Bihar Board 12th Compartment Form 2026 (Last Date Extended): Apply for Compartment and Special Exam, Check Last Date, Eligibility, Fee & Full Process

Bihar Board 12th Compartment Form 2026: अगर आपने भी Bihar Board से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा दी है और आप एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) ने Compartment फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और साथ ही Special Exam (विशेष परीक्षा) के लिए भी आवेदन शुरू कर दिए हैं। यानि जिन छात्रों ने एग्जाम नहीं दिया है वो फिर से परीक्षा दे सकते हैं। Bihar Board 12th Compartment Form 2026 के लिए छात्रों को ऑफलाइन 25 मार्च 2026 से आवेदन करना होगा।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bihar Board ने 12वीं का Result 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। अब जो भी छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए हैं या जिनका पेपर छूट गया था (Absent थे), वे 25 मार्च 2026 से 06 अप्रैल 2026 (Last Date Extended) तक दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्कूल या कॉलेज के माध्यम से ही की जाएगी, छात्र खुद से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते हैं, पर स्कूल/कॉलेज को अपने पेपर का रिकॉर्ड देना होगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bihar Board 12th Compartment Form 2026 से जुड़ी सारी जानकारी बताएंगे। जैसे कंपार्टमेंट भरने के लिए तारीखें, कितने पेपर भर सकते हैं, जरूरी दस्तावेज, आवेदन का तरीका आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकेंगें।

Bihar Board 12th Compartment Form 2026: Overview

Particulars Details
Organization Bihar School Examination Board (BSEB)
Article Name Bihar Board 12th Compartment Form 2026
Exam Name BSEB Class 12 (Intermediate) 2026
Result Date 23 March 2026
Form Start Date 25 March 2026
Last Date 06 April 2026 (Last Date Extended)
Application Mode Online (Through School/College)
Exams Type Compartment + Special Exam
Official Website intermediate.biharboardonline.com

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 – Details

अगर आप भी Bihar Board 12th Compartment Form 2026 भरना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि BSEB ने 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। अब जो छात्र एक या दो विषय में फेल हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट फॉर्म की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है। छात्रों को कंपार्टमेंट ही नहीं बल्कि Special Exam (विशेष परीक्षा) का भी मौका दिया गया है। इसका मतलब है कि जो छात्र किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, या जिनका एग्जाम छूट गया था, वे भी अब आवेदन कर सकते हैं।

Special Exam और कंपार्टमेंट फॉर्म की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से ही आवेदन करना होगा, छात्र खुद से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी बातें आगे लेख में दी गई हैं। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 Last Date Extended Notice

Also Read…

Important Dates of Bihar Board 12th Compartment Form 2026

Events Dates
Result Declaration Date 23 March 2026
Scrutiny / Compartment Form Start Date 25 March 2026
Last Date to Apply 06 April 2026 (Last Date Extended)
Compartment Exam (Expected) April – May 2026
Compartment Result (Expected) May 2026

Bihar Board 12th Compartment Exam 2026 (Second Chance) क्या होता है?

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) ने यह कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) उन छात्रों के लिए आयोजित की है, जो इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 में एक या फिर दो सब्जेक्ट में फल हो गए हैं। और अब अपना एक साल बर्बाद किए बिना फिर से इन सब्जेक्ट की परीक्षा देकर इसी साल 12वीं पास करना चाहते हैं। और अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख कर साल बचाना चाहते हैं।

Compartment Exam एक तरह का Second Chance होता है और इसे Second Chance भी कहा जाता है, जो बोर्ड की तरफ से छात्रों के लिए एक अच्छा मौका होता है। पर अगर आप 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में फल हैं तो आप Compartment Exam नहीं दे सकते, आपको फिर से 12वीं की पड़े करके अगले साल परीक्षा देनी होगी।

क्या छात्र Scrutiny और Compartment दोनों भर सकते हैं?

अगर कोई छात्र Scrutiny और Compartment एक साथ भरना चाहता है तो दोनों फॉर्म भर सकता है। पर अगर आप Scrutiny में पास हो गए तो आपका Compartment का रिजल्ट मान्य नहीं होगा। अगर आप प्रैक्टिकल में fail हो गई हैं या absent थे तो आप Compartment के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

Bihar Board 12th Special Exam 2026 क्या है?

Special Exam यानि बिशेष परीक्षा उसे कहते है या उन छात्रों के लिए होती है, जो फाइनल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं या फिर जिनका फॉर्म नहीं भरा गया था और अब फॉर्म भर कर परीक्षा देना चाहते हैं। इसके साथ ही जो छात्र नंबर बढ़ाने के लिए फिर से परीक्षा देना चाहते हैं वो भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें छात्र सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं और उन्हें पूरा रिजल्ट मिलेगा।

Notice for Bihar Board 12th Compartment Form 2026

Bihar Board 12th Compartment / Special Exam Fee

Category Fee
Regular / Independent Student ₹1430
Previous Fail (Science/Commerce) ₹1770 – ₹1830
Vocational Course ₹960 – ₹2170

Note: ऊपर दी गई फीस में ₹30 ऑनलाइन शुल्क शामिल नहीं है। ₹30 ऑनलाइन शुल्क स्कूल/कॉलेज द्वारा रखा जाता है, जिसका उपयोग छात्रों का ऑनलाइन फॉर्म भरने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने आदि कामों में किया जाता है। इसलिए छात्रों को यह शुल्क अलग से देना पड़ता है, लेकिन इसे बोर्ड की मुख्य परीक्षा फीस में शामिल नहीं किया जाता।

कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?

बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं। यह परीक्षा उन्हें दूसरा मौका (Second Chance) देती है ताकि वे उसी वर्ष अपने फेल हुए विषयों को पास कर सकें।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्रता

  • वे छात्र जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं
  • केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जिनमें फेल हुए हैं
  • वे छात्र जो अपना साल बचाना चाहते हैं

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

  • जो छात्र 2 से अधिक विषयों में फेल हैं
  • ऐसे छात्रों को अगली वर्ष परीक्षा देनी होगी

Note: यदि आप बिहार बोर्ड 12वीं में 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं, तो आप कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उसी साल पास होने का मौका पा सकते हैं।

Absent और छूटे हुए छात्रों के लिए मौका

Absent (अनुपस्थित) छात्र

  • जो छात्र 1 या 2 विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे
  • वे अब उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं
  • उन्हें कंपार्टमेंट या विशेष परीक्षा में मौका मिलेगा

जिनका फॉर्म नहीं भरा गया था

  • अगर स्कूल की गलती से फॉर्म नहीं भरा गया
  • तो ऐसे छात्रों को Special Exam 2026 में सभी विषयों की परीक्षा देने का मौका मिलेगा

Compartment के लिए कितने मौके मिलेंगे?

  • 2026 → पहला मौका
  • 2027 Annual → दूसरा मौका
  • 2027 Compartment → अंतिम मौका

यानी छात्रों को कुल 3 मौके दिए जाते हैं।

Documents Required for Bihar Board 12th Compartment Form 2026

  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • स्कूल/कॉलेज का चरित्र प्रमाण पत्र (कंपार्टमेंट के लिए)
  • अन्य जरूरी दस्तावेज (स्क्रूटनी के लिए रोल नंबर आदि)

How to Apply for Bihar Board 12th Compartment Form 2026?

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 के लिए आपको School/Collage के द्वारा ही आवेदन करना होगा और पहले छात्रों को ऑफलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर कर स्कूल/कॉलेज में देना है उसके बाद स्कूल/कॉलेज के द्वारा ही ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने स्कूल या कॉलेज जाएं।
  • वहां से Compartment / Special Exam का फॉर्म लें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें (Roll Code, Roll Number आदि), जिन विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें चुनें या भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद उसे स्कूल/कॉलेज में जमा करें।
  • इसके बाद आपका स्कूल/कॉलेज ही ऑनलाइन आवेदन करेगा।
  • फीस भी स्कूल/कॉलेज के माध्यम से जमा होगी।

Helpline & Support

Details Information
Helpline Number 0612-2230039
Email [email protected]

अगर आवेदन या फीस में कोई समस्या आती है, तो आप इस नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

Important Links

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 Download Link Download Now 
Notification Link Download Now
Notice Link Click Here
Link to Apply Online for Inter Scrutiny Click Here to Apply Online (Active Now)
Result Download Link
Official Website biharboardonline.com
Our Telegram Channel Join Telegram Channel
Our Homepage BiharHelp

FAQs – Bihar Board 12th Compartment Form 2026

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 कब शुरू होगा?

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस दौरान आप स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Bihar Board 12th Scrutiny Form 2026 में क्या सुधार सकते हैं?

Bihar Board 12th Scrutiny Form 2026 में आप अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं। नाम, जन्मतिथि या अन्य डिटेल्स नहीं बदल सकते। केवल अंक बढ़ाने की उम्मीद रहती है। फीस प्रति विषय ₹120 (अनुमानित) है।

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 कौन भर सकता है?

Bihar Board 12th Compartment Form 2026 केवल वे छात्र भर सकते हैं जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं। 3 या ज्यादा विषयों में फेल छात्र अगले साल परीक्षा देंगे। यह सिर्फ बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए है।

Bihar Board 12th Scrutiny / Compartment Fee कितनी है?

Bihar Board 12th Scrutiny / Compartment Fee स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय ₹120 (अनुमानित) है। कंपार्टमेंट फॉर्म की फीस फुल नोटिफिकेशन में बताई जाएगी। फीस सिर्फ ऑनलाइन जमा करनी होगी।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2026 कब होगी?

Bihar Board 12th Compartment Exam 2026 अप्रैल-मई 2026 के बीच होने की उम्मीद है। रिजल्ट मई 2026 तक जारी हो सकता है। सही तारीख बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *