CAPF AC Job Profile 2026: Salary, Power, Training, Posting & Ground Reality Guide

CAPF AC Job Profile Guide – CAPF Assistant Commandant की नौकरी का notification जारी कर दिया गया है। इस नौकरी में आपको field fighting job करने का मौका मिलेगा, और इसके साथ-साथ आपको राज-साही treatment भी मिलेगा। 

BiharHelp App

क्या CAPF Assistant Commandant की नौकरी सिर्फ वर्दी और रौब तक सीमित है, या इसमें असली जमीनी जोखिम और ज़िम्मेदारी भी शामिल है? इसमें आपको कितनी तनख्वा मिलेगी, कितना power मिलेगा, और posting कहाँ होती है, और क्या UPSC की यह नौकरी सबसे कठिन नौकरी है? इस लेख मे हम CAPF AC Job Profile की पूरी सच्चाई आपके सामने रखने वाले है। 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

CAPF AC Job Profile 2026

CAPF AC Job Profile Guide 2026 – Overview

Point Details
Exam Name CAPF AC
Full Form Central Armed Police Forces Assistant Commandant
Conducting Body UPSC
Job Type Group A Gazetted Officer
Forces CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB
Pay Level Level 10
Basic Pay ₹56,100
Selection Process Written + PET + Interview

Also Read

CAPF AC क्या है?

AC का full form Assistant Commandant होता है। यह Group A Gazetted Officer Post की नौकरी है। इसमें paramilitary forces में Direct officer के पद पर नौकरी मिलती है। 

आप इसमें एक leadership का काम करते हैं, इसके साथ आपको operational + administrative responsibility संभालने का काम दिया जाता है। इसमे सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधा भी मिलती है। 

CAPF AC किन-किन Forces में भर्ती करता है?

इसमे आपको जिस-जिस विभाग मे नौकरी मिलेगी उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

  • CRPF
  • BSF
  • CISF
  • ITBP
  • SSB

CAPF AC के किस विभाग की नौकरी सबसे अच्छी है?

हर विभाग देश की सेवा का काम करता है। इस नौकरी में देश की internal security को maintain करना आपका काम होता है। इसमें BSF और CRPF security के काम में ज्यादा involved रहते हैं, इस वजह से firefight के सोखने वाले लोग इसमें जा सकते हैं। इसके अलावा ITBP और SSB Nepal, Tibet, Bhutan के friendly border पर काम करते है और CISF देश मे industrial और monuments की security करते है। 

Force Comparison – Based on job nature

Force Primary Role
CRPF Internal security
BSF Border guarding
CISF Industrial security
ITBP Indo-China border
SSB Indo-Nepal & Bhutan border

CAPF AC Job Profile 

जैसा कि हमने आपको बताया, CAPF AC की नौकरी में Assistant Commandant के पद पर duty करने का मौका मिलता है। लेकिन यह समझिए कि Assistant Commandant battlefield में leader और एक administrative head भी होता है। 

  • Company commander role – इसमें एक company के leader के रूप में काम करना पहली responsibility होती है। इसमें पूरी company की लड़ाई और साधारण दोनों ही स्थितियों में पूरी तरह से manage करने की ज़िम्मेदारी होती है। 
  • Counter-insurgency operations – आपको दुश्मन के खिलाफ अलग-अलग operations करने का काम होता है जो action से भरपूर होता है। 
  • Border Patrol का काम होता है, जिसमें border पर घूम-घूमकर border की निगरानी करनी होती है। 
  • VIP security supervision – इसमें आपको VIP लोगों की सेक्योरिटी का भी ध्यान रखना होता है। 
  • Crowd control का काम दंगे के वक़्त या किसी तरह की हड़ताल को संतुलित करवाने का काम दिया जाता है। 
  • Election Duty होता है, जिसमें देश में कहीं भी आपका transfer किया जा सकता है, जहां आप कुछ समय के लिए जाएंगे और वहाँ election में संति रखने का काम करेंगे। 
  • Disaster Management का भी एक प्रमुख काम होता है जिसमें आपको disaster manage करना होता है और प्रकृतिक आपदा के समय लोगों को बचाना होता है। 

CAPF AC Power & Authority 

इस नौकरी मे आपकी power कितनी होती है उसकी जानकारी भी आसान शब्दों मे नीचे समझाया गया है – 

  • Magisterial powers in certain situations – इसका मतलब है कि कुछ जगहों पर Assistant Commandant को Magistrate का power दिया जाता है, ताकि जगह को अच्छे से control में लिया जा सके।
  • Command authority over the company – इसका मतलब है कि company के 100 से 130 जवानों के लिए आप leader होते हैं और उनके लिए आपका command ही duty होती है।
  • Disciplinary power over subordinates – इसमें आपको पूरे company में discipline को manage करने का काम होता है, जिस जगह पर आपको duty दी जाती है, उस जगह को संतुलित और control में रखना या discipline में रखना आपका काम होता है।
  • Operational decision-making authority – किसी भी operation में plan क्या होगा और कैसे fight होगी, यह पूरी तरह से आपका decision होता है। आप company को plan में बताते हैं और operation को पूरा करते हैं। 

CAPF AC Salary 2026 

Component Amount (Approx)
Basic Pay ₹56,100
DA ₹15,000+
HRA ₹8,000+
Risk/Hardship Allowance ₹10,000+
Gross Salary ₹85,000+
In-Hand ₹75,000–₹85,000

Assistant Commandant Allowances

  • DA

  • HRA

  • Risk allowance

  • Hardship allowance

  • Ration allowance

CAPF AC Training 

आपको इस नौकरी मे किस तरह की training मिलती है उसकी जानकारी भी नीचे दी गई है – 

  • Weapon training
  • Physical endurance
  • Tactical operations
  • Law & human rights
  • Leadership training

CAPF AC Posting Details 

इस नौकरी मे आपकी posting कैसे कैसे जगह पर हो सकती है उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • Border areas
  • Conflict zones
  • Naxal-affected regions
  • Metro security (CISF)

Note – आपको बता दें की इस नौकरी मे ट्रान्सफर बहुत जल्दी जल्दी होती है, आम तौर पर एक tennure 3 साल से ज्यादा का नहीं होता है।

CAPF AC Promotion & Career Growth

इस नौकरी मे आपका promotion कैसे होगा और आप किस पद पर नौकरी करेंगे और उसके बाद क्या बनेंगे यह नीचे दिया गया है। आपको बता दें कि इसमें transfer आपके department work के आधार पर होता है, मतलब किसी department में सरकार जल्दी promotion दे रही है और किसी department में सरकार slow promotion दे रही है। तो promotion पूरी तरह से आपके department पर निर्भर है। 

Assistant Commandant → Deputy Commandant → Commandant → DIG → IG → ADG

Current Rank Next Rank
Assistant Commandant Deputy Commandant
Deputy Commandant Commandant
Commandant DIG
DIG IG

CAPF AC Eligibility Criteria 

इस नौकरी के लिए आपको कौन सी पात्रता को पूरा करना होगा उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • Educational Qualification – आपका किसी भी विषय मे Graduation, भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त college या university से होना चाहिए। 
  • Age Limit – इसके लिए कम से कम 20 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 25 वर्ष की अवधि तक आवेदन कर सकते है। Relaxation for reserved categories।

CAPF AC Selection Process 

इस नौकरी मे आपका selection कैसे होगा उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • Written Exam
  • Physical Test (PET)
  • Medical Test
  • Interview
  • Final Merit
Stage Purpose
Written Exam Knowledge assessment
PET Physical fitness
Medical Health check
Interview Personality test

UPSC CAPF AC Exam Pattern

इस नौकरी मे आपको एक परीक्षा देनी होती है, उसमे 2 paper होते है जिसमे एक MCQ होता है और दूसरा लिखने वाला पेपर होता है। दोनों paper की परीक्षा एक ही दिन होती है और एक साथ दोनों का result आता है –

Paper 1

Particulars Details
Mode Offline (OMR-Based)
Type Objective (MCQ)
Medium English & Hindi
Total Questions 125
Total Marks 250
Duration 2 Hours
Negative Marking Yes (1/3rd deduction)

Paper 2

Section Marks
Essay Writing 80
Comprehension 120
Total 200

CAPF AC Physical Standards and Physical Efficiency 2026

इसमे आपको शारीरिक रूप से किस पात्रता को पूरा करना होगा, और किस तरह से physical test को पूरा करना होगा उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Physical Measurement Standards

Category Male (General/OBC/SC) Male (ST) Female (General/OBC/SC) Female (ST)
Height 165 cm 162.5 cm 157 cm 154 cm
Chest (Unexpanded) 81 cm 76 cm Not Applicable Not Applicable
Chest Expansion 5 cm 5 cm Not Applicable Not Applicable
Weight Proportionate to height & age Proportionate Proportionate Proportionate

Physical Efficiency Test 

Event Male Female
100 Meters Race 16 seconds 18 seconds
800 Meters Race 3 min 45 sec 4 min 45 sec
Long Jump 3.5 meters (3 attempts) 3 meters (3 attempts)
Shot Put (7.26 Kg) 4.5 meters (3 attempts) Not Applicable

CAPF AC Job Pros & Cons

इस नौकरी मे आपको किस तरह का फायदा और किस तरह के नुकसान का सामना करना पड़ेगा उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Advantages 

  • आपको respect और authority बहुत मिलती है, आप 100 से 150 जवान के गार्डियन होते है। 
  • आपकी तनख्वा बहुत ज्यादा होता है और सरकार के तरफ से बहुत सारी अच्छी सुविधा भी मिलती है। 
  • आपको एक बेहतरीन leadership role मिलता है जो आपकी नौकरी को और बेहतर बनाता है। 
  • आपको सरकार की तरफ से बहुत अच्छा allowance, pension, और अन्य सरकारी सुविधा मिलती है। 

Disadvantages 

  • इस नौकरी में आपको काफी ज्यादा risk रेहता है, क्योंकि इसमें कुछ पद fire fight से जुड़े हैं। 
  • आपको family के साथ बहुत कम time मिलेगा, क्योंकि इसमें हर कुछ समय पर operations में जाना होता है। 
  • आपका transfer बहुत जल्दी जल्दी होगा जो आपको एक जगह family रखने का मौका नहीं मिलेगा, आपको अपने साथ family लेकर जाना होगा। 

CAPF AC Vs IPS Comparision 

Feature CAPF AC IPS
Cadre Central State
Authority Company level District level
Promotion Speed Moderate Faster
Risk Level High High

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको CAPF AC Job Profile Guide के बारे मे पूरी जानकारी दी है। इसे पढ़ कर आप आसानी से Assistant Commandant की नौकरी के nature को समझ गए होंगे और आपको इस नौकरी मे किस तरह का काम मिल रहा है और आप कौन से पद पर promotion करेंगे और कैसे आपका काम और बेहतर हो सकता है उसकी जानकारी नीचे दी गई है।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *