B.Des. in UI/UX Design Course: Bachelor of Design in User Interface & User Experience Design, यह एक 4 वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम है। इस कोर्स को आप 12वीं पास करने के बाद कर सकते हैं, चाहे छात्रों ने 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce or Science) से की हो। यह कोर्स उन लोगों के लिए है जिन्हें creativity पसंद है और जो ग्राफ़िक डिज़ाइन जैसी टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट रखते हैं। इसमें आपको सिखाया जाता है कि कैसे डिजिटल ऐप्स, वेबसाइट्स और बाकी डिजिटल चीजें जैसे डिजिटल एड्स यूजर के अनुसार कैसे बनाई जाए।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
इस कोर्स में, आपको सीखाया जाता है कि कैसे अपनी creativity और user के idea से एक बढ़िया डिज़ाइन या फिर इंटरैक्टिव प्रोटोटाइप्स बनाया जाता है। साथ ही इस कोर्स में छात्र जो भी डिजिटल प्रोडक्ट बनाए, वो सिर्फ सुंदर ही न दिखें, बल्कि यूज़ करने में भी एकदम आसान हों। इस कोर्स में छात्रों को user research, wireframing, site mapping और इंटरैक्शन डिज़ाइन जैसे स्किल्स सीखते हैं। जो आपको Figma, Adobe XD और Sketch जैसे डिज़ाइन टूल्स पर सिखाए जाते हैं।

कुछ कॉलेज में इस कोर्स का नाम अलग हो सकता है जैसे B.Des in User Experience Design, B.Des in Graphics & UI-UX Design आदि। अगर आपको भी टेक्नोलॉजी के साथ creative चीज़ें या डिज़ाइन बनाना पसंद है और आप अपने डिज़ाइन्स से डिजिटल दुनिया को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो B.Des. in UI/UX Design आपके लिए एक बहुत अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है।
B.Des. in UI/UX Design – Key Highlights
|
Parameter |
Course Details |
|---|---|
|
Course Name |
B.Des. in UI/UX Design |
|
Course Level |
Undergraduate Degree |
|
Course Duration |
4 Years (8 Semesters) |
|
Minimum Eligibility |
12th Grade Pass (Any Stream) |
|
Minimum Marks Required |
Minimum 50% Marks (45% for Reserved Categories) |
|
Admission Process |
Entrance-Based (UCEED, SEED, etc.) / Merit-Based |
|
Main Subjects |
User Research, Wireframing, Interaction Design, Prototyping, Design Tools |
|
Average Course Fees |
|
|
Average Starting Salary |
₹4 LPA – ₹7 LPA |
|
Top Job Profiles |
UI Designer, UX Researcher, Product Designer, Interaction Designer |
|
Top Recruiters |
Google India, Accenture, Flipkart, Infosys, Adobe India, Deloitte |
Also Read…
- B.Des. in Graphic Design Course 2025: Fees, Eligibility, Admission Process, Syllabus & Career Scope – A Complete Guide in Hindi
- What is B.Des. in Fashion Design Course 2025: Complete Guide – Syllabus, Fees, Admission Process, Career & Top Colleges List
- Diploma in Travel and Tourism Course 2025: Eligibility, Fees, Admission, Syllabus, Duration, Career & Salary Details
- M.A. in Sanskrit Course 2025: Complete Guide to a Powerful & Rewarding Career in Sanskrit
- IBPS SO Previous Year Cut-Off (2021–2024) & 2025 Exam Insights – Ultimate Category-Wise Analysis for Specialist Officer Aspirants
B.Des. in UI/UX Design Course यह क्या है और इसे कैसे करें?
यह 4 साल का एक प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है, जिसे UGC या AICTE से मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को User interface (UI) और User Experience (UX) डिज़ाइन की स्किल्स सिखाना है। इस कोर्स में आप user centric design, information architecture, UX research, prototyping और उभरती टेक्नोलॉजीज जैसे AR/VR के बारे में सीखते हैं। साथ ही आपको थोड़ी-बहुत कोडिंग (HTML, CSS, JavaScript) भी सिखाई जाती है।
भारत के टॉप डिज़ाइन कॉलेजों जैसे MIT Institute of Design (MIT ID), और Symbiosis Institute of Design (SID) में एडमिशन के लिए UCEED, या SEED जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं देनी होती हैं। कुछ प्राइवेट कॉलेज अपनी खुद की परीक्षा या 12वीं के अंकों के आधार पर भी एडमिशन देते हैं। अगर आपने डिज़ाइन में डिप्लोमा किया है, तो कुछ संस्थानों में आपको लेटरल एंट्री के ज़रिए सीधे दूसरे साल में एडमिशन मिल सकता है।

B.Des. in UI/UX Design Subjects and Syllabus (Year-wise)
|
Year |
Subjects |
Practical/Lab Work |
|---|---|---|
|
1st Year |
Design Principles, Sketching & Visualization, Introduction to UI/UX, Digital Tools Basics, User Behavior |
Drawing Lab, Software Intro (Figma/Adobe XD Basics) |
|
2nd Year |
User Research Methods, Wireframing & Prototyping, Interaction Design, Visual Communication, Web Design Fundamentals |
Prototyping Lab, UI Asset Creation, Tool Workshops (Sketch/Figma) |
|
3rd Year |
Advanced UX Strategies, Information Architecture, Usability Testing, Mobile UI Design, Emerging Tech (AR/VR) |
Project Work, User Testing Lab (Adobe XD/Prototyping Tools) |
|
4th Year |
Design Management, Ethics in UX, Portfolio Development, Business of Design |
Internship, Capstone Project (Full UI/UX Prototype) |
Eligibility Requirements (योग्यता मानदंड)
B.Des. in UI/UX Design कोर्स में Admission लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। यह कोर्स Arts, Commerce, या Science किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं।
- न्यूनतम अंक: सामान्य वर्ग के लिए 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंकों की आवश्यकता होती है।
- आयु सीमा: ज्यादातर टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं होती है।
- प्रवेश परीक्षा: एडमिशन मुख्य रूप से UCEED, MIT DAT, SEED या कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं में प्राप्त रैंक के आधार पर होता है।
Admission Process (दाखिला प्रक्रिया)
B.Des. in UI/UX Design कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले अपनी पसंद के कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- प्रवेश परीक्षा दें: अगर कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो आपको परीक्षा में शामिल होना होगा, जैसे NID DAT, UCEED, SEED या अन्य संस्थान की परीक्षाओं होती है। इस परीक्षा में आपकी क्रिएटिविटी, Design स्किल्स और प्रॉब्लम-सॉल्विंग को परखा जाता है।
-
डिज़ाइन टेस्ट और इंटरव्यू: एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Design Test और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जिसमें आपके पोर्टफोलियो को भी देखा जाता है।
- मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: सभी राउंड के बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आपकी रैंक के आधार पर आपको काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है और सीट अलॉट की जाती है।
- दस्तावेज सत्यापन और फीस: सीट अलॉट होने के बाद, आपको अपने दस्तावेज़ (12वीं मार्कशीट, एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ) वेरिफाई कराने होते हैं और कोर्स की फीस जमा करनी होती है।
Fees Structure: Government and Private Colleges
|
College Type |
Total Fees (4 Years) |
|---|---|
|
Government Colleges |
₹50,000 – ₹8 Lakh |
|
Private Colleges (MIT ID, Symbiosis, LPU) |
₹4 Lakh – ₹25 Lakh |
Course Duration and Pattern
यह कोर्स 4 साल का होता है, जिसे 8 सेमेस्टर में बांटा गया है। हर सेमेस्टर 6 महीने का होता है। पहले साल में आपको डिज़ाइन फंडामेंटल्स, स्केचिंग, विज़ुअल कम्युनिकेशन, यूजर बिहेवियर, और डिजिटल टूल्स की बेसिक्स के बारे में पढ़ाया जाता है। दूसरे और तीसरे साल में आप एडवांस्ड टॉपिक्स जैसे यूजर रिसर्च, वायरफ्रेमिंग, इंटरैक्शन डिज़ाइन, प्रोटोटाइपिंग, और यूएक्स टेस्टिंग और प्रोग्रामिंग के बारे में सीखते हैं। आखिरी साल में आपको मेजर प्रोजेक्ट, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो डेवलपमेंट और इंडस्ट्री इंटर्नशिप होता है।
Placement Training During B.Des. in UI/UX Design
इस कोर्स में इंटर्नशिप एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। आमतौर पर 6वें या 7वें सेमेस्टर में छात्रों को 2 से 6 महीने की इंटर्नशिप करनी होती है। टॉप कॉलेज अपने छात्रों को TCS, Accenture, Flipkart, या डिज़ाइन-केंद्रित स्टार्टअप्स में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करते हैं। यह इंटर्नशिप आपको इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल अनुभव देती है और जॉब पाने में मदद करती है।
Career Options After B.Des. in UI/UX Design – Salary & Job Roles
|
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
|---|---|---|
|
Entry-Level (0-2 Years) |
₹4 LPA – ₹7 LPA |
Junior UI Designer, UX Analyst, Interface Developer, Research Assistant |
|
Mid-Level (3–6 Years) |
₹8 LPA – ₹16 LPA |
Senior UX Designer, Product Specialist, Interaction Expert, Team Lead |
|
Senior-Level (7+ Years) |
₹16 LPA – ₹35 LPA+ |
UX Director, Design Consultant, Head of Product Design, Strategy Advisor |
Top Job Profiles & Recruiters
|
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
|---|---|
|
UI Designer |
Google India, Microsoft India, Amazon |
|
UX Researcher |
Accenture, Deloitte, TCS Digital |
|
Product Designer |
Flipkart, Myntra, Paytm |
|
Interaction Designer |
Infosys, Wipro, Adobe India |
|
Experience Strategist |
Tech Startups, Design Agencies, Fintech Firms |
|
Digital Consultant |
E-commerce Companies, App Development Studios, Consulting Firms |
Higher Studies After B.Des. in UI/UX Design
-
M.Des. in UX Design / Interaction Design / Digital Experience
-
MBA in Design Management
-
Master of Science (MSc) in Human-Computer Interaction
-
PG Diploma in Advanced UI/UX Tools & Research
-
Certifications in Figma, Adobe XD, User Analytics, or UX Writing
Top 9 B.Des. in UI/UX Design Institutions in India (2025)
-
Srishti Manipal Institute of Art, Design & Technology, Bangalore
- University of Petroleum and Energy Studies (UPES), Dehradun

B.Des. in UI/UX Design – FAQ
B.Des. in UI/UX Design का पूरा नाम क्या है?
B.Des. का पूरा नाम है Bachelor of Design in UI/UX Design। यह 4 साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है, जिसमें स्टूडेंट्स को User Interface (UI) और User Experience (UX) डिज़ाइन की प्रोफेशनल स्किल्स सिखाई जाती हैं।
B.Des. in UI/UX Design में एडमिशन कैसे मिलता है?
इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको 12वीं पास होना ज़रूरी है, चाहे आप किसी भी स्ट्रीम से हों। ज्यादातर कॉलेज कम से कम 50% अंक की मांग करते हैं। साथ ही, कई टॉप कॉलेज जैसे NID, MIT-ID, या Symbiosis में एंट्रेंस एग्ज़ाम और इंटरव्यू भी देना पड़ सकता है।
B.Des. in UI/UX Design की फीस कितनी होती है?
फीस कॉलेज पर डिपेंड करती है। अगर आप गवर्नमेंट या पब्लिक कॉलेज से करते हैं तो फीस लगभग ₹50,000 से ₹8 लाख तक हो सकती है। वहीं, प्राइवेट कॉलेजों में फीस थोड़ी ज्यादा होती है, जो लगभग ₹4 लाख से ₹25 लाख तक जा सकती है।
B.Des. in UI/UX Design करने के बाद करियर ऑप्शन क्या हैं?
इस कोर्स के बाद आपके पास ढेर सारे करियर ऑप्शंस होते हैं। आप UI/UX Designer, Interaction Designer, Visual Designer, Product Designer, UX Researcher जैसे प्रोफाइल्स में काम कर सकते हैं। आजकल हर कंपनी को डिजिटल प्रोडक्ट्स के लिए UI/UX प्रोफेशनल्स चाहिए होते हैं, इसलिए जॉब के मौके बहुत अच्छे हैं।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

