B.Sc (Hons.) Forestry Course: Bachelor of Science Honours in Forestry कोर्स एक 4 साल का स्नातक डिग्री का कोर्स है। आप इस कोर्स को 12वीं कक्षा के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो जंगलों के प्रबंधन (मैनेजमेंट), पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करने में रुचि रखते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस कोर्स में छात्रों को जंगल प्रबंधन, सिल्वीकल्चर (वृक्षारोपण की तकनीक), वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) और वन संसाधनों के यूज़ के साथ औषधीय और वैज्ञानिक में यूज़ होने वाले वन्य स्त्रोतों के बारे में पढ़ाया जाता है। वन हमारे देश धरती के लिए बहुत उपयोगी हैं और पर्यावरण में हो रही समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन और जैव-विविधता का नुकसान, इन चीज़ो के सुधार के लिए स्किल्ड फॉरेस्ट्री प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
भारत में वन क्षेत्र बहुत तेज़ी से ख़त्म हो रहे हैं, अगर आप इन्हे बचाना चाहते हैं और इसके रिलेटेड पढ़ाई का सोच रहे हैं, तो B.Sc (Hons.) Forestry कोर्स न सिर्फ एक बढ़िया करियर विकल्प होगा, बल्कि यह आपको सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में ढेर सारे अवसर भी देगा।
B.Sc (Hons.) Forestry Course – Key Highlights
|
Parameter |
Details |
|---|---|
|
Course Name |
B.Sc (Hons.) Forestry (Bachelor of Science Honours in Forestry) |
|
Course Level |
Undergraduate |
|
Course Duration |
4 Years (8 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
12th Grade passed with Physics, Chemistry, Biology (PCB) or Physics, Chemistry, Mathematics (PCM) |
|
Minimum Marks Required |
At least 50%-60% marks (relaxation for reserved categories) |
|
Admission Process |
Merit-Based / Entrance Exam-Based (CUET, ICAR AIEEA, KCET, etc.) |
|
Age Limit |
Minimum 17 years |
|
Main Subjects |
Forest Ecology, Silviculture, Wildlife Management, Forest Economics |
|
Average Course Fees |
|
|
Average Starting Salary |
₹3 LPA – ₹7 LPA |
|
Top Job Profiles |
Forest Officer, Wildlife Manager, Environmental Consultant, Silviculturist |
Also Read…
- Unlock a Brilliant Future with B.Sc. (Hons.) Mathematics Course – Eligibility, Admission, Fees, Jobs & Salary – The Ultimate Career-Boosting Degree
- TCS Free Course With Certificate 2025: TCS से पाए घर बैठे बिलकुल फ्री कोर्स करने के साथ सर्टिफिकेट पाने का सुनहरा मौका, जाने कैसे अपना रजिस्ट्रैशन?
- B.Sc. Chemistry (Hons.) Course 2025: Admission, Eligibility, Fees, Salary & Top Colleges After 12th – Complete Guide in Hindi
- IBPS Clerk Previous Year Cut-Offs (2021–2024) with Expected 2025 Trends – The Ultimate Guide to Category-Wise Analysis & Essential Exam Dates
- B.A. (Hons.) in History Course: Eligibility, Syllabus, Fees & Career Scope (2025) – Complete information about the course in simple Hindi
इस कोर्स के मुख्य उद्देश्य
- जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के सही प्रबंधन की जानकारी देना
- पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाना
- वृक्षारोपण, इकोसिस्टम और सिल्वीकल्चर जैसी तकनीकों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देना
- छात्रों को रिसर्च और फील्ड वर्क के लिए तैयार करना
- सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में करियर के लिए स्किल्स विकसित करना
Eligibility Criteria for B.Sc (Hons.) Forestry Admission
B.Sc (Hons.) Forestry में एडमिशन के लिए आपको कुछ basic requirements पूरे करने होते हैं:
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम(PCB/PCM – Physics, Chemistry, Biology/Mathematics) के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- Minimum Marks: 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और आरक्षित वर्ग के लिए कम से कम 40% अंक होने चाहिए।
- आयु सीमा: CUET या कॉलेज के प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) के लिए आपकी उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
- Entrance Exams: अधिकतम कॉलेज और universities में इस कोर्स में Admission लेने के लिए छात्रों को CUET, ICAR AIEEA, KCET, UPCATET या अन्य राज्य-स्तरीय जैसे exams देने पड़ते हैं।

Admission Process
B.Sc (Hons.) Forestry Course में एडमिशन के लिए पूरी प्रोसेस इंस्टिट्यूट या कॉलेजों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अक्सर colleges merit-based या entrance exam-based एडमिशन देते हैं। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:
- Step 1: अपने कॉलेज में पता करें कि एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर। फिर उसी हिसाब से आवेदन पत्र भरें।
- Step 2: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो आपको उसमें हिस्सा लेना होगा। Exams में science subjects (Physics, Chemistry, Biology/Mathematics) और aptitude से ही सवाल आते हैं।
- Step 3: प्रवेश परीक्षा या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। अगर आप सेलेक्ट होते हैं, तो आपकी काउंसलिंग होगी।
- Step 4: काउंसलिंग के बाद आपके डॉक्यूमेंट (प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण और 12वीं मार्कशीट) की जांच होगी।
- Step 5: इसके बाद कॉलेज में अपनी फीस जमा करें। कुछ government colleges SC/ST/OBC के लिए fee concession देते हैं, इसके बारे में कॉलेज के prospectus से जानकारी मिल जाएगी।
- Step 6: आख़िरी स्टेप में, आप अपना फॉर्म और फीस कॉलेज के admission office में जमा करवाए। इसके बाद आपका admission process पूरा हो जाता है।
B.Sc (Hons.) Forestry Subjects and Syllabus Details
नीचे टेबल में year-wise subjects और practicals की जानकारी दी गई है:
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Forest Ecology, Silviculture, Basic Botany |
Nursery Management, Soil Analysis |
Small Assignment |
|
Semester 2 |
Forest Mensuration, Environmental Science, Agroforestry |
Field Visits, Tree Measurement |
Mini Project on Forest Ecology |
|
|
2nd Year |
Semester 3 |
Wildlife Management, Forest Pathology, Dendrology |
Wildlife Survey, Disease Identification |
Wildlife Study Project |
|
Semester 4 |
Forest Economics, Tree Seed Technology, Soil Conservation |
Seed Testing, Soil Conservation Techniques |
Economic Analysis Project |
|
|
3rd Year |
Semester 5 |
Forest Management, Biodiversity Conservation, Remote Sensing |
GIS Mapping, Biodiversity Survey |
Conservation Project |
|
Semester 6 |
Forest Biotechnology, Wood Products, Agroforestry Systems |
Biotech Lab, Wood Processing |
Agroforestry Project |
|
|
4th Year |
Semester 7 |
Climate Change & Forestry, Forest Policy, Entrepreneurship |
Policy Analysis, Field Training |
Policy-Based Project |
|
Semester 8 |
Rural Forestry Work Experience (RFWE), Research Methodology |
Fieldwork, RFWE Training |
Major Research Project |
B.Sc (Hons.) Forestry Course Fees Structure
B.Sc (Hons.) Forestry कोर्स की फीस हर संस्थान में अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह ज्यादा हो सकती है।
|
Type of College |
Annual Fee |
|---|---|
|
Government College/University |
₹8,000 – ₹40,000 per year |
|
Private College/University |
₹50,000 – ₹2,50,000 per year |
कई कॉलेज स्कॉलरशिप और फाइनेंशियल ऐड भी देते हैं, तो एडमिशन से पहले कॉलेज वेबसाइट पर इसकी जानकारी जरूर देख लें।
Course Duration and Structure
यह कोर्स 4 साल का होता है, और इस कोर्स के 8 सेमेस्टर शामिल है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। हर सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें से कुछ प्रैक्टिकल और field work के सब्जेक्ट होते है। और हर सेमेस्टर में असाइनमेंट भी शामिल होती है। इस कोर्स में इंटर्नशिप भी अनिवार्य होती है। जो भी कोर्स के आखिरी साल में ही होती है।
Internship Opportunities During B.Sc (Hons.) Forestry
B.Sc (Hons.) Forestry Course में इंटर्नशिप भी होती है। अक्सर कॉलेज 3rd या 4th year में internships करवाते हैं। इंटर्नशिप paid या unpaid दोनों तरह से होती है
-
संस्थान: ICAR, Indian Council of Forestry Research and Education (ICFRE), और वन विभाग जैसे संगठन इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करते हैं।
-
निजी कंपनियां: कुछ कंपनियां जैसे ITC (Agri-Business Division), और Godrej Agrovet इंटर्नशिप ऑफर करती हैं।
-
लाभ: इंटर्नशिप आपके रिज्यूमे को मजबूत करती है और जॉब प्लेसमेंट में मदद करती है।
Career Options After B.Sc (Hons.) Forestry
इस कोर्स के बाद आपके पास कई career options होते हैं। आप research, industry, या higher studies में जा सकते हैं।
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Description |
|---|---|---|
|
Entry-Level |
₹3 – ₹7 LPA |
Forest Officer, Wildlife Manager, Environmental Consultant |
|
Mid-Level |
₹7 – ₹12 LPA |
Forest Range Officer, Conservationist, Research Associate |
|
Senior-Level |
₹12 – ₹25 LPA |
Forest Manager, Policy Analyst, Research Scientist |
|
Top Companies |
₹4 – ₹10 LPA (starting) |
ICAR, ICFRE, State Forest Departments, ITC, Godrej Agrovet |
Top Job Roles
-
Forest Officer
-
Wildlife Manager
-
Environmental Consultant
-
Silviculturist
-
Forest Conservationist
Top Recruiters
-
Indian Council of Forestry Research and Education (ICFRE)
-
State Forest Departments
-
Wildlife Institute of India
-
ITC Agri-Business
-
Nature Conservancy
Also Read…
- M.Phil in Clinical Psychology Course 2025: Eligibility, Fees, Syllabus, Career & Top Colleges in India
- Diploma in Physiotherapy (DPT) Course 2025: Eligibility, Duration, Entrance Exams, Fees, Admission & Scope – Know All About the DPT Course
Higher Studies After B.Sc (Hons.) Forestry
-
MSc Forestry
-
MSc Wildlife Sciences
-
MBA (Forest Management)
-
MTech Environmental Engineering
-
PhD in Forestry
Top 5 B.Sc (Hons.) Forestry Colleges in India (2025)
-
Forest College and Research Institute, Tamil Nadu Agricultural University, Mettupalayam
-
College of Forestry, Kerala Agricultural University, Thrissur
-
Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology, Srinagar

B.Sc (Hons.) Forestry Course – FAQs
What is the full form of B.Sc (Hons.) Forestry?
B.Sc (Hons.) Forestry का पूरा नाम Bachelor of Science Honours in Forestry है। यह एक 4 साल का कोर्स होता है, जो वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में सीखाता है।
Is Biology compulsory for B.Sc (Hons.) Forestry?
हां, ज्यादातर कॉलेजों में 12वीं B.Sc (Hons.) Forestry कोर्स के लिए Biology विषय होना जरुरी है, पर कुछ संस्थान में PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) विषयों के साथ भी एडमिशन देते हैं।
What is the fee structure for B.Sc (Hons.) Forestry?
सरकारी कॉलेजों में फीस लगभग ₹8,000 से ₹40,000 प्रति वर्ष होती है, और निजी कॉलेजों में ₹50,000 से ₹2,50,000 प्रति वर्ष हो सकती है।
What can I do after B.Sc (Hons.) Forestry?
आप Forest Officer, Wildlife Manager या Environmental Consultant जैसे करियर रोल में काम कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप आगे पड़ाई करना चाहते है, तो MSc Forestry, MBA, या PhD कर सकते हैं।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

