History कैसे याद करें? – History Kaise Yaad Kare

History Kaise Yaad Kare: छात्रों के लिए इतिहास बेहद ही गंभीर विषय है। क्‍यों‍कि बहुत सारे छात्रों को लगता है कि इतिहास को याद करना बेहद की कठिन काम है। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि History कैसे याद करें तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए।

BiharHelp App

अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि History Kaise Yaad Kare साथ ही इतिहास को याद करने के अच्‍छे तरीके बताएंगे। जिनकी मदद से आप आसानी से इतिहास को याद कर सकेंगे। साथ ही जान सकेंगे कि वो कौन से तरीके हैं जिनकी मदद से आप आसानी से इतिहास को याद कर सकेंगे।

History कैसे याद करें?

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इतिहास क्‍या होता है?

History कैसे याद करें इसके बारे में हम आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि इतिहास क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें इतिहास एक ऐसा विषय है जिसके अंदर इतिहास से जुड़ी घटनाओं के बारे में वर्णन किया गया होता है।

यह एक ऐसा विषय है जो अक्‍सर छात्रों को पढ़ने में सबसे कठिन लगता है। क्‍योंकि इसके अंदर केवल और केवल याद करना होता है। अगर आप सभी चीजों को सिलसिलेवार तरीके से याद कर लेते हैं तो इतिहास को लेकर आपकी समझ मजबूत हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:

इतिहास याद करने में कठिनाई क्‍यों होती है?

History Kaise Yaad Kare के बारे में आप शायद सोच रहे हों कि आखिर इतिहास को याद करने में हमें इतनी ज्‍यादा कठिनाई क्‍यों होती है। तो हम आपको बता दें कि इतिहास एक ऐसा विषय है जो कि आप केवल पढ़ने भर से याद नहीं कर सकते हैं।

इसके लिए आपको समझना होगा कि आखिर इतिहास को कैसे याद किया जा सकता है। इसलिए जबतक आप उस तरीके को नहीं समझ पाएंगे तबतक आपको कभी इतिहास याद नहीं होगा। इसलिए History Kaise Yaad Kare में आपको याद करने का तरीका समझना सबसे अहम है।

History कैसे याद करें?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि History कैसे याद करें। इसमें हम आपको कई ऐेसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से इतिहास को याद कर सकते हैं। साथ ही अपनी समझ को और ज्‍यादा बढ़ा सकते हैं।

सही किताब खरीदें

History कैसे याद करें में सबसे पहले हम आपको कहना चाहेंगे कि आप इतिहास की सही किताब खरीदें। क्‍यों‍कि वैसे तो इतिहास की कई सारी किताब होती हैं। लेकिन यह कहना कि हर किताब से आप आसानी से इतिहास को याद कर सकते हैं। यह काफी गलत होगा।

इसलिए हमेशा आप एक ऐसी किताब खरीदें। जिसके अंदर इतिहास की सभी जानकारियों को दिया गया हो। साथ ही जानकारी को इस तरीके से दिया गया हो जिससे आप उसे बेहद ही आसान तरीके से याद कर सकते हों। क्‍योंकि इतिहास को याद करने में हमेशा तरीका सबसे बेहद महत्‍वपूर्ण होता है।

सही भाषा कि किताब खरीदें

History Kaise Padhe में एक और तरीका सबसे अहम है कि आपको चाहिए कि आप सही भाषा कि किताब खरीदें। क्‍योंकि अगर आप गलत भाषा कि किताब खरीद लेते हैं तो आपको आगे चलकर काफी समस्‍या होती है। क्‍योंकि गलत भाषा कि किताब को पढ़ना काफी कठिन हो जाता है।

इसलिए हमेशा इस बात पर जरूर ध्‍यान दें कि आप जिस भाषा कि किताब आप खरीद रहे हैं। क्‍या वो वाकई आपकी समझ में आ जाएगी। क्‍योंकि आज के समय में बाजार में हर भाषा कि किताब आपको आसानी से मिल जाएगी। इसलिए हमेशा उसी भाषा में किताब खरीदें जो कि आपको सही से समझ आए।

History कैसे याद करें

Topic Wise पढ़ाई करें

अगर आपने अभी तक इतिहास को नहीं पढ़ा है तो हम आपको बता दें कि इतिहास काफी बड़ा है। इतिहास को कई भागों में बाटां गया है। इसलिए आपको हमेशा इतिहास की घटनाओं को टॉपिक वाइज (Topic Wise) पढ़ना चाहिए। क्‍योंकि अगर आप पूरे इतिहास को मिक्‍स करके पढ़ेंगे तो यकीन मानिए आप कुछ भी नहीं पढ़ सकेंगे।

इसलिए किताब से टॉपिक और साल छांट लीजिए। जब आप वो छांट लेंगे तो आपको समझ आ जाएगा कि आपको कौन सा टॉपिक पहले पढ़ना चाहिए और कौन सा बाद में। इसके बाद आप उसी हिसाब से हर टॉपिक को कवर कीजिए।

ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण टॉपिक पहले पढ़ें

History कैसे याद करें में एक और तरीका सबसे अहम हो सकता है। क्‍योंकि अगर आप इतिहास को पूरा याद करेंगे तो शायद आपको काफी लंबा समय लग जाएगा। इसलिए आपको चाहिए कि आप पहले उन टॉपिक को याद कर लें। जो परीक्षा में ज्‍यादा पूछा जाता है।

इसके लिए आपको चाहिए कि आप परीक्षा के पिछले सालों के अंदर जो भी प्रश्‍न आए हैं उन्‍हें निकाल लीजिए। इसके बाद ये देख लीजिए कि किस टॉपिक से कितने प्रश्‍न आएं हैं। इसके बाद देखिए कि सबसे ज्‍यादा प्रश्‍न किस टॉपिक से आए हैं। उन सबकी एक लिस्‍ट बना लीजिए।

बोल बोलकर पढ़ाई करें

अगर आपकी काफी कोशिश के बाद भी इतिहास याद नहीं होता है तो आपको चाहिए कि आप बोल बोलकर याद करें। इसके लिए आपको किताब को उठाना होगा और जोर जोर से पढ़ना होगा। History कैसे याद करें में अगर आप ये तरीका अपनाएंगे तो ज्‍यादा सही होगा।

इस तरीके से जब आप पढ़ेंगे तो आप देखेंगे कि आपको नींद भी नहीं आएगी। साथ ही आप जो कुछ भी पढ़ेंगे वो काफी आसानी से याद भी हो जाएगा। क्‍योंकि इस तरह से अगर आप कोई भी चीज याद करेंगे तो उसे जल्‍दी नहीं भूलते हैं।

History कैसे याद करें

नोट्स बनाकर पढ़ाई करें

History कैसे याद करें में आपको चाहिए कि आप जब भी कोई टॉपिक पढ़ें तो उसके साथ साथ उसके नोट्स बनाते चलें। इससे जब आप उस टॉपिक को दोबारा पढ़ेंगे तो आप देखेंगे कि दोबारा पढ़ने में आपको बेहद कम समय लगा है।

ध्‍यान इस बात का रखिए कि आपको नोट्स में केवल किसी महत्‍वपूर्ण इंसान का नाम, इतिहास की कोई घटना साल के साथ लिखनी होगी। जो कि आपके आगे चलकर काम आएगी। क्‍योंकि इतिहास को जब भी हम याद करने बैठते हैं तो देखते हैं उसमें साल और नाम सबसे महत्‍वपूर्ण हैं।

भूलने वाली चीजें अलग से लिखें

History कैसे याद करें में आपने देखा होगा कि कई चीजें ऐसी होती हैं जो कि आप बार बार भूल जाते हैं। आपको चाहिए कि आप ऐसी चीजों को अलग से लिख लें। ता‍कि जब भी आपको मौका मिले आप उन्‍हें बार बार पढ़ सकें।

क्‍योंकि ऐसा बेहद ही कम देखा जाता है आप एक साथ सारा इतिहास भूल जाते हों। इसलिए अगर आप उन टॉपिक को अपने नोट्स के अंदर लिख लेंगे। तो आपको याद करने में काफी आसानी रहेगी।

History कैसे याद करें

हर हप्‍ते रिवाइज करें

इसके बाद आपको चाहिए कि आपने किताब से जो कुछ भी पढ़ा है उसे हर हप्‍ते रिवाइज करें। क्‍योंकि अगर आप रिवाइज नहीं करेंगे तो आप देखेंगे आप आगे आगे का तो पढ़ते जाएंगे लेकिन पीछे का सब भूलते जाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप सबकुछ रिवाइज करते चलें। जिससे आपको सबकुछ आसानी से याद हो सके।

रोज थोड़ा थोड़ा पढ़ें

कई छात्र ऐसे होते हैं जो कि सोचते हैं कि एक ही दिन में सबकुछ याद कर लेंगे। इसके लिए वो दिन में कई कई घंटे पढ़ना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसी गलती नहीं करनी है। आपको हमेशा चाहिए कि आप हमेशा थोड़ा थोड़ा पढ़ें।

साथ ही कोशिश करें कि रोजाना जो कुछ भी पढ़ें उसे याद करते हुए चलें। जिससे आपको आगे चलकर किसी भी तरह की समस्‍या ना हो। क्‍योंकि इतिहास में सबसे बड़ी समस्‍या ये रहती है कि आप समय के साथ चीजों को भूलने लगते हैं। जिससे आपके एग्‍जाम में अच्‍छे नंबर नहीं आ पाते हैं।

History कैसे याद करें

पढ़ाई में वीडियो की मदद लें

History कैसे याद करें में एक अच्‍छा तरीका ये भी हो सकता है कि आप इंटरनेट पर वीडियो देख लें। इंटरनेट पर आपको इतिहास के हर टॉपिक की वीडियो आसानी से मिल जाएगी। इसलिए आपको चाहिए कि आप वीडियो को देखकर आसानी से इतिहास को समझ लें।

क्‍योंकि इतिहास एक ऐसा विषय है जिसे अगर आप बिना समझे सीधा याद करने बैठेंगे तो आपको कुछ भी याद नहीं होगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले हर घटना को समझ लें। इसके बाद आप उसे याद करने की कोशिश करें।

सुबह सुबह याद करें

कई छात्रों को History कैसे याद करें में समस्‍या ये रहती है कि जब भी वो इतिहास को याद करने बैठते हैं तो उनहें नींद आने लगती है। लेकिन आपको ये गलती नहीं करनी है। वरना जब भी आप पढ़ने बैठेंगे तो आपको भी नींद आने लगेगी।

आपको हमेशा सुबह सुबह जब भी आप उठें तो आपको चाहिए कि आप सबसे पहले इतिहास ही पढ़ें। इससे आपकी नींद आने की समस्‍या का समाधान हो जाएगा। साथ ही आप लंबे समय तक इतिहास को पढ़ भी सकेंगे। क्‍योंकि अक्‍सर रात को सोने के समय इतिहास पढ़ने से नींद की समस्‍या रहती है।

इतिहास पढ़ते समय ध्‍यान रखने वाली बातें?

History कैसे याद करें में सबकुछ जानने के बाद भी कुछ छात्र गलतियां कर देते हैं। इसलिए आइए एक बार हम आपको उन गलतियों के बारे में जानकारी देते हैं।

  • इतिहास अपने आप में एक कहानी है। इसलिए हमेशा इसे कहानी की तरह ही समझने की कोशिश करें।
  • इतिहास को कभी भी बोझ ना समझते हुए दिल खोलकर पढ़ें। इससे आपके मन में इसके प्रति रूचि बढ़ेगी।
  • इतिहास को पढ़ते समय हमेशा नोट्स बनाते चलें। ताकि आपको किसी भी तरह की समस्‍या ना हो।
  • इतिहास को सीधा पढ़ने की बजाय हमेशा पुराने पेपरों का अध्‍यन्‍न करते हुए पढ़ें।
  • इतिहास बहुत लंबा और गहरा है। इसलिए हमेशा इतिहास को परीक्षा के हिसाब से ही पढ़ें।
  • अगर आपको ज्‍यादा समस्‍या होती है तो हमेशा किसी कोचिंग सेंटर के साथ जुड़कर इतिहास को पढ़ें।

FAQ

इतिहास को पढ़ने का सही तरीका?

इतिहास को पढ़ने का सही तरीका ये है कि आप इतिहास की घटनाओं को समझते हुए पढें।

इतिहास को कितने दिन में याद किया जा सकता है?

वैसे तो इतिहास को आप 6 महीने में आसानी से याद कर सकते हैं। लेकिन यह बात हर इंसान पर अलग अलग तरह से लागू होती है।

इतिहास की अच्‍छी किताबें कौन सी हैं?

इतिहास की सभी किताबें अच्‍छी हैं। ये बात इस बात पर निर्भर करती है कि आपको किस किताब से बेहतर तरीके से समझ आता है।

इतिहास पढ़ते समय नींद क्‍यों आती है?

इतिहास पढ़ते समय हमें नींद इसलिए आती है क्‍यों‍कि इतिहास काफी बोरिंग विषय है। इसलिए इसे पढ़ते समय हमें नींद आ जाती है।

निष्‍कर्ष

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि History कैसे याद करें। अगर आप इन बातों को समझ जाते हैं कि इतिहास को कैसे पढ़ें तो यकीन मानिए इसके बाद आपको हर बात चुटकी में होगी याद। क्‍यों‍कि इतिहास को पढ़ना इतना कठिन नहीं है। बस जरूरत इस बात की है कि उसे पढ़ने का तरीका आपने क्‍या अपनाया है।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Rohitkumaryadavv

Rohit is a focused and reliable writer at BiharHelp who specializes in sharing detailed updates on government schemes, job notifications, exam results, and admit card releases. He takes care to present information clearly and accurately, making it easy for readers to understand and act on important announcements. Rohit’s goal is to help job seekers and students stay informed and prepared for every opportunity. If you have any questions or need further details, feel free to leave a comment — Rohit is always ready to assist you promptly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *