ITI Bakery & Confectionery Course: यह एक non-engineering वोकेशनल कोर्स है, जिसे आप 10वीं के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स एक छोटी अवधि का कोर्स है, पर बेकिंग और स्वीट्स बनाने के लिए बहुत फायदेमंद कोर्स हो सकता है। यह कोर्स छात्रों के लिए बनाया गया है, जो ब्रेड, केक, पेस्ट्री और कन्फेक्शनरी आइटम्स बनाने में रूचि रखते हैं, और इसमें ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

कुछ कॉलेज/संस्थानों में इस कोर्स को ITI in Baker & Confectioner नाम से भी पढ़ाया जाता है। अगर आप भी 10वीं के बाद इस कोर्स को करने का सोच रहे हैं, और आपकी रुचि भी बेकरी प्रोडक्ट्स, स्वीट ट्रीटमेंट्स, या फूड प्रोडक्शन से जुड़ी चीजों को बनाने में है, तो यह कोर्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इस कोर्स में आपको बेकिंग टेक्नीक्स, कन्फेक्शनरी आर्ट और फूड सेफ्टी से जुड़ी सभी जरूरी स्किल्स को सिखाया जाता है। अगर आप भी ITI Bakery & Confectionery कोर्स करने का सोच रहे हैं, तो इस लेख में आपको कोर्स से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी मिलेगी, इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
ITI Bakery & Confectionery Course – Overview
| Parameter | Course Details |
|---|---|
| Course Name | ITI Bakery & Confectionery |
| Course Level | Vocational Training (Certificate) |
| Course Duration | 1 Year (2 Semesters) |
| Minimum Eligibility | 10th Grade Pass (varies by institute) |
| Minimum Marks Required | Minimum 35%-50% Marks (varies by institute) |
| Admission Process | Merit-Based or Entrance Exam (varies by institute) |
| Age Limit | 14 to 40 Years, Upper age limit depends on the state/institution |
| Main Subjects | Baking Techniques, Confectionery Arts, Food Hygiene, Ingredients Knowledge |
| Average Course Fees |
|
| Average Starting Salary | ₹1.2 LPA – ₹3.0 LPA |
| Top Job Profiles | Baker, Pastry Chef, Confectioner, Bakery Assistant |
| Top Recruiters | Hotels, Bakeries, Confectionery Shops, Food Chains |
Also Read…
- Free AI Courses With Certificates In 2025: गूगल दे रहा है घर बैठे बिलकुल फ्री मे टॉप 8 AI कोर्सेज करना का मौका, मिलेगें सर्टिफिकेट के साथ हाई सैलरी जॉब?
- Complete Guide to B.A. (Hons.) in Geography Course 2025: Eligibility, Admission Process, Top Colleges & Salary
- B.Des in Product Design: A Powerful Guide to an Exciting Career, Eligibility, Salary, Colleges
- LIC AAO Previous Year Cut-Off (2019–2023) & Expected Cut-Off 2025: Detailed Analysis and Future Projections
- B.Voc. in Hotel Management and Catering Science Course: Eligibility, Fees, Scope, Salary, Syllabus & Jobs – Complete Course Guide 2025
ITI Bakery & Confectionery Course क्या है?
ITI Bakery & Confectionery कोर्स 1 साल का वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस कोर्स को National Council for Vocational Training (NCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसमें छात्रों को ब्रेड बेकिंग, केक मेकिंग, पेस्ट्री और कन्फेक्शनरी आइटम्स बनाना और इनसे जुड़ी सभी जरूरी स्किल्स सिखाई जाती हैं। साथ ही बेकिंग में यूज़ होने वाले टूल्स का इस्तेमाल, इंग्रीडिएंट्स का एनालिसिस, स्वीट प्रोडक्शन और फूड हाइजीन की बेसिक जानकारी दी जाती है।
इस कोर्स में आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को सिखाया जाता है, ताकि छात्र बेकरी और फूड इंडस्ट्री में अच्छे से काम कर सकें। भारत में बेकरी सेक्टर पहले से ही फैला हुआ सेक्टर रहा है, मतलब इस सेक्टर की डिमांड कभी कम नहीं हुई है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप एक अच्छी जॉब ले सकते हैं, या फिर खुद का अपना बेकरी शॉप या कन्फेक्शनरी यूनिट शुरू कर सकते हैं।

10वीं के बाद ITI Bakery & Confectionery Course कैसे करें?
इस कोर्स में admission लेने के लिए ज्यादातर कॉलेज/संस्थानों में 10वीं के अंकों के आधार पर ही एडमिशन दी जाती है। और कुछ सरकारी और टॉप प्राइवेट ITI संस्थानों में राज्य-स्तरीय या कॉलेज-स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम को पास करना होता है। अगर आप किसी अच्छे सरकारी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको 10वीं या एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक से पास होना होगा। क्युकि टॉप ITI संस्थानों में admission लेने के लिए मेरिट लिस्ट नंबरों के हिसाब से बनती है।
Eligibility Criteria
ITI Bakery & Confectionery Course कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके पास ये जरुरी योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: इस Course में Admission लेने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकट होना चाहिए।
न्यूनतम अंक: ज्यादातर संस्थानों में 10वीं में कम से कम 35%-50% अंक चाहिए। SC/ST/OBC वर्ग के लिए कुछ छूट हो सकती है। - आयु सीमा: एडमिशन के समय छात्रों की आयु 14 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- प्रवेश परीक्षा: भारत में कुछ संस्थानों के लिए ITICAT, DELHI ITI या अन्य राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाखिला होता है।
Admission Process
ITI Bakery & Confectionery Course में Admission लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले आपको अपने राज्य बोर्ड या कॉलेज के अनुसार प्रवेश परीक्षा (जैसे HP ITI, BCECEB – ITICAT) का आवेदन पत्र भरना होगा, अगर एडमिशन मेरिट बेस पर हो रही है, तो नंबरों के आधार पर कॉलेज का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो परीक्षा में शामिल हो।
- स्टेप 3: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है।
- स्टेप 4: दस्तावेज जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (10वीं की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण) की जांच होगी।
- स्टेप 5: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको कॉलेज द्वारा निर्धारित फीस जमा करनी होगी। SC/ST/OBC और मेधावी छात्रों के लिए फीस में छूट या स्कॉलरशिप की सुविधा हो सकती है।
Top ITI Bakery & Confectionery Institutes in India with Duration (2025)
| ITI / Institute | Location | Duration | Eligibility |
|---|---|---|---|
| Govt. ITI, Bhokardan (Jalna) | Maharashtra | 1 Year | 10th Pass |
| Govt. ITI, Surat | Gujarat (Surat) | 2 Semesters | 10th Pass |
| Govt. ITI, Lucknow | Uttar Pradesh (Lucknow) | 2 Semesters | 10th Pass |
| Govt. ITI for Women, Kollam | Kerala | 2 Semesters | 10th Pass |
| ITI Anandapur, Kendujha | Orissa | 1 Year | 10th Pass |
| ITI Madhupatna, Cuttack | Orissa | 2 Semesters | 10th Pass |
| Govt. ITI, Agra | Uttar Pradesh (Agra) | 2 Semesters | 10th Pass |
| ITI Chandrapur, Osmanabad | Maharashtra | 2 Semesters | 10th Pass |

Fees Structure: Government and Private ITIs
| College Type | Annual Fees |
|---|---|
| Government ITI | ₹1,500 – ₹8,000 per year |
| Private ITI | ₹8,000 – ₹40,000 per year |
नोट: सरकारी ITI में फीस कम होती है और SC/ST/EWS वर्ग के लिए फीस ओर भी कम होती है और साथ में स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाती है। प्राइवेट ITI में फीस अधिक हो सकती है।
Course Duration and Pattern
यह एक साल का कोर्स है, जिसमें 2 सेमेस्टर शामिल हैं। हर 6 महीने के बाद सेमेस्टर खत्म होता है और परीक्षाएं होती हैं। इस कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह की पढ़ाई होती है। हर सेमेस्टर में 4-5 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल और असाइनमेंट भी शामिल हैं। कोर्स की परीक्षाएं अब ज्यादातर कॉलेज में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ही होती हैं। कोर्स के दौरान प्रैक्टिकल भी होते है।
ITI Bakery & Confectionery Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
| Year | Semester | Subjects | Practical | Project Work |
|---|---|---|---|---|
| 1st Year | Semester 1 | Introduction to Bakery, Ingredients Knowledge, Basic Baking Techniques, Food Safety & Hygiene | Bread Making, Tool Handling, Basic Cakes | Simple Bread Recipe Project |
| 1st Year | Semester 2 | Advanced Confectionery, Pastry Arts, Decoration & Icing, Employability Skills | Cake Decoration, Pastry Preparation, Simulation Baking | Mini Project on Pastry Design or Chocolate Making |
Career Options After ITI Bakery & Confectionery – Salary, Hiring, and Job Roles
| Level | Salary Range (Per Annum) | Job Roles |
|---|---|---|
| Entry-Level | ₹1.2 LPA – ₹3.0 LPA | Baker, Pastry Assistant, Confectioner |
| Mid-Level | ₹3.0 LPA – ₹5.0 LPA | Pastry Chef, Bakery Supervisor, Sweet Maker |
| Senior-Level | ₹5.0 LPA – ₹8.0 LPA+ | Bakery Manager, Trainer, Product Developer |
Top Companies with Salary Range
- ₹1.2 LPA – ₹3.5 LPA (for freshers): Local Bakeries, Hotel Chains, Confectionery Stores, Food Outlets
- Premium Packages: Monginis, Britannia, ITC Hotels, Local Chains like Birdy’s or Upper Crust
Top Job Profiles & Recruiters
| Top Job Profiles | Top Recruiters |
|---|---|
| Baker | ITC Hotels, Local Bakeries |
| Pastry Chef | Taj Hotels, Sweet Shops |
| Confectioner | Britannia, Confectionery Brands |
| Bakery Assistant | Monginis, Food Chains |
Higher Studies After ITI Bakery & Confectionery
- Diploma in Bakery & Pastry: 1-2 साल का डिप्लोमा, ITI पास छात्रों के लिए एंट्री।
- CITS: क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग, ITI में ट्रेनर बनने के लिए।
- 12वीं (NIOS): ITI के साथ NIOS से 12वीं करके B.Sc. in Culinary Arts में दाखिला।
- Apprenticeship: 1-2 साल का प्रोग्राम, NAC सर्टिफिकेट के साथ।
- Specialized Courses: एडवांस्ड बेकिंग, चॉकलेट मेकिंग, या पेस्ट्री आर्ट में सर्टिफिकेशन।

ITI Bakery & Confectionery Course – FAQs
ITI Bakery & Confectionery का फुल फॉर्म क्या है?
ITI Bakery & Confectionery का फुल फॉर्म Industrial Training Institute Bakery & Confectionery है। यह 1 साल का व्यावसायिक कोर्स है, जिसमें बेकिंग, पेस्ट्री और कन्फेक्शनरी की ट्रेनिंग दी जाती है।
ITI Bakery & Confectionery कोर्स के लिए योग्यता क्या है?
10वीं पास जरूरी, कुछ जगहों पर 35%-50% मार्क्स, संस्थान पर निर्भर।
ITI Bakery & Confectionery कोर्स की फीस कितनी है?
सरकारी ITI में ₹1,500 से ₹8,000 सालाना, प्राइवेट में ₹8,000 से ₹40,000 तक।
क्या 8वीं के बाद ITI Bakery & Confectionery कोर्स कर सकते हैं?
पहले कुछ जगहों पर 8वीं पास को एडमिशन मिलता था, लेकिन अब ज्यादातर 10वीं पास ही जरूरी है।
ITI Bakery & Confectionery कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?
बेकिंग टेक्नीक्स, कन्फेक्शनरी आर्ट, इंग्रीडिएंट्स हैंडलिंग, फूड हाइजीन और डेकोरेशन सिखाया जाता है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
