BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 Apply Start: Apply Online, Eligibility, Syllabus, Exam Date

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026: अगर आप ग्रेजुएशन पास हैं और बिहार में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा वर्ष 2026 में सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के माध्यम से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

BiharHelp App

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 78 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक चलेगी। यह भर्ती UR, SC, ST, OBC, EWS सहित सभी आरक्षित वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार के विभिन्न जिलों के लिए होगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, शुल्क और अन्य सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि। साथ ही लेख के अंत में आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और ऑनलाइन आवेदन का लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026: Overview

विवरण
जानकारी
भर्ती संस्था
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नाम
सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन)
विभाग
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग
विज्ञापन संख्या
03/2026
कुल पद
78
आवेदन प्रारंभ तिथि
27 जनवरी 2026
अंतिम तिथि
27 फरवरी 2026
चयन प्रक्रिया
Prelims, Mains, PET, DV, मेडिकल

Bihar Police SI Prohibition Recruitment

अगर आप भी BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है।

आपको बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा वर्ष 2026 में सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) भर्ती को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस नोटिफिकेशन में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत होने वाली भर्ती से संबंधित सभी नियम, पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कुल 78 पदों पर आयोजित की जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार शुरू की गई है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में परीक्षा प्रणाली, चयन प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को स्पष्ट रूप से बताया गया है।

आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको आगे इस लेख में विस्तार से मिल जाएंगी। इसलिए यदि आप इस भर्ती में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

BPPSC SI Prohibition Recruitment 2026: Overview

BPSSC SI Prohibition Notification 2026: Important Dates

कार्यक्रम
तिथि
नोटिफिकेशन जारी
22 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू
27 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
27 फरवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026

BPSSC Sub Inspector Prohibition Vacancy 2026 Details

पदवार रिक्ति विवरण

पद का नाम
कुल पद
सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन)
78

श्रेणीवार (Category-wise) रिक्तियां

वर्ग
पदों की संख्या 30% महिला पद
सामान्य (UR)
41 14
SC
05 02
ST
01 0
EBC
12 04
BC
09 03
BC महिला 02
EWS 08 03
कुल 78 26

BPSSC Sub Inspector Prohibition 2026: Vacancy Details

BPSSC SI Prohibition Eligibility Criteria?

BPSSC बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (मद्य निषेध) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित न्यूनतम पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।

राष्ट्रीयता (Nationality)

  • इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

BPSSC SI Prohibition भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नलिखित सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: पुरुष एवं महिला दोनों के लिए 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) पदों पर चयन आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित कठोर प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इसमें कई चरण शामिल हैं।

मुख्य रूप से चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  1. चरण 1: प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims)
  2. चरण 2: मुख्य लिखित परीक्षा (Mains)
  3. चरण 3: शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PST / PMT / PET)
  4. चरण 4: दस्तावेज सत्यापन
  5. चरण 5: मेडिकल परीक्षण

BPSSC SI Prohibition Prelims and Mains Exam Pattern

1. प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय
प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
करंट अफेयर्स / सामान्य ज्ञान
100 200 120 मिनट
  • यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।

2. प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा वर्णनात्मक (Subjective) होगी।

पेपर
विषय प्रश्न अंक समय
पेपर-1
सामान्य हिंदी 100 200 120 मिनट
पेपर-2
सामान्य अध्ययन (राजनीति शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित, मानसिक योग्यता) 100 200 120 मिनट

BPSSC SI Prohibition Physical Test 2026

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह चरण केवल क्वालिफाइंग होगा, इसमें कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार मानक पूरा नहीं करेंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रकार
पुरुष (Gen/OBC) पुरुष (अन्य वर्ग) महिला (Gen/OBC) महिला (अन्य वर्ग)
लंबाई
165 सेमी 160 सेमी 155 सेमी 155 सेमी
छाती
81–86 सेमी 79–84 सेमी लागू नहीं लागू नहीं
दौड़
1.6 किमी – 6:30 मिनट 1.6 किमी – 6:30 मिनट 1 किमी – 6 मिनट 1 किमी – 6 मिनट
ऊँची कूद
4 फीट 4 फीट 3 फीट 3 फीट
लंबी कूद
12 फीट 12 फीट 9 फीट 9 फीट
गोला फेंक 16 पाउंड – 16 फीट 16 पाउंड – 16 फीट 12 पाउंड – 10 फीट 12 पाउंड – 10 फीट

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026: Document Required

भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  1. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Graduation Certificate)
  2. मैट्रिक / 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्मतिथि के लिए)
  3. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  4. आवासीय / निवास प्रमाण पत्र (बिहार निवासी के लिए)
  5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. आधार कार्ड / वैध फोटो पहचान पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. हस्ताक्षर (Signature)
  9. दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  10. पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

सभी दस्तावेज मूल (Original) एवं स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियों के साथ दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • होमपेज पर “SI Prohibition Recruitment 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026: Important Links

Apply Link Click Here (Active)
Notification
Click here
Official Website
Click here
Biharhelp Official Website Link
Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 – FAQs

Q1. BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

27-01-2026

Q2. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।

Q3. क्या 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस भर्ती के लिए केवल ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ही पात्र हैं।

Q4. आवेदन का माध्यम क्या होगा?

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Q5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Mayank kumar

मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी जानकारी देने वाला लेखक हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक सरकारी भर्तियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी सही, सरल और अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *