Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Notification Out for 600 Posts, Apply Online Now

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भी ग्रेजुएट पास हैं और बैंकिंग सेक्टर में एक सम्मानित पद पर काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। आपको बता दें कि Bank of Maharashtra ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में Apprentice पदों पर कुल 600 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन 600 पदों में विभिन्न राज्यों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र के लिए सबसे अधिक 261 पद रखे गए हैं। यह भर्ती 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और जो भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार हैं, वे 25 जनवरी 2026 तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.bank.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको सारी जानकारी डिटेल्स में देंगे जैसे – पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेन्ड, महत्वपूर्ण तिथियां आदि। अंत में आपको डायरेक्ट लिंक भी मिलेंगे जिन पर क्लिक कर आप सीधे आवेदन कर सकेंगे।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Overview

Organization Name
Bank of Maharashtra
Name of the Post
Apprentice
Vacancies
600
Application Mode
Online
Online Registration
15th January to 25th January 2026
Selection Process
Merit Based
Duration of Training
1 year
Job Location
Across all states
Stipend
Rs. 12300/- per month
Official Site Click Here

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बैंक ने Apprentices Act, 1961 – Project 2025–26 के तहत कुल 600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह पद पूरे देश के विभिन्न राज्यों के लिए निकाले गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आप 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह सभी पद बैंक में प्रशिक्षण (Training) हेतु भरे जाने वाले हैं और चयन होने वाले अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती Human Resources Management Department के अंतर्गत की जा रही है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी। साथ ही, आवेदन की पूरी प्रक्रिया भी स्टेप-बाय-स्टेप आगे समझाई गई है, इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Events
Dates
Notification Release Date
14th January 2026
Apply Online Start Date
15th January 2026
Last Date to Apply Online
25th January 2026
Closure for Editing Application Details
25th January 2026
Last Date to Pay Application Fee
25th January 2026
Last Date for Printing your Application 9th February 2026

Bank of Maharashtra Apprentice Vacancy Details

Categories
Vacancies
UR
302
SC
69
ST
46
OBC
133
EWS
50
Total 600

Application Fee

Category
Application Fee
UR / EWS / OBC
Rs. 150/- + GST
SC / ST
Rs. 100/- + GST
PwBD Exempted

Bank of Maharashtra Apprentice पात्रता (Eligibility)

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) अनिवार्य है।
  2. अभ्यर्थी को संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना) में दक्ष होना चाहिए।
  3. स्थानीय भाषा का प्रमाण 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट में उस भाषा के उल्लेख से साबित होना चाहिए (Annexure के अनुसार स्थानीय भाषाओं की सूची मान्य होगी)।

आयु सीमा (Age Limit) – 30/11/2025 के अनुसार

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

ऊपरी आयु में छूट (Upper Age Relaxation)

श्रेणी
आयु में छूट
SC / ST 5 वर्ष
OBC
3 वर्ष
PwBD (SC/ST)
15 वर्ष
PwBD (OBC)
13 वर्ष
PwBD (UR/EWS)
10 वर्ष
Ex-Servicemen / Disabled Ex-Servicemen
रक्षा सेवाओं में वास्तविक सेवा अवधि + 3 वर्ष (SC/ST के लिए 8 वर्ष) — अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष

Bank of Maharashtra Apprentice Selection Procedure

A. उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अपने 12वीं (HSC/10+2) या डिप्लोमा प्रतिशत दर्ज करने होंगे। राज्यवार मेरिट सूची इन्हीं अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो उम्र के आधार पर (अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता) रैंक दी जाएगी।

B. जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा के बाद इंजीनियरिंग डिग्री पूरी की है, उनके मेरिट की गणना केवल डिप्लोमा के कुल अंकों/प्रतिशत के आधार पर की जाएगी। (मार्क्स कैलकुलेशन के लिए नियम 03(K) लागू होंगे।)

C. कंप्यूटरीकृत मेरिट सूची केवल उसी जानकारी पर आधारित होगी जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में भरते हैं। दस्तावेज़ सत्यापन में कोई भी गलती या अंतर पाए जाने पर उम्मीदवार तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

D. केवल पात्रता का होना यह सुनिश्चित नहीं करता कि चयन पक्का है। बैंक आवश्यकतानुसार चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार रखता है।

E. यदि किसी भी स्तर पर पाया जाता है कि उम्मीदवार ने गलत/भ्रामक जानकारी या दस्तावेज़ जमा किए हैं या किसी तथ्य को छुपाया है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और जमा की गई फीस भी जब्त कर ली जाएगी। अगर उम्मीदवार को प्रशिक्षण के लिए रखा गया है, तो उसका अनुबंध भी तुरंत निरस्त किया जा सकता है।

F. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति उनके चिकित्सकीय फिटनेस, पुलिस सत्यापन, और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने पर निर्भर करेगी।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Online Apply Process

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन भरते समय सभी विवरणों को ध्यान से जांचें, क्योंकि अंतिम सबमिट बटन दबाने के बाद कोई सुधार संभव नहीं होगा। नीचे ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

  • सबसे पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofmaharashtra.in पर जाएं।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Online Apply Process

  • होमपेज पर Careers > Current Openings > Online application for Engagement of Apprentices, under the Apprentices Act, 1961 – Project 2026 पर क्लिक करें।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Online Apply Process

  • “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें, जिससे नया पेज खुल जाएगा।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Online Apply Process

  • नई रजिस्ट्रेशन के लिए “Click here for New Registration” टैब चुनें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Online Apply Process

  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म के शेष विवरण भरें।
    • सबमिट करने से पहले Preview टैब पर जाकर पूरे फॉर्म की जांच अवश्य करें।
  • अब अपनी सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन, और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) को नोटिफिकेशन में बताई गई निर्धारित साइज़ में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में Bank of Maharashtra Apprentice Application Form डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: Quick Links

Direct Apply
Click Here (Active)
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification
Download Now
Biharhelp Official Website Link
Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026 – FAQs

1. Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026 के लिए कितनी वैकेंसी जारी हुई हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 600 अपरेंटिस पदों की घोषणा की गई है।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 है।

3. आवेदन प्रक्रिया कब शुरू हुई?

आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

4. Apprentice पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट (स्नातक) होना आवश्यक है। साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान (रीड, राइट और स्पीक) अनिवार्य है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ajit Kumar

अजीत कुमार
Digital Creator | Blogger | YouTuber
Founder & CEO: BiharHelp.in

मैं बिहार का रहने वाला एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ। मैंने BiharHelp.in की स्थापना की, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, नौकरियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। मेरा लक्ष्य हर व्यक्ति तक डिजिटल संसाधनों की पहुँच बनाना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और आगे बढ़ सकें।

मुझे खुशी है कि मैं अपने काम के जरिए बिहार और देश के विकास में योगदान दे पा रहा हूँ।

धन्यवाद! 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *