B.Voc. in Jewellery & Accessory Design Course: Bachelor of Vocation in Jewellery & Accessory Design, यह एक 3 साल का वोकेशनल डिग्री कोर्स है, जिसे आप 12वीं के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो ज्वेलरी डिज़ाइनिंग, एक्सेसरी क्रिएशन, जेमोलॉजी और फैशन एक्सेसरी डिज़ाइन आदि क्षेत्रों में रूचि रखते हैं और इनमें ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
इस कोर्स के दौरान आपको ज्वेलरी डिज़ाइन, मेटल वर्किंग, जेमस्टोन एनालिसिस, डिज़ाइन सॉफ्टवेयर (जैसे CorelDRAW, Rhino, CAD) और फैशन एक्सेसरी मेकिंग जैसे कई क्रिएटिव और टेक्निकल टॉपिक्स की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही आपको जेमोलॉजी और मार्केटिंग जैसे प्रोफेशनल स्किल्स भी सिखाए जाते हैं, जिससे आप इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।

यह एक स्किल-बेस्ड और प्रैक्टिकल कोर्स है, जिसमें आप न केवल किसी डिज़ाइन कंपनी में काम कर सकते हैं बल्कि चाहें तो अपना खुद का ब्रांड भी शुरू कर सकते हैं। अगर आपकी रुचि कुछ नया और रचनात्मक करने में है, तो यह कोर्स आपको एक शानदार और प्रोफेशनल करियर की ओर ले जा सकता है। इस कोर्स की पूरी जानकारी जानने के लिए आप लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design Course – Overview
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design |
|
Course Level |
Undergraduate Vocational Degree |
|
Course Duration |
3 Years (6 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
12th Grade Pass (Any Stream) |
|
Minimum Marks Required |
Minimum 45%-50% Marks |
|
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (CUET UG, College-Level Tests, Design Aptitude Test, etc.) |
|
Age Limit |
No Specific Age Limit |
|
Main Subjects |
Jewellery Design, Gemology, Metalwork, CAD Software, Fashion Accessories, Marketing & Branding |
|
Average Course Fees |
Govt. Colleges: ₹15,000 – ₹50,000 per year |
|
Average Starting Salary |
₹2 LPA – ₹5 LPA |
|
Top Job Profiles |
Jewellery Designer, Gemologist, Accessory Designer, Retail Manager, Design Consultant |
Also Read…
- Free Cyber Security Courses: साईबर सिक्योरिटी के फील्ड मे बनाना है करियर तो ये है आपके लिए टॉप फ्री कोर्सेज, जाने क्या है कोर्सेज लिस्ट
- B.Voc. in Interior Design Course 2025: Complete Details – Admission Process, Syllabus, Fees, Career Scope & Top Colleges in India
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design क्या है और कैसे करें?
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट वोकेशनल डिग्री प्रोग्राम है, जिसे (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स में छात्रों को ज्वेलरी और एक्सेसरी डिज़ाइनिंग से जुड़े सभी जरूरी स्किल्स को सिखाया जाता है। यह कोर्स विशेष रूप से ज्वेलरी इंडस्ट्री, फैशन एक्सेसरी डिज़ाइन, और रिटेल सेक्टर में बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
भारत में इस कोर्स के लिए ज्यादातर कॉलेजों में मेरिट बेस्ड यानि 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है, पर कुछ टॉप के कॉलेजों में admission के लिए CUET UG या अन्य कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।

Eligibility Criteria
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए। 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, या Science) से की हो, सभी स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं। कुछ कॉलेज में डिप्लोमा हॉल्डर को भी एडमिशन देते हैं।
- न्यूनतम अंक: ज्यादातर कॉलेजों में 12वीं में कम से कम 45% से 55% अंक मांगे जाते हैं। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
- आयु सीमा: ज्यादातर कॉलेजों और प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोई विशेष आयु सीमा नहीं है, लेकिन कुछ कॉलेजों में न्यूनतम आयु 17 वर्ष तक हो सकती है।
- प्रवेश परीक्षा: अधिकतर कॉलेज मेरिट के आधार पर ही एडमिशन देते हैं, पर अच्छे और टॉप कॉलेज के लिए आपको CUET UG या अन्य कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर एडमिशन दी जाती है।
Admission Process
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design में एडमिशन लेने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- आवेदन पत्र भरें: चेक करें एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर। फिर उसी हिसाब से आवेदन पत्र भरें।
- प्रवेश परीक्षा: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो CUET UG या कॉलेज-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल हों।
- मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें आपकी रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है।
- दस्तावेज जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण और 12वीं मार्कशीट) की जांच होगी।
- फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है।
Fees Structure: Government and Private Colleges
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design Course की फीस कॉलेज के आधार पर अलग-अलग होती है। नीचे सामान्य फीस स्ट्रक्चर दिया गया है:
|
College Type |
Annual Fees |
|---|---|
|
Government Colleges |
₹15,000 – ₹50,000 per year |
|
Private Colleges |
₹40,000 – ₹2,00,000 per year |
Note: कुछ कॉलेजों में इस कोर्स को B.Voc in Jewellery Design & Management या B.Voc In Jewellery Design आदि नामों से भी पढ़ाया जाता है। कॉलेज अपने हिसाब से नाम रख सकते हैं।

Course Duration and Pattern
यह कोर्स 3 साल का होता है, जिसमें 6 सेमेस्टर होते हैं। हर एक सेमेस्टर 6 महीने का होता है और परीक्षाएं हर सेमेस्टर के अंत में होती हैं। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल, स्टूडियो वर्क और प्रोजेक्ट्स शामिल होते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी अनिवार्य होती है, जो तीसरे साल में होती है। यह आपको ज्वेलरी इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल अनुभव देती है। इस कोर्स में मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन्स भी होते हैं, जैसे:
- 6 महीनों तक पढ़ाई पूरी करें → Certificate
- 1 वर्ष पूरा करें → Diploma (NSQF Level 5)
- 2 वर्ष पूरा करें → Advanced Diploma (NSQF Level 6)
- 3 वर्ष पूरा करें → B.Voc Degree (NSQF Level 7)
आप कभी भी कोर्स छोड़ सकते हैं, यह पूरी तरह से वैध होता है। NSQF (National Skills Qualification Framework) एक स्कीम है, जो भारत सरकार की स्किल बेस्ड लेवलिंग प्रणाली के अंडर आती है।
Internship Opportunities During B.Voc. in Jewellery & Accessory Design
इस कोर्स में इंटर्नशिप भी बहुत जरुरी होती है। ज्यादातर कॉलेज तीसरे साल या 5वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करवाते हैं। ये इंटर्नशिप 3-6 महीने की हो सकती है। कई टॉप कॉलेज Tanishq, Kalyan Jewellers, Malabar Gold & Diamonds और TBZ जैसी कंपनियों के साथ टाई-अप करके इंटर्नशिप करवाते हैं। इंटर्नशिप पेड और अनपेड दोनों हो सकती हैं। यह आपके स्किल्स को निखारने और डिज़ाइनिंग स्किल्स में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मौका होता है।
B.Voc. in Jewellery & Accessory Design Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
सिलेबस कॉलेज और राज्य के आधार पर थोड़ा अलग हो सकता है। नीचे सामान्य सिलेबस का विवरण दिया गया है:
|
Year |
Subjects |
Practical/Lab Work |
|---|---|---|
|
1st Year |
Introduction to Jewellery Design, History of Jewellery, Design Principles, Gemology Basics |
Sketching & Rendering, CorelDRAW Lab |
|
2nd Year |
Advanced Jewellery Design, Metalwork Techniques, CAD Software, Fashion Accessories |
3D Modeling (Rhino), Studio Projects |
|
3rd Year |
Jewellery Manufacturing, Retail Management, Branding & Marketing, Portfolio Development |
Internship, Major Project (Jewellery Collection) |
Top Job Profiles & Recruiters
|
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
|---|---|
|
Jewellery Designer |
Tanishq, TBZ |
|
Gemologist |
Kalyan Jewellers, Senco Gold |
|
Accessory Designer |
Malabar Gold & Diamonds, PC Jeweller |
|
Retail Manager |
CaratLane, BlueStone |
|
Design Consultant |
Orra, Reliance Jewels |
Higher Studies After B.Voc. in Jewellery & Accessory Design
-
M.Voc. in Jewellery Design
-
M.Des. in Fashion and Accessory Design
-
Certification in Gemology
-
Certification in CAD for Jewellery Design
-
MBA in Luxury Brand Management
Also Read…
Top 7 B.Voc. in Jewellery & Accessory Design Colleges in India (2025)

B.Voc. in Jewellery & Accessory Design Course – FAQs
What is the full form of B.Voc. in Jewellery & Accessory Design?
The full form is Bachelor of Vocation in Jewellery & Accessory Design. It is a 3-year undergraduate vocational degree.
What is the eligibility to take admission in B.Voc. in Jewellery & Accessory Design?
You must have passed 12th from any stream (Arts, Commerce, or Science) with a minimum of 45%-50% marks.
What is the fee for B.Voc. in Jewellery & Accessory Design?
₹15,000 – ₹50,000 per year in government colleges and ₹40,000 – ₹2,00,000 per year in private colleges.
Is artistic ability mandatory for B.Voc. in Jewellery & Accessory Design?
No, artistic ability is not mandatory, but creativity and basic sketching skills can be advantageous.
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
