके बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के जरिए जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • अंत में सभी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें, फॉर्म सबमिट करें और अंतिम प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Links

Direct Apply
Click Here
Official Website
Click Here
Direct Link To Download Official Notification
Download Now
Information Bulletin PDF
Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link
Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs

Q1. JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

JEE Main 2026 Session 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।

Q2. JEE Main 2026 का फॉर्म कहाँ से भरें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. क्या JEE Main 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, JEE Main 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ajit Kumar

अजीत कुमार
Digital Creator | Blogger | YouTuber
Founder & CEO: BiharHelp.in

मैं बिहार का रहने वाला एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ। मैंने BiharHelp.in की स्थापना की, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, नौकरियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। मेरा लक्ष्य हर व्यक्ति तक डिजिटल संसाधनों की पहुँच बनाना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और आगे बढ़ सकें।

मुझे खुशी है कि मैं अपने काम के जरिए बिहार और देश के विकास में योगदान दे पा रहा हूँ।

धन्यवाद! 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *