Bihar RTI Online Apply 2026: RTI क्या है, RTI आवेदन कैसे करें, स्टेटस कैसे चेक करें और First Appeal की पूरी प्रक्रिया @jaankari.bihar.gov.in

Bihar RTI Online: अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और RTI यानि Right to Information के बारे में जानना चाहते हैं, साथ ही इसकी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आपको बता दें कि RTI (Right to Information) हर व्यक्ति का एक कानूनी अधिकार है, जिसमें हर कोई नागरिक सरकार से किसी भी काम के बारे में जानकारी ले सकता है। जैसे किसी सरकारी काम के बारे में जानकारी लेना, Vacancy या भर्ती के बारे में कोई भी जानकारी, सरकारी काम में पैसा कितना खर्च हुआ, साथ ही स्कॉलरशिप, पेंशन, राशन कार्ड, जमीन, शिक्षा आदि सभी चीज़ों की जानकारी आप RTI के माद्यम से ले सकते हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bihar RTI के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। RTI के लिए बिहार सरकार ने अलग ही पोर्टल जारी किया है। आप इस पोर्टल पर जाकर Online Login करके आप अपना आवेदन भर सकते हैं। Bihar RTI Online Status चेक करने के लिए भी आप इसी पोर्टल पर आकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Bihar RTI Online Apply 2026

इस लेख में हम आपको Bihar RTI Online की पूरी जानकरी देंगे। जिससे आपको कभी भी RTI करने की जरुरत पड़े, तो आप आसानी से आवेदन कर सके। इसलिए आवेदन प्रक्रिया या अन्य जरुरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar RTI Online: Overview

Particulars Details
Portal Name Bihar RTI Online Portal
Purpose
  • RTI Application,
  • Status Check,
  • First Appeal
Authority Bihar Government
Mode Online
Fee Rs.10/- (Online Payment)
BPL Candidates Free (BPL Certificate Required)
Official Website jaankari.bihar.gov.in

Bihar RTI Online: Details

अगर आप भी Bihar RTI Online के जरिए कोई जानकारी लेना चाहते हैं। और इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि RTI (Right to Information) Act 2005 के तहत आप किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी ले सकते हैं, यह आपका क़ानूनी अधिकार है। Bihar RTI Online Portal के जरिए आप घर बैठे ही किसी भी डिपार्टमेंट में RTI लगा सकते हैं। जैसे शिक्षा विभाग से स्कूल की जानकारी, या भूमि विभाग से जमीन का रिकॉर्ड, या फिर आप किसी भी सरकारी काम का ब्यौरा ले सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप बिहार के RTI पोर्टल jaankari.bihar.gov.in के जरिए ऑनलाइन RTI फॉर्म भर सकते हैं। जिसके लिए आपको मोबाइल नंबर और ईमेल चाहिए होगी। अगर आपका RTI का जवाब नहीं मिलता, तो Bihar RTI First Appeal Online भी यहीं से कर सकते हैं। और अपनी पुरानी RTI का Application Status चेक करने के लिए भी इसी पोर्टल पर आवेदन नंबर डाल कर चेक होता है। आवेदन की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Also Read…

Bihar RTI Online Portal

Bihar RTI Online Portal की वेबसाइट jaankari.bihar.gov.in पर आप RTI का आवेदन कर सकते हैं। RTI का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार को रोकना, हर काम में निगरानी और आम नागरिक को जानकारी का अधिकार देना है। इस पोर्टल के जरिए आप रजिस्टर करके, फॉर्म भर कर जानकारी ले सकते हैं, और जानकारी न मिलने पर Appeal भी कर सकते हैं। पोर्टल पर Online Login के लिए मोबाइल नंबर और OTP से ही लॉगिन होगा। और वेबसाइट पोर्टल के साथ इसकी Android ऐप भी आपको play store पर मिल जाएगी।

How to Apply Online for Bihar RTI Online?

अगर आप भी Bihar RTI के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको Bihar RTI JAANKARI Facilitation Online Portal की वेबसाइट jaankari.bihar.gov.in पर जाना होगा।

ihar RTI JAANKARI Facilitation Online Portal image for Bihar RTI Online Apply 2026

  • होमपेज पर ‘Apply for RTI Application’ पर क्लिक करें। लॉगिन पेज ओपन होगा।

Citizen login page for Bihar RTI Online Apply 2026

  • अगर आप नए User हैं, तो ‘Sign Up’ पर क्लिक करें। नाम, पिता का नाम, ईमेल, मोबाइल, जेंडर, आईडी प्रूफ ( जैसे आधार), पता, पिनकोड, ब्लॉक, डिस्ट्रिक्ट, शिक्षा स्तर, और BPL (अगर है तो नंबर और सर्टिफिकेट अपलोड करें ) और सब भर कर Register पर क्लीक करें।

registration form for Bihar RTI Online Apply 2026

  • अगर आप BPL से हैं, तो फीस नहीं लगेगी। सबमिट करके , OTP से वेरिफाई करें।
  • फिर लॉगिन पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर डाल कर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें से। और OTP डाल कर ‘Verify OTP’ पर क्लिक करेंगे।

login ang OTP verify and login form for Bihar RTI Online Apply 2026

  • फिर डैशबोर्ड ओपन होगा, यहाँ अप्लाई के लिए आपको ‘Apply for RTI’ पर क्लिक करें, Dropdown में ‘Fresh RTI Application’ पर क्लिक करें।

New Apply option for Bihar RTI Online Apply 2026

  • पर्सनल डाटा पहले से भरा होगा, फिर निचे ‘RTI Reguest Details’ सेक्शन में जाना है यहाँ ‘Information Seeking from which Level के नीचे लेवल सेलेक्ट जैसे ब्लॉक, बोर्ड, कमिश्नर, कॉरपोरेशन, डिस्ट्रिक्ट, पंचायत, स्कूल आदि। करना है। फिर डिपार्टमेंट सेलेक्ट करना है और उसका एड्रेस सेलेक्ट करने हैं।

Add details for RTI

  • फिर आपको file, pdf लगनी है और सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन भरना है जो 10 से 1000 कैरेक्टर तक होना चाहिए । अगर ज्यादा है, तो PDF अपलोड करें (5MB तक)।
  • सेव एंड प्रोसीड करें। प्रीव्यू चेक करें।
  • पेमेंट करें (Rs.10/-)। पेमेंट गेटवे से नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से।

payment gateway for Bihar RTI Online Apply 2026

  • सबमिट करें। आवेदन नंबर मिलेगा। रसीद डाउनलोड करें।

How to Check Bihar RTI Online Status

अगर आप आवेदन के बाद Bihar RTI Online Status चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें:

  • पोर्टल को रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • फिर डेशबोर्ड पर आकर RTI Applications’ पर क्लिक करें और dropdown में ‘View RTI Application’ पर क्लिक करें।

Deshboard for Bihar RTI Online Apply 2026

  • आवेदन नंबर डालें और आपके सामने एप्लीकेशन का स्टेटस आ जाएगा।

Bihar RTI First Appeal Online Process

अगर आपको आपकी भेजी हुई RTI का जवाब नहीं मिलता, तो आप First Appeal कर सकते हैं जिसके लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें:

  • पोर्टल को रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • फिर डेशबोर्ड पर आकर ‘Apply for RTI’ पर क्लिक करें, Dropdown में ‘1st Appeal’ पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर डालें, और अपील का कारण लिखें।
  • सबमिट करें। स्टेटस चेक के लिए ‘RTI Applications’ में ‘View 1st Appeals’ पर क्लिक करें।

क्विक लिंक्स

Bihar RTI JAANKARI Facilitation Online Portal Website Link Click Here
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar RTI Online

Bihar RTI Online Portal क्या है?

jaankari.bihar.gov.in जहां RTI अप्लाई और स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Bihar RTI Online Apply कैसे करें?

पोर्टल पर रजिस्टर करें, लॉगिन करें, फॉर्म भरें, फीस दें।

Bihar RTI Online Status कैसे चेक करें?

लॉगिन करके आवेदन नंबर से स्टेटस देखें।

Bihar RTI First Appeal Online कैसे करें?

लॉगिन करके First Appeal ऑप्शन से अप्लाई करें।

बिहार में आरटीआई ऑनलाइन कैसे करें?

पोर्टल पर रजिस्टर, फॉर्म भरें, Rs.10 फीस दें।

Bihar University RTI Online कैसे करें?

यही पोर्टल, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट चुनें।

Bihar Online RTI Application Status कैसे देखें?

लॉगिन करके चेक करें। कोई फीस नहीं।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *