Diploma in Biotechnology Course: Diploma in Biotechnology एक 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स है, जिसे आप 10वीं के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो जैव प्रौद्योगिकी, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स और बायोकेमिस्ट्री जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं और भविष्य में हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर या फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस कोर्स के दौरान, आपको बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, रिसर्च मेथड्स और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के बारे में पढ़ाया जाता है। आज के इस समय में जैव प्रौद्योगिकी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, चाहे चिकित्सा के क्षेत्र में नई दवाओं को बनाना हो, कृषि में जेनेटिकली चीज़ों को बदलना हो, या पर्यावरण संरक्षण के लिए बायोरिमेडिएशन तकनीकों का उपयोग हो, हर जगह Biotechnology की जरुरत पड़ रही है।
अगर आप भी विज्ञान के माध्यम से समाज में बदलाव लाना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकता है। इस लेख में हमने आपको Diploma in Biotechnology Course की पूरी जानकरी दी है, तो इस लेख को अंत तक पूरा पढ़े।
Diploma in Biotechnology Course – Overview
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
Diploma in Biotechnology |
|
Course Level |
Polytechnic Diploma |
|
Course Duration |
3 Years (6 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
10th Grade Pass (with Science and Mathematics) |
|
Minimum Marks Required |
Minimum 45%-50% Marks |
|
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (JET, JEECUP, TS POLYCET) |
|
Age Limit |
Minimum 15 Years |
|
Main Subjects |
Biotechnology Basics, Molecular Biology, Biochemistry, Microbiology |
|
Average Course Fees |
|
|
Average Starting Salary |
₹2.5 LPA – ₹5 LPA |
|
Top Job Profiles |
Biotech Technician, Lab Assistant, Research Assistant |
Also Read…
- BSc Computer Science Vs BCA: हाई प्रोफाइल जॉब के साथ करियर बनाने के लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट, IT Sector मे किस कोर्स ही डिमांड
- Free Online Coding Courses: घर बैठे कोडिंग सीखना चाहते है तो MIT, Haward और गूगल दे रहा है सुनहरा मौका
- Free Cyber Security Courses: साईबर सिक्योरिटी के फील्ड मे बनाना है करियर तो ये है आपके लिए टॉप फ्री कोर्सेज, जाने क्या है कोर्सेज लिस्ट
Diploma in Biotechnology Course कैसे करें?
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को ज्यादातर राज्यों में आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं जैसे JET, JEECUP या AP POLYCET देनी पड़ती हैं। यह कोर्स State Board of Technical Education (SBTE) या Directorate of Technical Education (DTE) द्वारा मान्यता प्राप्त है। अगर आप 10वीं के बाद कोर्स करते हैं, तो इसकी अवधि 3 साल होती है। कुछ कॉलेजों में 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है।

Eligibility Criteria
Diploma in Biotechnology में Admission लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10वीं पास होने चाहिए। इस कोर्स को आप लेटरल एंट्री के जरिए बहुत ही कम कॉलेजों में कर सकते हैं।
- न्यूनतम अंक: ज्यादातर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं में कम से कम 45% से 50% अंक मांगे जाते हैं। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। कुछ कॉलेजों में अधिकतम आयु सीमा 25–28 वर्ष तक हो सकती है।
- प्रवेश परीक्षा: ज्यादातर राज्यों में JET, JEECUP, TS POLYCET, या अन्य पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।
Admission Process
Diploma in Biotechnology में एडमिशन लेने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: एडमिशन लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा, अगर एडमिशन के लिए परीक्षा हो रही है तो JET, UPJEE या अपने राज्य के अनुसार परीक्षा का फॉर्म भरें, नहीं तो नंबरों के आधार पर कॉलेज का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो परीक्षा में शामिल हो। इन परीक्षाओं में गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- स्टेप 3: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है।
- स्टेप 4: दस्तावेज जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (10वीं मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण) की जांच होगी।
- स्टेप 5: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। फीस छूट की जानकारी विश्वविद्यालय से ले सकते हैं।
Course Fees Structure: Government and Private Polytechnics
|
College Type |
Annual Fees |
|---|---|
|
Government Polytechnic |
₹10,000 – ₹50,000 per year |
|
Private Polytechnic |
₹50,000 – ₹1,50,000 per year |
Course Duration and Pattern
यह कोर्स 3 साल का होता है, जिसमें 6 सेमेस्टर शामिल हैं। हर 6 महीने के बाद सेमेस्टर खत्म होता है और परीक्षाएं होती हैं। और लेटरल एंट्री के बाद 2 साल (4 समेस्टर) का ही कोर्स होता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल, लैब वर्क, और प्रोजेक्ट शामिल होते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी करवाई जाती है, जो बायोटेक्नोलॉजी उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है।
Internship Opportunities During Diploma in Biotechnology
इस कोर्स में इंटर्नशिप भी जरुरी होती है। ज्यादातर कॉलेज तीसरे साल या 5वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करवाते हैं। कुछ कॉलेज कैंपस में लैब-आधारित इंटर्नशिप करवाते हैं, जबकि कुछ अच्छे कॉलेज जैसे Biocon, Dr. Reddy’s, या CSIR लैब्स के साथ टाई-अप करके इंटर्नशिप करवाते हैं। ये इंटर्नशिप आपको जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रैक्टिकल स्किल्स और इंडस्ट्री एक्सपोजर देती हैं।
Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Basic Biotechnology, Biochemistry, Cell Biology |
Biochemistry Lab, Cell Biology Lab |
Small Assignment |
|
1st Year |
Semester 2 |
Microbiology, Molecular Biology, Basic Genetics |
Microbiology Lab, Molecular Biology Lab |
Mini Project on Genetic Analysis |
|
2nd Year |
Semester 3 |
Genetic Engineering, Immunology, Bioprocess Technology |
Genetic Engineering Lab, Immunology Lab |
Bioprocess Project |
|
2nd Year |
Semester 4 |
Bioinformatics, Industrial Biotechnology, Enzyme Technology |
Bioinformatics Lab, Enzyme Technology Lab |
Industrial Biotech Project |
|
3rd Year |
Semester 5 |
Plant Biotechnology, Animal Biotechnology, Bioethics |
Plant Biotech Lab, Animal Biotech Lab |
Biotech Application Project |
|
3rd Year |
Semester 6 |
Advanced Biotechnology, Elective Subjects, Entrepreneurship |
Advanced Biotech Lab, Process Optimization Lab |
Major Project |
Career Options After Diploma in Biotechnology – Salary, Hiring, and Job Roles
Diploma in Biotechnology पूरा करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प उपलब्ध हैं:
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹2.5 LPA – ₹5 LPA |
Biotech Technician, Lab Assistant, Research Assistant |
|
Mid-Level |
₹5 LPA – ₹8 LPA |
After 3–5 years: Biotech Analyst, Quality Control Officer |
|
Senior-Level |
₹8 LPA – ₹15 LPA+ |
After 7+ years: Biotech Consultant, R&D Manager |
Top Job Profiles & Recruiters
|
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
|---|---|
|
Biotech Technician |
Biocon, Dr. Reddy’s Laboratories |
|
Lab Assistant |
CSIR Labs, Serum Institute of India |
|
Research Assistant |
Syngene, Bharat Biotech |
|
Quality Control Officer |
Novozymes, Panacea Biotec |
Higher Studies After Diploma in Biotechnology
- B.Sc Biotechnology
-
Certification in Genetic Engineering
-
Certification in Bioinformatics
-
Certification in Bioprocess Technology
Also Read…
- B.Sc Biotechnology Course 2025 Details: Check Eligibility, Fees, Syllabus, Career Options & Salary – Full Details in Hindi
- B.Tech in Biotechnology Course 2025: Eligibility, Admission Process, Syllabus, Fees & Career Scope in BioTech, Pharma & Research Industries
Top 7 Polytechnic Diploma in Biotechnology Colleges in India (2025)

Diploma in Biotechnology Course – FAQs
What is the full form of Diploma in Biotechnology?
The full form is Diploma in Biotechnology. It is a 3-year polytechnic-level course focused on biotechnology applications.
What is the eligibility to take admission in Diploma in Biotechnology?
Candidates must have passed 10th with Science and Mathematics. Minimum 45%-50% marks are required in some colleges. For lateral entry, 12th with Physics, Chemistry, and Biology/Mathematics or ITI is required.
What is the fee of Diploma in Biotechnology?
₹10,000 – ₹50,000 per year in government polytechnics and ₹50,000 – ₹1,50,000 per year in private polytechnics.
What is the scope of Diploma in Biotechnology?
The course offers career opportunities in pharmaceuticals, agriculture, research labs, and biotechnology industries, with an average starting salary of ₹2.5–₹5 LPA.
Can I pursue Diploma in Biotechnology after 12th?
Yes, you can pursue it after 12th through lateral entry, reducing the course duration to 2 years.
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

