Bihar Board 10th Scrutiny 2026 (Apply Start): Copy Rechecking Online Application Form, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस, तारीख और कैसे करें अप्लाई

Bihar Board 10th Scrutiny 2026: अगर आपने भी Bihar Board से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा दी है, तो आपका रिजल्ट आज यानि 29 मार्च 2026 को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र कुछ नम्बरों से पेपर में पास नहीं हो पाए हैं या फिर अपने नम्बरों से असंतुष्ट हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) अब स्क्रूटनी (Scrutiny / Re-evaluation) की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने वाला है। जिससे वे सभी छात्र जो अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे अपनी कॉपी की दोबारा जांच करवा सकते हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bihar Board ने 10वीं का रिजल्ट आज यानि 29 मार्च 2026 को दोपहर 01:15 बजे जारी किया है। और अब स्क्रूटनी के लिए आवेदन 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और यह आवेदन 07 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। इसके लिए सभी छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्र खुद से वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं, स्कूल/कॉलेज से आवेदन करना जरूरी नहीं है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bihar Board 10th Scrutiny 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे स्क्रूटनी की तारीखें, फीस, कौन आवेदन कर सकता है, जरूरी दस्तावेज, आवेदन का तरीका आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकेंगें।

Bihar Board 10th Scrutiny 2026: Overview

Particulars Details
Organization Bihar School Examination Board (BSEB)
Article Name Bihar Board 10th Scrutiny 2026
Exam Name BSEB Class 10 (Matric) Annual Exam 2026
Result Date 29 March 2026 (01:15 PM)
Scrutiny Start Date 01 April 2026 (Started)
Last Date 07 April 2026
Application Mode Online
Scrutiny Fee ₹120 per subject (Expected)
Who Can Apply Students who appeared in Bihar Board Matric (10th) Exam 2026
Official Website biharboardonline.com / matric.biharboardscrutiny.com

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 – Details

अगर आप भी Bihar Board 10th Scrutiny 2026 के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि BSEB ने 29 मार्च 2026 को दोपहर में 01:15 मिनट पर 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। और अब जल्द ही Scrutiny / Re-evaluation की प्रक्रिया भी शुर कर देगा। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, या फिर जिनका पेपर अच्छा हुआ था और number उसके अनुसार नहीं मिले हैं। वे सभी स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया 31 मार्च 2026 से शुरू हो सकती है।

आपको बता दें कि स्क्रूटनी के बाद जरुरी नहीं है कि आपके नंबर बढते ही है। पर इसमें आपके नंबर कम भी नहीं होते हैं। और साथ ही इस बात का ध्यान रखे अगर पेपर अच्छा गया हो तभी आवेदन करें। और जो कुछ नम्बरों से पेपर में फेल हो गई हैं वो आवेदन कर ही दें। इस Scrutiny / Re-evaluation में आप अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं। इसके लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और छात्र खुद फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी बातें आगे लेख में दी गई हैं। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Notification image of Bihar Board 10th Scrutiny 2026

Also Read…

Important Dates of Bihar Board 10th Scrutiny 2026

Event Date
BSEB Class 10th Exam Conducted February 2026
Result Declaration Date 29 March 2026
Scrutiny Form Start Date 01 April 2026
Last Date to Apply 07 April 2026
Scrutiny Result (Expected) May 2026

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 क्या होता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) स्क्रूटनी उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 में अपने अंकों को बढ़ाना चाहते हैं। स्क्रूटनी में आपकी एग्जाम की कॉपी को दोबारा चेक किया जाता है। स्क्रूटनी के दौरान परीक्षक यह जांच करते हैं कि छात्र के सभी उत्तरों को ठीक से चेक किया गया है या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि किसी प्रश्न का उत्तर जांचने से छूट जाता है, जिससे अंक कम मिल जाते हैं। इस स्थिति में स्क्रूटनी के माध्यम से उस गलती को सुधारा जाता हैं और आपको नंबर मिलते हैं।

यह उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है जो किसी पेपर में कुछ नम्बरों से फेल हो गए हैं और अब अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं। अगर एग्जाम कॉपी में कोई गलती मिली तो अंक बढ़ सकते हैं। लेकिन अगर कोई गलती नहीं मिली तो अंक पहले जैसे ही रहेंगे। स्क्रूटनी में नंबर कम नहीं होते हैं। इसके अलावा इस प्रक्रिया में अंकों का टोटल (Totaling) भी दोबारा जांचा जाता है। यदि कहीं जोड़ में गलती हुई है या अंक गलत तरीके से दर्ज किए गए हैं, तो उसे सही किया जाता है।

स्क्रूटनी में यह भी देखा जाता है कि जिस उत्तर के लिए अंक दिए गए हैं, वह सही है या नहीं और कोई वैध अंक छूट तो नहीं गया है। आपको बता दे कि स्क्रूटनी में केवल जांच की जाती है, दोबारा कॉपी नहीं लिखवाई जाती और न ही पूरे पेपर का नया मूल्यांकन किया जाता है।

क्या हर छात्र Scrutiny भर सकते हैं?

आपको बता दें कि Scrutiny के लिए हर छात्र फॉर्म भर सकता है। अगर आप पास हो गए हैं तो भी आप आवेदन कर सकते हैं और जो छात्र फेल हुए हैं वे सभी भी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। और साथ ही आप एक या एक से ज्यादा विषयों की भी स्क्रूटनी करवा सकते हैं। सिर्फ बिहार बोर्ड के 10वीं के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Scrutiny Fee

Category Fee per Subject
All Categories ₹120
नोट: फीस सिर्फ ऑनलाइन जमा करनी होगी। एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं होगी।

Bihar Board 10th Result 2026 – Key Highlights

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bihar Board ने इस साल कई बड़े बदलाव किए हैं जिससे परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी हो गई है।

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.79%
  • कुल परीक्षार्थी: 15,10,928
  • कुल पास छात्र: 12,35,743
  • कॉपी जांचने का समय: केवल 12 दिन

Bihar Board 10th Topper List 2026 (Top 3 Students)

इस साल टॉप करने वाले छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

  • प्रथम स्थान: 98.4% (492 अंक)
  • द्वितीय स्थान: 97.8% (489 अंक)
  • तृतीय स्थान: 97.6% (488 अंक)

Documents Required for Bihar Board 10th Scrutiny 2026

  • 10वीं का रोल नंबर और रोल कोड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • रिजल्ट मार्कशीट (डाउनलोड की हुई)
  • अन्य जरूरी दस्तावेज

How to Apply for Bihar Board 10th Scrutiny 2026?

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 के लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या matric.biharboardscrutiny.com पर जाएं।

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Website Homepage

  • आधिकारिक वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आपके सामने Login फॉर्म होगा, उसमें अपना Roll Number, Roll Code और Mobile Number भरकर Log in करें।

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 login form image

  • अगर आपने अभी तक अपना अकाउंट नहीं बनाया है, तो पहले आपको नीचे दिए ‘Don’t have an account ?Register’ पर क्लिक करके अकाउंट बनाना होगा।
  • register फॉर्म ओपन होगा, यहाँ पर अपना Roll Number, Roll Code, DOB, डालकर पासवर्ड बनाना होगा।
  • अब लॉगिन करें, डेशबोर्ड ओपन होगा Registration no., नाम, पिता का नाम सब दिखेगा।
  • थोड़ा सा नीचे आपको सभी सब्जेक्ट दिख जाएंगे, आपको जिस भी सब्जेक्ट के लिए Scrutiny करना है, सामने टीक करें। हर सब्जेक्ट के लिए 120 रुपए लगेंगे।
  • इसके बाद नीचे save & Pay ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपने जितने सब्जेक्ट सेलेक्ट किये हैं वो दिखेगें, फिर Pay Now पर क्लिक करें।
  • पेमेंट ऑप्शन दिखेगी, आपको Pay via sabPaisa पर क्लिक करना है।
  • आपको जिस method से पेमेंट करनी है उसे सेलेक्ट करना है, आप UPI से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • उसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म पावती का प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के बाद क्या होगा?

  • स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के बाद बिहार बोर्ड आपकी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की दोबारा जांच करता है। यह प्रक्रिया कुछ समय लेती है और पूरी तरह बोर्ड के नियमों के अनुसार की जाती है।
  • स्क्रूटनी के दौरान सबसे पहले यह देखा जाता है कि आपके सभी प्रश्नों को सही तरीके से जांचा गया है या नहीं। यदि कोई उत्तर चेक होने से छूट गया है, तो उसे दोबारा जांचकर अंक दिए जाते हैं।
  • इसके बाद अंकों का टोटल (Totaling) चेक किया जाता है। अगर जोड़ में कोई गलती होती है, तो उसे सही किया जाता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि सभी दिए गए अंक सही तरीके से दर्ज किए गए हैं।
  • यदि जांच के दौरान कोई गलती पाई जाती है, तो आपके अंक बढ़ सकते हैं और नया रिजल्ट अपडेट कर दिया जाता है। लेकिन अगर कोई गलती नहीं मिलती है, तो आपके अंक पहले जैसे ही बने रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं होता।
  • आपके जानकारी के लिए बता दे कि स्क्रूटनी में आमतौर पर अंक कम नहीं किए जाते, लेकिन अंतिम निर्णय बोर्ड का होता है। अंत में, स्क्रूटनी के बाद जो रिजल्ट जारी किया जाता है, वही अंतिम (Final) माना जाता है और उसके बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।

Important Links

Link to Apply Online for Matric Scrutiny Click Here to Apply Online (Active Now)
Notification Link Download Now
Matric All Details Notification Download Now
Result Download Link
Official Website biharboardonline.com
Bihar Board 10th Toppers List Click Here
Our Telegram Channel Join Telegram Channel
Our Homepage BiharHelp

FAQs – Bihar Board 10th Scrutiny 2026

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 कब शुरू होगा?

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 07 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस दौरान आप एक या कई विषयों की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026 में क्या सुधार सकते हैं?

Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026 में आप अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं। नाम, जन्मतिथि या अन्य डिटेल्स नहीं बदल सकते। केवल अंक बढ़ाने की उम्मीद रहती है। फीस प्रति विषय ₹120 है।

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 कौन भर सकता है?

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 केवल वे छात्र भर सकते हैं जो 2026 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। पास या फेल कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। यह सिर्फ बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए है।

Bihar Board 10th Scrutiny Fee कितनी है?

Bihar Board 10th Scrutiny Fee प्रति विषय ₹120 है। सभी कैटेगरी के लिए एक ही फीस है। फीस सिर्फ ऑनलाइन जमा करनी होगी और यह वापस नहीं होगी।

Bihar Board 10th Scrutiny Result कब आएगा?

Bihar Board 10th Scrutiny Result अप्रैल-मई 2026 के बीच आने की उम्मीद है। सही तारीख बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें। स्क्रूटनी का रिजल्ट ही अंतिम माना जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *