GPSC Deputy Section Officer Recruitment 2025:- गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने हाल ही में नायब सेक्शन अधिकारी एवं नायब मामलतदार (वर्ग-3) के कुल 102 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 08/2025-26 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती मुख्यतः गुजरात सचिवालय, गुजरात विधानसभा एवं GPSC कार्यालयों के अंतर्गत की जा रही है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 09 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहने वाली है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

अतः हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हे भर्ती के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि से पहले GPSC Recruitment Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://gpsc-ojas.gujarat.gov.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
परंतु अगर आपको भर्ती के तहत अपना आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी नहीं है तो आप आज के हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं क्योंकि आज के अपने इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करने वाले हैं।
GPSC Deputy Section Officer Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | GPSC Deputy Section Officer Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Gujarat Public Service Commission (GPSC) |
Post Name | GPSC Deputy Section Officer / Deputy Mamlatdar Class-3 |
Total Post | 102 |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | Eligible Candidates from Gujarat State can apply in all category, and other state candidates can only apply in the unreserved category (reservation rules may not apply) |
Online Registration Begins | 25 June 2025 (13:00 hrs) |
Last Date for Online Registration | 09 July 2025 (23:59 hrs) |
Official Notification | GPSC Deputy Section Officer Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://gpsc.gujarat.gov.in/ |
GPSC Deputy Section Officer Vacancy Online Form 2025
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने विज्ञापन संख्या 08/2025-26 के तहत Deputy Section Officer और Deputy Mamlatdar के पदों पर बम्पर भर्ती करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत Deputy Section Officer और Deputy Mamlatdar के कुल 102 रिक्त पदों के लिए गुजरात राज्य के योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती के तहत पात्र उम्मीदवारों की तीन श्रेणियों के अंतर्गत नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें 92 पद सचिवालय विभाग, 9 पद GPSC और 1 पद विधानसभा विभाग के शामिल हैं। इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकार द्वारा निर्धारित सीमा तक आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की गई है। इसके अलावा भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन और गुजराती एवं हिन्दी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन मुख्यतः दो चरणों में सम्पन्न की जाएगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल होगी। भर्ती के तहत चयन के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जो कुल 200 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा जो चार भागों में आयोजित की जाएगी, जिसमें गुजराती भाषा, अंग्रेजी भाषा, सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2 शामिल होंगे। इस परीक्षा का प्रत्येक भाग 100 अंकों का होगा और केवल अंग्रेजी भाग को छोड़कर सभी भागों का माध्यम गुजराती भाषा होगी। इस परीक्षा के तहत सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम रूप से नियुक्त किया जाएगा।
इसके बाद भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनकी सेवा के प्रारम्भिक पांच वर्षों तक ₹49,600/- का फिक्स वेतन प्रदान किया जाएगा और इन पाँच वर्षों के पूरा होने के बाद उन्हें पे लेवल लेवल-7 के तहत ₹39,900 – ₹1,26,600 तक मासिक वेतन पर नियुक्त किया जाएगा।
GPSC Deputy Section Officer Vacancy 2025 Post Details
Post Name | Total Posts | Reserved for Women | PwD Posts | Ex-Servicemen |
Deputy Section Officer (Secretariat), Class-3 | 92 | 33 | 5 | 9 |
Deputy Section Officer (Vidhansabha), Class-3 | 01 | 0 | 0 | 0 |
Deputy Section Officer (GPSC), Class-3 | 09 | 3 | 0 | 0 |
Total | 102 | 36 | 5 | 9 |
GPSC Deputy Section Officer Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार जीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए भर्ती के लिए निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
GPSC Deputy Section Officer Bharti 2025 Educational Qualification:-
- Bachelor’s Degree from a recognized University under UGC Act, 1956 or equivalent
- Basic knowledge of computer applications as per Gujarat Civil Services Rules, 1967
- Adequate knowledge of Gujarati or Hindi or both
GPSC Deputy Section Officer Bharti 2025 Age Limit:-
- Minimum Age: 20 Years
- Maximum Age: 35 Years
GPSC Deputy Section Officer Bharti 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
General Female | 5 years (Max 45 years) |
SC/ST/SEBC/EWS (Male) of Gujarat | 5 years (Max 45 years) |
SC/ST/SEBC/EWS (Female) of Gujarat | 10 years (incl. 5 years for females, Max 45 years) |
PwD Candidates | 10 years (Max 45 years) |
Ex-Servicemen | Actual service + 3 years (Max 45 years) |
Gujarat Govt Employees (Regular/Temporary 6+ months) | No age relaxation |
GPSC Deputy Section Officer Recruitment Selection Process 2025
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) द्वारा नायब सेक्शन अधिकारी एवं नायब मामलतदार के पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी जिसमें पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) और दूसरा चरण मुख्य परीक्षा (Mains Exam) का शामिल होगा।
भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा एक स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना है। भर्ती की मुख्य परीक्षा के तहत सामान्य ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता और तर्कशक्ति से जुड़े हुए कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
भर्ती के तहत मुख्य परीक्षा में कुल चार पेपर होंगे जिसमें गुजराती भाषा, अंग्रेजी भाषा और सामान्य अध्ययन के दो पेपर शामिल होंगे। इस परीक्षा के तहत प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए कुल 3 घंटे का निर्धारित समय प्रदान किया जाएगा। इसके बाद इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसमें उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी और इन्हीं को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भर्ती के तहत अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी
GPSC Deputy Section Officer Recruitment Exam Pattern 2025
Preliminary Examination (Objective Type) | ||||
Paper | Marks | Duration | Medium | Type |
General Studies | 200 | 2 Hours | Gujarati | MCQs (OMR) |
Mains Examination (Descriptive Type) | |||||
Paper No. | Subject | Marks | Duration | Medium | Standard |
Paper 1 | Gujarati Language | 100 | 3 Hours | Gujarati | HSC Level |
Paper 2 | English Language | 100 | 3 Hours | English | HSC Level |
Paper 3 | General Studies-1 | 100 | 3 Hours | Gujarati | Graduate |
Paper 4 | General Studies-2 | 100 | 3 Hours | Gujarati | Graduate |
Documents Required for GPSC Deputy Section Officer Recruitment 2025
GPSC Deputy Section Officer Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th Marksheet
- Graduation Mark Sheets
- Caste Certificate
- EWS Certificate
- PwD Certificate
- Ex-Servicemen Discharge Certificate
- Computer Knowledge Certificate
- Domicile Certificate
- Sports Certificate
How to Fill Online Application Form for GPSC Deputy Section Officer Recruitment 2025
हमारे गुजरात राज्य के जो भी इच्छुक उम्मीदवार GPSC Deputy Mamlatdar Bharti 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो इस प्रकार है –
- भर्ती के तहत आपको अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मेन मेनू में दिये गए Registration और फिर Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भर्ना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- आवेदन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और अंत में एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करके उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
GPSC Deputy Mamlatdar Recruitment 2025 Application Fee
Category | Application Fee |
General (Online) | ₹100 + Bank Charges |
Reserved Categories | NIL |
Ex-servicemen & PwD | NIL |
Important Dates
Event | Date & Time |
Online Registration Begins | 25 June 2025 (13:00 hrs) |
Last Date for Online Registration | 09 July 2025 (23:59 hrs) |
Preliminary Exam (Tentative) | 07 September 2025 |
Mains Written Exam (Tentative Month) | February 2026 |
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Now (Direct Link) |
Official Notification | GPSC Deputy Section Officer Bharti Notification 2025 PDF |
Official Website | https://gpsc.gujarat.gov.in/ |
GPSC Deputy Section Officer Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
GPSC Deputy Section Officer & Mamlatdar भर्ती 2025 के तहत कितने पदों पर नियुक्तियां होंगी?
इस भर्ती के तहत कुल 102 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिनमें से अधिकांश पद सचिवालय वर्ग-3 के अंतर्गत हैं।
क्या यह भर्ती केवल गुजरात के उम्मीदवारों के लिए
यह भर्ती मुख्यतः गुजरात राज्य के लिए है, लेकिन अन्य राज्य के उम्मीदवार भी जनरल (Unreserved) कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें कोई आरक्षण या आयु में छूट नहीं मिलेगी।
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी और अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2025 से शुरू हो चुकी है जो 09 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर किया जाएगा ?
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन मुख्यतः प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 07 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत मुख्य परीक्षा कब आयोजित की जाएगी ?
भर्ती के तहत मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में किया जाएगा।
क्या भर्ती के तहत अंतिम वर्ष के छात्र अपना आवेदन कर सकते हैं ?
हाँ, अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनको मुख्य परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री, कंप्यूटर का मूल ज्ञान तथा गुजराती या हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना आवश्यक है।
इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है ?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, जो 09 जुलाई 2025 तक मानी जाएगी।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।