BSSC Office Attendant Job Profile 2026: सैलरी, काम क्या होगा, ड्यूटी टाइम, प्रमोशन और पूरी जानकारी

BSSC Office Attendant Job Profile 2026 – अगर आप 10वीं पास के आधार पर नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो यह एक बेहतरीन नौकरी है। इस परीक्षा को BSSC के द्वारा आयोजित की जाती है। इस साल 5100+ Posts के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसकी परीक्षा July या August में होने वाली है। यह Group D स्टार की स्थायी नौकरी है जिसमें नियमित वेतन और प्रोमोशन का अवसर मिलता है। 

BiharHelp App

इस पद का वेतन आम तौर पर Level 1 के आधार पर होता है जिसमे आपको 25,000 से 30,000 तक आराम से महीने मे मिल जाएगा। ऐसा इस वजह से होता है कि सरकार HRA, DA, TA जैसी चीजें जोड़कर सैलरी देती है। इसके अलावा कुछ अन्य सरकारी सुविधा भी आपको मिलती है जिसके जरिये आप एक स्थायी family शुरू कर सकते है। 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

BSSC Office Attendant Job Profile 2026

कार्यालय प्रचारी का काम केवल कार्यालय की देख भाल तक सीमित नहीं है, इसमे आपको file मूवमेंट, डाँक प्रबंधन, रेकॉर्ड संभालने का काम करना होगा। लेकिन काम का pressure कैसा होता है और काम कितना मुसकिल होता है और इसके लिए कैसी सुविधा मिलती है, इसकी पूरी जानकारी आज के लेख मे दी गई है। 

BSSC Office Attendant Job Profile 2026 – Overview

Feature Details
Exam Name BSSC Office Attendant
Conducting Body Bihar Staff Selection Commission
Job Type Bihar State Government
Qualification 10th / 12th (Notification अनुसार)
Pay Level Level 1
Basic Pay ₹18,000
Estimated In-Hand ₹22,000 – ₹25,000
Work Type Office Support
Posting District / Block / Secretariat
Promotion Scope Limited but Possible
Job Security High

Also Read

BSSC Office Attendant क्या है?

यह एक राज्य स्तरीय नौकरी है जो Level 1 या Group D की नौकरी है, जिसे BSSC द्वारा दिया जाता है। इस नौकरी मे आपको कार्यालय परिचारी के रूप मे काम करना होता है। इसके अलावा आपको सरकारी विभाग मे सहायक भूमिका का काम करना होता है। यह एक स्थायी नौकरी है जो आपको बिहार राज्य मे ही नौकरी करने का मौका देगा और आपको अच्छी तनख्वा के साथ एक बेहतरीन और आसान सरकारी नौकरी देगा। 

Office Attendant की सैलरी कितनी होती है?

आपको इस नौकरी मे सरकार की तरफ से कौन सी सुविधा मिलेगी और कितनी तनख्वा मिलेगी उसकी जानकारी दी गई है – 

वेतन घटक अनुमानित राशि (₹)
Basic Pay 18,000
Dearness Allowance (≈50%) 9,000
HRA (8%–16% शहर अनुसार) 1,500 – 3,000
Other Allowances 500 – 1,000
Gross Salary 28,000 – 31,000
NPS + अन्य कटौती 2,500 – 3,500
Estimated In-Hand Salary 22,000 – 26,000

Office Attendant का काम क्या होता है?

अगर आप इस नौकरी को करते है तो मुख्य रूप से आपको कौन कौन से काम करने होंगे उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • फ़ाइल को एक विभाग से दूसरे विभाग में ले जाने और उसे सुरक्षित तरीके से रखने का काम दिया जाएगा। 
  • इसके अलावा आपको डाँक (Post) प्राप्त करना और वितरित करने का काम दिया जाएगा। 
  • आपको ऑफिस की निगरानी रखने का काम दिया जाएगा और अपने senior की बात मानना है ताकि काम जल्दी हो सके। 
  • इसके अलावा आपको record room को संभालने का काम दिया जाएगा, जिसमें सारी जानकारी को arrange करने का काम होगा। 
  • इसके बाद आपको meeting व्यवस्था में सहयोग करने का काम दिया जाएगा। 

Office Attendant की Daily Routine कैसी होती है?

अगर आपको Office Attendant के रूप मे काम करना है तो आपको रोज कौन से मुख्य काम होंगे उसे एक छोटे रूप मे बताया गया है – 

  • सुबह उपस्थिति
  • डाक एंट्री
  • फाइल मूवमेंट
  • अधिकारी के निर्देश अनुसार कार्य
  • शाम को रिकॉर्ड अपडेट

इस नौकिर मे Posting कहाँ मिलती है?

जब आप इस नौकरी मे काम करेंगे तो आपको आम तौर पर District ऑफिस और ब्लॉक ऑफिस मे काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके अलावा कौन से विभाग मे नौकरी मिल सकती है उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Location Type Probability
District Office High
Block Office Moderate
Secretariat (Patna) Limited
Rural Offices Possible

Work Pressure कितना होता है?

इस नौकरी मे pressure बहुत कम होता है क्यूंकी आप ऐसे पद पर हैं जहां आपकी ज़िम्मेदारी भी बहुत कम है और ऐसे मे आपको परेशानी का कोई खास सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको थोड़ा physical pressure का सामना करना होगा क्योंकि आपका ज्यादातर फिजिकल होने वाला है, तो हम कह सकते हैं कि इसमें moderate pressure रहेगा। 

लेकिन आप एक छोटे पद पर नौकरी कर रहे है इस वजह से आपका mental stress भी बहुत कम रहने वाला है। आपको किसी भी तरह का tension का काम नहीं करना है। 

इसके अलावा आपको public से बात नहीं करनी है और किसी भी तरह के public dealing या किसी भी तरह की important जवाबदेही का काम नहीं करना है, तो इसमें भी pressure limited ही रहने वाला है।

Promotion and Career Growth 

BSSC के Office Attendant की नौकरी मे आपका प्रमोशन कितने टाइम पर होगा और किस पद पर होगा उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के रूप मे दी गई है – 

Current Post Next Promotion Approx Time
Office Attendant Senior Attendant 5–7 Years
Senior Attendant Clerk (Departmental Exam) Dept Based

Office Attendant vs Peon vs Clerk – Difference

Feature Office Attendant Clerk
Qualification 10th/12th Graduation
Pay Level Level 1 Level 4+
Work Nature Support Administrative
Promotion Limited Better

Women Candidates के लिए कैसी नौकरी है?

आपको इस नौकरी मे सरकार के अलग अलग विभाग मे काम करने का मौका मिलेगा जिसमे महोल उस विभाग के लोगो पर निर्भर करता है। लेकिन हम यह कह सकते हैं कि आपको एक safe environment में काम करने का मौका मिलेगा। 

इसके अलावा आपको fixed working hours मिलेंगे, जिसमें office का टाइम खत्म होने के बाद किसी भी तरह का overtime नहीं होता है। इसके अलावा आपको बहुत कम field duty मिलेगा लेकिन इस पद पर कई बार अपने सेनियार के कुछ खराब बातों को सुनना पड़ सकता है, जिसमे आपको थोड़ा adjust का भाव आपने अंदर रखना होगा। 

Retirement Benefits में क्या मिलते हैं?

बाकी सरकारी नौकरी की तरह ही इसमे भी आपको retirement सुविधा दी जाएगी, जिसमे आपको नौकरी के बाद pension मिलेगा और retairment के वक़्त Gratuity का पैसा भी आछ मिलेगा और आप leave encashment भी करवा सकते है, जिसमे अगर आप छुट्टि नहीं लेंगे तो आपको इसके बदले पैसे मिलेंगे। 

Exam Pattern for Office Attendant Job

इस नौकरी के लिए जो परीक्षा आप देंगे उसमे कैसे सवाल पुछे जाएंगे उसके बारे मे नीचे बताया गया है – 

घटक विवरण
परीक्षा प्रकार वस्तुनिष्ठ (Objective MCQ)
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
समय 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक (1/4)
स्तर 10वीं कक्षा आधारित

Subject-Wise Marks Distribution

विषय प्रश्न (Approx) स्तर
सामान्य ज्ञान (GK) 40–50 बिहार + भारत
गणित 15–20 10वीं स्तर
सामान्य विज्ञान 10–15 बेसिक साइंस
तर्कशक्ति (Reasoning) 10–15 बेसिक लॉजिकल
हिंदी 10–15 व्याकरण + समझ

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको Office Attendant Job Profile Guide के बारे मे पूरी जानकारी दी है। इसे पढ़ कर आप इस नौकरी के बारे मे अच्छे से समझ सकते है और जान सकते है की इस नौकरी मे कौन कौन सी सुविधा मिलती है और आपको कैसे इसकी तयारी करनी चाहिए। अगर आप इस नौकरी को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। 

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *