BPSC Auditor Admit Card 2026: 05 July Exam Date Released, Hall Ticket Download Soon @bpsc.bihar.gov.in

BPSC Auditor Admit Card 2026: जिन भी उम्मीदवारों ने Bihar Public Service Commission (BPSC) के Advertisement No. 09/2026 के तहत पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत ऑडिटर के पदों के लिए आवेदन किया है और अब इसकी परीक्षा के लिए एग्जाम डेट्स और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, तो उनके लिए एक जरूरी खबर आ गई है। आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग, पटना ने 02 जून 2026 को एक नोटिस जारी किया है जिसमें BPSC Auditor की प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख जारी की है। इस भर्ती के लिए Preliminary Exam 05 जुलाई 2026 को रविवार के दिन होने वाला है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BPSC Auditor Exam 2026 के लिए आपका Admit Card परीक्षा से करीब 5 से 7 दिन पहले, यानी जून 2026 के आखिरी हफ़्ते में जारी होने की उम्मीद है। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, आप सभी उम्मीदवार अपना admit card Bihar Public Service Commission (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको BPSC Auditor Admit Card 2026 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे आप अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, परीक्षा की तारीख, परीक्षा वाले दिन कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाने होंगे, एडमिट कार्ड पर कौन सी जानकारी आपको देखनी है, और परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा। और लेख के अंत में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

BPSC Auditor Admit Card 2026

BPSC Auditor Admit Card 2026: Overview

Particulars Details
Exam Conducting Body बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना
Exam Name BPSC Auditor (Preliminary) Objective Competitive Exam 2026
Post Name Auditor (अंकेक्षक), Bihar Panchayat Auditing Service
Advertisement No. 09/2026
Total Vacancies 102
Job Location Bihar
Mode of Admit Card Availability Online
Admit Card Release Date (Expected) June 2026 Last Week (परीक्षा से लगभग 5-7 दिन पहले)
BPSC Auditor Exam Date 05 July 2026 (Sunday)
Selection Process
  • Preliminary Exam,
  • Main Exam (Writen),
  • Interview,
  • Document Verification
Official Website www.bpsc.bihar.gov.in

BPSC Auditor Admit Card 2026 – Details

अगर आपने भी BPSC Auditor Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया है, और अब इसकी परीक्षा और एडमिट कार्ड की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 02 जून 2026 को एक नोटिस जारी करके इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 05 जुलाई 2026 (रविवार) घोषित की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चली थी।

आपको बता दें कि इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होने जा रही है और आप इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 5 से 7 दिन पहले जून 2026 के अंतिम सप्ताह में डाउनलोड कर पाएंगे। यह एडमिट कार्ड आपको सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी। तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Official Notification image of BPSC Auditor Admit Card 2026

Also Read…

Important Dates of BPSC Auditor Admit Card 2026

Events Dates
Detailed Notification Release Date 28 January 2026
Online Application Start Date 05 February 2026
Last Date of Online Application 26 February 2026
Preliminary Exam Date Announced 02 June 2026
Admit Card Release Date (Expected) June 2026 Last Week
BPSC Auditor Exam Date 2026 05 July 2026 (Sunday)

BPSC Auditor Vacancy 2026 Details

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के तहत ऑडिटर के कुल 102 पदों पर भर्ती निकाली थी। नीचे श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

Category Total Vacancies (28 + 74) Reserved for Women (35%)
Unreserved (UR) 58 20
Economically Weaker Section (EWS) 10 03
Scheduled Caste (SC) 14 05
Scheduled Tribe (ST) 01 00
Extremely Backward Class (EBC) 09 02
Backward Class (BC) 07 02
Backward Class – Women 03 00
Total 102 32

BPSC Auditor Exam Date and Time 2026 (Expected)

BPSC Auditor (Preliminary) Exam 05 जुलाई 2026 को विभिन्न जिलों में होने वाला है। ऑफिशियल एग्जाम नोटिस में एग्जाम का पूरा टाइम टेबल नहीं दिया है। पूरी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर आएगी। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। संभावित जानकारी नीचे दी गई है।

Exam Date Shift Reporting Time (Expected) Gate Close (Expected) Exam Start Time (Expected) Exam End Time (Expected)
05 July 2026 Shift 1 (Morning) 08:00 AM 09:00 AM 09:30 AM 11:30 AM
05 July 2026 Shift 2 (Afternoon) 12:30 PM 01:30 PM 02:00 PM 04:00 PM

Documents Required at Exam Centre

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें ले जानी होंगी:

  • Admit Card की हार्ड कॉपी: सभी उम्मीदवारों को BPSC Auditor का Admit Card का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा।

  • Valid Photo ID Proof: अपना कोई भी ID प्रूफ जैसे आधार कार्ड (ओरिजिनल या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), PAN Card, Voter ID, Driving License (कोई भी एक ID) लेकर जाना होगा।

  • पासपोर्ट साइज फोटो: अगर जरूरी हो या एडमिट कार्ड पर माँगा गया हो तो ही लेकर जाए।

नोट: अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होंगे तो एंट्री नहीं दी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होगी, एक बार उसे जरूर पढ़ लें।

Details Mentioned on BPSC Auditor Admit Card 2026

एडमिट कार्ड पर इन सभी चीजों को चेक कर लें, अगर कुछ भी गलत हो तो, एडमिट कार्ड पर दिए नंबर, ईमेल और ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए कॉन्टैक्ट्स से संपर्क करके इन डिटेल्स को ठीक करवाएं।

Information Description
Candidate’s Name उम्मीदवार का पूरा नाम
Father’s Name पिता का नाम
Roll Number रोल नंबर
Registration Number रजिस्ट्रेशन नंबर
Exam Date & Time परीक्षा की तारीख और समय
Exam Centre परीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Time रिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signature फोटो और सिग्नेचर
Exam Instructions परीक्षा के नियम

BPSC Auditor Selection Process

BPSC Auditor के लिए सिलेक्शन प्रोसेस नीचे दिए स्टेज के अनुसार होगा:

  1. Preliminary Exam (Objective Type)

  2. Main Written Exam

  3. Interview

  4. Document Verification

  5. Final Merit List

BPSC ऑडिटर भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा

विषय कुल अंक अवधि
सामान्य अध्ययन 150 अंक 2 घंटे

मुख्य लिखित परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में तीन अनिवार्य विषय और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।

विषय अंक अवधि
अनिवार्य विषय सामान्य हिंदी 100 अंक 3 घंटे
अनिवार्य विषय सामान्य अध्ययन – पेपर I 300 अंक 3 घंटे
अनिवार्य विषय सामान्य अध्ययन – पेपर II 300 अंक 3 घंटे
वैकल्पिक विषय (किसी एक का चयन अनिवार्य) 300 अंक 3 घंटे

साक्षात्कार (Interview)

  • मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार: 120 अंक
  • मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के लगभग दो गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
  • अंतिम चयन मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

दस्तावेज़ सत्यापन

साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। सभी प्रमाण पत्रों और आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच के बाद ही अंतिम नियुक्ति की जाएगी।

अंतिम मेरिट सूची

मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो मुख्य लिखित परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

How to Download BPSC Auditor Admit Card 2026 Step By Step?

BPSC Auditor Admit Card 2026 आप सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगा। तब नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना Admit Card डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

BPSC website homepage for BPSC Auditor Admit Card 2026

  • होम पेज पर आपको ‘Online Application’ की ऑप्शन दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।

  • फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

  • अब Candidate Login पेज खुलेगा। इसमें अपना Registered Email/Mobile/Username और Password डालें और “Login” पर क्लिक करें।

Login page for BPSC Auditor Admit Card 2026

  • लॉगिन करने के बाद “Download Admit Card” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

  • आपका BPSC Auditor Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।

  • अब इसका कम से कम 2 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। एक प्रिंटआउट आपको परीक्षा वाले दिन वीक्षक को जमा करना होगा।

BPSC Helpline

  • Address:- बिहार लोक सेवा आयोग, 15, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना – 800001

  • Official Website:- www.bpsc.bihar.gov.in

  • Enquiry Section : 0612-2237999, 89864-22296
  • IT Section For Online Application : 9297739013, 8235422867, 8235422948
  • Email : [email protected]

क्विक लिंक्स

Admit Card Download Link Click Here (Out Soon)
Direct Link To Download BPSC Auditor Exam Date Notice Download Now
Admit Card Notice Download Now (Out Soon)
Official Notification Download Now
Official Website Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – BPSC Auditor Admit Card 2026

BPSC Auditor Admit Card 2026 कब जारी होगा?

BPSC Auditor Admit Card जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा 05 जुलाई 2026 को होने वाली है, इसलिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले जारी होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर Download Admit Card लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (कम से कम दो), ओरिजिनल आधार कार्ड या कोई वैलिड फोटो आईडी जैसे पैन कार्ड या वोटर ID ले जाना जरूरी है। बिना इनके एंट्री नहीं मिलेगी।

क्या BPSC Auditor की प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

बिहार लोक सेवा आयोग की अधिकतर प्रारंभिक परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग होती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि एडमिट कार्ड या विस्तृत निर्देशों में दी जाएगी।

एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

तुरंत BPSC, पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क करें और अपनी गलती सुधारने का अनुरोध करें। परीक्षा से पहले गलती जरूर ठीक करवा लें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *