Diploma in Travel and Tourism Course: Diploma in Travel and Tourism यह एक पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें आपको फील्ड से काम करना सिखाया जाता है। इस कोर्स को आप 10वीं (SSC) कक्षा पास करने के बाद 3 साल में कर सकते हैं। और 12वीं के बाद 2 साल में किया जाता है। यह कोर्स उन बच्चों के लिए है, जिन्हें घूमने-फिरने वाली कंपनियों, टूर बनाने और मेहमानों की सेवा करने में मजा आता है। कुछ कॉलेज में इस कोर्स को बिना पॉलिटेक्निक के भी करवाया जाता है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
अगर आप भी 10वीं के बाद ही travel business वाले काम में जाना चाहते हैं, तो “Diploma in Travel and Tourism” कोर्स आपके लिए एक अच्छा रास्ता हो सकता है। इस कोर्स में आपको Travel और Tourism की बेसिक जानकारी, जगहों को अच्छे से संभालना, टिकट बनाना और ग्राहकों से बात करना जैसी चीजें सिखाई जाती हैं।

भारत में पर्यटन क्षेत्र बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। यहाँ जंगल घूमने (eco-tourism), एडवेंचर ट्रिप और ऑनलाइन टिकट बुक करने की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। इसी वजह से ऐसे लोगों की जरूरत भी बढ़ गई है जिन्हें इस काम की अच्छी ट्रेनिंग मिली हो। अगर आपको भी इस काम में रुचि है, और आप इस कोर्स को करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ो, ताकि आपको कोर्स की सारी बातें पता चल सकें।
Diploma in Travel and Tourism Course – Overview
|
Parameter |
Details |
|---|---|
|
Course Name |
Diploma in Travel and Tourism |
|
Course Level |
Polytechnic Diploma |
|
Course Duration |
3 Year (6 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
10th Grade Pass |
|
Minimum Marks Required |
45%-50% Marks (varies by institute) |
|
Admission Process |
Merit-Based / Entrance Exams (e.g., BOPEE, HPPAT, State CET) etc |
|
Age Limit |
Minimum 14 Years |
|
Core Subjects |
Tourism Principles, Travel Agency Operations, Destination Geography |
|
Average Course Fees |
|
|
Average Starting Salary |
₹2 LPA – ₹4 LPA |
|
Key Job Roles |
Travel Consultant, Tour Operator, Ticketing Executive |
Also Read…
- B.Voc in Airport and Airline Management: Ultimate Guide to Course, Salary & Top Colleges 2025
- MBA Tourism and Hospitality Management Course 2025: Course Details, Admission, Fees, Career Scope & Top Colleges in India
- M.Tech in Environmental Engineering Course 2025: Eligibility, Entrance, Syllabus, Colleges, Fees, Career Opportunities & Future Scope
- Top 10 Computer Courses for Beginners in 2025: Best Short-Term Courses After 10th & 12th for Career Growth and High Salary Jobs
Diploma in Travel and Tourism Course में एंट्री कैसे लें?
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को ज्यादातर राज्यों में आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं जैसे JEECUP, TS POLYCET, HPPAT या AP POLYCET देनी पड़ती हैं। यह कोर्स State Board of Technical Education (SBTE) या AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त है।
अगर आप 10वीं के बाद इस कोर्स को करते हैं, तो इसकी अवधि 3 साल होती है। और आप इस कोर्स को 12वीं के बाद lateral entry के जरिए भी कर सकते हैं, तब ये कोर्स सिर्फ 2 साल का रहता है। कुछ कॉलेजों में 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है।

Eligibility Criteria
Diploma in Travel and Tourism Course में Admission लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। कुछ कॉलेजों में 12वीं या ITI के बाद आप लेटरल एंट्री से भी एडमिशन ले सकते हैं।
- न्यूनतम अंक: ज्यादातर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं में कम से कम 45% से 50% अंक मांगे जाते हैं। और लेटरल एंट्री के लिए 12वीं में 50% से 60% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। कुछ कॉलेजों में अधिकतम आयु सीमा 25–30 वर्ष तक हो सकती है। आयु सीमा कॉलेज और एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है।
- प्रवेश परीक्षा: ज्यादातर राज्यों में TS POLYCET, JEECUP, HPPAT या अन्य पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।
Admission Process
Diploma in Travel and Tourism Course में एडमिशन लेने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: एडमिशन लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा, अगर एडमिशन के लिए परीक्षा हो रही है तो HPPAT, UPJEE या अपने राज्य के अनुसार परीक्षा का फॉर्म भरें, नहीं तो नंबरों के आधार पर कॉलेज का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो परीक्षा में शामिल हो। इन परीक्षाओं में गणित, जनरल नॉलेज और English से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- स्टेप 3: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है।
- स्टेप 4: दस्तावेज जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (10वीं, लेटरल एंट्री के लिए 12वीं मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण) की जांच होगी।
- स्टेप 5: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। फीस छूट की जानकारी विश्वविद्यालय से ले सकते हैं।
Course Fees Structure: Government and Private Polytechnics
|
Institution Type |
Annual Fees |
|---|---|
|
Government Institutions |
₹10,000 – ₹50,000 per year |
|
Private Institutions |
₹40,000 – ₹1,50,000 per year |
Course Duration and Pattern
यह कोर्स 3 साल का होता है, जिसमें 6 सेमेस्टर शामिल हैं। हर 6 महीने के बाद सेमेस्टर खत्म होता है और परीक्षाएं होती हैं। और लेटरल एंट्री के बाद 2 साल (4 समेस्टर) का ही कोर्स होता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल, field वर्क और प्रोजेक्ट शामिल होते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी करवाई जाती है।
Training Opportunities (Internship)
इस कोर्स में इंटर्नशिप भी जरुरी होती है। ज्यादातर कॉलेज तीसरे साल या 5वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करवाते हैं। कुछ कॉलेज कैंपस में ही इंटर्नशिप करवाते हैं, जबकि कुछ अच्छे कॉलेज Thomas Cook, MakeMyTrip, Cox & Kings या लोकल ट्रैवल फर्म्सके साथ टाई-अप करके इंटर्नशिप करवाते हैं। ये इंटर्नशिप आपको टूर हैंडलिंग, कस्टमर इंटरैक्शन और बुकिंग प्रोसेस में प्रैक्टिकल नॉलेज देती है।

Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Fundamentals of Tourism, Geography of Tourism, Communication Skills-I, Computer Applications in Tourism |
Ticketing Software Lab, IT Basics Lab |
Tourism Industry Overview Report |
|
1st Year |
Semester 2 |
Travel Agency Operations, Tour Planning & Itinerary Development, Principles of Hospitality, Business Communication |
Agency Simulation Lab, Field Visits |
Mini Tour Itinerary Project |
|
2nd Year |
Semester 3 |
Tourism Marketing, Sustainable Tourism, Indian Cultural Heritage, Customer Service in Tourism |
Marketing Campaign Simulation, Cultural Tour Practice |
Cultural Tourism Analysis |
|
2nd Year |
Semester 4 |
Air Fares & Ticketing, Destination Management, Event Management, Financial Management for Tourism |
Ticketing System Lab, Event Planning Workshop |
Destination Marketing Plan |
|
3rd Year |
Semester 5 |
Tourism Policy & Regulations, Entrepreneurship in Tourism, Hotel Operations, Foreign Language (Optional) |
Hotel Management Simulation, Language Lab |
Tourism Policy Case Study |
|
3rd Year |
Semester 6 |
Tour Operations Management, Aviation Management, Elective Subjects (e.g., Ecotourism, Adventure Tourism) |
Tour Operation Fieldwork, Aviation Software Lab |
Capstone Tourism Project |
Career Options After Diploma in Travel and Tourism – Salary, Hiring, and Job Roles
इस कोर्स पूरा करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प उपलब्ध हैं:
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹2 LPA – ₹4 LPA |
Travel Agent, Ticketing Officer, Tour Guide Assistant |
|
Mid-Level |
₹4 LPA – ₹7 LPA |
After 2–4 years: Tour Coordinator, Customer Service Manager |
|
Senior-Level |
₹7 LPA – ₹12 LPA+ |
After 5+ years: Operations Manager, Destination Specialist |
Top Job Profiles & Recruiters
|
Top Job Roles |
Top Employers |
|---|---|
|
Travel Consultant |
MakeMyTrip, Yatra, Thomas Cook |
|
Tour Operator |
Cox & Kings, SOTC, Kesari Tours |
|
Ticketing Executive |
Indigo Airlines, Vistara, IRCTC |
|
Hospitality Coordinator |
Taj Hotels, Oberoi Group, ITC Hotels |
Higher Study After Diploma in Travel and Tourism
-
BBA in Travel and Tourism Management
-
B.Sc in Hospitality and Tourism
-
Certification in Airline Ticketing
-
Advanced Diploma in Event Management
- B.Voc Travel and Tourism
- B.Voc in Airport and Airline Management
Top 5 Institutions for Diploma in Travel and Tourism in India (2025)
-
Government Polytechnic, Nagpur

Diploma in Travel and Tourism Course – FAQ
Diploma in Travel and Tourism Course किस बारे में है?
यह 1 साल का प्रोग्राम है जो ट्रैवल मैनेजमेंट, टूर प्लानिंग और टूरिज्म प्रोडक्ट्स पर फोकस करता है। ट्रैवल इंडस्ट्री में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए परफेक्ट है।
Diploma in Travel and Tourism Course के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?
Diploma in Travel and Tourism Course के लिए 12वीं पास किसी भी स्ट्रीम से, 45%–50% मार्क्स के साथ।
Diploma in Travel and Tourism Course की fees कितनी है?
सरकारी जगहों पर ₹10,000 – ₹50,000 सालाना। प्राइवेट में ₹40,000 – ₹1,50,000 तक।
Diploma in Travel and Tourism Course के बाद क्या स्कोप है?
Diploma in Travel and Tourism Course ट्रैवल एजेंसीज, एयरलाइंस और होटल्स में जॉब्स मिल सकती हैं। स्टार्टिंग सैलरी ₹2 से ₹4 लाख सालाना।
क्या Diploma in Travel and Tourism Course के बाद हायर स्टडीज कर सकते हैं?
हां, BBA या B.Sc जैसे कोर्सेज लेकर आगे बढ़ सकते हैं।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
