BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026 Release Date Out: Check Exam Date, Hall Ticket on 22 June, Check Shift Timing

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) भर्ती 2026 के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार BPSSC SI Prohibition Preliminary Exam का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को एक पाली में किया जाएगा। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का E-Admit Card 22 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

BiharHelp App

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे 22 जून 2026 से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित तिथि पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य करें।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

यह भर्ती बिहार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) के कुल 78 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

 

इस लेख में हम आपको BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि। साथ ही लेख के अंत में आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और ऑनलाइन आवेदन का लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026: Overview

विवरण
जानकारी
भर्ती संस्था
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नाम
सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन)
विभाग
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग
विज्ञापन संख्या
03/2026
कुल पद
78
आवेदन प्रारंभ तिथि
27 जनवरी 2026
अंतिम तिथि
27 फरवरी 2026
Exam Date 12 जुलाई 2026 (रविवार)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
22 जून 2026
चयन प्रक्रिया
Prelims, Mains, PET, DV, मेडिकल

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026: Notification Details

अगर आपने BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध रहेंगे।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) भर्ती 2026 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल एक शिफ्ट में होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 09:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 10:30 बजे तक ही दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू होकर दोपहर 01:00 बजे समाप्त होगी।

Admit Card Notification Image of BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 22 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी 22 जून 2026
प्रारंभिक परीक्षा तिथि 12 जुलाई 2026 (रविवार)

BPSSC SI Prohibition Exam Date 2026

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा
परीक्षा तिथि 12 जुलाई 2026 (रविवार)
परीक्षा शिफ्ट एक पाली
परीक्षा समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
परीक्षा अवधि 2 घंटे
रिपोर्टिंग टाइम सुबह 09:30 बजे
प्रवेश बंद होने का समय सुबह 10:30 बजे
एडमिट कार्ड जारी 22 जून 2026

BPSSC Sub Inspector Prohibition Vacancy 2026 Details

पदवार रिक्ति विवरण

पद का नाम
कुल पद
सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन)
78

श्रेणीवार (Category-wise) रिक्तियां

वर्ग
पदों की संख्या 30% महिला पद
सामान्य (UR)
41 14
SC
05 02
ST
01 0
EBC
12 04
BC
09 03
BC महिला 02
EWS 08 03
कुल 78 26

BPSSC Sub Inspector Prohibition 2026: Vacancy Details

BPSSC SI Prohibition Eligibility Criteria?

BPSSC बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (मद्य निषेध) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित न्यूनतम पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।

राष्ट्रीयता (Nationality)

  • इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

BPSSC SI Prohibition भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नलिखित सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: पुरुष एवं महिला दोनों के लिए 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) पदों पर चयन आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित कठोर प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इसमें कई चरण शामिल हैं।

मुख्य रूप से चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  1. चरण 1: प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims)
  2. चरण 2: मुख्य लिखित परीक्षा (Mains)
  3. चरण 3: शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PST / PMT / PET)
  4. चरण 4: दस्तावेज सत्यापन
  5. चरण 5: मेडिकल परीक्षण

BPSSC SI Prohibition Prelims and Mains Exam Pattern

1. प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय
प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
करंट अफेयर्स / सामान्य ज्ञान
100 200 120 मिनट
  • यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।

2. प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा वर्णनात्मक (Subjective) होगी।

पेपर
विषय प्रश्न अंक समय
पेपर-1
सामान्य हिंदी 100 200 120 मिनट
पेपर-2
सामान्य अध्ययन (राजनीति शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित, मानसिक योग्यता) 100 200 120 मिनट

BPSSC SI Prohibition Physical Test 2026

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह चरण केवल क्वालिफाइंग होगा, इसमें कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार मानक पूरा नहीं करेंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रकार
पुरुष (Gen/OBC) पुरुष (अन्य वर्ग) महिला (Gen/OBC) महिला (अन्य वर्ग)
लंबाई
165 सेमी 160 सेमी 155 सेमी 155 सेमी
छाती
81–86 सेमी 79–84 सेमी लागू नहीं लागू नहीं
दौड़
1.6 किमी – 6:30 मिनट 1.6 किमी – 6:30 मिनट 1 किमी – 6 मिनट 1 किमी – 6 मिनट
ऊँची कूद
4 फीट 4 फीट 3 फीट 3 फीट
लंबी कूद
12 फीट 12 फीट 9 फीट 9 फीट
गोला फेंक 16 पाउंड – 16 फीट 16 पाउंड – 16 फीट 12 पाउंड – 10 फीट 12 पाउंड – 10 फीट

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026: Document Required

भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  1. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Graduation Certificate)
  2. मैट्रिक / 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्मतिथि के लिए)
  3. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  4. आवासीय / निवास प्रमाण पत्र (बिहार निवासी के लिए)
  5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. आधार कार्ड / वैध फोटो पहचान पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. हस्ताक्षर (Signature)
  9. दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  10. पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

सभी दस्तावेज मूल (Original) एवं स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियों के साथ दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026

  • होमपेज पर “BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • Login बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026: Important Links

Admit Card Download Link Click Here (Active on 22.06.2026)
Admit Card Notification Download Now
Notification
Click here
Official Website
Click here
Biharhelp Official Website Link
Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 – FAQs

Q1. BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

27-01-2026

Q2. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।

Q3. क्या 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस भर्ती के लिए केवल ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ही पात्र हैं।

Q4. आवेदन का माध्यम क्या होगा?

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Q5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ajit Kumar

अजीत कुमार
Digital Creator | Blogger | YouTuber
Founder & CEO: BiharHelp.in

मैं बिहार का रहने वाला एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ। मैंने BiharHelp.in की स्थापना की, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, नौकरियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। मेरा लक्ष्य हर व्यक्ति तक डिजिटल संसाधनों की पहुँच बनाना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और आगे बढ़ सकें।

मुझे खुशी है कि मैं अपने काम के जरिए बिहार और देश के विकास में योगदान दे पा रहा हूँ।

धन्यवाद! 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *