Bihar Post Matric Scholarship Correction 2024–25 & 2025–26: Defected Application Correction Last Date 10 March

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026: अगर आपने भी बिहार सरकार की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2024-25 और 2025-26) के लिए आवेदन किया है और आपका आवेदन Defected (त्रुटिपूर्ण) हो गया है, तो आपके लिए बहुत जरूरी सूचना है। बिहार शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी की है, जिसमें Defected आवेदनों में सुधार करने की आखिरी तिथि 10 March 2026 तय की गई है।

BiharHelp App

आपको बता दें कि SC, ST, EBC, BC और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए चल रही ये छात्रवृत्ति योजनाओं (अनुसूचित जाति/जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति) में दस्तावेज या जानकारी में गलती होने पर आवेदन Defected हो गया है। अब आपको खुद ही सुधार करके फाइनल (Finalize) करना होगा। अगर 10 March 2026 तक नहीं सुधारा तो आवेदन हमेशा के लिए रिजेक्ट हो जाएगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2024–25

इस लेख में हम आपको Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026 की पूरी जानकारी देंगे जैसे सुधार कब तक करना है, कैसे करना है, कौन-कौन सी योजनाएं शामिल हैं और क्या-क्या सुधार सकते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। और अंत में हम आपको सुधार करने का डायरेक्ट पोर्टल लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से सुधार कर सकें।

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026 – Overview

Particulars Details
Department Bihar Education Department
Schemes
  • अनुसूचित जाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना,
  • अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना,
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना,
  • मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना
Academic Years 2024-25 और 2025-26
Correction Window Defected आवेदनों में सुधार
Last Date for Correction 10 March 2026
Consequence if not corrected आवेदन Permanently Reject हो जाएगा
Portal https://scstpmsonline.bihar.gov.in और https://pmsonline.bihar.gov.in
Official Notice Reference PR-023353 (EDUCATION) 2025-26

Bihar post matric scholarship correction notice details

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने आज एक जरूरी सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और मुस्लिम अल्पसंख्यक छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2024-25 और 2025-26 में कई आवेदन Defected हो गए हैं।

Defect की वजह से आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मुख्य वजहें ये हैं:

  • दस्तावेज़ अपलोड नहीं हुए या गलत अपलोड हुए
  • बैंक अकाउंट या आधार लिंक में समस्या
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट गलत या पुराना
  • नाम, जन्मतिथि, मोबाइल, ईमेल में गलती
  • अन्य कोई छोटी-मोटी त्रुटि

अब बोर्ड ने ऐसे Defected आवेदनों में सुधार करने का आखिरी मौका दिया है। अब आप 10 March 2026 तक अपने आवेदन को सुधार सकते हैं और 10 March 2026 के बाद कोई सुधार नहीं होगा। इसलिए आज ही पोर्टल पर जाकर चेक करें और सुधार कर लें।

Bihar Post Matric Scholarship Correction Notification 2026

Important Dates of Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026

Events Dates
Defected आवेदनों Check January/February 2026
Correction Window Last Date 10 March 2026
Permanent Rejection (if not corrected) 11 March 2026 onwards

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026 – Schemes Included

Scheme Name Beneficiary Category
अनुसूचित जाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना SC Students
अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना ST Students
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना SC/ST Students
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना BC/EBC Students
ये सुधार 2024-25 और 2025-26 के लिए है।

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026 – Common Reasons for Defect

  • दस्तावेज की कमी या गलत अपलोड
  • आधार/बैंक अकाउंट में गलती
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र में समस्या
  • नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी में त्रुटि
  • आय प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र की गलती

क्या सुधार सकते हैं? आप दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं, गलत जानकारी ठीक कर सकते हैं और फाइनल सबमिट कर सकते हैं।

How to Correct Bihar Post Matric Scholarship Application 2026?

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026 के लिए आपको PMS पोर्टल पर जाकर सुधार करना होगा। स्टेप्स फॉलो करें:

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026 के लिए सबसे पहले सभी विद्यार्थियों को बिहार सरकार के आधिकारिक PMS Portal की वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in या scstpmsonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।

• होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Login विकल्प पर क्लिक करना होगा, जहां अपना OTR Number भरकर लॉगिन करना होगा।

 

  • इसके लिए OTR number डाले OTP आएगा उसे डाल कर Login ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको popup में दिख जायेगा कि OTR की जानकारी NSP पोर्टल से उठा रहा है जिसके लिए अपना Adhaar Number, DOB डालें। और Submit करें।

  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपका नाम दिखेगा, अपना mobile number डाल कर OTP भेजे। OTP डाल कर अपनी District और category सेलेक्ट करें और Final Submit पर क्लिक करें।

• लॉगिन करने के बाद आपको अपना आवेदन (Application) चेक करना होगा। यदि आवेदन में कोई गलती होगी तो Application Status में “Defected” लिखा हुआ दिखाई देगा।

• इसके बाद अपने Defected Application के सामने दिए गए Edit / Correction विकल्प पर क्लिक करना होगा।

• अब आवेदन फॉर्म में दी गई गलत जानकारी को सही करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे – जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि।

• सभी जानकारी और दस्तावेज ध्यान से जांचने के बाद Finalize / Submit बटन पर क्लिक करें।

• आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद आपका Correction Process पूरा हो जाएगा।

• अंत में, भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का Print Out जरूर निकालकर सुरक्षित रखें

Read Also – Bihar Post Matric Scholarship 2024-25: Direct Link to Apply Online For ST, SC, BC and ECB OBC, Last Date, Benefits & How to Apply?

Application *Home Page BC & EBC Application Home Page
SC & ST Application Home Page

FAQs – Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026

Bihar Post Matric Scholarship Correction 2026 की आखिरी तिथि क्या है?

सुधार करने की आखिरी तिथि 10 March 2026 है। इस तिथि तक Defected आवेदनों को ठीक करके फाइनल करना जरूरी है, वरना आवेदन हमेशा के लिए रिजेक्ट हो जाएगा।

किन छात्रवृत्ति योजनाओं में सुधार करना है?

ये सुधार SC, ST, BC, EBC और अति पिछड़ा वर्ग की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए है, जो 2024-25 और 2025-26 के लिए हैं। Defected आवेदन ही सुधार सकते हैं।

Defected आवेदन का मतलब क्या है?

Defected का मतलब है कि आपके आवेदन में दस्तावेज या जानकारी में गलती है, जैसे जाति प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स या नाम में त्रुटि। इसे आवेदक को खुद सुधारना होगा।

सुधार कहां और कैसे करना है?

 सुधार PMS पोर्टल पर ऑनलाइन करना है – scstpmsonline.bihar.gov.in या pmsonline.bihar.gov.in पर लॉगिन करके। Defected आवेदन में सुधार करें और फाइनल सबमिट करें।

10 March 2026 के बाद क्या होगा?

 10 March 2026 के बाद कोई सुधार नहीं होगा और सभी Defected आवेदन Permanently Reject कर दिए जाएंगे। इसलिए समय पर सुधार जरूर कर लें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *